LIVE | ...
गुरूवार, 1 अक्टूबर 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - Zomato की प्लेटफॉर्म फीस बढ़ी, जानें कैसे डालेगा आपकी जेब पर असर

Zomato की प्लेटफॉर्म फीस बढ़ी, जानें कैसे डालेगा आपकी जेब पर असर

The News Air Team by The News Air Team
सोमवार, 22 अप्रैल 2024
in Breaking News, NEWS-TICKER, बिज़नेस, राष्ट्रीय
A A
0
Zomato
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

ऑनलाइन फूड डिलीवरी करने वाले प्लेटफॉर्म्स ने एक बार फिर अपनी प्लेटफॉर्म फीस को बढ़ा दिया है. अब ये 5 रुपए हो गई है. अब देखना ये है कि क्या सिर्फ जोमैटो की कमाई बढ़ेगी या असल में आपकी जेब पर डाका डलेगा. वहीं जोमैटो के मुकाबले क्या स्विगी से खाना मंगाना सस्ता पडे़गा? चलिए समझते हैं कि ऑनलाइन फूड डिलीवरी असल में आपको कितनी महंगी पड़ने वाली है?

प्लेटफॉर्म फीस या कंविनियंस फीस, इसे वसूलने से पहले देश में मौजूद अधिकतर ऑनलाइन प्लेटफॉर्म घाटे में चल रहे थे. सबसे पहले पेटीएम और फोनपे जैसे डिजिटल पेमेंट प्लेटफॉर्म्स ने मोबाइल रिचार्ज से लेकर अन्य सर्विसेस के इस्तेमाल के लिए 2 रुपए तक की प्लेटफॉर्म फीस लेना शुरू किया. इसके पीछे तर्क दिया गया कि ग्राहक कंपनी की टेक्नोलॉजिकल सुविधाओं का इस्तेमाल करते हैं, इसलिए ये एक तरह का सुविधा शुल्क (कंविनियंस फीस) है.

इसका असर जल्द ही इन कंपनियों की बैलेंस शीट पर दिखने लगा. कंपनियां बहुत ज्यादा प्रॉफिट भले ना कमा पाई हों, लेकिन उनका घाटा नीचे आने लगा. इसे देखते हुए जोमैटो और स्विगी जैसे ऐप्स ने भी प्लेटफॉर्म फीस लेना शुरू कर दिया. कंपनियों के लिए ये सीधे ग्राहक से होने वाली कमाई है, क्योंकि इसमें बीच में कोई भागीदार नहीं. जबकि इसके अलावा रेस्टोरेंट पार्टनर, डिलीवरी बॉयज से कमीशन से कंपनी की और इनकम होती है.

यह भी पढे़ं 👇

1 October History

1 October History: सिकंदर की जीत से Model T Ford तक, आज का दिन बदला था इतिहास!

गुरूवार, 1 अक्टूबर 2026
Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

गुरूवार, 1 अक्टूबर 2026
Breaking News Live Updates 1 October

Breaking News Live Updates 1 October 2026: Top Alerts, हर बड़ी खबर सबसे पहले

गुरूवार, 1 अक्टूबर 2026
1 October 2026 Aaj Ka Rashifal

1 October 2026 Aaj Ka Rashifal: अक्टूबर के पहले दिन किसे मिलेगा करियर में बड़ा मौका?

गुरूवार, 1 अक्टूबर 2026
अगस्त 2023 से जोमैटो कर रहा कमाई

जोमैटो ने अगस्त 2023 से प्लेटफॉर्म फीस लेना शुरू किया. पहले ये हर ऑर्डर पर 2 रुपए रखा गया, बाद में अक्टूबर के आसपास बढ़ाकर इसे 3 रुपए किया गया. फिर जनवरी-फरवरी के आसपास ये 4 रुपए हो गया और अब कंपनी ने इसे बढ़ाकर 5 रुपए कर दिया है. इसी तरह स्विगी पर बेसिक प्लेटफॉर्म फीस 5 रुपए है, जो सोमवार को 4 रुपए ली जा रही है, क्योंकि मार्केट में उसकी सीधी टक्कर जोमैटो से है. जनवरी तक स्विगी पर भी प्लेटफॉर्म फीस 3 रुपए प्रति ऑर्डर थी.

स्विगी ने बीच में एक बार अपने कुछ ग्राहकों के साथ प्रैंक भी किया था. जनवरी में कंपनी ने कुछ ग्राहकों से प्लेटफॉर्म फीस के नाम पर 10 रुपए तक वसूले थे और बाद में उन्हें 5 रुपए का डिस्काउंट दे दिया था. क्या आपने कभी सोचा है कि ऑनलाइन फूड ऑर्डर करने पर आपको कितने और कैसे-कैसे चार्जेस देने पड़ते हैं?

आखिर कौन-कौन से चार्जेस वसूलते हैं Swiggy-Zomato?

अगर आप स्विगी और जोमैटो से फूड ऑर्डर करते हैं, तो ये आपको कई मायनों में महंगा पड़ता है. सबसे पहले तो स्विगी और जोमैटो पर जो भी फूड-आइटम्स की लिस्टिंग होती है, वह बिना जीएसटी के होती है. ऐसे में आपको फाइनल बिल क्रिएट होने पर जीएसटी चुकाना होता है. इतना ही नहीं ये जीएसटी आपको सिर्फ फूड आइटम्स की वैल्यू पर नहीं, बल्कि जोमैटो की प्लेटफॉर्म फीस पर भी आपको 18% जीएसटी देना होता है.

इसके अलावा आपको डिलीवरी फीस, पैकिंग फीस, रेस्टोरेंट फीस जैसे चार्जेस भी देने होते हैं. इन्हें लेकर स्विगी या जोमैटो पर कोई पारदर्शिता नहीं है. ना तो ग्राहक को ये पता होता है कि इन चार्जेस को किस हिसाब से वसूला जाता है. ना उसे ये पता होता है कि आखिर कितने ऑर्डर या कितने दूर से ऑर्डर मंगाने पर डिलीवरी फ्री होगी. कई बार ग्राहकों को महज 1 किमी की दूरी से खाना ऑर्डर करने पर भी 40 से 50 रुपए तक की डिलीवरी फीस देनी पड़ती है. इसलिए हर ऑर्डर पर डिलीवरी फीस से लेकर रेस्टोरेंट चार्जेस तक सब अलग-अलग होता है.

बढ़ता गया Zomato का प्रॉफिट

अगर आप अगस्त 2023 के बाद से ही जोमैटो की कमाई का आंकड़ा देखेंगे, तो आपको पता चलेगा कि उसका प्रॉफिट एकदम से बढ़ा है. कंपनी ने जुलाई-सितंबर तिमाही के जो परिणाम जारी किए उसमें उसका स्टैंडअलोन प्रॉफिट 315 करोड़ रुपए रहा है. अक्टूबर-दिसंबर में ये बढ़कर 384 करोड़ रुपए हो गया. ये कंपनी का सिर्फ जोमैटो प्लेटफॉर्म से होने वाला प्रॉफिट है, क्योंकि इसमें ब्लिंकइट का खर्च शामिल नहीं है, अन्यथा कंपनी का कंसोलिडेटेट प्रॉफिट अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में महज 138 करोड़ रुपए बैठता.

आपकी जेब पर कैसे होता है असर?

जोमैटो की प्लेटफॉर्म फीस या ऑनलाइन ऑर्डर करना आखिर आपकी जेब पर कैसे असर डालता है, इसे एक उदाहरण से समझते हैं. मान लीजिए आप हर महीने जोमैटो से करीब 50 ऑर्डर करते हैं और उनकी औसत ऑर्डर वैल्यू 200 रुपए है, यानी आप करीब 10,000 रुपए की वैल्यू का ऑर्डर करते हैं. इसमें 5 रुपए के हिसाब से 250 रुपए आप सिर्फ प्लेटफॉर्म फीस के नाम पर देंगे, इसमें भी 45 रुपए सीधे सरकार जीएसटी के तौर पर ले जाएगी.

मान लेते हैं कि आपके 200 रुपए में फूड आइटम्स की वैल्यू करीब 150 रुपए है, जिसमें से 5 प्रतिशत जीएसटी के नाम पर सरकार हर बार 7.5 रुपए ले जाएगी. बाकी पैसा रेस्टोरेंट चार्जेस और डिलीवरी फीस के रूप में जाएगा. यानी जोमैटो से ये छोटे ऑर्डर करने पर आपको सिर्फ 7000 रुपए का खाना मिलेगा, बाकी पैसा आप सिर्फ जीएसटी और डिलीवरी, प्लेटफॉर्म फीस और रेस्टोरेंट चार्जेस के नाम पर देंगे.

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

Tata Power-DDL ने ‘गजानन एस. काले’ को मुख्य कार्यकारी अधिकारी किया नियुक्त

Next Post

वो बुमराह से भी बड़ा बॉलर है, ऋतुराज गायकवाड़ का बयान

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

1 October History

1 October History: सिकंदर की जीत से Model T Ford तक, आज का दिन बदला था इतिहास!

गुरूवार, 1 अक्टूबर 2026
Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

गुरूवार, 1 अक्टूबर 2026
Breaking News Live Updates 1 October

Breaking News Live Updates 1 October 2026: Top Alerts, हर बड़ी खबर सबसे पहले

गुरूवार, 1 अक्टूबर 2026
1 October 2026 Aaj Ka Rashifal

1 October 2026 Aaj Ka Rashifal: अक्टूबर के पहले दिन किसे मिलेगा करियर में बड़ा मौका?

गुरूवार, 1 अक्टूबर 2026
LPU Violence

LPU Violence: High Court ने Punjab Government से मांगी Report, फर्जी पोस्ट पर सख्त सवाल!

बुधवार, 30 सितम्बर 2026
Director Jaswant Zafar

Punjab Bhasha Vibhag: Director Jaswant Zafar को Show Cause Notice, भर्ती में गड़बड़ी का आरोप!

बुधवार, 30 सितम्बर 2026
Next Post
ऋतुराज गायकवाड़

वो बुमराह से भी बड़ा बॉलर है, ऋतुराज गायकवाड़ का बयान

Zomato

BJP ने लोक सभा चुनाव के घोषणा पत्र का उड़िया संस्करण जारी किया

Zomato

कब होगा रजनीकांत की Thalaivar 171 के नाम का खुलासा, जानें फिल्म से जुड़े 5 Facts

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।