LIVE | ...
सोमवार, 3 अगस्त 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - आप आम आदमी नहीं, मंत्री हैं… जूनियर स्टालिन को सनातन वाले बयान पर सुप्रीम कोर्ट ने क्या-क्या सुनाया

आप आम आदमी नहीं, मंत्री हैं… जूनियर स्टालिन को सनातन वाले बयान पर सुप्रीम कोर्ट ने क्या-क्या सुनाया

Sanatan Dharma Row: सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को तमिलनाडु के मंत्री उदयनिधि स्टालिन की सनातन धर्म पर की गई टिप्पणियों को लेकर उन्हें फटकार लगाई। सर्वोच्च न्यायालय ने उनके इस बयान पर सवाल उठाते हुए कहा कि आप कोई साधारण शख्स नहीं हैं। आप एक मंत्री हैं। आपको ऐसी टिप्पणियों के नतीजे पता होने चाहिए।

The News Air Team by The News Air Team
मंगलवार, 5 मार्च 2024
in Breaking News, NEWS-TICKER, राष्ट्रीय, सियासत
A A
0
Udhayanidhi Stalin Comments On Sanatana Dharma,आप आम आदमी नहीं, मंत्री हैं... जूनियर स्टालिन को सनातन वाले बयान पर सुप्रीम कोर्ट ने क्या-क्या सुनाया - supreme court hard reaction on udhayanidhi stalin sanatan dharma statement
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare
नई दिल्ली, 5 मार्च (The News Air) : देश की सियासत का रास्ता अब धर्म से होकर निकलता है। एक धर्म विशेष को खुश करने के लिए दूसरे धर्म विशेष की सार्वजनिक मंच से धज्जियां उड़ाना राजनीति का गलत ट्रेंड है। सुप्रीम कोर्ट भी इस ट्रेंड से बेहद नाराज है। यही कारण है कि तमिलनाडु के मंत्री उदयनिधि स्टालिन की सनातन धर्म पर दी गई टिप्पणियों को लेकर सुप्रीम ने कोर्ट ने जमकर लताड़ लगाई है। सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु के मंत्री उदयनिधि स्टालिन के सनातन धर्म को लेकर दिए गए बयान पर नाखुशी जाहिर की है। सुप्रीम कोर्ट ने उनसे सवाल किया कि विचार और अभिव्यक्ति के अधिकार का दुरुपयोग करने के बाद वह अपनी याचिका लेकर सुप्रीम कोर्ट क्यों आए।

सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा? : सुप्रीम कोर्ट ने स्टालिन से कहा, आपने संविधान के अनुच्छेद 19(1)(ए) और अनुच्छेद 25 के तहत अपने अधिकार का दुरुपयोग किया है। अब आप अनुच्छेद 32 (सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर करना) के तहत अधिकार का इस्तेमाल कर रहे हैं। क्या आप अपनी टिप्पणी के नतीजे नहीं जानते थे? आप आम आदमी नहीं हैं, मंत्री हैं। आपको पता होना चाहिए था कि इस तरह की टिप्पणी का क्या परिणाम होगा। कोर्ट ने सुनवाई 15 मार्च तक के लिए स्थगित कर दी। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के बेटे उदयनिधि स्टालिन ने कहा था कि सनातन धर्म सामाजिक न्याय व समानता के खिलाफ है और उसका विनाश किया जाना चाहिए।

याचिका लेकर पहुंचे स्टालिन, लग गई लताड़ : सोमवार को सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु के मंत्री उदयनिधि स्टालिन को फटकार लगाई। उन पर पांच राज्यों में ‘सनातन धर्म’ को खत्म करने के लिए कथित तौर पर भड़काऊ भाषण देने के आरोप में 6 अलग-अलग FIR दर्ज की गईं थीं। उदयनिधि इन सभी को या तो रद्द करने या एक जगह जोड़ने की मांग कर रहे थे। न्यायमूर्ति संजीव खन्ना और न्यायमूर्ति दीपंकर दत्ता की पीठ ने उदयनिधि से सख्त लहजे में कहा, ‘आप भारतीय संविधान के अनुच्छेद 19 (अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता) और अनुच्छेद 25 (किसी भी धर्म को मानने और प्रचार करने की स्वतंत्रता) के तहत अपने अधिकार का दुरुपयोग करते हैं और फिर सुप्रीम कोर्ट आकर अनुच्छेद 32 (मौलिक अधिकारों के उल्लंघन के लिए सीधे सुप्रीम कोर्ट जाने का अधिकार) का हवाला देते हैं।’ जस्टिस खन्ना ने सुझाव दिया कि उदयनिधि प्राथमिकियों को खारिज करने के लिए संबंधित हाई कोर्ट से संपर्क करें। अगर उन्हें कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है, तो वे सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटा सकते हैं।

यह भी पढे़ं 👇

Pappu Yadav Attack

Pappu Yadav Attack: दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू लेकर आए थे हमलावर

सोमवार, 3 अगस्त 2026
PRTC Strike

PRTC Bus Strike: पंजाब रोडवेज के ठेका कर्मचारियों की प्रदेश भर में हड़ताल, यात्रियों को भारी परेशानी

सोमवार, 3 अगस्त 2026
Ropar Gas Leak

Ropar Gas Leak: नंगल के केमिकल प्लांट से क्लोरीन गैस लीक, इलाके में दहशत का माहौल

सोमवार, 3 अगस्त 2026
Punjab Assembly

Punjab Assembly Paper Leak: विधानसभा में कांग्रेसी विधायकों का हंगामा, मंत्रियों के इस्तीफे की मांग

सोमवार, 3 अगस्त 2026

क्या है पूरा विवाद?

बीते साल 2 सितंबर को तमिलनाडु के मंत्री उदयनिधि स्टालिन अचानक उस समय सुर्खियों में आ गए, जब उन्होंने सार्वजनिक मंच से सनातन धर्म के खिलाफ एक विवाविद बयान दिया था। उन्होंने कहा था, ‘कुछ चीजें हैं, जिन्हें हमें उखाड़ फेंकना होगा और हम सिर्फ उनका विरोध नहीं कर सकते। मच्छरों, डेंगू, कोरोना और मलेरिया ऐसी चीजें हैं, जिनका हम विरोध नहीं कर सकते। हमें उन्हें उखाड़ फेंकना होगा। सनातन भी ऐसा ही है। विरोध नहीं, इसे जड़ से खत्म करना हमारा पहला काम होना चाहिए।’ इस बयान के बाद उत्तर भारत की सियासत में भूचाल आ गया था। स्टालिन के बयान बीजेपी के नेताओं ने खूब निंदा की। स्टालिन के खिलाफ उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक, जम्मू और कश्मीर और बिहार में प्राथमिकी दर्ज की गई हैं।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

CUET PG 2024 एग्जाम सिटी स्लिप जारी, Direct Link से करें डाउनलोड, एडमिट कार्ड 7 मार्च को

Next Post

ट्रेनिंग के दौरान खेत में गिरा सेना का एयरक्राफ्ट, पायलट सुरक्षित

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Pappu Yadav Attack

Pappu Yadav Attack: दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू लेकर आए थे हमलावर

सोमवार, 3 अगस्त 2026
PRTC Strike

PRTC Bus Strike: पंजाब रोडवेज के ठेका कर्मचारियों की प्रदेश भर में हड़ताल, यात्रियों को भारी परेशानी

सोमवार, 3 अगस्त 2026
Ropar Gas Leak

Ropar Gas Leak: नंगल के केमिकल प्लांट से क्लोरीन गैस लीक, इलाके में दहशत का माहौल

सोमवार, 3 अगस्त 2026
Punjab Assembly

Punjab Assembly Paper Leak: विधानसभा में कांग्रेसी विधायकों का हंगामा, मंत्रियों के इस्तीफे की मांग

सोमवार, 3 अगस्त 2026
Breaking News Live Updates 3

Breaking News Live Updates 3 अगस्त 2026: Monday Live, हर बड़ी खबर सबसे पहले

सोमवार, 3 अगस्त 2026
History of August 2

2 अगस्त का इतिहास: History of August 2 में हुई ये बड़ी घटनाएं

रविवार, 2 अगस्त 2026
Next Post
Bihar: ट्रेनिंग के दौरान खेत में गिरा सेना का एयरक्राफ्ट, पायलट सुरक्षित

ट्रेनिंग के दौरान खेत में गिरा सेना का एयरक्राफ्ट, पायलट सुरक्षित

बुखार हो गया है खत्म लेकिन नहीं जा रही है खांसी, ये बीमारी हो सकती है

बुखार हो गया है खत्म लेकिन नहीं जा रही है खांसी, ये बीमारी हो सकती है वजह

Smriti Irani

नागपुर में गरजीं स्मृति ईरानी, बोलीं-मेरी आवाज पहुंच रही है तो 'कान खोलकर सुन लें राहुल गांधी'

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।