LIVE | ...
शुक्रवार, 24 जुलाई 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - पैकेट बंद चीनी और नमक चाय और स्वाद में घोल रहे हैं कैंसर कारक प्लास्टिक

पैकेट बंद चीनी और नमक चाय और स्वाद में घोल रहे हैं कैंसर कारक प्लास्टिक

The News Air Team by The News Air Team
बुधवार, 14 अगस्त 2024
in Breaking News, NEWS-TICKER, राष्ट्रीय, सियासत
A A
0
कैंसर कारक प्लास्टिक
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

Plastic in Salt and Sugar: चाय की मिठास और खाने के स्वाद को बढ़ाने के लिए इस्तेमाल किये जाने वाले नमक ( आयोडीन नमक पैकेट वाले ) और चीनी ( पैकेट बंद ) में प्लास्टिक पाया गया है. दावा है कि देश में बिकने वाले अधिकतर ब्रांडेड चीनी और नमक में माइक्रोप्लास्टिक मिली हुई है, जो हमारे शरीर में भी रोज घुल रहे हैं. जिसकी वजह से कैंसर जैसा जानलेवा रोग आसानी से हो सकता है. इतना ही नहीं आर्गेनिक चीनी भी इस प्लास्टिक से अछूती नहीं रही, हालाँकि इस चीनी में औरों के मुकाबले प्लास्टिक की मात्रा बेहद कम थी.

ये खुलासा एक स्टडी में किया गया है. ये स्टडी पैकेट बंद चीनी और आयोडीन युक्त पैकेट बंद नमक पर की गयी है. स्टडी करने वाली एजेंसी टॉक्सिक लिंक्स ने ये भी कहा है कि ब्रांडेड चीनी और नमक के नमूनों में माइक्रोप्लास्टिक पाया गया है, जो चिंता का विषय है क्योंकि लोग ब्रांड वाली चीज के लिए सिर्फ इसलिए ज्यादा कीमत चुकाते हैं कि उनके स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ न हो.

बाज़ार में अलग अलग ब्रांड के नमक और चीनी धडल्ले से बिक रहे हैं. कोई उनके सल्फर फ्री होने का दावा करता है तो कोई आयोडीन और बीपी कंट्रोल करने का. इसी शुद्धता और सेहत के लिए फायदेमंद होने के नाम पर ये बड़ी और नामी कंपनियां लोगों की जेब से ज्यादा रकम भी निकालती हैं, लेकिन थिंक टैंक टॉक्सिक्स लिंक (Toxics Link) की रिपोर्ट ने अब इस बात पर सोचने को मजबूर कर दिया है कि ब्रांडेड और महंगी वस्तुओं पर विश्वास किया जा सकता है या नहीं?

यह भी पढे़ं 👇

Baltej Pannu

Mawan Dhian Satkar Yojana में 72.56 लाख महिलाओं ने किया रजिस्ट्रेशन, मान सरकार पर भरोसे की मुहर

शुक्रवार, 24 जुलाई 2026
E-20 Petrol Controversy

NEET Paper Leak 2024 Mastermind को CBI ने किया क्लीन चिट, केजरीवाल ने पूछे सवाल

शुक्रवार, 24 जुलाई 2026
Woman_

Punjab Anti Drug Campaign में Women Power बनी सबसे बड़ी ताकत, परिवारों ने बदली तस्वीर

शुक्रवार, 24 जुलाई 2026
Cancer Treatment

पंजाब में Cancer Treatment के लिए 20.22 करोड़, 8,069 मरीजों को मिली राहत

शुक्रवार, 24 जुलाई 2026

टॉक्सिक्स लिंक ने मंगलवार को एक स्टडी की रिपोर्ट जारी करते हुए दावा किया कि भारतीय बाजार में बिक रहे लगभग सभी ब्रांड के नमक और चीनी में माइक्रोप्लास्टिक की मौजूदगी है.

आयोडीन नमक में सबसे ज्यादा प्लास्टिक

रिपोर्ट में सबसे ज्यादा चिंता इस बात को लेकर जताई गयी है कि आयोडाइज्ड नमक में माइक्रोप्लास्टिक की मात्रा सबसे अधिक है. ये प्लास्टिक बहुरंगी पतले रेशों और झिल्ली के रूप में मौजूद है.

अलग अलग नमक और चीनी का चेक किया गया सैंपल

टॉक्सिक्स लिंक के अनुसार इस स्टडी के लिए टेबल नमक, सेंधा नमक, समुद्री नमक और कच्चा नमक सहित आम तौर पर इस्तेमाल होने वाली नमक की 10 किस्मों और 5 तरह की चीनी के नमूनों को ऑनलाइन और स्थानीय बाजारों से खरीदा गया. इनमें नमक के दो और चीनी के एक सैंपल को छोड़कर बाकी सभी ब्रैंडेड थे. इन सैंपलों में 0.1 एमएम से 5 एमएम साइज तक का माइक्रोप्लास्टिक मिला, जो चिंताजनक है.

अलग अलग रंग की है प्लास्टिक

रिपोर्ट जारी करने वाली एजेंसी टॉक्सिक्स लिंक के फाउंडर डायरेक्टर रवि अग्रवाल और असोसिएट डायरेक्टर सतीश सिन्हा के अनुसार नमक और चीनी के सभी नमूनों में माइक्रोप्लास्टिक की पर्याप्त मात्रा में मिलना बेहद चिंताजनक है. नमक और चीनी में माइक्रोप्लास्टिक की उपस्थिति रेशों, छर्रों, पतली झिल्ली और टुकड़ों के रूप में पायी गयी है. ये प्लास्टिक आठ रंगों की थी. इन रंगों में ट्रांसपेरेंट, सफेद, नीला, लाल, काला, बैंगनी, हरा और पीला शामिल हैं.

प्लास्टिक युक्त चीनी और नमक शारीर में घोल सकते हैं कैंसर

एजेंसी के अनुसार माइक्रोप्लास्टिक स्वास्थ्य और पर्यावरण दोनों के लिए खतरनाक है. माइक्रोप्लास्टिक हानिकारक केमिकल छोड़ती हैं, जो इंसानों में प्रजनन संबंधी विकार और कैंसर आदि का कारण बनते हैं. ये प्लास्टिक के कण खाने, पानी और हवा से शरीर के अंदर पहुंचते हैं. माइक्रोप्लास्टिक की वजह से फेफड़ों में सूजन और कैंसर, हार्ट अटैक, मोटापा, इंसुलिन प्रतिरोध और बांझपन आदि का खतरा बढ़ता है.

भारत में खाया जाता है ज्यादा नमक और चीनी

अलग अलग स्टडी रिपोर्ट बताती हैं कि भारत के लोग तय मानक से बहुत ज्यादा नमक और चीनी का सेवन करते हैं. विभिन्न रिपोर्ट के अनुसार भारतीय एक दिन में लगभग 10.98 ग्राम नमक और करीब 10 चम्मच चीनी खा लेता है, जो विश्व स्वास्थ्य संगठन ( WHO ) के मानकों से बहुत ज्यादा है. यही वजह है कि आज के समय में भारतीयों को तरह-तरह की बीमारियां घेर रही हैं.

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

गृह मंत्री अमित शाह ने विभाजन के दौरान अमानवीय पीड़ा से गुजरने वालों को दी श्रद्धांजलि

Next Post

West Bengal: ‘मेरी भी बेटी है’, डॉक्टर की हत्या के विरोध में हो रहे प्रदर्शन में शामिल होंगे तृणमूल सांसद

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Baltej Pannu

Mawan Dhian Satkar Yojana में 72.56 लाख महिलाओं ने किया रजिस्ट्रेशन, मान सरकार पर भरोसे की मुहर

शुक्रवार, 24 जुलाई 2026
E-20 Petrol Controversy

NEET Paper Leak 2024 Mastermind को CBI ने किया क्लीन चिट, केजरीवाल ने पूछे सवाल

शुक्रवार, 24 जुलाई 2026
Woman_

Punjab Anti Drug Campaign में Women Power बनी सबसे बड़ी ताकत, परिवारों ने बदली तस्वीर

शुक्रवार, 24 जुलाई 2026
Cancer Treatment

पंजाब में Cancer Treatment के लिए 20.22 करोड़, 8,069 मरीजों को मिली राहत

शुक्रवार, 24 जुलाई 2026
Punjab Mawan Dhian

Punjab Mawan Dhian Yojana: ₹1000 की अगस्त किश्त पर खतरा! High Court ने Welfare Fund Transfer पर लगाई रोक

शुक्रवार, 24 जुलाई 2026
Adani Airlines

Adani Airlines Entry: IndiGo और Air India का विरोध, Duopoly टूटेगी या Conflict of Interest बढ़ेगा?

शुक्रवार, 24 जुलाई 2026
Next Post
कैंसर कारक प्लास्टिक

West Bengal: 'मेरी भी बेटी है', डॉक्टर की हत्या के विरोध में हो रहे प्रदर्शन में शामिल होंगे तृणमूल सांसद

कैंसर कारक प्लास्टिक

अनिल कपूर की सबसे खराब आदत क्या है? सलमान खान ने सुना दिया 'अंडरवियर' से जुड़ा किस्सा

कैंसर कारक प्लास्टिक

मायावती ने बिहार में दलित लड़कियों से गैंगरेप पर जताई चिंता, सरकार से की सख्त कार्रवाई की मांग

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।