LIVE | ...
बुधवार, 21 अक्टूबर 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - शिक्षक दिवस के मौक़े पर दिल्ली नगर निगम स्कूलों के 99 शिक्षकों को एमसीडी टीचर्स अवार्ड से किया गया सम्मानित

शिक्षक दिवस के मौक़े पर दिल्ली नगर निगम स्कूलों के 99 शिक्षकों को एमसीडी टीचर्स अवार्ड से किया गया सम्मानित

The News Air Team by The News Air Team
मंगलवार, 5 सितम्बर 2023
in Breaking News, NEWS-TICKER, राष्ट्रीय
A A
0
शिक्षक दिवस
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

सम्मान शिक्षकों का-शिक्षा मंत्री आतिशी व मेयर शैली ओबरॉय ने निगम स्कूलों में शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय काम करने वाले शिक्षकों-प्रिंसिपलों को सम्मानित किया

शिक्षा मंत्री आतिशी ने की एमसीडी शिक्षकों के प्रयासों की सराहना; कहा-ये शिक्षक एमसीडी स्कूलों में शिक्षा क्रांति लाने में निभायेंगे अहम भूमिका

शिक्षकों की हर सुविधा और सम्मान देना हमारी ज़िम्मेदारी; शिक्षक बस बच्चों की पढ़ाई का पूरा ध्यान रखे और दिल्ली के बच्चों की तरक़्क़ी को अपनी प्राथमिकता बनाए-शिक्षा मंत्री आतिशी

केजरीवाल सरकार का एमसीडी शिक्षकों से वादा-अगले 2 साल में सरकार एमसीडी की सभी समस्याओं को करेगी दूर- शिक्षा मंत्री आतिशी

हमारा विज़न- एमसीडी स्कूल इतने वर्ल्ड क्लास बने कि नर्सरी एडमिशन के दौरान प्राइवेट स्कूलों के बजाय एमसीडी स्कूलों के बाहर लगे, इस विज़न को हक़ीक़त में बदलेंगे हमारे शिक्षक- शिक्षा मंत्री आतिशी

भारत को नंबर.1 देश बनाने के लिए हमें विकसित देशों की तरह हर तबके के बच्चों के लिए क्वालिटी एजुकेशन सुनिश्चित करने की ज़रूरत,इस दिशा में दिल्ली सरकार के स्कूलों के बाद अब एमसीडी भी कर रही प्रतिबद्धता से काम-शिक्षा मंत्री आतिशी

शिक्षा के माध्यम से ही देश-समाज में आ सकते है बदलाव इसलिए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और एमसीडी में आप सरकार के लिए सबसे बड़ी प्राथमिकता शिक्षा- मेयर शैली ओबेरॉय

दिल्ली सरकार के स्कूलों के बाद केजरीवाल सरकार एमसीडी स्कूलों में भी ऐसा शिक्षा मॉडल बनाने के लिए प्रयास कर रही है, जिसकी दुनिया भर में हो चर्चा- मेयर शैली ओबेरॉय

2015 से पहले दिल्ली के सरकारी स्कूल बदहाल थे, अरविंद केजरीवाल सरकार की बदौलत ये विश्वस्तरीय बन गए, जल्द ही यही क्रांति एमसीडी स्कूलों में भी देखने को मिलेगी-आले मोहम्मद इक़बाल, डिप्टी मेयर

05 सितंबर, नई दिल्ली (The News Air): शिक्षक दिवस के मौके पर शिक्षा मंत्री आतिशी व मेयर शैली ओबरॉय ने दिल्ली नगर निगम के स्कूलों के 99 शिक्षकों और प्रिंसिपलों को एमसीडी टीचर्स अवॉर्ड से सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षा मंत्री ने एमसीडी शिक्षकों के प्रयासों की सराहना की और उन्हें एमसीडी स्कूलों में शिक्षा क्रांति लाने के लिए प्रेरित किया। इस कार्यक्रम में दिल्ली की मेयर शैली ओबरॉय,डिप्टी मेयर आले मोहम्मद इकबाल, नेता सदन मुकेश गोयल, एमसीडी कमिश्नर ज्ञानेश भारती, शिक्षा निदेशक(एमसीडी) विकास त्रिपाठी, विभिन्न वार्डों के पार्षद सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

इस मौक़े पर शिक्षकों को प्रेरित करते हुए शिक्षा मंत्री आतिशी ने कहा, “शिक्षकों की छात्रों के जीवन में, विशेषकर शुरुआती क्लासेज़ में, बहुत महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उनके शिक्षक ही उनके लिए सब कुछ होते हैं और उनकी नज़र में उनके शिक्षक हमेशा सही होते हैं। एक शिक्षक के रूप में, किसी को यह याद रखना चाहिए कि छात्रों के लिए वे भगवान से कम नहीं हैं। छात्र शिक्षकों को अपना आदर्श मानते हैं और उनका अनुकरण करने का प्रयास करते हैं। ऐसे में शिक्षकों की ज़िम्मेदारी महत्वपूर्ण हो जाती है क्योंकि, भविष्य में बेहतर इंसान के रूप में छात्रों का सर्वांगीण विकास क्लास में और पूरे स्कूल में उनके शिक्षकों के व्यवहार पर निर्भर करता है।

उन्होंने कहा कि केजरीवाल सरकार कई सालों से दिल्ली सरकार के स्कूलों में बदलाव लाने के लिए काम कर रही है। हमने एक सरकार के रूप में शिक्षकों को सुविधाएँ देने का काम किया लेकिन अपनी भूमिका निभाते हुए शिक्षा क्रांति लाने का काम हमारे शिक्षकों और प्रिंसिपलों ने किया। हमारे शिक्षक ही दिल्ली शिक्षा क्रांति के असल ध्वजवाहक है।

शिक्षा मंत्री आतिशी ने कहा, “एमसीडी स्कूलों के शिक्षकों को हाल के वर्षों में कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा है। हालाँकि, मैं सीएम अरविंद केजरीवाल की ओर से वादा करता हूं कि अगले दो सालों में एमसीडी स्कूलों की सभी चुनौतियाँ हल हो जाएगी। स्कूलों में सिक्योरिटी गार्ड, क्लीनिंग स्टाफ, डेटा एंट्री ऑपरेशन तैनात किए जाएँगे।उन्होंने कहा कि शिक्षक हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता हैं, और हम उनकी सभी समस्याओं को हल करने पर ध्यान केंद्रित करेंगे, चाहे वह वेतन हो, साफ़-सफ़ाई हो या स्कूलों में सुरक्षा से संबंधित हो।

उन्होंने कहा कि इसके बदले में, सरकार शिक्षकों से अपेक्षा करती है कि वे पूरी तरह से एमसीडी स्कूलों में पढ़ने वाले लाखों बच्चों को बेहतर शिक्षा देने और उनके सर्वांगीण विकास पर ध्यान केंद्रित करें। उन्होंने कहा, “विकसित देश जिन्हें हम प्रेरणा के रूप में देखते हैं, जैसे कि यूके, यूएस, फिनलैंड, कनाडा आदि, ये सभी देश हर बच्चे को उनकी पृष्ठभूमि की परवाह किए बिना सर्वोत्तम और मुफ्त शिक्षा सुनिश्चित करते हैं। यदि हम उनका अनुकरण करना चाहते हैं और उनके जैसी शिक्षा प्रणाली चाहते हैं, तो इसकी जिम्मेदारी हमारे शिक्षकों पर आती है। हमारे शिक्षक कक्षा में बच्चों को जिस तरह की शिक्षा प्रदान करते हैं, वह हमारे देश के भविष्य को आकार देगी।”

शिक्षा मंत्री ने आगे कहा, “मेरा सपना है कि हम एमसीडी के स्कूलों को इतना शानदार बना दे कि जल्द ही वह दिन आए जब लोगों को नर्सरी दाखिले के लिए निजी स्कूलों के बजाय एमसीडी स्कूलों के बाहर लंबी लाइनें लगे लगानी पड़े ।और मुझे हमारे एमसीडी स्कूल के शिक्षकों पर पूरा भरोसा है कि वे इस सपने को जल्द ही हकीकत में बदल देंगे।’

शिक्षा मंत्री आतिशी की बातें दोहराते हुए मेयर शैली ओबेरॉय ने कहा कि, “किसी भी बच्चे के जीवन में एक शिक्षक की मौजूदगी बेहद महत्वपूर्ण है। एक शिक्षक बच्चों को जीवन में बेहतर रास्ते पर चलने के लिए मार्गदर्शित करता है, समाज से जुड़ने में मददगार होता है। और आज हम सभी जिस किसी मुक़ाम पर है, किसी भूमिका या पद पर है उस सभी का श्रेय हमारे शिक्षकों को जाता है।

उन्होंने आगे इस बात पर जोर दिया कि दिल्ली की शिक्षा व्यवस्था में, एमसीडी स्कूलों में शिक्षकों की सबसे महत्वपूर्ण भूमिका है, क्योंकि वे प्राथमिक स्तर से ही छोटे बच्चों के लिए एक मजबूत नींव बनाने और उनमें समाज के प्रति नैतिक जिम्मेदारियाँ पैदा करने पर ध्यान केंद्रित करते हैं। किसी देश का विकास इन शिक्षकों के समर्पित प्रयासों पर काफी हद तक निर्भर करता है।

यह भी पढे़ं 👇

Aaj Ka Itihas 21 October

Aaj Ka Itihas 21 October: जानें आज की बड़ी घटनाएं

बुधवार, 21 अक्टूबर 2026
IMD Rainfall Alert

IMD Rainfall Alert: तमिलनाडु-केरल में भारी बारिश की चेतावनी

बुधवार, 21 अक्टूबर 2026
Breaking News Live Updates 21

Breaking News Live Updates 21 October 2026: Top Alerts, हर बड़ी खबर सबसे पहले

बुधवार, 21 अक्टूबर 2026
Aaj Ka Rashifal 21 October 2026

Aaj Ka Rashifal 21 October 2026: जानें अपनी राशि का हाल

बुधवार, 21 अक्टूबर 2026

मेयर शैली ओबरॉय ने कहा कि “शिक्षा सीएम अरविंद केजरीवाल और एमसीडी में आप सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता रही है, क्योंकि उनका दृढ़ विश्वास है कि शिक्षा दुनिया को बेहतर बनाने की कुंजी है। सीएम अरविंद केजरीवाल की सरकार और एमसीडी एमसीडी स्कूलों के लिए एक शिक्षा मॉडल विकसित करने के लिए अथक प्रयास कर रहे हैं, जो दिल्ली सरकार के स्कूलों की तरह वर्ल्ड क्लास बनेगा।

शिक्षकों को संबोधित करते हुए डिप्टी मेयर आले मोहम्मद इकबाल ने कहा, “हमारे एमसीडी स्कूलों के शिक्षक बहुप्रतिभाशाली हैं और पूरी लगन से अपना कर्तव्य निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि, बच्चों के बुनियादी कौशलों को मजबूत करने के उद्देश्य से मिशन बुनियाद परियोजना भले ही हाल ही में शुरू हुई हो, लेकिन हमारे एमसीडी स्कूल कई दशकों से यह काम कर रहे हैं। इसका श्रेय एमसीडी स्कूलों के प्रतिभाशाली शिक्षकों को जाता है।” उन्होंने कहा कि 2015 से पहले दिल्ली सरकार के स्कूलों की ओर कोई देखता भी नहीं था, लेकिन आज सीएम अरविंद केजरीवाल और उनकी सरकार के प्रयासों की बदौलत ये सभी विश्वस्तरीय बन गए हैं। जल्द ही यही क्रांति एमसीडी स्कूलों में भी देखने को मिलेगी। अभी लोग देश-विदेश से दिल्ली सरकार के स्कूलों में आए बदलाव को देखने आते हैं, लेकिन जल्द ही वे एमसीडी स्कूलों में भी आएंगे।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

केजरीवाल सरकार के प्रयासों से इलेक्ट्रिक बसों के मामले में दिल्ली देश में नंबर वन

Next Post

सीएम अरविंद केजरीवाल बोले- भाजपा इंडिया गठबंधन से डरती है

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Aaj Ka Itihas 21 October

Aaj Ka Itihas 21 October: जानें आज की बड़ी घटनाएं

बुधवार, 21 अक्टूबर 2026
IMD Rainfall Alert

IMD Rainfall Alert: तमिलनाडु-केरल में भारी बारिश की चेतावनी

बुधवार, 21 अक्टूबर 2026
Breaking News Live Updates 21

Breaking News Live Updates 21 October 2026: Top Alerts, हर बड़ी खबर सबसे पहले

बुधवार, 21 अक्टूबर 2026
Aaj Ka Rashifal 21 October 2026

Aaj Ka Rashifal 21 October 2026: जानें अपनी राशि का हाल

बुधवार, 21 अक्टूबर 2026
Punjab CM Bhagwant Singh Mann

CM Bhagwant Mann का तीखा वार, बोले- गुजरात से आ रहा नशा

मंगलवार, 20 अक्टूबर 2026
Rajwinder Kaur Thiara,

AAP Jalandhar Cantt इंचार्ज हटते ही रो पड़ीं राजविंदर थियाड़ा

मंगलवार, 20 अक्टूबर 2026
Next Post
Arvind Kejriwal

सीएम अरविंद केजरीवाल बोले- भाजपा इंडिया गठबंधन से डरती है

विजीलैंस Vigilance Bureau

विजीलैंस द्वारा पर्लज़ ग्रुप का पूर्व डायरैक्टर गिरफ़्तार

FM Harpal Singh Cheema

जीएसटी, आबकारी, वेट, सीएसटी, पीएसडीटी से राजस्व 17.49 प्रतिशत बढ़ा

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।