LIVE | ...
सोमवार, 3 अगस्त 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - FY23 में कुल निर्यात में 14% का उछाल, 770 अरब डॉलर तक पहुंचा आंकड़ा

FY23 में कुल निर्यात में 14% का उछाल, 770 अरब डॉलर तक पहुंचा आंकड़ा

The News Air Team by The News Air Team
गुरूवार, 13 अप्रैल 2023
in Breaking News, बिज़नेस
A A
0
FY23 में कुल निर्यात में 14% का उछाल, 770 अरब डॉलर तक पहुंचा आंकड़ा
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

Overall Exports in FY23 : वित्त वर्ष 2022-23 में कुल निर्यात बढ़कर 770 अरब डॉलर पर पहुंच गया है। इसने सरकार द्वारा तय एनुअल टारगेट को भी पार कर लिया है। कॉमर्स सेक्रेटरी सुनील बर्थवाल ने आज 13 अप्रैल को यह जानकारी दी। बर्थवाल ने नई दिल्ली में संवाददाताओं से कहा कि FY23 का निर्यात लक्ष्य 750 अरब डॉलर का था। इसका मतलब है कि सरकार के तय लक्ष्य से 20 अरब डॉलर अधिक निर्यात हुआ है। इसके पहले FY22 में कुल 676 अरब डॉलर का निर्यात दर्ज किया गया था। इस तरह निर्यात में लगभग 14 फीसदी का उछाल देखने को मिला है।

सरकार का बयान

कॉमर्स सेक्रेटरी ने कहा कि मंदी की स्थिति और हालात अनुकूल नहीं होने के बावजूद भारत ने निर्यात में सालाना 94 अरब डॉलर की छलांग लगाई है। वित्त वर्ष के दौरान कुल व्यापारिक निर्यात (Merchandise Exports) 422 अरब डॉलर का रहा, जो पिछले वर्ष की तुलना में 6 प्रतिशत अधिक है। FY23 में सर्विसेज का एक्सपोर्ट भी 27.16 फीसदी बढ़कर 323 अरब डॉलर हो गया, जबकि FY22 में यह 254 अरब डॉलर था।

पेट्रोलियम निर्यात के मामले में 40 फीसदी की तेज उछाल दर्ज की गई। हालांकि, FY23 के दौरान इंजीनियरिंग गुड्स, कॉटन, हैंडलूम प्रोडक्ट, प्लास्टिक और लिनोलियम, आयरन ओर और रत्न और आभूषण की कैटेगरी में निर्यात में मामूली गिरावट दर्ज की गई है।

यह भी पढे़ं 👇

Pappu Yadav Attack

Pappu Yadav Attack: दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू लेकर आए थे हमलावर

सोमवार, 3 अगस्त 2026
PRTC Strike

PRTC Bus Strike: पंजाब रोडवेज के ठेका कर्मचारियों की प्रदेश भर में हड़ताल, यात्रियों को भारी परेशानी

सोमवार, 3 अगस्त 2026
Ropar Gas Leak

Ropar Gas Leak: नंगल के केमिकल प्लांट से क्लोरीन गैस लीक, इलाके में दहशत का माहौल

सोमवार, 3 अगस्त 2026
Punjab Assembly

Punjab Assembly Paper Leak: विधानसभा में कांग्रेसी विधायकों का हंगामा, मंत्रियों के इस्तीफे की मांग

सोमवार, 3 अगस्त 2026

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल  ने कहा कि वस्तुओं और सेवाओं का निर्यात नई ऊंचाई पर पहुंचा है और 2022-23 में 14 प्रतिशत बढ़कर 770 अरब डॉलर रहा जो एक साल पहले 676 अरब डॉलर था। मंत्री ने रोम में संवाददाताओं से कहा, ‘‘भारत के निर्यात का प्रदर्शन शानदार रहा है। देश से कुल निर्यात 2022-23 में 770 अरब डॉलर की नई ऊंचाई पर पहुंच गया है। पिछले वित्त वर्ष की तुलना में यह 14 प्रतिशत अधिक है। 2020 में यह 500 अरब डॉलर तथा 2021-22 में 676 अरब डॉलर था।’’

आयात 17.38 फीसदी बढ़ा

इस बीच, वाणिज्य मंत्रालय द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार वित्त वर्ष 2023 में देश का कुल आयात 17.38 फीसदी बढ़ा है। इंपोर्ट में यह बढ़ोतरी पेट्रोलियम सहित क्रुड प्रोडक्ट्स के अधिक आयात के चलते देखने को मिली है। इसके साथ ही कोल, कोक, ब्रिकेट (Briquettes) और ट्रांसपोर्ट इक्विपमेंट के आयात में भी उछाल दर्ज किया गया। वित्त वर्ष के दौरान रूस से आयात सबसे अधिक 396.44 फीसदी की दर से बढ़ी है। पेट्रोलियम आयात में वृद्धि के कारण ऐसा हुआ है।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

Jon News: 1500 से अधिक होमगार्ड्स के पदों पर निकली है भर्ती, आज ही करें आवेदन

Next Post

​​​एनालिस्ट ​के पद पर निकली वैकेंसी, ग्रेजुएट फटाफट करें अप्लाई, लाखों में मिलेगी सैलरी

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Pappu Yadav Attack

Pappu Yadav Attack: दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू लेकर आए थे हमलावर

सोमवार, 3 अगस्त 2026
PRTC Strike

PRTC Bus Strike: पंजाब रोडवेज के ठेका कर्मचारियों की प्रदेश भर में हड़ताल, यात्रियों को भारी परेशानी

सोमवार, 3 अगस्त 2026
Ropar Gas Leak

Ropar Gas Leak: नंगल के केमिकल प्लांट से क्लोरीन गैस लीक, इलाके में दहशत का माहौल

सोमवार, 3 अगस्त 2026
Punjab Assembly

Punjab Assembly Paper Leak: विधानसभा में कांग्रेसी विधायकों का हंगामा, मंत्रियों के इस्तीफे की मांग

सोमवार, 3 अगस्त 2026
Breaking News Live Updates 3

Breaking News Live Updates 3 अगस्त 2026: Monday Live, हर बड़ी खबर सबसे पहले

सोमवार, 3 अगस्त 2026
History of August 2

2 अगस्त का इतिहास: History of August 2 में हुई ये बड़ी घटनाएं

रविवार, 2 अगस्त 2026
Next Post
​​​एनालिस्ट ​के पद पर निकली वैकेंसी, ग्रेजुएट फटाफट करें अप्लाई, लाखों में मिलेगी सैलरी

​​​एनालिस्ट ​के पद पर निकली वैकेंसी, ग्रेजुएट फटाफट करें अप्लाई, लाखों में मिलेगी सैलरी

Saudi Arab

दुश्मनी भूलकर बरसों बाद अब ऐसे करीब आ रहे ये दो शिया-सुन्नी मुल्क, चीन की तारीफ में पढ़े कसीदे

Crypto Price

Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में शानदार रौनक, BitCoin में उछाल लेकिन घटा दबदबा, चेक करें टॉप-10 करेंसीज के लेटेस्ट भाव

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।