गुरूवार, 2 अप्रैल 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - MC30 की 90 फीसदी स्कीमों ने 2022 में दिए दूसरों से काफी ज्यादा रिटर्न

MC30 की 90 फीसदी स्कीमों ने 2022 में दिए दूसरों से काफी ज्यादा रिटर्न

The News Air Team by The News Air Team
मंगलवार, 11 अप्रैल 2023
in Breaking News, बिज़नेस
A A
0
MC30
104
SHARES
691
VIEWS
ShareShareShareShareShare

अगर आप म्यूचुअल फंड्स में इनवेस्ट करते हैं तो आपको इंडियन म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री के बारे में कुछ बातें जान लेनी चाहिए। इंडियन म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री (Mutual Fund Industry) करीब 40 लाख करोड़ रुपये की हो गई है। म्यूचुअल फंड की स्कीमों की कुल 39 कैटेगरी हैं, जो कुल 386 इक्विटी स्कीमें ऑफर करती हैं। 314 डेट स्कीमें हैं। 138 हाइब्रिड फंड्स हैं। 163 इंडेक्स फंड्स हैं। 155 एक्सचेंज ट्रेडेड फंड्स हैं। 39 गोल्ड और सिल्वर फंड्स हैं। 66 इंटरनेशनल फंड्स हैं। ये डेटा यह अंदाजा लगाने के लिए काफी हैं कि पिछले कुछ सालों में इंडियन म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री का आकार कितना बड़ा हो गया है। अहम सवाल यह है कि इनमें से आप अपने लिए किस तरह बेस्ट स्कीम का चुनाव करते हैं।

क्या है MC30?

इस काम में मनीकंट्रोल का MC30 आपकी मदद करता है। यह चुनी गई 30 स्कीमों का बास्केट है। इसका मकसद करीब 1000 स्कीमों में से आपके लिए बेस्ट स्कीम पेश करना है, जो आपकी जरूरतों के हिसाब से होंगी। इन्हें एक खास रेटिंग और रैंकिंग सिस्टम के आधार पर सेलेक्ट किया गया है। इस दौरान रिस्क और रिटर्न सहित कई मानकों का ख्याल रखा गया है।

MC30 की शुरुआत कब हई थी?

MC30 की शुरुआत अगस्त 2021 में हुई थी। हर कैलेंडर ईयर की पहली तिमाही में MC30 के बास्केट को अपडेट किया जाता है। आइए अब देखते हैं कि 2022 में MC30 का प्रदर्शन कैसा रहा। पिछला साल कई एसेट क्लास के लिए अच्छा नहीं था। 2022 की पहली छमाही में स्टॉक मार्केट में गिरावट आई। इसमें यूक्रेन-रूस लड़ाई, बढ़ते इनफ्लेशन और ग्लोबल रिसेशन की आशंका का हाथ रहा।

यह भी पढे़ं 👇

Breaking News Live Updates 2 April 2026

Breaking News Live Updates 2 April 2026: Today Big Updates, हर पल खबर

गुरूवार, 2 अप्रैल 2026
Today in History 2 April

Today in History 2 April: आज के दिन बदली थी दुनिया की तस्वीर, जानें पूरा इतिहास

गुरूवार, 2 अप्रैल 2026
Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

गुरूवार, 2 अप्रैल 2026
IMD Weather Alert

IMD Weather Alert: उत्तर भारत में ओलावृष्टि और भारी बारिश का बड़ा अलर्ट जारी

गुरूवार, 2 अप्रैल 2026

2022 रिटर्न के लिए मुश्किल साल

2022 की दूसरी छमाही में इंडियन स्टॉक मार्केट में अच्छी रिकवरी दिखी। ग्लोबल इकोनॉमी के मुकाबले इंडियन इकोनॉमी की मजबूत हालत की वजह से ऐसा हुआ। लार्जकैप और मिडकैप शेयरों में अच्छी तेजी देखने को मिली। स्मॉलकैप शेयर इनवेस्टर्स को खुश करने में नाकाम रहे।

right mutual fund

कैसा रहा फंड्स का प्रदर्शन?

साल 2022 में एक्टिवली मैनेज्ड इक्विटी डायवर्सिफायड स्कीमों का प्रदर्शन मिलाजुला रहा। करीब एक-चौथाई स्कीमों ने निगेटिव रिटर्न दिए। निवेश के लिए शेयरों का चुनाव करने में फंड मैनेजर्स को बहुत मेहनत करनी पड़ी, क्योंकि ज्यादातर फंड मैनेजर्स का मानना था कि इंडियन शेयरों की वैल्यूएशंस ज्यादा थी। ग्रोथ आधारित इक्विटी फंडों को रिटर्न देने में काफी संघर्ष करना पड़ा। वैल्यू स्टॉक्स का प्रदर्शन अच्छा रहा। इससे वैल्यू थीम आधारित स्कीमों का प्रदर्शन भी अच्छा रहा। कई हाइब्रिड फंडों ने इक्विटी में अपना निवेश घटाया।

2022 में धीरे-धीरे डेट फंडों में दिलचस्पी बढ़ी। RBI के लगातार इंटरेस्ट रेट्स बढ़ाने से शॉर्ट-टर्म डेट फंड्स अट्रैक्टिव हो गए। अमेरिका में रिसेशन और ज्यादा इंटरेस्ट रेट्स की वजह से इंटरनेशनल फंड्स का हाल बुरा रहा। खासकर अमेरिकी टेक्नोलॉजी फंड्स का प्रदर्शन बहुत खराब रहा। इनवेस्टमेंट क्लास के रूप में गोल्ड ने 2022 में 14 फीसदी रिटर्न दिया।

MC30 से इनवेस्टर्स को मिली मदद

MC30 की 90 फीसदी एक्टिवली मैनेज्ड स्कीमों का प्रदर्शन पिछले पांच साल में (31 दिसंबर, 2022 को खत्म) कैटेगरी के औसत से बेहतर रहा। 66 फीसदी एक्टिवली मैनेज्ड स्कीमों का प्रदर्शन उनसे संबंधित बेंचमार्क से बेहतर रहा। हमारी कोशिश MC30 बास्केट में कम से कम बदलाव करने की होती है। हम अपने रीडर्स को स्कीमों में निवेश को लंबी अवधि तक बनाए रखने की सलाह देते हैं। हालांकि, कुछ स्कीमों के प्रदर्शन में गिरावट देखने को मिलती है। कई बार फंड मैनेजर्स के फैसले गलत साबित होते हैं या उनकी रणनीति लंबी अवधि में बेहतर नतीजे देने में नाकाम रहती है। ऐसा होने पर हम स्कीम को MC30 में बनाए रखने की कोशिश नहीं करते हैं।

Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

OnePlus Nord CE 3 Lite 5G की सेल आज से शुरू, बंपर डिस्काउंट और Nord Buds CE बिल्कुल फ्री

Next Post

Samsung Galaxy F54 5G भारत में 108MP कैमरा, 8GB RAM के साथ जल्द देगा दस्तक, सपोर्ट पेज हुआ लाइव

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Breaking News Live Updates 2 April 2026

Breaking News Live Updates 2 April 2026: Today Big Updates, हर पल खबर

गुरूवार, 2 अप्रैल 2026
Today in History 2 April

Today in History 2 April: आज के दिन बदली थी दुनिया की तस्वीर, जानें पूरा इतिहास

गुरूवार, 2 अप्रैल 2026
Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

गुरूवार, 2 अप्रैल 2026
IMD Weather Alert

IMD Weather Alert: उत्तर भारत में ओलावृष्टि और भारी बारिश का बड़ा अलर्ट जारी

गुरूवार, 2 अप्रैल 2026
Aaj Ka Rashifal 2 April 2026

Aaj Ka Rashifal 2 April 2026: इन राशियों को मिलेगा 100% भाग्य का साथ

गुरूवार, 2 अप्रैल 2026
News of the Day

News of the Day: ट्रंप ईरान जंग से पीछे हटे, LPG महंगा, संसद में हंगामा

बुधवार, 1 अप्रैल 2026
Next Post
Samsung Galaxy F54 5G भारत में 108MP कैमरा, 8GB RAM के साथ जल्द देगा दस्तक, सपोर्ट पेज हुआ लाइव

Samsung Galaxy F54 5G भारत में 108MP कैमरा, 8GB RAM के साथ जल्द देगा दस्तक, सपोर्ट पेज हुआ लाइव

Fake PMO official arrested in J&K was on 3rd 'VVIP visit

ठग किरण पटेल के घर की तलाशी में मिले नकली स्टांप पेपर

कोविड इमरजेंसी खत्म करने वाले बिल पर बाइडेन ने किया साइन, लोगों को मिला छुटकारा

कोविड इमरजेंसी खत्म करने वाले बिल पर बाइडेन ने किया साइन, लोगों को मिला छुटकारा

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।