LIVE | ...
शनिवार, 30 मई 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - अगर मोदी जी पर 75 साल वाला नियम लागू नहीं होता तो साफ है वो सत्ता के लालची हैं- संजय सिंह

अगर मोदी जी पर 75 साल वाला नियम लागू नहीं होता तो साफ है वो सत्ता के लालची हैं- संजय सिंह

The News Air Team by The News Air Team
शनिवार, 11 मई 2024
in Breaking News, NEWS-TICKER, राष्ट्रीय, सियासत
A A
0
sanjay Singh
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

नई दिल्ली, 11 मई (The News Air) ‘‘आप’’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल द्वारा नरेंद्र पीएम मोदी को अगले साल रिटायर होने का सवाल उठाने के बाद भाजपा के वरिष्ठ नेता अमित शाह के आए बयान पर सांसद संजय सिंह ने पलटवार किया। संजय सिंह ने कहा कि मोदी जी ने खुद नियम बनाया है कि 75 साल की उम्र होने के बाद भाजपा नेता रिटायर हो जाएंगे। इस नियम के तहत आडवाणी जी, जोशी जी समेत तमाम भाजपा नेता रिटायर कर दिए गए। इसलिए मोदी जी देश को बताएं कि वो अपना बनाया नियम खुद पर लागू क्यों नहीं करेंगे? इससे तो साफ हो जाता है कि वो सत्ता के लालची हैं। अगर मोदी जी पर 75 साल वाला नियम लागू नहीं होता है तो भाजपा के संस्थापक आडवाणी जी समेत दर्जनों नेताओं को क्यों निपटाया गया? उन्होंने कहा, अरविंद केजरीवाल के इस जायज सवाल पर पूरी भाजपा बौखला गई और अमित शाह कह रहे हैं कि मोदी जी पर ये नियम लागू नहीं होगा। इसलिए प्रधानमंत्री मोदी को बताना चाहिए कि 75 साल की उम्र पूरी करने के बाद वो रिटायर होंगे या प्रधानमंत्री बने रहेंगे।

‘‘आप’’ के वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने शनिवार को पार्टी मुख्यालय पर प्रेसवार्ता कर कहा कि आज अरविंद केजरीवाल ने भाजपा से बहुत ही जायज सवाल पूछा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद अपनी पार्टी के नेताओं के लिए सिद्धांत और नियम बनाए हैं। मोदी जी ने कहा कि भाजपा में 75 साल की उम्र होने के बाद किसी को चुनाव लड़ने की जरूरत नहीं है और वो रिटायर हो जाएगा। इसी फार्मूले के तहत उन्होंने भाजपा के संस्थापक लालकृष्ण आडवाणी व मुरली मनोहर जोशी के अलावा पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा, पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन को किनारे कर दिया गया। इसके अलावा भाजपा के बहुत सारे सांसदों का टिकट भी काट दिया गया।

संजय सिंह ने कहा कि आज जब अरविंद केजरीवाल ने प्रश्न उठाया कि 75 साल में नरेंद्र मोदी रिटायर हो जाएंगे और वो अगले साल 75 वर्ष के होने वाले हैं। उनके रिटायर होने के बाद देश के प्रधानमंत्री अमित शाह बनेंगे। ऐसे में मोदी जी की गारंटी को कौन पूरा करेगा? एक तो वैसे ही मोदी जी ने अभी तक जितनी गारंटी दी है, उनमें से एक भी गारंटी पूरी नहीं की है, लेकिन अब जो वो गारंटी दे रहे हैं, उस पर तो बिल्कुल भी भरोसा नहीं है। क्योंकि मोदी जी अपने द्वारा बनाए गए नियम के अनुसार ही रिटायर हो जाएंगे।

यह भी पढे़ं 👇

Simranjit Singh Murder

Simranjit Singh Murder: LPU के पास RTI एक्टिविस्ट की दिनदहाड़े हत्या!

शनिवार, 30 मई 2026
Hockey Asian Champions Trophy - CM Mann

Punjab Hockey Asian Champions Trophy: सितंबर से पहले सभी तैयारियां पूरी करें- CM भगवंत मान

शनिवार, 30 मई 2026
Punjab Contract Employees

Punjab Contract Employees Regularisation: 65,000 कर्मचारियों को बड़ी राहत, भगवंत मान सरकार ने खत्म किया कॉन्ट्रैक्ट सिस्टम

शनिवार, 30 मई 2026
CUET-UG Exam Technical Glitch

CUET-UG परीक्षा: तकनीकी खराबी से हजारों छात्र परेशान, NTA ने समय बदला

शनिवार, 30 मई 2026

संजय सिंह ने कहा कि अरविंद केजरीवाल का यह जायज सवाल सुनकर अमित शाह और पूरी भाजपा बौखला गई। अमित शाह बोले कि जो नियम मोदी जी ने बनाया है, वो लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी, सुमित्रा महाजन, यशवंत सिन्हा समेत दूसरे नेताओं की राजनीति को खत्म करने के लिए लागू तो होगा, लेकिन नरेंद्र मोदी पर यह नियम लागू नहीं होगा। इसका मतलब साफ है कि मोदी जी के सिद्धांतों, वसूलों, विचारों और बातों की कोई कीमत नहीं है। इसका मतलब यह है कि मोदी जी जो नियम बनाते हैं, उसे अपने उपर लागू नहीं करेंगे। मैं समझता हूं कि अमित शाह का बयान पर्याप्त नहीं है। इसलिए भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सामने आकर कहना चाहिए कि वो सिद्धांत विहीन व्यक्ति हैं। उन्होने जो नियम भाजपा के दूसरे नेताओं के लिए बनाया है, वो उन पर लागू नहीं होगा। प्रधामंत्री जी को यह स्पष्ट करना चाहिए।

संजय सिंह ने कहा कि मोदी जी को यह बात स्पष्ट इसलिए भी करना चाहिए कि अरविंद केजरीवाल का बयान आने के बाद अमित शाह और जेपी नड्डा बोल रहे हैं कि मोदी जी पर वो नियम लागू नहीं होंगे। इसलिए मोदी जी को बताना चाहिए कि क्या भाजपा इस बात पर सहमत है। क्योकि पूरी भाजपा का कार्यकर्ताओं ने 75 साल में नेताओं के रिटायर होने के मोदी जी के फैसले का स्वागत किया था। क्या भाजपा का कार्यकर्ता और आरएसएस जेपी नड्डा और अमित शाह के बयान से संतुष्ट है। यह बात प्रधानमंत्री को सामने आकर खुद बोलना चाहिए। क्योंकि नियम और सिद्धांत उन्होंने बनाए हैं। अब प्रधानमंत्री को ही आकर बताना चाहिए कि क्या वो अपने बनाए नियम और सिद्धांत पर कायम हैं या सत्ता की लोलुपता के कारण वही आजीवन पद पर बने रहे हैं। हालांकि देश की जनता वैसे ही चार जून को मोदी जी को हराने जा रही है। फिर भी मोदी जी को खुद यह बात स्पष्ट करनी चाहिए।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

मोदी जी देश के सारे नेताओं को खत्म कर ‘वन नेशन-वन लीडर’ चाहते हैं- अरविंद केजरीवाल

Next Post

केजरीवाल ने बैठक कर विधायकों की एकजुटता को सराहा, कहा- मेरे जेल जाने के बाद और मजबूत हुई ‘‘आप’’

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Simranjit Singh Murder

Simranjit Singh Murder: LPU के पास RTI एक्टिविस्ट की दिनदहाड़े हत्या!

शनिवार, 30 मई 2026
Hockey Asian Champions Trophy - CM Mann

Punjab Hockey Asian Champions Trophy: सितंबर से पहले सभी तैयारियां पूरी करें- CM भगवंत मान

शनिवार, 30 मई 2026
Punjab Contract Employees

Punjab Contract Employees Regularisation: 65,000 कर्मचारियों को बड़ी राहत, भगवंत मान सरकार ने खत्म किया कॉन्ट्रैक्ट सिस्टम

शनिवार, 30 मई 2026
CUET-UG Exam Technical Glitch

CUET-UG परीक्षा: तकनीकी खराबी से हजारों छात्र परेशान, NTA ने समय बदला

शनिवार, 30 मई 2026
ED Raids Punjab

ED Raids Punjab: Royale Estate Group के डायरेक्टरों को 5 दिन रिमांड

शनिवार, 30 मई 2026
Punjab News

Punjab News: चार नगर काउंसिलों के चुनाव 13 जून को, नामांकन प्रक्रिया शुरू

शनिवार, 30 मई 2026
Next Post
kejriwal

केजरीवाल ने बैठक कर विधायकों की एकजुटता को सराहा, कहा- मेरे जेल जाने के बाद और मजबूत हुई ‘‘आप’’

Somnath Bharti

‘‘आप’’ ने साइकिल रैली निकाल दिल्लीवालों से की तानाशाही के खिलाफ वोट करने की अपील

Sandeep Pathak

देशभर में इंडिया गठबंधन के लिए चुनाव प्रचार करेंगे "आप" के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल: संदीप पाठक

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।