LIVE | ...
मंगलवार, 11 अगस्त 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - हाथरस में सत्संग के दौरान भगदड़, 70 से ज्यादा लोगों की मौत,

हाथरस में सत्संग के दौरान भगदड़, 70 से ज्यादा लोगों की मौत,

योगी ने दो मंत्रियों को भेजा

The News Air Team by The News Air Team
मंगलवार, 2 जुलाई 2024
in NEWS-TICKER, उत्तर प्रदेश
A A
0
हाथरस
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

हाथरस, 02 जुलाई (The News Air) उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में मंगलवार को एक धार्मिक कार्यक्रम के दौरान मची भगदड़ में ज्यादातर महिलाओं समेत कम से कम 70 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई। यह आंकड़े बढ़ भी सकते हैं। यह घटना तब हुई जब एक धार्मिक उपदेशक अपने अनुयायियों को हाथरस जिले के सिकंदरा राऊ क्षेत्र के रति भानपुर गांव में एक विशेष रूप से लगाए गए तंबू में संबोधित कर रहा था। पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि कार्यक्रम स्थल पर दम घुटने के कारण ‘सत्संग’ में भाग लेने वाले लोगों को असुविधा हुई। इसके बाद लोग भागने लगे, जिससे भगदड़ मच गयी. पुलिस ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान बहुत गर्मी और उमस थी।

हाथरस DM आशीष कुमार ने कहा कि जिला प्रशासन काम कर रहा है। घायलों को अस्पताल ले जाया जा रहा है और लोगों का इलाज जारी है। डॉक्टरों ने मुझे करीब 50-60 लोगों की मौत का आंकड़ा बताया है… कार्यक्रम के आयोजन की अनुमति SDM ने दी थी और यह एक निजी आयोजन था। मामले की जांच के लिए एक उच्च स्तरीय समिति गठित की गई है। प्रशासन की प्राथमिकता घायलों और मृतकों के परिजनों को हर संभव मदद मुहैया कराना है। महानिरीक्षक (अलीगढ़ रेंज) शलभ माथुर ने कहा कि यह धार्मिक उपदेशक भोले बाबा की सत्संग सभा थी। मंगलवार दोपहर को एटा और हाथरस जिले की सीमा पर स्थल पर सभा के लिए अस्थायी अनुमति दी गई थी।

उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री संदीप सिंह ने कहा, “हमें मुख्यमंत्री द्वारा हाथरस घटना स्थल पर पहुंचने और मामले को देखने और सरकार की ओर से आवश्यक निर्णय लेने के निर्देश दिए गए हैं। मृतकों की संख्या लगातार बढ़ रही है…।” उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट किया, “जनपद हाथरस की दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना में हुई जनहानि अत्यंत दुःखद एवं हृदय विदारक है।  मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं। संबंधित अधिकारियों को राहत एवं बचाव कार्यों के युद्ध स्तर पर संचालन और घायलों के समुचित उपचार हेतु निर्देश दिए हैं। उत्तर प्रदेश सरकार में मा. मंत्री श्री लक्ष्मी नारायण चौधरी जी, श्री संदीप सिंह जी घटना स्थल के लिए रवाना हो चुके हैं तथा प्रदेश के मुख्य सचिव व पुलिस महानिदेशक को घटना स्थल पर पहुंचने हेतु निर्देशित किया है। ADG, आगरा और कमिश्नर, अलीगढ़ के नेतृत्व में टीम गठित कर दुर्घटना के कारणों की जांच के निर्देश भी दिए हैं। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान तथा घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।”

यह भी पढे़ं 👇

Punjab Teacher Training

Punjab Teacher Training: 21,850 शिक्षकों को नशे और मानसिक स्वास्थ्य पर मिलेगा प्रशिक्षण

मंगलवार, 11 अगस्त 2026
Baljit Kaur

Punjab Anti-Drug Campaign: नशा विरोधी अभियान को ₹1 करोड़ का टोकन ग्रांट, 12 जिलों में तेज होगी मुहिम

मंगलवार, 11 अगस्त 2026
lal chand Minister AAP

Punjab Biodiversity Project: JICA के सहयोग से ₹760 करोड़ की जैव विविधता परियोजना शुरू होगी

मंगलवार, 11 अगस्त 2026
baltej pannu

Harbhajan Singh Bhajji Controversy: BJP के इशारे पर पंजाब को बदनाम कर रहे भज्जी, AAP का तीखा हमला

मंगलवार, 11 अगस्त 2026

भारत के राष्ट्रपति ने ट्वीट किया कि उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में हुए हादसे में महिलाओं और बच्चों सहित कई श्रद्धालुओं की मृत्यु का समाचार हृदय विदारक है। मैं उन लोगों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करती हूं जिन्होंने अपने परिवार के सदस्यों को खो दिया है और उन घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करती हूं। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट करते हुए लिखा: “उत्तर प्रदेश के हाथरस ज़िले में हुआ हादसा अत्यंत पीड़ादायक है। इस दुर्घटना में जिन्होंने अपनों को खोया है, उन शोकाकुल परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। इसके साथ ही मैं सभी घायलों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं। राज्य सरकार की देखरेख में स्थानीय प्रशासन सभी पीड़ितों की हरसंभव मदद कर रही है।”

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

HDFC Bank: 13 जुलाई को नहीं मिलेगी एचडीएफसी बैंक की मोबाइल बैंकिंग सर्विस,

Next Post

पंजाब ए.आई.एफ स्कीम के तहत प्रोजेक्टों को मंज़ूरी देने में देश में अग्रणीय

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Punjab Teacher Training

Punjab Teacher Training: 21,850 शिक्षकों को नशे और मानसिक स्वास्थ्य पर मिलेगा प्रशिक्षण

मंगलवार, 11 अगस्त 2026
Baljit Kaur

Punjab Anti-Drug Campaign: नशा विरोधी अभियान को ₹1 करोड़ का टोकन ग्रांट, 12 जिलों में तेज होगी मुहिम

मंगलवार, 11 अगस्त 2026
lal chand Minister AAP

Punjab Biodiversity Project: JICA के सहयोग से ₹760 करोड़ की जैव विविधता परियोजना शुरू होगी

मंगलवार, 11 अगस्त 2026
baltej pannu

Harbhajan Singh Bhajji Controversy: BJP के इशारे पर पंजाब को बदनाम कर रहे भज्जी, AAP का तीखा हमला

मंगलवार, 11 अगस्त 2026
Online TDS Certificate

Online TDS Certificate: Income Tax विभाग जल्द शुरू करेगा ऑनलाइन TDS सर्टिफिकेट की सुविधा

मंगलवार, 11 अगस्त 2026
Abhijeet Dipke

CJP Schools Campaign: 15 अगस्त से शुरू होगी सरकारी स्कूलों में सुधार की देशव्यापी मुहिम

मंगलवार, 11 अगस्त 2026
Next Post
Chetan Singh

पंजाब ए.आई.एफ स्कीम के तहत प्रोजेक्टों को मंज़ूरी देने में देश में अग्रणीय

Drugs

पंजाब पुलिस ने सीमा पार से नशा तस्करी नेटवर्क को एक और झटका दिया

विजीलैंस Vigilance Bureau

विजीलैंस ने रिश्वत लेने के आरोप में सहायक सब इंस्पेक्टर के खिलाफ...

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।