सोमवार, 23 मार्च 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - लड़कियों का हर क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन भारत को विश्व गुरु बनाने की दिशा में एक बड़ा कदमः बनवारी लाल पुरोहित

लड़कियों का हर क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन भारत को विश्व गुरु बनाने की दिशा में एक बड़ा कदमः बनवारी लाल पुरोहित

The News Air Team by The News Air Team
मंगलवार, 16 जुलाई 2024
A A
0
Punjab Governor
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare
Google News
WhatsApp
Telegram

चंडीगढ़, 16 जुलाई (The News Air): पंजाब एवं चंडीगढ़ के सरकारी स्कूलों के छात्रों को प्रोत्साहित करने एवं सशक्त बनाने की पहल के तहत, पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक, श्री बनवारी लाल पुरोहित ने आज पंजाब राजभवन में पंजाब एवं चंडीगढ़ के कक्षा 10वीं व 8वीं के 300 छात्रों को नकद पुरस्कार एवं प्रशंसा-पत्र से सम्मानित किया।

अपने बधाई भाषण के दौरान राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने कहा कि आज सम्मानित किए गए 300 विद्यार्थियों में से 247 छात्राएं हैं, जो दर्शाता है कि लड़कियां सभी क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही हैं, जो भारत को विश्व गुरु बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है।
राज्यपाल ने युवा विद्यार्थियों से कहा कि वे गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और आधुनिक आवश्यकता अनुसार कौशल से खुद को समृद्ध करें, ताकि वे वैश्विक स्तर पर अपने लक्ष्यों को आसानी से प्राप्त कर सकें। उन्होंने एक खुशहाल व सफल जीवन हेतु दूरदराज और वंचित क्षेत्रों से आने वाले विद्यार्थियों को सशक्त बनाने की आवश्यकता पर बल दिया।

राज्यपाल ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री लाल बहादुर शास्त्री, ईश्वर चंद्र विद्यासागर और डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम और कई अन्य महान भारतीय हस्तियों ने बहुत गरीब पृष्ठभूमि से होने के बावजूद अपनी ईमानदारी और समर्पण के चलते जीवन में सफलता की बड़ी-बड़ी ऊंचाइयों को छूआ जो प्रेरणा के महान स्रोत हैं। उन्होंने बच्चों से ऐसे नायकों को अपना आदर्श बनाने के लिए कहा, जिन्होंने अपना जीवन सादगी, ईमानदारी से जिया और राष्ट्र के विकास के लिए पूरी लगन और दृढ़ता के साथ काम किया। राज्यपाल ने इस बात पर जोर दिया कि बच्चों को अपने जीवन में ईमानदार और सरल जीवनशैली अपनानी चाहिए।

यह भी पढे़ं 👇

6th Generation Fighter Jet

6th Generation Fighter Jet: भारत यूरोपियन प्रोग्राम में एंट्री को तैयार, बड़ा खुलासा

सोमवार, 23 मार्च 2026
IPL Tax Free

IPL Tax Free: ₹9700 करोड़ कमाने वाली BCCI को टैक्स क्यों नहीं देना पड़ता?

सोमवार, 23 मार्च 2026
Amit Shah Moga Rally

BJP Punjab Elections 2027: सिर्फ 2 सीटें, फिर भी अकेले लड़ने का बड़ा दावा

सोमवार, 23 मार्च 2026
Atiq Ahmed

Atiq Ahmed: 100 से ज्यादा केस, फिर भी बना बाहुबली नेता: बड़ा खुलासा

सोमवार, 23 मार्च 2026

राज्यपाल ने कहा कि ‘द सोसायटी फॉर एम्पावरमेंट ऑफ डिसएडवांटेज्ड टैलेंटेड यूथ’ ने पंजाब और यू.टी. चंडीगढ़ के सरकारी स्कूलों के कक्षा 10वीं और 8वीं के मेधावी छात्रों को 20.70 लाख रुपए की नकद छात्रवृत्ति और प्रशंसा-पत्र देकर सम्मानित करने की पहल की है। इससे पहले इस साल फरवरी में इसी पैटर्न पर 300 विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया था और अब यह प्रथा नियमित आधार पर जारी रहेगी।

गौरतलब है कि आज सम्मानित किए गए 300 विद्यार्थियों में पंजाब से 225 और यू.टी. चंडीगढ़ से 75 विद्यार्थी शामिल हैं। पुरस्कार राशि के रूप में कक्षा 10वीं के प्रत्येक विद्यार्थी को 10 हजार रुपए और कक्षा 8वीं के प्रत्येक विद्यार्थी को 5 हजार रुपए दिए गये। इन उच्च उपलब्धि प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों में 247 लड़कियां हैं। पंजाब के कुल 225 में से 151 ग्रामीण क्षेत्रों से हैं। इसके अलावा पंजाब के 51 उपलब्धि प्राप्त करने वाले छात्र सीमावर्ती जिलों से हैं और लगभग 40 कंडी क्षेत्र से हैं।

इस अवसर पर उपस्थित प्रमुख लोगों में प्रशासक के सलाहकार श्री राजीव वर्मा, पंजाब के राज्यपाल के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री के. शिव प्रसाद, पंजाब के प्रमुख सचिव शिक्षा श्री के. के. यादव, चंडीगढ़ के शिक्षा सचिव श्री अभिजीत विजय चौधरी, पंजाब रेड क्रॉस के सचिव श्री शिव दुलार सिंह ढिल्लों और श्री अरबिंदो सोसायटी, पुडुचेरी के कार्यकारी सदस्य व निदेशक श्री संभ्रांत शर्मा शामिल थे।

Previous Post

वातावरण को संतुलित रखने के लिए मनुष्य को अब विशेष प्रयास करने ही पड़ेंगे: स्पीकर संधवां

Next Post

हाईकोर्ट के आदेश का अपमान कर रही हरियाणा की बीजेपी सरकार: अनुराग ढांडा

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

6th Generation Fighter Jet

6th Generation Fighter Jet: भारत यूरोपियन प्रोग्राम में एंट्री को तैयार, बड़ा खुलासा

सोमवार, 23 मार्च 2026
IPL Tax Free

IPL Tax Free: ₹9700 करोड़ कमाने वाली BCCI को टैक्स क्यों नहीं देना पड़ता?

सोमवार, 23 मार्च 2026
Amit Shah Moga Rally

BJP Punjab Elections 2027: सिर्फ 2 सीटें, फिर भी अकेले लड़ने का बड़ा दावा

सोमवार, 23 मार्च 2026
Atiq Ahmed

Atiq Ahmed: 100 से ज्यादा केस, फिर भी बना बाहुबली नेता: बड़ा खुलासा

सोमवार, 23 मार्च 2026
Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

सोमवार, 23 मार्च 2026
Breaking News Live Updates 23 March 2026

Breaking News Live Updates 23 March 2026: Today Big Updates, हर पल खबर

सोमवार, 23 मार्च 2026
Next Post
aap

हाईकोर्ट के आदेश का अपमान कर रही हरियाणा की बीजेपी सरकार: अनुराग ढांडा

Animal एक्टर हो चुका कास्टिंग काउच का शिकार, कहा- बिना इसके कुछ हासिल नहीं

Animal एक्टर हो चुका कास्टिंग काउच का शिकार, कहा- बिना इसके कुछ हासिल नहीं

0 0 votes
Rating
Subscribe
Notify of
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

GN Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।