LIVE | ...
बुधवार, 24 जून 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - पूजा खेडकर की बढ़ी मुश्‍किलें, सुबह-सुबह घर पहुंची पुलिस, कमरे में सवा घंटे पूछताछ

पूजा खेडकर की बढ़ी मुश्‍किलें, सुबह-सुबह घर पहुंची पुलिस, कमरे में सवा घंटे पूछताछ

The News Air Team by The News Air Team
मंगलवार, 16 जुलाई 2024
in NEWS-TICKER, राष्ट्रीय
A A
0
पूजा खेडकर
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

पुणे। ट्रेनी आईएएस अधिकारी पूजा खेडकर की मुश्किलें दिन-ब-दिन बढ़ती दिख रही हैं। पूजा पर कई तरह के झूठ बोलकर सिविल सेवा परीक्षा में आईएएस की नौकरी हासिल करने का आरोप है। इस बीच पुलिस ने सुबह-सुबह पूजा खेडकर के वाशिम जिले के आवास पर दस्तक दी और करीब डेढ़ घंटे तक वहां छानबीन और पूछताछ करती रही।

पूजा खेडकर पुणे से ट्रांसफर के बाद इस समय वाशिम जिले में ही पोस्टेड हैं। जानकारी के मुताबिक, सुबह-सुबह पुलिस की गाड़ी में छह पुलिसकर्मी उनके घर पर पहुंचे। इस टीम में तीन महिला पुलिसकर्मी भी थीं। जानकारी के मुताबिक, वाशिम पुलिस के साथ पुणे पुलिस की टीम भी वहां दिखी।

पूजा खेडकर के कमरे में करीब सवा घंटे तक तीन महिला पुलिस मौजूद रहीं। ट्रेनी आईएएस पूजा खेडकर से मिलने के बाद वाशिम महिला पुलिस की टीम उनके आवास से रवाना हो गई। हालांकि उन्होंने इतनी देर तक पूजा खेडकर से क्या पूछताछ की। यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। बस इतना पता है कि पूजा ने वाशिम कलेक्टर बुवनेस्वरी एस। से इजाजत लेकर पुलिस को कुछ जानकारी साझा करने के लिए बुलाया था।

यह भी पढे़ं 👇

Hazur Sahib Act 1956

Hazur Sahib Act में बदलाव पर पंजाब में सियासी उबाल

बुधवार, 24 जून 2026
Nitin Nabin Punjab

BJP-Akali alliance पर बड़ा बयान, छह महीने बाद होगा फैसला

बुधवार, 24 जून 2026
Manjinder Singh Sirsa

Bhagwant Mann पर भी लागू हो वही कानून, Sirsa का बड़ा सवाल

बुधवार, 24 जून 2026
History

History of June 24: नेपोलियन के रूस आक्रमण से लेकर Roe v Wade तक

बुधवार, 24 जून 2026

पूजा खेडकर इससे पहले सोमवार को मीडिया के सामने आईं और अपने ऊपर लग रहे आरोपों पर बात की। उन्होंने कहा कि वह उनके खिलाफ लगे आरोपों की जांच कर रही केंद्रीय समिति के समक्ष अपना पक्ष रखेंगी और सत्य की जीत होगी।

लगातार तूल पकड़ रहा पूजा खेडकर का मामला

दरअसल आईएएस अधिकारी पूजा खेडकर का मामला इन दिनों तूल पकड़ा हुआ है। उनके पुराने वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिसको लेकर उनपर आरोप लगा है कि खेडकर ने अपने सरकारी पद का दुरुपयोग किया है। इसे लेकर पूजा खेडकर से सवाल किया गया तो उन्होंने एक बार फिर मीडिया को पुराना जवाब देकर अपने मामले पर बात करने से परहेज किया।

पूजा खेडकर ने खुद को बताया मीडिया ट्रायल का शिकार

उन्होंने कहा, ‘मैं मीडिया को कोई जवाब नहीं दूंगी, कुछ नहीं बोलूंगी और मैं इसके लिए बाध्य नहीं हूं। मैं इस संबंध में नियुक्त समिति के समक्ष अपना पक्ष रखूंगी। मुझे लगता है कि समिति जो भी निर्णय लेगी, वह सभी को स्वीकार्य होना चाहिए।’

खेडकर ने वाशिम में पत्रकारों से कहा, ‘जब भी समिति का फैसला आएगा, वह सार्वजनिक होगा। लेकिन, अभी मुझे चल रही जांच के बारे में आपको बताने का कोई अधिकार नहीं है।’ यह पूछे जाने पर कि क्या उन्हें निशाना बनाया जा रहा है, खेडकर ने कहा, ‘हर कोई जानता है कि क्या चल रहा है।’ उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान इस तथ्य पर आधारित है कि जब तक आप दोषी साबित नहीं हो जाते, तब तक आप निर्दोष हैं।

बता दें कि वाशिम जिले की विवादित आईएएस-प्रोबेशनर ऑफिसर पूजा खेडकर की मां का भी एक विवादित वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें वह कथित तौर पर पुणे के किसान को पिस्तौल का डर दिखाकर जमीन बेचने के लिए मजबूर करने की कोशिश करती दिख रही हैं। यह घटना करीब दो महीने पुरानी बताई जा रही है, लेकिन इसका वीडियो अब सामने आया है।

पूजा की मां पर भी केस दर्ज

वीडियो में पूजा की मां मनोरमा डी। खेडकर को पिस्तौल दिखाकर एक किसान को धमकाते देखा जा सकता है। बाद में इलाके के पीड़ित किसानों ने दावा किया कि वे इस घटना की शिकायत पुलिस में दर्ज कराने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन राजनीतिक दबाव के कारण उनकी शिकायत पर ध्यान नहीं दिया गया। अब उन्होंने घटना की गहन जांच की मांग की है।

उनकी संपत्ति के रिकॉर्ड के अनुसार, खेडकर परिवार के पास पुणे में 25 एकड़ से अधिक जमीन है। उन्होंने किसानों को अपनी जमीन बेचने के लिए मजबूर कर वहां अपनी जमीन बढ़ाने की कोशिश की, लेकिन ज्यादातर ने इस कोशिश का विरोध किया।

बीते कुछ दिनों में उठे बड़े विवाद के बाद आईएएस (पीओ) पूजा खेडकर को पुणे कलेक्टरेट से वाशिम कलेक्टरेट में सहायक जिलाधीश के रूप में ट्रांसफर कर दिया गया है, जहां उन्होंने 11 जुलाई को कार्यभार संभाला।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

जनसंख्या नियंत्रण कानून को लेकर झाबर सिंह का बड़ा बयान, कहा- ‘3 से ज्यादा बच्चे हैं तो….

Next Post

Vodafone Idea: वोडाफोन आइडिया के शेयरों में आ सकती है 39% की तेजी!

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Hazur Sahib Act 1956

Hazur Sahib Act में बदलाव पर पंजाब में सियासी उबाल

बुधवार, 24 जून 2026
Nitin Nabin Punjab

BJP-Akali alliance पर बड़ा बयान, छह महीने बाद होगा फैसला

बुधवार, 24 जून 2026
Manjinder Singh Sirsa

Bhagwant Mann पर भी लागू हो वही कानून, Sirsa का बड़ा सवाल

बुधवार, 24 जून 2026
History

History of June 24: नेपोलियन के रूस आक्रमण से लेकर Roe v Wade तक

बुधवार, 24 जून 2026
Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

बुधवार, 24 जून 2026
Mumbai

Southwest Monsoon 2026 ने Mumbai में दी दस्तक: भारी बारिश का अलर्ट

बुधवार, 24 जून 2026
Next Post
Vodafone Idea

Vodafone Idea: वोडाफोन आइडिया के शेयरों में आ सकती है 39% की तेजी!

Vodafone Idea

Ulajh Trailer : नेपोटिज्म वाले डायलॉग समेत वो 5 वजहें, जो जान्हवी कपूर की फिल्म को इंटरेस्टिंग बनाती हैं

Vodafone Idea

पंजाब में ईडी की दबिश, शराब कारोबारी दीप मल्होत्रा के ठिकानों पर रेड

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।