शनिवार, 21 मार्च 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - केजरीवाल की अवैध गिरफ्तारी को लेकर भाजपा के खिलाफ देश भर में ‘‘आप’’ का जबरदस्त प्रदर्शन

केजरीवाल की अवैध गिरफ्तारी को लेकर भाजपा के खिलाफ देश भर में ‘‘आप’’ का जबरदस्त प्रदर्शन

The News Air Team by The News Air Team
शनिवार, 29 जून 2024
A A
0
AAP Protest in Delhi
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare
Google News
WhatsApp
Telegram

नई दिल्ली, 29 जून (The News Air) दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की अवैध गिरफ्तारी और केंद्रीय जांच एजेंसियों के दुरुपयोग के खिलाफ आम आदमी पार्टी ने शनिवार को देश भर में विरोध-प्रदर्शन किया। पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, तेलंगाना, महाराष्ट्र, गुजरात समेत देश के 21 राज्यों में ‘‘आप’’ कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यालय का घेराव किया। इस दौरान कई जगहों पर कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में भी ले लिया। देश की राजधानी दिल्ली विरोध-प्रदर्शन का केंद्र रहा। ‘‘आप’’ सरकार के मंत्री, विधायक, पार्षद और पदाधिकारियों के अलावा दिल्ली के कोने-कोने से भारी संख्या में आए कार्यकर्ता पहले पार्टी मुख्यालय पर एकत्र हुए। बीमार होने के बावजूद कैबिनेट मंत्री आतिशी भी विरोध प्रदर्शन में शामिल हुईं और कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाया। यहां से वरिष्ठ नेताओं के नेतृत्व में कार्यकर्ता नारे लिखे पोस्टर-बैनर लिए भाजपा मुख्यालय की तरफ कूच किए तो दिल्ली पुलिस ने बैरिकेडिंग कर उन्हें रोक लिया। इसके विरोध में वे सड़क पर ही धरने पर बैठ गए। कार्यकर्ताओं ने भाजपा और मोदी सरकार की तानाशाही के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और अरविंद केजरीवाल को जल्द रिहा करने की मांग की।

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव संगठन डॉ. संदीप पाठक ने कहा कि सीएम अरविंद केजरीवाल की सीबीआई से अवैध गिरफ्तारी कराने के खिलाफ पार्टी ने देशभर के 21 राज्यों के भाजपा मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। इस देशव्यापी प्रदर्शन के दौरान आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने तानाशाही के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। आप कार्यकर्ताओं को देश के विभिन्न हिस्सों में हिरासत में लिया गया। आम आदमी पार्टी के इस देशव्यापी प्रदर्शन के पीछे का मकसद यह बताना था कि देश संविधान से चलेगा, तानाशाही से नहीं। देश में सबसे बेहतर काम करने वाले मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को झूठे केस में भाजपा की केंद्र सरकार ने जेल में डाल रखा है। अब तो कोर्ट भी कह चुका है कि सीएम केजरीवाल के खिलाफ कोई सबूत नहीं है। वह जमानत पर जेल से बाहर आ रहे थे, तभी केंद्र सरकार ने सीबीआई से सीएम केजरीवाल की सीबीआई से गिरफ्तारी करा दी। देश की जनता सब देख रही है आने वाले दिल्ली के चुनाव में जनता भाजपा का सुपड़ा साफ कर जवाब देगी।

पूरे देश में केवल केजरीवाल सरकार लोगों को बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य, बस यात्रा और तीर्थयात्रा की सुविधाएं मुफ्त देती है- गोपाल राय

दिल्ली में प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए ‘‘आप’’ दिल्ली के प्रदेश संयोजक गोपाल राय ने कहा कि अरविंद केजरीवाल जेल में हैं तो उनके सिपाही सड़क पर उनकी आवाज बुलंद कर रहे हैं। दिल्ली के लोगों ने अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में एक नया परिवर्तन किया। अरविंद केजरीवाल को दिल्ली के लोग अपना भाई-बेटा और हीरो मानते हैं। ‘‘आप’’ की सरकार बनने के बाद दिल्ली में एक नई क्रांति शुरू हुई। अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में वो काम किए, जो भारत के राजनीतिक इतिहास में कोई भी राज्य सरकार नहीं कर पाई। दिल्ली देश का पहला राज्य है, जहां लोगों को 24 घंटे फ्री बिजली और पानी मिलती है। दिल्ली में देश के सबसे बेहतरीन सरकारी स्कूल बने हैं। दिल्ली में मोहल्ला क्लीनिक बना है। दिल्ली देश का पहला राज्य है, जहां सरकारी अस्पतालों-मोहल्ला क्लीनिकों में फ्री जांच और दवाइयां मिलती है। महिलाओं को फ्री बस यात्रा और बुजुर्गों को फ्री तीर्थयात्रा कराई जाती है। अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में दिल्ली ने 30 फीसद प्रदूषण कम किया है और गांवों के विकास के लिए 900 करोड़ रुपए आवंटित किया है। दिल्ली में मजदूरों की न्यूनतम मजदूरी देश के दूसरे राज्यों की तुलना में दोगुना है। दिल्ली में सबसे ज्यादा सीसीटीवी कैमरे लगे हैं।

केजरीवाल काम ही भाजपा के अंदर उनके प्रति नफरत पैदा करने की मुख्य वजह है- गोपाल राय

गोपाल राय ने कहा कि आज पूरा देश अरविंद केजरीवाल को काम करने वाला हीरो कहता है। अरविंद केजरीवाल काम ही भाजपा के दिलों में नफरत पैदा करने की मुख्य वजह है। इन्होंने सत्येंद्र जैन को जेल में इसलिए डाला, क्योंकि ये आम आदमी पार्टी को खत्म करना चाहते हैं। जब तत्कालीन उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार किया गया तब सभी लोगों ने कहा कि केजरीवाल सरकार को कमजोर करने के लिए यह तानाशाही षड़यंत्र किया जा रहा है। दिल्ली के मुख्यमंत्री को उठाकर जेल में डाल दिया गया। देश के इतिहास में यह पहली बार हुआ। भारत के इतिहास में आज तक कोई मुख्यमंत्री जेल में नहीं गया। लेकिन इन्होंने प्रचंड बहुमत से चुने हुए एक मुख्यमंत्री को उठाकर जेल में डाल दिया। कई लोगों के मन में सवाल था कि कुछ किया होगा, तभी जेल में गया होगा।

यह भी पढे़ं 👇

IMD Weather Alert

IMD Weather Alert: 10 राज्यों में ओलावृष्टि, 80 kmph की आंधी का खतरा

शनिवार, 21 मार्च 2026
Today in History March 21

Today in History March 21: Alcatraz बंद, Neuralink का कमाल, जानें आज के दिन क्या हुआ

शनिवार, 21 मार्च 2026
Aaj Ka Rashifal 21 March 2026

Aaj Ka Rashifal 21 March 2026: मेष को ऊर्जा, मिथुन को बंपर फायदा

शनिवार, 21 मार्च 2026
Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

शनिवार, 21 मार्च 2026
भाजपा ने सीबीआई से केजरीवाल को इसलिए गिरफ्तार कराया, ताकि वो बाहर न आएं- गोपाल राय

गोपाल राय ने कहा कि भाजपा वाले बार-बार कहते थे कि हमने कोई षडयंत्र नहीं किया है। केजरीवाल को तो कोर्ट ने जेल भेजा है। कोर्ट सम्मान करो। मैं भाजपा के प्रधानमंत्री से लेकर भी नेताओं से पूछता हूं, जब अरविंद केजरीवाल को ट्रायल कोर्ट ने जमानत दे दिया, तब तुम्हारे पेट में दर्द क्यों हुआ और हाईकोर्ट से जमानत पर स्टे क्यों लिया। भाजपा कोर्ट का सम्मान कब करेगी? ट्रायल कोर्ट ने फैसला सुनाया कि अरविंद केजरीवाल के खिलाफ कोई सबूत नहीं है। इसके बाद भी ईडी अपने आका के आदेश पर भागकर हाईकोर्ट क्यों गई। भाजपा का पेट इतने से भी नहीं भरा। जब हाईकोर्ट से जमानत पर लगी रोक के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में अपील की गई और 26 जून को सुनवाई होनी थी। लेकिन एक दिन पहले रात में भाजपा ने सीबीआई को भेजकर अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार करा लिया। अरविंद केजरीवाल को सिर्फ इसलिए गिरफ्तार किया ताकि उनको जमानत न मिले और वो जेल से बाहर न आ जाएं। भाजपा को इस बात का डर लगता है कि केजरीवाल जेल से बाहर आएगा तो तेजी से जनता का काम कराएगा। भाजपा लाख कोशिश कर ले, एक दिन अरविंद केजरीवाल जेल से बाहर आएंगे और जनता काम करेंगे। मोदी जी इसी तानाशाही की वजह से देश की जनता ने भाजपा को 400 की जगह 250 सीटें भी नहीं दी। देश के लोगों ने सोचा कि बैसाखी पर टिकी मोदी सरकार की सोच भी बदलेगी, जनादेश का सम्मान करेगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। जिस तरह ट्रायल कोर्ट के फैसले को रोका गया और ईडी भेजकर अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किया गया, इससे साफ है कि मोदी सरकार तानाशाही से पीछे नहीं हटने वाली है। भाजपा की जिद देश में तानाशाही लागू करने की जिद है तो हमारी भी तानाशाही के खिलाफ लडाई लड़ने की जिद है।

भाजपा ने साजिश कर केजरीवाल को जेल में रखा है, जनता उसे माफ नहीं करेगी- इमरान हुसैन

कैबिनेट मंत्री इमरान हुसैन ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने देश में हर वर्ग के लिए आवाज उठाई है। ईडी की ट्रायल कोर्ट ने केजरीवाल को जमानत दे दी थी। कोर्ट के 25 पेज के आदेश में साफ-साफ लिखा था कि वह बेकसूर हैं। लेकिन आदेश आने से पहले ही ईडी ने हाई कोर्ट जाकर गैर कानूनी तरीके से उनकी जमानत रुकवा दी। भाजपा और प्रधानमंत्री मोदी अरविंद केजरीवाल के कामों से मुकाबला नहीं कर सकते, इसलिए उन्होंने षड़यंत्र करके केजरीवाल को जेल में डाल दिया। अगर प्रधानमंत्री मोदी में हिम्मत है तो अरविंद केजरीवाल के कामों से मुकाबला करें, ईडी और सीबीआई का सहारा न लें। उनके जैसे स्कूल, मोहल्ला क्लीनिक और अस्पताल बनाकर दिखाएं। लोगों के लिए बिजली-पानी और बस की यात्रा फ्री करके दिखाएं। लेकिन अगर वह इस तरह से साजिश करके केजरीवाल को जेल में रखेंगे तो देश और दिल्ली की जनता उन्हें कभी माफ नहीं करेगी। प्रधानमंत्री मोदी ने 400 पार का नारा दिया था लेकिन देश की जनता ने उनको 240 पर पहुंचा दिया। अगर यह तानाशाही जारी रही तो वह दिन दूर नहीं है जब जनता उन्हें जीरो पर पहुंचा देगी।

अरविंद केजरीवाल ने देश की राजनीति को एक नई दिशा दी है- पंकज गुप्ता

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव पंकज गुप्ता ने कहा कि पूरे देश ने देखा है कि पिछले कुछ सालों से किस तरह लोकतंत्र और संविधान का गला घोंटा जा रहा है। एक हफ्ते पहले ट्रायल कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल को जमानत देते हुए कहा कि ईडी के पास उनके खिलाफ कोई सबूत नहीं है। लेकिन ईडी ने कोर्ट की बात नहीं सुनी और लिखित आदेश आने से पहले ही हाई कोर्ट जाकर स्टे ले लिया। न्यायपालिका के इतिहास में पहले कभी ऐसा नहीं हुआ। इसलिए सोचने वाली बात यह है कि केजरीवाल को किसी भी तरह से जेल के पीछे रखने में प्रधानमंत्री मोदी के पास क्या कारण है? उन्हें केजरीवाल से डर लगता है। अरविंद केजरीवाल ने देश की राजनीति को एक नई दिशा दी है। उन्होंने पूरे देश को बताया कि जब तक एक आम इंसान की बिजली, पानी, शिक्षा, और स्वास्थ्य की जरूरतें पूरी नहीं होंगी, तब तक हम अपने देश को उन्नत देश नहीं कह सकते हैं। उन्होंने दिल्ली के घर-घर में मुफ्त बिजली-पानी पहुंचाया। गरीब बच्चों की अच्छी शिक्षा के लिए विश्व स्तर के स्कूल खुलवाए। आज जब पूरा देश उस मिसाल पर चलना चाहता है, तो मोदी जी डर गए हैं कि अगर लोग इस रास्ते पर चलने लगे तो उनका और भाजपा का क्या होगा? भाजपा चाहे जितनी साजिश कर ले, लेकिन जनता के लिए शुरू किए गए केजरीवाल के काम रुकने वाले नहीं हैं। भाजपा चाहे कुछ भी करे, लेकिन हम अपना काम करते रहेंगे।

दिल्ली का बेटा केजरीवाल केवल मोदी सरकार के गंदे षड़यंत्रों की वजह से जेल में है- राखी बिड़लान

‘‘आप’’ की वरिष्ठ नेता एवं दिल्ली विधानसभा की उपाध्यक्ष राखी बिड़लान ने कहा कि आम आदमी पार्टी की नींव रखने के साथ ही अंतिम पंक्ति में खड़े लोगों को उनके अधिकार दिलाने का हमारा यह संघर्ष शुरू हुआ था। दिल्ली की जनता अपने घरों से बाहर निकली और उन लोगों को सत्ता से उखाड़ फंेंका, जिन्होंने आखिरी पंक्ति में खड़े लोगें के हक और अधिकार हड़पने का प्रयास किया। जो लोग कहते थे कि शेर अकेला चलता है, आज वो 38 दलों का साथ लेकर बैखासी के सहारे केंद्र में अपनी सरकार बनाने के लिए मजबूर है। शेर तो वो है, जो जेल की सलाखों के पीछे हैं, फिर भी ये लोग उससे कांपते हैं। यह शेर दिल्ली का लाल अरविंद केजरीवाल है। हम सबका भाई, दिल्ली का बेटा अरविंद केजरीवाल केवल मोदी सरकार के गंदे और गहरे षड़यंत्र की वजह से जेल के अंदर है। हम डरने वाले नहीं है। केंद्र में बैठी मोदी सरकार में नीट समेत कई पेपर लीक हुए। भगवान श्रीराम का मंदिर लीक हुआ, एयरपोर्ट की छत गिर गई, लोगों की जान जा रही है। लाखों लोग अपनी जान दे रहे हैं। लेकिन मोदी सरकार इसकी जांच नहीं कराएगी। देश की जनता ने एक तानाशाह को बैसाखी पर लाकर लंगड़ा घोड़ा बना दिया है, इन्हें सत्ता से उखाड़ कर फेंकने तक हमारा संघर्ष जारी रहेगी।

तबीयत खराब होने के बावजूद विरोध-प्रदर्शन में शामिल हुई आतिशी

‘‘आाप’’ की वरिष्ठ नेता एवं कैबिनेट मंत्री आतिशी की तबीयत खराब है, इसके बाद भी वो भाजपा के खिलाफ हुए विरोध प्रदर्शन में शामिल हुईं। दिल्लीवालों के हक का पानी दिलाने के लिए आतिशी ने पानी सत्याग्रह किया था। अनशन पर चार दिनों तक बैठी रहीं और पांचवें दिन ब्लड शुगर और बीपी लो होने पर उनकी तबीयत खराब हो गई और उनको अस्पताल में भर्ती करना पड़ा था। अब वो अस्पताल से घर आ चुकी हैं, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें आराम करने के लिए बोला है। फिर भी वो अरविंद केजरीवाल की अवैध गिरफ्तारी को लेकर पार्टी के विशाल विरोध प्रदर्शन में शामिल हुईं।

भाजपा और पीएम मोदी के खिलाफ जमकर लगे नारे

अरविंद केजरीवाल की रिहाई और ईडी-सीबीआई के दुरुपयोग की मांग को लेकर भाजपा के खिलाफ आयोजित विरोध-प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हुए। सभी कार्यकर्ता पहले पार्टी मुख्यालय में एकत्र हुए। यहां पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इसके बाद भाजपा मुख्यालय की तरफ कूच किए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने अरविंद केजरीवाल जिंदाबाद, भाजपा-हाय-हाय, मोदी तेरी तानाशाही, नहीं चलेगी-नहीं चलेगी, सीबीआई-ईडी का दुरुपयोग बंद करो, केजरीवाल जी को रिहा करो, लड़ेंगे-जीतेंगे, के जमकर नारे लगाए।

ईडी-सीबीआई के दुरुपयोग के खिलाफ देश भर में सड़क पर उतरे ‘‘आप’’ कार्यकर्ता

पंजाब में सभी विधानसभाओं में पार्टी ने किया प्रदर्शन

अरविंद केजरीवाल की अवैध गिरफ्तारी के खिलाफ पूरे पंजाब की अलग-अलग विधानसभाओं में विरोध प्रदर्शन हुआ। ‘‘आप’’ के सांसदों, मंत्रियों, विधायकों और कार्यकर्ताओं ने चंडीगढ़, संगरूर, जलंधर समेत कई जगहों पर सड़कों पर उतर कर भाजपा सरकार की तानाशाही के खिलाफ नारेबारी की। केजरीवाल के समर्थन में बड़ी संख्या में महिलाएं सड़कों पर उतरी और उनकी रिहाई की मांग की।

यूपी पुलिस ने ‘‘आप’’ कार्यालय को छावनी में किया तब्दील

उत्तर प्रदेश में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता पहले पार्टी कार्यालय पर एकत्र हुए। इसके बाद वो भाजपा कार्यालय की तरफ कूच किए। इस दौरान कार्यकर्ता अरविंद केजरीवाल की अवैध गिरफ्तारी और ईडी-सीबीआई के दुरुपयोग को लेकर भाजपा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वहीं, ‘‘आप’ कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए सुबह से ही पार्टी कार्यालय के बाहर भारी तादात में पुलिस बल तैनात कर दिया गया था। कार्यालय के चारों तरफ बैरीकेडिंग करके पूरे इलाके को छावनी में तल्दील कर दिया था ताकि कार्यकर्ता भाजपा कार्यालय तक न पहुंच सके।

मुम्बई में कई जगहों पर ‘‘आप’’ कार्यकर्ताओं का विरोध-प्रदर्शन

केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा सीबीआई के दुरुपयोग के खिलाफ आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मुंबई में पार्टी मुख्यालय और चर्च गेट समेत कई जगहों पर विरोध प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने ‘केजरीवाल को रिहा करो’ और ‘ईडी-सीबीआई का दुरुपयोग बंद करो’ के पोस्टर के साथ ‘बीजेपी हाय-हाय’ के नारे लगाए। इस, दौरान केजरीवाल की रिहाई के समर्थन में मार्च निकाल रहे कई कार्यकर्ताओं को पुलिस ने जबरन हिरासत मे लिया।

गुजरात में पुलिस ने प्रदर्शन से रोका, तो कार्यकर्ता धरने पर बैठे

अरविंद केजरीवाली की रिहाई की मांग को लेकर गुजरात के अहमदाबाद में “आप” कार्यकर्ता सड़कों पर उतर गए। ‘ईडी-सीबीआई का दुरुपयोग बंद करो’ का पोस्टर और पंपलेट लिए समर्थकों ने केजरीवाल को रिहा करो के नारे लगाए। पुलिस द्वारा प्रदर्शन रोके जाने पर कार्यकर्ता सड़क पर बैठ गए। इस दौरान कई कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

तेलंगाना में पुलिस ने ‘‘आप’’ कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया

केंद्रीय जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तार करने के खिलाफ तेलंगाना में जोरदार प्रदर्शन हुआ। बड़ी संख्या में महिलाएं और युवा कार्यकर्ताओं ने ‘रिलीज केजरीवाल’ और ‘मोदी इंसल्ट दिल्ली वोट मेंडेट’ के पोस्टर्स के साथ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान पुलिस ने कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया।

कर्नाटक-केरल, जम्मू-कश्मीर में में भी कार्यकर्ताओं ने भाजपा पर हल्ला बोला

आम आदमी पार्टी के समर्थकों ने कर्नाटक, केरल और जम्मू-कश्मीर में भी भाजपा के खिलाफ हल्ला बोला। कार्यकर्ताओं ने केंद्र की भाजपा सरकार और ईडी सीबीआई के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया। समर्थकों ने अरविंद केजरीवाल की रिहाई की मांग कर हुए भाजपा के पॉलीटिकल वेंडेटा का विरोध किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने ‘अत्याचार बंद करो, केजरीवाल को रिहा करो’ के नारे लगाए।

Previous Post

अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में आम आदमी पार्टी चंडीगढ़ ने किया विरोध प्रदर्शन

Next Post

केंद्र सरकार नहीं चाहती पंजाब का विकास

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

IMD Weather Alert

IMD Weather Alert: 10 राज्यों में ओलावृष्टि, 80 kmph की आंधी का खतरा

शनिवार, 21 मार्च 2026
Today in History March 21

Today in History March 21: Alcatraz बंद, Neuralink का कमाल, जानें आज के दिन क्या हुआ

शनिवार, 21 मार्च 2026
Aaj Ka Rashifal 21 March 2026

Aaj Ka Rashifal 21 March 2026: मेष को ऊर्जा, मिथुन को बंपर फायदा

शनिवार, 21 मार्च 2026
Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

शनिवार, 21 मार्च 2026
SAD Leaders Join

SAD Leaders Join: पट्टी में सुखबीर बादल के सामने सैकड़ों सरपंच-पंच SAD में शामिल

शुक्रवार, 20 मार्च 2026
Punjab Water Royalty Rajasthan

Punjab Water Royalty Rajasthan: सुखबीर बादल ने CM Mann को लगाई फटकार, कहा- 2016 प्रस्ताव पर कार्रवाई करो

शुक्रवार, 20 मार्च 2026
Next Post
Harchand Singh Barast

केंद्र सरकार नहीं चाहती पंजाब का विकास

पंजाब पुलिस

पंजाब पुलिस द्वारा पाकिस्तान की हिमायत वाले नशा तस्करी के दो और रैकेट का पर्दाफाश

0 0 votes
Rating
Subscribe
Notify of
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

GN Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।