नई दिल्ली,13 अगस्त (The News Air): कोलकाता में एक ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप और मर्डर की घटना के बाद से देश के हेल्थकेयर सेक्टर में गुस्सा है। देश भर के डॉक्टर्स इस घटना के बाद से ही आक्रोश में है। हजारों की तादाद में देश भर के डॉक्टर्स प्रदर्शन कर रहे है। डॉक्टर्स ने पीड़ित डॉक्टर को न्याय दिलाने के लिए अब सख्त कदम उठाने का फैसला किया है। डॉक्टर्स काम बंद हड़ताल पर है।
आज से और खराब हो सकते है हालत
वहीं देश भर के अस्पतालों में हालत और भी खराब हो सकते है। देश भर में डॉक्टर्स को हड़ताल का आज से अधिक गंभीर असर देखने को मिल सकता है। अस्पताल में डॉक्टर्स ने आज से ओपीडी बंद किए जाने का फैसला किया है। इसके साथ ही अन्य सेवाएं भी आज से बाधित रहने वाली है।
डॉक्टर्स ने की है ये मांग
डॉक्टर्स ने सीबीआई जांच की मांग की है। डॉक्टरों ने मांग की है कि आरजी कर मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य को तत्काल हटाना, सीबीआई से जांच कराना, त्वरित अदालत में मामले की सुनवाई और केंद्रीय सुरक्षा अधिनियम को लागू करने के लिए एक समिति का गठन शामिल है।
दिल्ली के अस्पतालों में हुई हड़ताल
दिल्ली में केंद्र द्वारा संचालित एम्स, आरएमएल अस्पताल और सफदरजंग अस्पताल समेत कई अस्पतालों के रेजीडेंट चिकित्सकों ने कोलकाता में एक महिला चिकित्सक के साथ दुष्कर्म एवं हत्या के मामले को लेकर सोमवार को अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी। फेडरेशन ऑफ रेजीडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन (फोरडा) के अनुसार, अनिश्चितकालीन हड़ताल के दौरान सभी बाह्यरोगी विभाग (ओपीडी), ऑपरेशन थिएटर और वार्ड ड्यूटी बंद रहेंगी लेकिन आपातकालीन सेवाएं सामान्य दिनों की तरह चालू रहेंगी ताकि यह सुनिश्चित हो कि आपात चिकित्सा वाले रोगियों को परेशानी न हो। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) की रेजीडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन (आरडीए) भी कोलकाता में प्रशिक्षु रेजीडेंट चिकित्सक के साथ दुष्कर्म और हत्या के मामले के विरोध में फोरडा की देशव्यापी हड़ताल में शामिल हो गयी है।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ खुलासा
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया की पीड़िता की मौत सुबह 3 से 5 बजे के बीच हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक पीड़िता की मौत गला घोटने से हुई है। आरोपी ने गला घोटने से पहले पीड़िता के साथ बलात्कार किया था। इसके बाद दो बार उसका गला घोंटा गया।
ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें













