सोमवार, 23 मार्च 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - हिजाब पर बैन, तिलक-बिंदी पर क्यों नहीं? SC ने कॉलेज के आदेश पर जताई नाराजगी

हिजाब पर बैन, तिलक-बिंदी पर क्यों नहीं? SC ने कॉलेज के आदेश पर जताई नाराजगी

The News Air Team by The News Air Team
शुक्रवार, 9 अगस्त 2024
A A
0
हिजाब पर बैन, तिलक-बिंदी पर क्यों नहीं? SC ने कॉलेज के आदेश पर जताई नाराजगी
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare
Google News
WhatsApp
Telegram

नई दिल्ली, 09 अगस्त (The News Air): उच्चतम न्यायालय ने मुंबई के एक कॉलेज में विद्यार्थियों के हिजाब, नकाब, टोपी या धार्मिक बैज के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाने वाले परिपत्र के जरिए जारी आदेश पर शुक्रवार को रोक लगा दी। न्यायमूर्ति संजीव खन्ना और न्यायमूर्ति संजय कुमार की पीठ ने कॉलेज की ओर से इस तरह का परिपत्र जारी करने पर हैरानी जताई और इसे जारी करने वाले अधिकारियों को फटकार लगाते हुए कई सवाल पूछे।

पीठ ने कॉलेज प्रशासन से यह भी पूछा कि आजादी के इतने सालों बाद अचानक यह परिपत्र जारी करने का फैसला क्यों किया गया? इस पर कॉलेज की ओर से पेश अधिवक्ता ने कहा कि कॉलेज की स्थापना 2008 में की गई थी। शीर्ष अदालत ने परिपत्र पर अंतरिम रोक लगाते हुए कहा कि वह इस मामले में अगली सुनवाई 18 नवंबर 2024 को करेगी। पीठ ने हालांकि, स्पष्ट किया कि कक्षाओं में बुर्का की अनुमति नहीं दी जा सकती। इसके साथ ही पीठ ने कहा, “हमें उम्मीद है कि इस आदेश का कोई भी दुरुपयोग नहीं करेगा।” सुनवाई शुरू होते ही पीठ ने कॉलेज की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता माधवी दीवान से पूछा, “यह निर्देश क्या है? ऐसा कुछ भी न पहनें जिससे धार्मिक पहचान का पता चले। क्या नाम से धार्मिक पहचान का पता नहीं चलेगा?”

इस पर अधिवक्ता ने कहा कि ये बातचीत में बाधाएं हैं। कॉलेज सह-शिक्षा वाला निजी गैर-सहायता प्राप्त संस्थान है, जिसकी स्वायत्तता नहीं छीनी जा सकती। छात्राएं हमेशा से इसे नहीं पहनती रही हैं। उन्होंने कहा कि केवल तीन लड़कियों को इससे समस्या है। पीठ ने अधिवक्ता से पूछा, “क्या यह लड़की पर निर्भर नहीं करता कि वह क्या पहनना चाहती है। क्या आप कह सकते हैं कि तिलक लगाने वाले को अनुमति नहीं दी जानी चाहिए?”

यह भी पढे़ं 👇

World News

World News ख़बरें विदेश की: Iran ने अमेरिका को दिया करारा जवाब, जंग का 24वां दिन

सोमवार, 23 मार्च 2026
Laljit Bhullar

Laljit Singh Bhullar Arrested: CM भगवंत मान के आदेशों पर पूर्व मंत्री किया गिरफ्तार

सोमवार, 23 मार्च 2026
DM Suicide Case Punjab

DM Suicide Case Punjab: खाद्य खरीद एजेंसियों ने पंजाब भर में बंद किए दफ्तर

सोमवार, 23 मार्च 2026
Amit Shah

DM Suicide Case Punjab: Amit Shah के CBI ऑफर ने पंजाब के सांसदों को फंसाया

सोमवार, 23 मार्च 2026

इन दलीलों के बाद पीठ ने कहा कि वह परिपत्र पर रोक लगाएगी। शीर्ष अदालत के समक्ष पीड़ित छात्राओं की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता कॉलिन गोंजाल्विस पेश हुए। कॉलेज की छात्राओं ने बॉम्बे उच्च न्यायालय के उस फैसले को चुनौती दी, जिसमें मुंबई के एक निजी कॉलेज द्वारा अपने परिसर में छात्राओं द्वारा हिजाब, नकाब, बुर्का, टोपी आदि पहनने पर लगाए गए प्रतिबंध को बरकरार रखा गया था। मुंबई में एन जी आचार्य और डी के मराठे कॉलेज के अधिकारियों ने एक ड्रेस कोड निर्धारित किया था, जिसके तहत उनके विद्यार्थियों को परिसर में हिजाब, नकाब, बुर्का, स्टोल, टोपी आदि पहनने से रोका गया था। नौ छात्राओं ने इस ड्रेस कोड को बॉम्बे उच्च न्यायालय में चुनौती दी थी, जहां न्यायमूर्ति ए एस चंदुरकर राजेश एस पाटिल की पीठ ने 26 जून को याचिका पर विचार करने से इनकार कर दिया था।

उच्च न्यायालय ने कहा था कि ड्रेस कोड का पालन करने का आग्रह कॉलेज परिसर के भीतर है और याचिकाकर्ताओं की पसंद और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर अन्यथा कोई असर नहीं पड़ता है। उच्च न्यायालय के इस रुख के बाद छात्राओं ने शीर्ष अदालत में अपील दायर की थी। याचिकाकर्ताओं ने अपनी याचिका में कहा कि ड्रेस कोड और परिसर में हिजाब, नकाब, बुर्का आदि पर प्रतिबंध उनके मौलिक अधिकारों का उल्लंघन करता है। छात्राओं ने तर्क दिया कि ड्रेस कोड मनमाना और भेदभावपूर्ण है। कॉलेज का ड्रेस कोड लागू करने का आदेश गलत है। उन्होंने कहा, “यह कोड उनके पहनावे को चुनने के अधिकार अनुच्छेद 19(1) (ए) के तहत उनकी निजता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के अधिकार और संविधान के अनुच्छेद 25 के तहत उनकी धार्मिक स्वतंत्रता के अधिकार का उल्लंघन करता है।”

Previous Post

मुख्यमंत्री ने पेरिस ओलंपिक खेलों में रजत पदक जीतने वाले नीरज चोपड़ा को बधाई दी

Next Post

2024 ल्हासा हाफ मैराथन 17 अगस्त को आयोजित की जाएगी

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

World News

World News ख़बरें विदेश की: Iran ने अमेरिका को दिया करारा जवाब, जंग का 24वां दिन

सोमवार, 23 मार्च 2026
Laljit Bhullar

Laljit Singh Bhullar Arrested: CM भगवंत मान के आदेशों पर पूर्व मंत्री किया गिरफ्तार

सोमवार, 23 मार्च 2026
DM Suicide Case Punjab

DM Suicide Case Punjab: खाद्य खरीद एजेंसियों ने पंजाब भर में बंद किए दफ्तर

सोमवार, 23 मार्च 2026
Amit Shah

DM Suicide Case Punjab: Amit Shah के CBI ऑफर ने पंजाब के सांसदों को फंसाया

सोमवार, 23 मार्च 2026
23 March 2026 Khabar

23 March 2026 Khabar 20/20: PM Modi की चेतावनी से IPL Ban तक, 20 बड़ी खबरें

सोमवार, 23 मार्च 2026
MS Dhoni IPL 2026

MS Dhoni IPL Retirement: ’60 साल तक खेलूंगा’, धोनी ने मजाकिया अंदाज में दिया बड़ा बयान

सोमवार, 23 मार्च 2026
Next Post
2024 ल्हासा हाफ मैराथन 17 अगस्त को आयोजित की जाएगी

2024 ल्हासा हाफ मैराथन 17 अगस्त को आयोजित की जाएगी

ओलंपिक पदक

मुख्यमंत्री ने ओलंपिक पदक विजेता मनु भाकर से की मुलाकात

0 0 votes
Rating
Subscribe
Notify of
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

GN Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।