गुरूवार, 19 मार्च 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER -  स्थानीय निकाय मंत्री ने नगर परिषद/नगर पंचायतों और नगर सुधार ट्रस्ट के कार्यकारी अधिकारियों को दिए निर्देश

 स्थानीय निकाय मंत्री ने नगर परिषद/नगर पंचायतों और नगर सुधार ट्रस्ट के कार्यकारी अधिकारियों को दिए निर्देश

The News Air Team by The News Air Team
गुरूवार, 22 अगस्त 2024
A A
0
punjab news
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare
Google News
WhatsApp
Telegram

चंडीगढ़, 22 अगस्त (The News Air): पंजाब के स्थानीय निकाय मंत्री स. बलकार सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार शहरवासियों को स्वच्छ और प्रदूषण रहित वातावरण उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है। पंजाब के शहरों को कूड़ा मुक्त बनाने और सीवरेज की सफाई, स्ट्रीट लाइटों की कार्यशीलता सुनिश्चित करने और स्वच्छ पानी उपलब्ध कराने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

आज म्यूनिसिपल भवन में नगर परिषद/नगर पंचायतों और नगर सुधार ट्रस्ट के कार्यकारी अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए कैबिनेट मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि राज्य के शहरों को स्वच्छ और कूड़ा मुक्त बनाने के लिए सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने कहा कि जहां भी कूड़े के ढेर पड़े हैं, उनकी जल्द से जल्द सफाई करवा कर उस कूड़े को प्रोसेसिंग प्लांट में भेजकर उसका निपटारा किया जाए ताकि शहरों को स्वच्छ और हरा-भरा बनाया जा सके। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि शहरों में सीवरेज की सफाई पर भी विशेष ध्यान दिया जाए ताकि बरसात के मौसम के दौरान सीवरेज के अवरुद्ध होने से गंदा पानी गलियों और सड़कों पर एकत्रित न हो।

स.बलकार सिंह ने कहा कि शहरवासियों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना भी हमारी सरकार की प्रतिबद्धता है। उन्होंने आदेश देते हुए कहा कि शहरी स्थानीय इकाइयों से संबंधित रोजमर्रा के कामों को भी समयबद्ध तरीके से निपटाया जाना सुनिश्चित किया जाए।

स्थानीय सरकार मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार पंजाबवासियों को भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन उपलब्ध कराने के लिए पूरी तरह से काम कर रही है। इसलिए यदि कोई भी अधिकारी/कर्मचारी भ्रष्टाचार में लिप्त पाया जाता है तो उसे बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने विकास कार्यों में पारदर्शिता और गुणवत्ता लाने की भी अपील की।

इस अवसर पर स्थानीय निकाय मंत्री ने कार्यकारी अधिकारियों से विभिन्न योजनाओं के तहत चल रहे प्रोजेक्ट्स और अप्रयुक्त फंडों के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त की और अधिकारियों को अप्रयुक्त फंडों को जल्द से जल्द विकास कार्यों के लिए खर्च करने के आदेश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि यदि अप्रयुक्त फंडों को विकास कार्यों के लिए जनहित में खर्च नहीं किया गया तो ऐसे अधिकारियों के खिलाफ उचित कार्रवाई शुरू की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि सरकार के पास विकास कार्यों के लिए धन की कोई कमी नहीं है। इसलिए विकास कार्यों के लिए यदि धन की आवश्यकता हो तो वह पूर्ण प्रस्ताव तैयार करके मुख्यालय को भेजें।

यह भी पढे़ं 👇

Air India Safety Crisis

Air India Safety Crisis: यूरोप ने दिखाई रेड फ्लैग, सेफ्टी रेश्यो 1.96 पर पहुंचा, बैन का खतरा मंडराया

गुरूवार, 19 मार्च 2026
NIA

NIA का बड़ा एक्शन: 6 यूक्रेनी और 1 अमेरिकी नागरिक गिरफ्तार, भारत को बनाया था आतंक का ट्रांजिट रूट

गुरूवार, 19 मार्च 2026
Chaitra Navratri 2026

Chaitra Navratri 2026: अखंड ज्योत जलाने से पहले जान लें ये जरूरी नियम, वरना होगा अशुभ

गुरूवार, 19 मार्च 2026
RBSE 10th Result 2026

RBSE 10th Result 2026: राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट कभी भी होगा जारी, ऐसे करें चेक

गुरूवार, 19 मार्च 2026

स्थानीय निकाय विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव तेजवीर सिंह ने सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट और वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट के बारे में भी जानकारी प्राप्त की और अधिकारियों से कहा कि सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट और वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट के प्रगति अधीन प्रोजेक्ट्स को तेजी से पूरा किया जाए। उन्होंने आगे कहा कि सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट और वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट के लिए उपयुक्त पंचायती भूमि की पहचान की जाए। यदि इन प्लांटों के लिए पंचायती भूमि उपलब्ध न हो तो सरकार के नियमों का पालन करते हुए संबंधित अधिकारियों और जिला प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर निजी भूमि की पहचान कर शीघ्र ही खरीदारी की प्रक्रिया सुनिश्चित की जाए।

स्थानीय निकाय विभाग की निदेशक और पीएमआईडीसी की सीईओ दीप्ति उप्पल ने कार्यकारी अधिकारियों से कहा कि शहरों में सफाई सुनिश्चित करने के लिए कूड़े के ढेरों को हटाया जाए और इस कूड़े की प्रोसेसिंग के लिए इसे प्रोसेसिंग प्लांट में भेजा जाए। इसके अलावा उन्होंने सीवरेज की सफाई और सभी स्ट्रीट लाइटों को कार्यशील स्थिति में लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शहरवासियों को स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराने के लिए शहरी स्थानीय इकाईयों के कार्यों की साप्ताहिक समीक्षा की जाएगी।

इस मौके पर बैठक में नगर परिषद/नगर पंचायतों और सुधार ट्रस्ट के कार्यकारी अधिकारी विशेष रूप से उपस्थित थे।

Previous Post

मंत्री अमन अरोड़ा ने खन्ना मंदिर चोरी मामले को शीघ्र सुलझाने के लिए पंजाब पुलिस की सराहना की,

Next Post

पंजाब पुलिस नाभा जेल ब्रेक के मास्टरमाइंड रमनजीत रोमी को हांगकांग से प्रत्यर्पण के बाद भारत लाई

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Air India Safety Crisis

Air India Safety Crisis: यूरोप ने दिखाई रेड फ्लैग, सेफ्टी रेश्यो 1.96 पर पहुंचा, बैन का खतरा मंडराया

गुरूवार, 19 मार्च 2026
NIA

NIA का बड़ा एक्शन: 6 यूक्रेनी और 1 अमेरिकी नागरिक गिरफ्तार, भारत को बनाया था आतंक का ट्रांजिट रूट

गुरूवार, 19 मार्च 2026
Chaitra Navratri 2026

Chaitra Navratri 2026: अखंड ज्योत जलाने से पहले जान लें ये जरूरी नियम, वरना होगा अशुभ

गुरूवार, 19 मार्च 2026
RBSE 10th Result 2026

RBSE 10th Result 2026: राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट कभी भी होगा जारी, ऐसे करें चेक

गुरूवार, 19 मार्च 2026
LPG Crisis India

LPG Crisis India: ईरान युद्ध से गैस सप्लाई ठप, सरकार बोली: PNG पर करो स्विच

गुरूवार, 19 मार्च 2026
IMD Alert

IMD Alert: 20 से ज्यादा राज्यों में आंधी-ओले-भारी बारिश की चेतावनी, Delhi में गिरेगा तापमान

गुरूवार, 19 मार्च 2026
Next Post
पंजाब पुलिस

पंजाब पुलिस नाभा जेल ब्रेक के मास्टरमाइंड रमनजीत रोमी को हांगकांग से प्रत्यर्पण के बाद भारत लाई

4100 करोड़ की डील और अडानी की झोली में आ गई एक और पावर कंपनी

4100 करोड़ की डील और अडानी की झोली में आ गई एक और पावर कंपनी

0 0 votes
Rating
Subscribe
Notify of
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

GN Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।