LIVE | ...
शनिवार, 10 अक्टूबर 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - पराली प्रबंधन के लिए किसानों को दी जाएंगी 22 हजार से ज्यादा मशीनें

पराली प्रबंधन के लिए किसानों को दी जाएंगी 22 हजार से ज्यादा मशीनें

The News Air Team by The News Air Team
गुरूवार, 11 जुलाई 2024
in NEWS-TICKER, पंजाब
A A
0
पराली प्रबंधन
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

चंडीगढ़, 11 जुलाई (The News Air): पंजाब के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री स. गुरमीत सिंह खुड्डीयां ने कहा कि मुख्य मंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने राज्य में पराली के उचित प्रबंधन के लिए किसानों को सब्सिडी पर 22,000 से अधिक सी.आर.एम मशीनें उपलब्ध करवाएगी।

कृषि मंत्री ने विभाग द्वारा चलाई जा रही योजनाओं और परियोजनाओं की समीक्षा के लिए यहां किसान भवन में एक आयोजित बैठक की अध्यक्षता की और अधिकारियों से यह सुनिश्चित करने को कहा कि सब्सिडी वाली पराली प्रबंधन मशीनों के लिए ड्रा इसी महीने में निकाला जाए और धान की कटाई शुरू होने से पहले अगस्त, 2024 के अंत तक लाभार्थी किसानों को सब्सिडी जारी की जाए ताकि पराली जलाने के मामलों को पूरी तरह खत्म किया जा सके।

उन्होंने कहा कि मुख्य मंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार ने धान कटाई सीजन 2024-25 के दौरान किसानों को पराली प्रबंधन के लिए सब्सिडी वाली मशीनें उपलब्ध कराने के लिए 500 करोड़ रुपए की कार्य योजना तैयार की है। व्यक्तिगत किसान सी.आर.एम मशीन की कीमत पर 50 प्रतिशत सब्सिडी का लाभ ले सकते हैं, जबकि सहकारी समितियां, एफ.पी.ओ और पंचायतों के लिए यह सब्सिडी 80 फीसदी होगी।

धान की सीधी बुआई (डी.एस.आर) को प्रोत्साहित करते हुए स. गुरमीत सिंह खुड्डीयां ने बताया कि राज्य में पिछले वर्ष के मुकाबले धान की सीधी बुआई के अंतर्गत रकबा 28 प्रतिशत बढ़ गया है। उन्होंने कहा कि अब तक 2.20 लाख एकड़ क्षेत्र में सीधी बुआई हुई है, जो 2023 में कुल 1.72 लाख एकड़ थी। उन्होंने विभाग के अधिकारियों को इस सीजन के दौरान सीधी बुआई के तहत 5 लाख एकड़ का लक्ष्य हासिल करने के लिए हर संभव प्रयास करने को कहा। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार धान की सीधी बुआई करने वाले किसानों को प्रोत्साहित करने के लिए 1500 रुपए प्रति एकड़ की वित्तीय सहायता भी दे रही है।

उन्होंने राज्य में ख़रीफ़ की मक्की की बुआई की स्थिति की भी समीक्षा की, जिसके लिए राज्य सरकार मक्की के प्रति 1 किलोग्राम हाईब्रिड बीज की खरीद के पीछे 100 रुपए की सब्सिडी दे रही है। कृषि निदेशक जसवन्त सिंह ने कैबिनेट मंत्री को बताया कि खरीफ़ की मक्की की अब तक 1 लाख एकड़ में बुआई हो चुकी है और उन्होंने मंत्री को आश्वासन दिया कि खरीफ़ की मक्की के अंतर्गत 2 लाख एकड़ क्षेत्र को लाने का लक्ष्य जल्द ही हासिल कर लिया जाएगा।

विभाग के अधिकारियों को नकली और घटिया कृषि संबंधी सामान की बिक्री के खिलाफ कार्रवाई जारी रखने के लिए कहते हुए कृषि मंत्री ने स्पष्ट किया कि किसी को भी किसानों के हितों के साथ छेड़छाड़ करने की इजाजत नहीं दी जाएगी क्योंकि मुख्य मंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार प्रदेश के किसानों को गुणवत्तापूर्ण बीज, उर्वरक और कीटनाशक उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

यह भी पढे़ं 👇

Yuddh Nasheyan Viruddh Punjab

Yuddh Nasheyan Viruddh Punjab: मान सरकार का नशे पर आखिरी प्रहार, बाइक रैली रवाना

शनिवार, 10 अक्टूबर 2026
CJP Protest Delhi

CJP Protest Delhi: धरने की आग में झुलसी आपकी रोजमर्रा की जिंदगी

शनिवार, 10 अक्टूबर 2026
Indian Railways Rules 2026

Indian Railways Rules 2026: ट्रेन छूटने का डर अब खत्म, जानें नियम

शनिवार, 10 अक्टूबर 2026
Elon Musk Attack BJP

Elon Musk Attack BJP: आखिर ‘प्राइम मिनिस्टर अंबानी’ क्यों कहा?

शनिवार, 10 अक्टूबर 2026

इस बैठक में संयुक्त निदेशक इंजीनियरिंग जगदीश सिंह, संयुक्त निदेशक (पौधा संरक्षण) नरिंदर सिंह बैनीपाल, संयुक्त निदेशक आंकड़ा हरप्रीत कौर, संयुक्त निदेशक प्रसार एवं प्रशिक्षण दिलबाग सिंह, संयुक्त निदेशक (इनपुट) गुरजीत बराड़ और विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री ने हड्डा-रोड़ियों के उचित प्रबंधन के लिए…

Next Post

शिवसेना नेता संदीप थापर पर हमले की साजिश रचने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Yuddh Nasheyan Viruddh Punjab

Yuddh Nasheyan Viruddh Punjab: मान सरकार का नशे पर आखिरी प्रहार, बाइक रैली रवाना

शनिवार, 10 अक्टूबर 2026
CJP Protest Delhi

CJP Protest Delhi: धरने की आग में झुलसी आपकी रोजमर्रा की जिंदगी

शनिवार, 10 अक्टूबर 2026
Indian Railways Rules 2026

Indian Railways Rules 2026: ट्रेन छूटने का डर अब खत्म, जानें नियम

शनिवार, 10 अक्टूबर 2026
Elon Musk Attack BJP

Elon Musk Attack BJP: आखिर ‘प्राइम मिनिस्टर अंबानी’ क्यों कहा?

शनिवार, 10 अक्टूबर 2026
Delhi Metro Shutdown

Delhi Metro Shutdown: 57 स्टेशन बंद, 45 पर ताला, याचिका दाखिल

शनिवार, 10 अक्टूबर 2026
AAP protest Chandigarh

AAP Protest Chandigarh: सिसोदिया-चीमा हिरासत में, CEC इस्तीफे की मांग तेज

शनिवार, 10 अक्टूबर 2026
Next Post
शिवसेना नेता संदीप थापर

शिवसेना नेता संदीप थापर पर हमले की साजिश रचने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Rajnath Corona

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पीठ दर्द की शिकायत के कारण Delhi AIIMS में भर्ती

arvind-kejriwal

क्या केजरीवाल को आज मिलेगी राहत?

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।