LIVE | ...
रविवार, 14 जून 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जालंधर पश्चिम विधानसभा में की जनसभाएं

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जालंधर पश्चिम विधानसभा में की जनसभाएं

कांग्रेस पर बोला हमला, कहा - गली-नाली और सीवरेज का काम नगर निगम के अंतर्गत आता है, वहां कांग्रेस का मेयर है, उसने कुछ नहीं किया - मान

The News Air Team by The News Air Team
शनिवार, 6 जुलाई 2024
in Breaking News, NEWS-TICKER, पंजाब, सियासत
A A
0
cm Mann
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

जालंधर, 06 जुलाई (The News Air): मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शनिवार को जालंधर पश्चिम विधानसभा उपचुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) के उम्मीदवार मोहिंदर भगत के लिए चुनाव प्रचार किया। मान ने यहां कई जनसभाओं को संबोधित किया और लोगों से आप उम्मीदवार मोहिंदर भगत को जिताने की अपील की।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पार्टी के राष्ट्रीय नेता व राज्यसभा सांसद संजय सिंह और आप उम्मीदवार मोहिंदर भगत के साथ जालंधर पश्चिम विधानसभा के अंतर्गत आने वाले वार्ड संख्या – 35, 41, 44 और वार्ड संख्या – 76 में जनसभाएं की और लोगों को संबोधित किया।

मुख्यमंत्री ने लोगों से वादा किया और कहा कि आप उम्मीदवार को जिताएं, आपकी जो भी अर्जी मोहिंदर भगत मेरे पास लाएंगे मैं उन सभी पर हस्ताक्षर कर पास करुंगा। मान ने मोहिंदर भगत को मंत्री बनाने का संकेत दिया और कहा कि आप इन्हें विधानसभा की सीढ़ी चढ़ा दो मैं उससे आगे वाली सीढ़ी चढ़ा दूंगा।

मान ने कहा कि मैंने दोआबा और माझा क्षेत्र के लोगों के काम के लिए जालंधर में अपना कार्यालय खोला है। अब लोगों को अपने काम करवाने के लिए चंडीगढ़ नहीं जाना पड़ेगा। सरकार खुद आपके दरवाजे पर है। मान ने कहा कि वह चुनाव के बाद भी इस आवास को अपने पास रखेंगे और यहां के लोगों के लिए सप्ताह में कम से कम दो दिन उपलब्ध रहेंगे।

यह भी पढे़ं 👇

Punjab Political Activity

Punjab Political Activity: जलंधर में AAP, अबोहर में BJP, अमृतसर में CJP का बड़ा सम्मेलन

शनिवार, 13 जून 2026
PSEB Question Bank System

PSEB Question Bank System: नेत्रहीण छात्रों के साथ भेदभाव, High Court में PIL दायर

शनिवार, 13 जून 2026
Punjab BJP Meeting

Punjab BJP Meeting: अमित शाह का बड़ा मंत्र, 117 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी BJP

शनिवार, 13 जून 2026
Indian_Air_Force_

Jorhat Plane Crash: IAF का AN-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, 5 जवानों की मौत

शनिवार, 13 जून 2026

मान ने कांग्रेस पार्टी और उसके उम्मीदवार सुरिंदर कौर पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कहा कि वह जालंधर के डिप्टी मेयर रहते हुए अपने वार्ड का काम नहीं करा सकी तो इतना बड़ा विधानसभा क्षेत्र का काम कैसे कराएगी? मान ने कहा कि गली – नाली और सीवरेज सिस्टम आदि का काम नगर निगम के अंतर्गत आता है। जालंधर नगर निगम में अभी कांग्रेस का मेयर है, उसने इसके लिए कुछ नहीं किया। इन्होंने सीवरेज का ढक्कन तक नहीं बदला।

मान ने अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि अकाली दल बादल का इतना बुरा हाल हो गया है कि सुखबीर बादल अपने उम्मीदवार से समर्थन वापस लेकर लोगों से बहुजन समाज पार्टी को वोट करने के लिए बोल रहे हैं।

मान ने कहा कि मैं राजनीति में पैसे कमाने नहीं आया हूं। अगर मुझे पैसे कमाने होते तो कलाकार के तौर पर मैं आज तक बहुत कमा चुका होता। मैं पंजाब के लोगों की सेवा के लिए और भ्रष्टाचार खत्म करने के लिए राजनीति में आया हूं।

उन्होंने कहा कि मुझे हराने के लिए अकाली दल भाजपा और कांग्रेस तीनों पार्टियां इकट्ठी हो गई है क्योंकि तीनों ने मिलकर पंजाब को लूटा है। उन्होंने कहा कि तीनों पार्टियों को इस बात से बहुत दिक्कत है कि आम घरों के नौजवान विधायक मंत्री और मुख्यमंत्री कैसे बन गए।

मान ने भाजपा उम्मीदवार शीतल अंगुराल पर भी हमला बोला और कहा कि उसने यहां के लोगों को धोखा दिया है। उन्होंने कहा कि उसे आम आदमी पार्टी में रहते हुए दो नंबर के काम करने में दिक्कत होती थी, इसलिए भाजपा में चला गया। आजकल भाजपा भ्रष्टाचारी नेताओं की पहली पसंद है। मान ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि इस चुनाव में उसे ऐसा सबक सिखाएं कि दोबारा कोई विधायक इस तरह इस्तीफा देने की हिम्मत न कर सके।

भाजपा पर कटाक्ष करते हुए मान ने कहा कि पत्रकारों ने मुझसे पूछा कि हमने दिल्ली और पंजाब में मोदी को कैसे रोका? मैंने कहा कि यह बिल्कुल सीधा है। कमल कीचड़ में खिलता है और हमने अपनी झाड़ू से उस कीचड़ को साफ कर दिया, इसलिए दिल्ली और पंजाब में कमल नहीं है।

जनसभा में आए नौजवानों से मुख्यमंत्री ने कहा कि राजनीति बुरी नहीं है। इसमें बुरे लोगों की ज्यादा संख्या समस्या है। वह भी इसलिए है क्योंकि अच्छे लोग इससे किनारा कर लेते हैं। उन्होंने कहा कि आपकी जिंदगी में हर चीज राजनीति से तय होती है, यहां तक कि आप क्या खाएंगे और क्या पहनेंगे। इसलिए राजनीति से भागें नहीं, बल्कि सक्रिय रूप से हिस्सा लें। महिलाओं को मान ने भरोसा दिलाया कि जल्द ही मैं आप लोगों को 1000 रूपये देने वाली भी अपनी गारंटी पूरी करूंगा।

भगवंत मान ने पंजाब के हर वर्ग के लिए ऐतिहासिक काम किया है, ऐसा मुख्यमंत्री पंजाब में पहली बार बना है – आप सांसद संजय सिंह

जनसभा को संबोधित करते हुए आप सांसद संजय सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पंजाब के हर वर्ग के लिए ऐतिहासिक काम किया है। ऐसा मुख्यमंत्री पंजाब में पहली बार बना है। उन्होंने कहा कि मान सरकार में पंजाब के आमलोगों के बिजली बिल जीरो आ रहे हैं। आज पंजाब के करीब 90 फीसदी घरों के जीरो बिजली बिल आ रहे हैं।

आप सरकार आने के बाद पंजाब में जगह जगह मोहल्ला क्लीनिक बन रहे हैं। अभी तक करीब 850 मोहल्ला क्लीनिक बन चुके हैं, जिसमें दो करोड़ से ज्यादा लोगों ने अपना ईलाज करवाया। नौजवानों को रोजगार मिल रहा है। पिछले दो सालों में करीब 43 हजार युवाओं को बिना किसी रिश्वत और सिफारिश के सरकारी नौकरी मिली।

वहीं व्यापारियों की सुविधा के लिए मान सरकार ने ग्रीन स्टांप पेपर जारी किया जिससे रिश्वतखोरी, अफसरशाही और ऑफिस जाने आने व चक्कर काटने की उनकी परेशानी खत्म हुई। इसके अलावा पिछले दो साल में मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 16 टोल प्लाजा बंद किए जिससे पंजाबियों के रोज 70 लाख से ज्यादा की बचत हो रही है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पंजाब में भ्रष्टाचार खत्म कर दिया। उन्होंने भ्रष्ट अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ शिकायत के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया और उसपर मिले शिकायतों के आधार पर करीब 500 भ्रष्टाचारियों पर कार्रवाई की। मान सरकार ने ड्रग्स के खिलाफ भी बड़े स्तर पर कारवाई की है। अभी तक एनडीपीएस के तहत करीब 26 हजार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किए गए हैं और सैकड़ों करोड़ के ड्रग्स जब्त किए।

संजय सिंह ने भाजपा कांग्रेस और अकाली दल पर हमला बोला और कहा कि अकाली सरकार के दौरान अकाली नेता गुंडागर्दी करते थे और अपराधियों – माफियाओं को सरकारी संरक्षण देते थे। वहीं कांग्रेस सरकार ने पांच साल में पंजाब के विकास के लिए कुछ नहीं किया, सिर्फ भ्रष्टाचार किया और भाजपा जाति धर्म और नफरत की राजनीति करती है।

उन्होंने कहा कि भाजपा पार्टी चोर है। हमने साइकिल चोर, बाइक चोर तो सुना है लेकिन भाजपा अलग तरह की चोर है। वह राजनीतिक पार्टियों के विधायक और चुनाव चिन्ह चुरा लेती है। यहां भी भाजपा ने हमारा विधायक चुरा लिया, जिसके कारण यह उपचुनाव होता है।

आप उम्मीदवार मोहिंदर भगत ने कहा – आप सरकार आम लोगों और गरीबों की सरकार है, अमीरों से टैक्स वसूल कर गरीबों को सुविधाएं दे रही है

जालंधर पश्चिम विधानसभा उपचुनाव में आप उम्मीदवार मोहिंदर भगत ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार आम लोगों और गरीबों की सरकार है। मान सरकार अमीरों से टैक्स वसूल कर उस पैसे से आमलोगों को सुविधाएं दे रही है। उन्होंने कहा कि पंजाब के इतिहास में यह पहली बार हुआ है कि कोई मुख्यमंत्री अपने परिवार के साथ जालंधर रहने के लिए आया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान जालंधर के विकास के लिए बेहद संवेदनशील हैं, इसलिए आम आदमी पार्टी का इस चुनाव में जीतना बेहद महत्वपूर्ण है।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

जालंधर पश्चिम उपचुनाव से पहले लगातार बढ़ रहा आप का ग्राफ

Next Post

आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस उम्मीदवार सुरिंदर कौर के बेटे पर लगाए जमीन घोटाले के आरोप

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Punjab Political Activity

Punjab Political Activity: जलंधर में AAP, अबोहर में BJP, अमृतसर में CJP का बड़ा सम्मेलन

शनिवार, 13 जून 2026
PSEB Question Bank System

PSEB Question Bank System: नेत्रहीण छात्रों के साथ भेदभाव, High Court में PIL दायर

शनिवार, 13 जून 2026
Punjab BJP Meeting

Punjab BJP Meeting: अमित शाह का बड़ा मंत्र, 117 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी BJP

शनिवार, 13 जून 2026
Indian_Air_Force_

Jorhat Plane Crash: IAF का AN-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, 5 जवानों की मौत

शनिवार, 13 जून 2026
CBI

Punjab CBI Raid: 60 हजार की रिश्वत मांगने पर Railway के दो अधिकारी गिरफ्तार

शनिवार, 13 जून 2026
Mailing Children History

Mailing Children History: जब डाक से भेजे जाते थे जीवित बच्चे

शनिवार, 13 जून 2026
Next Post
Pawan Kumar Tinu

आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस उम्मीदवार सुरिंदर कौर के बेटे पर लगाए जमीन घोटाले के आरोप

BJP

BJP की बड़ी बैठक...हुआ तय कैसे दलितों को साधेगी पार्टी; विपक्ष के भ्रामक जाल को...

BJP

Worli Hit And Run : शिंदे सेना के वरिष्ठ नेता के बेटे की तेज रफ्तार BMW ने महिला को बोनट पर...

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।