LIVE | ...
सोमवार, 6 जुलाई 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - बेरोजगारी के कारण रशिया गए युवा युद्ध में फंसे, सरकार ने नहीं लिया संज्ञान: अनुराग ढांडा

बेरोजगारी के कारण रशिया गए युवा युद्ध में फंसे, सरकार ने नहीं लिया संज्ञान: अनुराग ढांडा

The News Air Team by The News Air Team
बुधवार, 3 अप्रैल 2024
in NEWS-TICKER, राष्ट्रीय, सियासत
A A
0
बेरोजगारी के कारण रशिया गए युवा युद्ध में फंसे, सरकार ने नहीं लिया संज्ञान: अनुराग ढांडा
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

कैथल, 3 अप्रैल (The News Air) : आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा ने प्रेसवार्ता कर विदेश में फंसे युवाओं के मुद्दे पर हरियाणा सरकार को घेरा। इसके बाद उन्होंने चुनाव प्रचार को तेज करने के लिए जिला कार्यकारिणी की बैठक ली। उनके साथ जिलाध्यक्ष गज्जन सिंह, मास्टर सतबीर गोयत, राकेश खानपुर, कुलभूषण शर्मा, करमजीत अटाल, जगजीत सिंह, राम कुमार, अमरीक सिंह, प्रदीप कुमार, हरजिंदर सिंह, लीला राम, सोनिया शर्मा और जितेंद्र सिंह मौजूद रहे। प्रेसवार्ता में उन्होंने कहा कि हरियाणा में बेरोजगारी को लेकर हालात बद से बदतर हैं और युवा रोजगार के लिए त्राहि त्राहि कर रहे हैं। लेकिन खास तौर पर कैथल और कुरुक्षेत्र के क्षेत्र में बेरोजगारी की समस्या ने एक विकराल रूप धारण कर लिया है। जगह जगह पर बच्चे अपनी जमीन बेचकर विदेशों की ओर जा रहे हैं। आज ऐसे ही मटौर के कई युवा बेरोजगारी के कारण रूस गए जो रूस और युक्रेन के युद्ध में फंसे हैं। हम जानना चाहते हैं कि सरकार इस विषय पर क्या कर रही है। कैथल से भाजपा का विधायक है, पूर्व मंत्री कमलेश ढांडा भी कलायत से ही हैं और मौजूदा मंत्री सुभाष सुधा भी कुरुक्षेत्र लोकसभा से ही हैं। लेकिन इसके बावजूद क्या इनमें से कोई भी उन पीड़ित परिवार से मिलने गया है?

उन्होंने कहा कि नायब सैनी आज भी कुरुक्षेत्र लोकसभा का नेतृत्व कर रहे हैं, जब तक चुनाव नहीं हो जाता। क्या उन्होंने इस मुद्दे पर संज्ञान लिया? प्रदेश के मुख्यमंत्री होने के नाते यदि वो चाहें तो विदेश मंत्रालय की मदद से तुरंत समाधान हो सकता है। उन्होंने कहा कि नवीन जिंदल इस लोकसभा से प्रत्याशी हैं और बड़े उद्योगपति हैं। नवीन जिंदल पीएम मोदी को अच्छे से जानते हैं, जब वो पीएम मोदी से अपने कोयला घोटाले के दाग धुलवा सकते हैं तो क्या इन बच्चों को वापस लाने के लिए पीएम मोदी से एक बार भी अपील नहीं कर सकते। उन्होंने कहा कि क्या भाजपा केवल सत्ता के लिए वोट मांगना जानती है। भाजपा इस मामले में किसी भी स्तर पर कोई दिलचस्पी नहीं दिखा रही है। मैं आज इस विषय पर विदेश मंत्री और प्रधानमंत्री को चिट्ठी लिख रहा हूं कि युवा काफी लंबे समय से रशिया में फंसे हुए हैं और इनको सुरक्षित लाना सरकार की जिम्मेदारी है।

उन्होंने कहा कि जब भाजपा सरकार आचार संहिता लगने के बावजूद ईडी और सीबीआई के माध्यम से विपक्षी नेताओं को जेल में डाल सकती है तो क्या विदेश में फंसे हुए अपने युवाओं को वापस नहीं ला सकती। जो प्रधानमंत्री विज्ञापन के जरिए दावा करते हैं कि उन्होंने रशिया और युक्रेन का युद्ध कुछ घंटों के लिए रुकवा दिया था। क्या वो वहां पर फंसे अपने युवाओं को वापस नहीं ला सकते। इस विषय को कई सप्ताह हो चुके हैं और सबके संज्ञान में ये मामला है। उसके बावजूद भी इस विषय पर भाजपा की अनदेखी बताती है कि भाजपा का अत्याचार युवाओं को केवल बेरोजगार रखने तक ही सीमित नहीं है बल्कि इनकी नजर में उनकी जिन्दगी की भी कोई कीमत नहीं है। आज हम प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री को चिट्ठी लिखकर इस मामले में तुरंत हस्तक्षेप की अपील करेंगे और युवाओं को सुरक्षित लाने की मांग करेंगे।

यह भी पढे़ं 👇

history

5 July History: इस दिन बदल गई दुनिया, न्यूटन से लेकर Amazon तक की कहानी

रविवार, 5 जुलाई 2026
Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

रविवार, 5 जुलाई 2026
rain

बड़ी चेतावनी: Heavy Rainfall Alert, गुजरात-महाराष्ट्र में 7 जुलाई तक भारी बारिश

रविवार, 5 जुलाई 2026
Breaking News Live Updates 5 July 2026

Breaking News Live Updates 5 July 2026: Big Headlines, हर अपडेट सबसे तेज

रविवार, 5 जुलाई 2026

उन्होंने संजय सिंह की जमानत के सवाल पर कहा कि संजय सिंह को झूठे और फर्जी मामले बनाकर जेल में डाला गया था। सुप्रीम कोर्ट का फैसला ईडी और भाजपा के मुंह पर तमाचा है। ये जमानत अपने आप में बताती है की ये पूरा का पूरा मुकदमा फर्जी था। संजय सिंह की जमानत से कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है। एक एक करके आम आदमी पार्टी के सभी नेता इस फर्जी मुकदमे से बाहर निकलेंगे। उन्होंने कहा कि मंत्री महिपाल ढांडा भी कह रहे हैं कि कोर्ट ने नवीन जिंदल को कोई क्लीन चिट नहीं दी है इसका मतलब ये है कि कोयला घोटाले के आरोपी नवीन जिंदल को भाजपा ने टिकट दिया है और भाजपा व कार्यकर्ताओं में अंदर खाने कलह है। उन्होंने कहा कि नवीन जिंदल को ईडी द्वारा किडनैप करके टिकट थमाया गया है। जैसे जैसे उनकी गतिविधियां तेज होंगी वैसे वैसे उनका विरोध होना शुरू हो जाएगा।

उन्होंने कहा कि भाजपा तानाशाही कर रही है, आज मीडिया को इलेक्टोरल बॉन्ड पर चर्चा के लिए भी रोका जा रहा है। क्योंकि इलेक्टोरल बॉन्ड के डाटा से साबित हो चुका है कि शराब घोटाले के मुख्य आरोपी की कंपनी के खाते से भाजपा के खाते में 60 करोड़ रुपए गए हुए हैं। यदि ईडी निष्पक्ष रूप से काम कर रही है तो इस मनी ट्रेल मामले में जेपी नड्डा और अमित शाह से पूछताछ कब करेगी और पीएम मोदी को भी गिरफ्तार करके पूछताछ करे।

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी पूरी मजबूती से इंडिया गठबंधन के तहत आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी डॉ सुशील गुप्ता को जीताने के लिए मेहनत कर रही है। नवीन जिंदल जीतनी तेजी से भाजपा में शामिल हुए थे उससे भी ज्यादा तेजी से उनका बोरिया बिस्तर समेट कर वापस भेजेंगे। पूरे हरियाणा में इंडिया गठबंधन मजबूती से लोकसभा की सभी 10 सीटें जीतेगा। उन्होंने कहा कि जजपा और इनेलो का हरियाणा में कोई जनाधार नहीं बचा है। लोग कह रहे हैं कि ताऊ के लाल कुरुक्षेत्र में चुनाव लड़ने के लिए आए हैं, लेकिन वो ताऊ के लाल नहीं भाजपा के दलाल हैं। वो केवल वोट काटने के लिए कुरुक्षेत्र पहुंचे हैं।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

ईशांत शर्मा की ये सलाह मयंक यादव को ‘खूंखार’ बना देगी, अब मचेगा तहलका

Next Post

मेरे ऊपर एनर्जी वेस्ट न करें…महाराष्ट्र में अब कांग्रेस नेता संजय निरुपम छोड़ेंगे पार्टी, जानें वजह

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

history

5 July History: इस दिन बदल गई दुनिया, न्यूटन से लेकर Amazon तक की कहानी

रविवार, 5 जुलाई 2026
Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

रविवार, 5 जुलाई 2026
rain

बड़ी चेतावनी: Heavy Rainfall Alert, गुजरात-महाराष्ट्र में 7 जुलाई तक भारी बारिश

रविवार, 5 जुलाई 2026
Breaking News Live Updates 5 July 2026

Breaking News Live Updates 5 July 2026: Big Headlines, हर अपडेट सबसे तेज

रविवार, 5 जुलाई 2026
Aaj Ka Rashifal

आज का राशिफल 5 July 2026: रविवार को इन राशियों की चमकेगी किस्मत

रविवार, 5 जुलाई 2026
Diljit Dosanjh Satluj

Diljit Dosanjh की Satluj रिलीज, 25,000 अवैध हत्याओं की कहानी

शनिवार, 4 जुलाई 2026
Next Post
संजय निरुपम न्यूज,मेरे ऊपर एनर्जी वेस्ट न करें...महाराष्ट्र में अब कांग्रेस नेता संजय निरुपम छोड़ेंगे पार्टी, जानें वजह - lok sabha election congress leader sanjay nirupam announce to leave congress after row over mumbai north west seat

मेरे ऊपर एनर्जी वेस्ट न करें...महाराष्ट्र में अब कांग्रेस नेता संजय निरुपम छोड़ेंगे पार्टी, जानें वजह

तापसी पन्नू ने डांस करते हुए ली मंडप में एंट्री, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वेडिंग वीडियो

तापसी पन्नू ने डांस करते हुए ली मंडप में एंट्री, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वेडिंग वीडियो

CM Mann

भगवंत मान "13-0" के मिशन मोड में: जमीनी फीडबैक लेकर पंजाब की सभी 13 लोकसभा सीटों के लिए रणनीति बना रहें

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।