LIVE | ...
शुक्रवार, 11 सितम्बर 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - Short Call: जानिए क्यों महंगे नहीं हैं इंडियन कंपनियों के स्टॉक्स, HDFC Bank और AIA Engineering क्यों सुर्खियों में हैं?

Short Call: जानिए क्यों महंगे नहीं हैं इंडियन कंपनियों के स्टॉक्स, HDFC Bank और AIA Engineering क्यों सुर्खियों में हैं?

The News Air Team by The News Air Team
बुधवार, 14 अगस्त 2024
in Breaking News, NEWS-TICKER, बिज़नेस
A A
0
Short Call
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

आपको भी इंडिया में शेयरों की वैल्यूएशन बहुत ज्यादा लग रही है? तो फिर आपको ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल की नई स्ट्रेटेजी रिपोर्ट पर गौर करना चाहिए। इसमें इस बारे में कुछ बातें बताई गई हैं। पहला, निफ्टी का एक साल का फॉरवर्ड प्राइस अर्निंग्स रेशियो 20.3 गुना है, जो इसके 10 साल के औसत के बराबर है। दूसरा, पिछले कुछ समय से इमर्जिंग मार्केट्स में इंडिया की वैल्यूएशन प्रीमियम पर है। इकोनॉमी की अच्छी सेहत, कंपनियों की अर्निंग्स में लगातार अच्छी ग्रोथ और बेहतर कॉर्पोरेट गवर्नेंस इसके कारण हैं। हमें थोड़ा और गहराई में जाने की जरूरत है। FY14 में निफ्टी 50 के सिर्फ 14 फीसदी स्टॉक्स में 30 गुना ट्रेलिंग पीई से ऊपर ट्रेडिंग हो रही थी। आज यह आंकड़ा बढ़कर 50 फीसदी हो गया है। ज्यादा ग्रोथ की उम्मीद की वजह से अर्निंग्स मल्टीपल बढ़ रहे हैं, लेकिन इससे शेयरों में उतनी तेजी आने की गुंजाइश सीमित हो गई है, जितनी पिछले दो साल में देखने को मिली है।

Nifty 50 में शामिल शेयरों की बात करें तो एक जैसा ट्रेंड नहीं दिख रहा। 17 स्टॉक्स में से तीन में उनके हिस्टोरिकल एवरेज से कम पर ट्रेडिंग हो रही है। 14 में प्रीमियम पर ट्रेडिंग हो रही है। जो लोग सस्ते स्टॉक्स की तलाश में हैं वो प्राइवेट बैंक, PSU Banks और NBFC शेयरों पर दांव लगा सकते हैं। इनमें इनके 10 साल के औसत फॉरवर्ड पीई रेशियो से कम पर ट्रेडिंग हो रही है। प्राइवेट बैंकों का 10 साल का औसत फॉरवर्ड पीई रेशियो 20 गुना है। इनमें 18 फीसदी डिस्काउंट पर ट्रेडिंग हो रही है। पीएसयू बैंकों का 10 साल का औसत फॉरवर्ड पीई रेशियो 10 गुना है। इनमें 13 फीसदी डिस्काउंट पर ट्रेडिंग हो रही है। एनबीएफसी का 10 साल का औसत फॉरवर्ड पीई रेशियो 19 है। इनमें 5 फीसदी डिस्काउंट पर ट्रेडिंग हो रही है। जो इनवेस्टर्स यूटिलिटीज, लॉजिस्टिक्स और सीमेंट पर दांव लगाना चाहते हैं, उन्हें यह जान लेना जरूरी है कि इनमें 10 साल के औसत फॉरवर्ड पीई के मुकाबले क्रमश: 74, 50 और 46 फीसदी प्रीमियम पर ट्रेडिंग हो रही है।

एआईए इंजीनियरिंग के शेयरों में 13 अगस्त को 5.47 फीसदी गिरावट आई। ये 4,549.90 रुपये पर बंद हुए। गिरावट की वजह पहली तिमाही के कमजोर नतीजे हैं। वॉल्यूम पर दबाव बना हुआ है। बुल्स का कहना है कि माइनिंग और सीमेंट सेक्टर हाई क्रोम मिल इनटर्नल पर शिफ्ट हो रहा है, जिसका लाभ उठाने के लिहाज से AIA Engineering मजबूत स्थिति में है। कंपनी कैपेसिटी बढ़ा रही है। साथ ही इसके कम्प्रिहेंसिव सॉल्यूशंस से EBITDA मार्जिन बढ़कर 22 फीसदी से ज्यादा RoE 17 फीसदी से ज्यादा हो गया है। बेयर्स का कहना है कि रॉ मैटेरियल की कीमतों में उतारचढ़ाव कंपनी के लिए रिस्क है। कंपनी की निर्भरता सीमेंट, माइनिंग और पावर सेक्टर पर है। इससे सप्लाई को लेकर किसी तरह की दिक्कत होने पर मार्जिन पर असर पड़ सकता है। क्षमता विस्तार और मार्केट में अच्छी संभावनाओं के बावजूद वॉल्यूम ग्रोथ प्रभावित हो सकती है।

यह भी पढे़ं 👇

This Day in History 

11 सितंबर: इतिहास का सबसे काला दिन और अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं

शुक्रवार, 11 सितम्बर 2026
IMD Weather Alert 

ओडिशा में भीषण बारिश की चेतावनी, IMD ने जारी किया रेड अलर्ट

शुक्रवार, 11 सितम्बर 2026
Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates 11 September 2026: Top Alerts, हर बड़ी खबर सबसे पहले

शुक्रवार, 11 सितम्बर 2026
Aaj Ka Rashifal 

11 सितंबर 2026 राशिफल: मेष से मीन तक जानें आज का भविष्यफल

शुक्रवार, 11 सितम्बर 2026

एचडीएफसी बैंक का शेयर 13 अगस्त को 3.46 फीसदी गिरकर 1,603 रुपये पर बंद हुआ था। एमएससीआई ने दो किस्तों में वेटेज बढ़ाने का ऐलान किया है। बुल्स का कहना है कि भले ही एमएससीआई ने लोअर एडजस्टमेंट फैक्टर के साथ वेटेज बढ़ाया है, लेकिन इस साल नवंबर में अगले फ्लोट एडजस्टमेंट में HDFC Bank के स्टॉक की रिरेटिंग में मदद मिल सकती है। डिपॉजिट में वृद्धि और बढ़ते मार्जिन से भी एचडीएफसी बैंक के शेयरों को मजबूती मिलेगी। उधर, बेयर्स की दलील है कि प्राइवेट बैंकों का LDR 100 फीसदी से ऊपर पहुंच गया है, जो 80-90 फीसदी की सीमा से काफी ज्यादा है। उधर, क्रेडिट ग्रोथ के मुकाबले डिपॉजिट ग्रोथ कम है। इसका असर शेयर पर पड़ सकता है।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

मायावती ने बिहार में दलित लड़कियों से गैंगरेप पर जताई चिंता, सरकार से की सख्त कार्रवाई की मांग

Next Post

‘मेरी भी बेटियां हैं और…’,कोलकाता रेप कांड के बाद अब TMC सांसद ने उठाए ममता के खिलाफ विरोध के सुर

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

This Day in History 

11 सितंबर: इतिहास का सबसे काला दिन और अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं

शुक्रवार, 11 सितम्बर 2026
IMD Weather Alert 

ओडिशा में भीषण बारिश की चेतावनी, IMD ने जारी किया रेड अलर्ट

शुक्रवार, 11 सितम्बर 2026
Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates 11 September 2026: Top Alerts, हर बड़ी खबर सबसे पहले

शुक्रवार, 11 सितम्बर 2026
Aaj Ka Rashifal 

11 सितंबर 2026 राशिफल: मेष से मीन तक जानें आज का भविष्यफल

शुक्रवार, 11 सितम्बर 2026
Nepal Floods Disaster 

नेपाल में कुदरत का कहर: बाढ़ में 1,377 मौतें, 5,000 से ज्यादा लापता

गुरूवार, 10 सितम्बर 2026
High Court

पंजाब कर्मचारियों को राहत, कोर्ट ने पेंशन-ग्रेच्युटी दावों की जांच के आदेश

गुरूवार, 10 सितम्बर 2026
Next Post
Short Call

'मेरी भी बेटियां हैं और...',कोलकाता रेप कांड के बाद अब TMC सांसद ने उठाए ममता के खिलाफ विरोध के सुर

Short Call

जापान के प्रधानमंत्री ने किया पद छोड़ने का ऐलान, पार्टी अध्यक्ष का चुनाव लड़ने से भी किया इनकार

Short Call

जलवायु परिवर्तन के कारण हुई 10% अधिक वर्षा के चलते वायनाड में हुआ भूस्खलन : अध्ययन

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।