गुरूवार, 26 मार्च 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - पहलवान विनेश फोगाट को ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतने से रोकने के लिए की गई साज़िश!- रीना गुप्ता

पहलवान विनेश फोगाट को ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतने से रोकने के लिए की गई साज़िश!- रीना गुप्ता

The News Air Team by The News Air Team
बुधवार, 7 अगस्त 2024
A A
0
AAP Delhi PC
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare
Google News
WhatsApp
Telegram

नई दिल्ली, 07 अगस्त (The News Air): आम आदमी पार्टी ने पेरिस ओलंपिक के फाइनल में पहलवान विनेश फोगाट को अयोग्य घोषित करने के पीछे एक बड़ी साजिश की आशंका जताई है। ‘‘आप’’ की वरिष्ठ नेता रीना गुप्ता का कहना है कि विनेश फोगाट को ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतने से रोकने के लिए यह एक साजिश लग रही है। विनेश ने विश्व की नंबर-1 जापानी पहलवान को हराकर ने भारत के लिए गोल्ड मेडल जीतने की दावेदारी पेश की थी। लेकिन आज उनको मात्र 100 ग्राम वजन ज्यादा होने पर ओलंपिक से बाहर कर दिया गया। उन्होंने कहा कि विनेश फोगाट ने पहले ही साजिश की आशंक जताई थी और कहा था कि उनकी पूरी टीम बृजभूषण शरण सिंह ने चुनी है। ये टीम कहीं कुछ ऐसा न मिला दे, जिससे सबकुछ गड़बड़ हो जाए। उन्होंने केंद्रीय खेल मंत्री से अपील की है कि वो इंटरनेशनल ओलंपिक कमिटी के सामने विनेश फोगाट के समर्थन में आवाज उठाएं और कमेटी से कहें कि अगर विनेश को न्याय नहीं मिला तो भारत ओलंपिक का बहिष्कार करेगा।

आम आदमी पार्टी की नेता रीना गुप्ता ने बुधवार को पार्टी मुख्यालय में प्रेस वार्ता कर कहा कि पूरा देश इंतजार कर रहा था कि आज रात हम सब बैठकर टीवी पर अपनी बेटी विनेश फोगाट को गोल्ड मेडल जीतते हुए देखेंगे। सबको इंतजार था कि हमारी बेटी विनेश फोगाट देश के लिए ओलंपिक में मेडल लाएगी। लेकिन जानकारी मिली है कि विनेश फोगाट को 100 ग्राम अधिक वजन के कारण महिला कुश्ती ओलंपिक से अयोग्य घोषित कर दिया गया है। विनेश ने जापान के एक ऐसे खिलाड़ी को हराया है जो लगातार 82 बार से इस कैटेगरी में जीत रही है। जब 4 बार की चैंपियन उस जापानी खिलाड़ी को विनेश ने हराया तो देश में खुशी की लहर दौड़ गई। हमें लगा कि विनेश देश के लिए इस ओलंपिक का पहला गोल्ड मेडल जीत कर लाएंगी, लेकिन वो सारे सपने चूर होते हुए नजर आ रहे हैं, जब यह खबर आ रही है कि मात्र 100 ग्राम अधिक वजन के कारण उन्हें बाहर निकाला जा रहा है। अगर हम एक गिलास पानी पी लेते हैं या थोड़ा सा कुछ खा लेते हैं तो हमारा उतना वजन बढ़ जाता है।

रीना गुप्ता ने बताया कि कुश्ती के कई खिलाड़ी आकर बता रहे हैं कि खिलाड़ी कई बार एक रात में 3 से 4 किलो वजन तक भी कम करते हैं ताकि वो अपनी कैटेगरी में खेल सकें। फिर ऐसा कैसे हो सकता है कि विनेश को मात्र 100 ग्राम वजन के लिए बाहर किया जा रहा है? इसके पीछे बहुत बड़ी साजिश लग रही है। संभव है कि कुछ विदेशी लोग ऐसा नहीं चाहते हों कि भारत की बेटी को गोल्ड मेडल मिले। ये समझ से परे है कि क्या उनके कोच ने उनका साथ नहीं दिया या उनके वजन को मॉनीटर करने वाली टीम ने इस बात का ध्यान नहीं रखा। कुश्ती के खिलाड़ियों का वजन हर वक्त ध्यान में रखा जाता है। पूरे दिन में कई-कई बार उनका वजन किया जाता है ताकि उनका वजन ठीक रहे और वे अयोग्य न हों।

रीना गुप्ता ने आगे कहा कि विनेश फोगाट ने कई गोल्ड मेडल जीते हैं। 2 बार उन्होंने एशियन चैंपियनशिप जीती, तीन बार कॉमनवेल्थ चैंपियनशिप जीत चुकी हैं। विनेश फोगाट को खुद इस खेल का अच्छा अनुभव है। उनकी पूरी टीम को भी इस बात का पूरा अनुभव था कि किस तरह से खिलाड़ी के वजन का ध्यान रखा जाता है, और किस तरह वजन को घटाया जाता है। फिर भी इतनी बड़ी घटना कैसे हुई कि हमारी इतनी प्रतिभाशाली खिलाड़ी जिसने जापान की गोल्ड मेडलिस्ट को हराया, आज उसे बाहर किया जा रहा है?

यह भी पढे़ं 👇

Illegal Arms Supply Punjab

Illegal Arms Supply Punjab: जर्मनी-अमेरिका से चल रहा था हथियारों का खेल, 10 पिस्तौल के साथ 2 गिरफ्तार

गुरूवार, 26 मार्च 2026
Sunil Jakhar

Gagandeep Singh Randhawa Case: सुनील जाखड़ ने उठाई डीएम के परिवार की सुरक्षा की मांग

गुरूवार, 26 मार्च 2026
Sukhjinder Randhawa

Verka Milk Powder Rejected: सेना ने ठुकराया वेरका का दूध पाउडर, सुखजिंदर रंधावा ने मांगी जांच

गुरूवार, 26 मार्च 2026
World News

World News | ख़बरें विदेश की : ईरान ने बातचीत ठुकराई, अब होगा बड़ा हमला

गुरूवार, 26 मार्च 2026

रीना गुप्ता ने बताया कि ओलंपिक के लिए जाने से पहले विनेश ने भी इस बात की आशंका जाहिर की थी कि कहीं उनके खिलाफ किसी तरह की साजिश न हो। हमें ये भी नहीं भूलना चाहिए कि विनेश ने यौन शोषण के आरोपी भाजपा नेता बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ आवाज उठाई थी। ये वही बहादुर विनेश है जो हमारी कुश्ती की बेटियों को न्याय दिलाने के लिए जंतर-मंतर पर बैठी थी। तब किस तरह से मोदी सरकार ने उन्हें वहां से खदेड़ा था। केंद्र की भाजपा सरकार ने इन खिलाड़ियों का किसी तरह से साथ नहीं दिया था और बृजभूषण शरण सिंह को पार्टी से भी नहीं निकाला था। ये वही विनेश है जिसने आशंका जाहिर की थी कि कहीं ऐसा न हो कि उनके कोच और उनकी पूरी टीम बृजभूषण शरण सिंह द्वारा सेलेक्ट किए हुए लोग हों। उसने खुद कहा था कि कहीं ऐसा न हो कि कोई मुझे पानी में कुछ मिलाकर पिला दे। कोई ऐसे पदार्थ न मिला दे, ताकि मैं डोपिंग टेस्ट में फेल हो जाऊं। इन सब चीजों की जांच होनी चाहिए।

रीना गुप्ता ने आगे कहा कि हमें विनेश को बाहर करने की बात पर सहमत नहीं होना चाहिए। हमारी पूरी टीम वहां मौजूद है। हमें अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक एसोसिएशन के पास अपनी अर्जी दाखिल करते हुए इस फैसले को चैलेंज करना चाहिए। ऐसा कैसे हो गया कि यहां तक बोला जा रहा है कि विनेश को सिल्वर मेडल भी नहीं मिलेगा। जबकि पूरा देश विनेश से गोल्ड मेडल की उम्मीद लगाए बैठा था। लेकिन जो उसने सिल्वर मेडल जीता है, जिस पर उसका हक है वो बोल रहे हैं अब उसे वो भी नहीं दिया जाएगा। खेल मंत्री को भी इस मामले में हस्तक्षेप करना चाहिए। उन्हें कहना चाहिए कि अगर हमारी विनेश को न्याय नहीं मिलेगा तो हम ओलंपिक का बहिष्कार करेंगे। अगर भारत जैसा देश ओलंपिक के बहिष्कार की बात कह दे तो तत्काल इसका संज्ञान लिया जाएगा और विनेश को न्याय मिलेगा। विनेश पूरी लगन और मेहनत के साथ इस खेल को आगे लेकर गई हैं, उसे गोल्ड मेडल मिलना चाहिए। ताकि इससे देश की बेटियां, जो उसे अपना आदर्श मानती हैं, उन्हें भी प्रोत्साहन मिलेगा।

Previous Post

‘‘आप’’ सांसद राघव चड्ढा का केंद्र सरकार से आग्रह, श्री ननकाना साहिब तक कॉरिडोर बनाने के लिए..

Next Post

Paris Olympics: मीराबाई चानू का वेटलिफ्टिंग मैच रात 11 बजे, जानिए कहां देख सकते हैं LIVE

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Illegal Arms Supply Punjab

Illegal Arms Supply Punjab: जर्मनी-अमेरिका से चल रहा था हथियारों का खेल, 10 पिस्तौल के साथ 2 गिरफ्तार

गुरूवार, 26 मार्च 2026
Sunil Jakhar

Gagandeep Singh Randhawa Case: सुनील जाखड़ ने उठाई डीएम के परिवार की सुरक्षा की मांग

गुरूवार, 26 मार्च 2026
Sukhjinder Randhawa

Verka Milk Powder Rejected: सेना ने ठुकराया वेरका का दूध पाउडर, सुखजिंदर रंधावा ने मांगी जांच

गुरूवार, 26 मार्च 2026
World News

World News | ख़बरें विदेश की : ईरान ने बातचीत ठुकराई, अब होगा बड़ा हमला

गुरूवार, 26 मार्च 2026
Alireza Tangsiri Killed

Alireza Tangsiri Killed: Israeli Strike में ईरानी नौसेना कमांडर ढेर

गुरूवार, 26 मार्च 2026
Top Headlines 26 March 2026

Top Headlines 26 March 2026: Epstein Files से लेकर Sonia Gandhi की सेहत तक, दिनभर की 20 बड़ी खबरें

गुरूवार, 26 मार्च 2026
Next Post
Paris Olympics: मीराबाई चानू का वेटलिफ्टिंग मैच रात 11 बजे, जानिए कहां देख सकते हैं LIVE

Paris Olympics: मीराबाई चानू का वेटलिफ्टिंग मैच रात 11 बजे, जानिए कहां देख सकते हैं LIVE

केजरीवाल पहले इस्तीफा दें फिर आतिशी झंडा फहराएं- वीरेंद्र सचदेवा

केजरीवाल पहले इस्तीफा दें फिर आतिशी झंडा फहराएं- वीरेंद्र सचदेवा

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

GN Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।