UGC NET Postponed 2024: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी के कारण 26 अगस्त को होने वाली विश्वविद्यालय अनुदान आयोग – राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (यूजीसी नेट 2024) को स्थगित कर दिया है। 26 को होने वाली परीक्षा अब 27 अगस्त को आयोजित की जाएगी। परीक्षण एजेंसी ने आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर यूजीसी नेट जून 2024 परीक्षा सिटी स्लिप भी अपलोड कर दी है।








