LIVE | ...
शनिवार, 22 अगस्त 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - Yamuna Pollution: यमुना का डेटा छिपा रही रेखा गुप्ता सरकार? सौरभ भारद्वाज का ‘डेटा फ्रॉड’ पर बड़ा हमला!

Yamuna Pollution: यमुना का डेटा छिपा रही रेखा गुप्ता सरकार? सौरभ भारद्वाज का ‘डेटा फ्रॉड’ पर बड़ा हमला!

एनजीटी से नियुक्त आईआईटी दिल्ली के एक्सपर्ट पैनल को दिल्ली सरकार एसटीपी व पॉल्यूशन डेटा लेने की इजाजत नहीं दे रही- सौरभ भारद्वाज

The News Air Team by The News Air Team
मंगलवार, 23 दिसम्बर 2025
in NEWS-TICKER, नई दिल्ली
A A
0
Sourabh
105
SHARES
699
VIEWS
ShareShareShareShareShare

नई दिल्ली, 23 दिसंबर (राज) दिल्ली की भाजपा सरकार का डेटा फ्रॉड का दायरा बढ़ता ही जा रहा है। सीएम रेखा गुप्ता के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार एक्यूआई के डेटा में फर्जीवाड़ा तो कर रही है, अब यमुना के जल प्रदूषण का डेटा भी दबाने लगी है। पिछले तीन महीने से दिल्ली सरकार द्वारा यमुना प्रदूषण की रिपोर्ट जारी नहीं करने पर आम आदमी पार्टी के दिल्ली प्रदेश संयोजक सौरभ भारद्वाज तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार का डेटा फ्रॉड सिर्फ एक्यूआई तक सीमित नहीं रह गया है, बल्कि अब यमुना प्रदूषण का डेटा भी छिपाने लगी है। मेरे खुलासे के बाद, पिछले तीन महीने से रेखा गुप्ता की सरकार ने यमुना प्रदूषण की रिपोर्ट जारी करना ही बंद कर दिया है।

सौरभ भारद्वाज ने याद दिलाया कि जब दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी की सरकार थी, तो हर महीने यमुना प्रदूषण का डेटा जारी किया जाता था। ‘‘आप’’ सरकार में वर्ष 2014 से लगातार यमुना प्रदूषण की मासिक रिपोर्ट जारी की जा रही थी, जो एक जवाबदेश सरकार की पहचान है। लेकिन मौजूदा भाजपा सरकार तो जांच तक को रोक रही है। नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) द्वारा नियुक्त आईआईटी दिल्ली एक्सपर्ट पैनल को सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) और प्रदूषण का डेटा लेने तक से रोक रही है। जानबूझ कर यमुना प्रदूषण की वास्तविक स्थिति को छिपाया जा रहा है, जो चिंता की बात है।

सौरभ भारद्वाज ने 25 अक्टूबर 2025 को एक्स पर की गई अपनी एक पोस्ट को मंगलवार को दोबारा साझा किया है। उन्होंने डीपीसीसी द्वारा 23 अक्टूबर का जारी यमुना में जल प्रदूषण रिपोर्ट को साझा कर कहा था कि डीपीसीसी की रिपोर्ट बताती है कि यमुना का पानी नहाने लायक भी नहीं है। यह रिपोर्ट बताती है कि यमुना के पानी में मानव मल की मात्रा अत्यधिक है। सौरभ भारद्वाज ने कहा कि 23 अक्टूबर को दिल्ली सरकार द्वार यमुना के जल प्रदूषण पर आखिरी रिपोर्ट जारी की गई थी।

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि यमुना के जल प्रदूषण को लेकर मेरे खुलासे को तीन महीने हो चुके हैं। अक्टूबर के बाद से पिछले तीन महीनों से मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और जल मंत्री प्रवेश वर्मा की दिल्ली सरकार ने यमुना में प्रदूषण को लेकर रिपोर्ट प्रकाशित करना बंद कर दिया है। इस सरकार का डेटा फ्रॉड सिर्फ एक्यूआई डेटा तक ही सीमित नहीं है, बल्कि अब यमुना का डेटा भी छिपाया जा रहा है।

यह भी पढे़ं 👇

Raja Rallia Ram Heritage

Raja Rallia Ram Heritage: राजा रलिया राम की विरासत बचाने की गुहार, जमीन कब्जे और जाली रजिस्ट्री के आरोप

शनिवार, 22 अगस्त 2026
GMADA Auction

GMADA Auction: गमाडा की नीलामी से ₹5400 करोड़ का रिकॉर्ड राजस्व, 27 प्रॉपर्टीज़ बिकीं

शनिवार, 22 अगस्त 2026
Punjab Aashirwad Scheme

Punjab Aashirwad Scheme: पंजाब में 75,199 बेटियों को मिला ₹383 करोड़, शादी के लिए ₹51,000 की सहायता

शनिवार, 22 अगस्त 2026
SIM Card Rules

SIM Card Rules: 9 SIM से ज्यादा नहीं मिलेगा नया नंबर, 24 अगस्त से सख्त नियम लागू

शनिवार, 22 अगस्त 2026

सौरभ भारद्वाज ने पिछली “आप” सरकार के कार्यकाल का जिक्र करते हुए कहा कि ‘‘आप’’ सरकार द्वारा पारदर्शिता को संस्थागत बनाया गया था। यह ध्यान दिया जाना चाहिए कि अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार 2014 से यमुना प्रदूषण पर मासिक रिपोर्ट प्रकाशित कर रही थी। एक जवाबदेह और पारदर्शी सरकार ऐसी ही होती है, जिसका नेतृत्व एक आईआईटीयन कर रहा था।

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि मौजूदा भाजपा सरकार यमुना के जल में प्रदूषण की जांच में भी बाधा डाल रही है। उन्होंने एक न्यूज रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि दिल्ली सरकार आईआईटी दिल्ली की टीम को एसटीपी और प्रदूषण डेटा तक लेने की इजाजत भी नहीं दे रही है। एनजीटी ने 37 सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट के कामकाज की समीक्षा के लिए एक आईआईटी एक्सपर्ट पैनल नियुक्त किया है, लेकिन दिल्ली सरकार उसका सहयोग ही नहीं कर रही है और उन्हें डेटा तक लेने से मना कर रही है। इससे यमुना की वास्तविक स्थिति को जानबूझकर छिपाने की आशंकाएं और गहराती जा रही हैं।

उल्लेखनीय है कि, अक्टूबर 2025 में सौरभ भारद्वाज ने बताया था कि जारी रिपोर्ट से यमुना में प्रदूषण का खतरनाक स्तर सामने आया है। उन्होंने कहा था कि 23 अक्टूबर 2025 की डीपीसीसी रिपोर्ट के अनुसार, यमुना का पानी नहाने लायक भी नहीं है। रिपोर्ट साफ दिखाती है कि नदी का पानी बहुत ज्यादा प्रदूषित है और इसमें मानव मल की मात्रा अत्यधिक है।

उन्होंने चेतावनी दी थी कि ऐसे डेटा को छिपाने के नतीजे गंभीर होंगे और यह राजनीतिक मकसद से किया जा रहा है। सौरभ भारद्वाज ने कहा था कि झूठे प्रोपेगेंडा और बिहार चुनावों के लिए भाजपा नेता चाहते हैं कि गरीब पूर्वांचली बच्चे यह पानी भी पिएं। ये बच्चे गंभीर रूप से बीमार पड़ सकते हैं, उनकी मौत भी हो सकती है। यह सब तब है, जब हरियाणा सरकार ने सात दिनों के लिए पूर्वी यमुना नहर का पूरा पानी यमुना में मोड़ दिया था। एक बार जब यह डायवर्जन बंद हो जाएगा, तो प्रदूषण का स्तर और खराब हो जाएगा और भाजपा एक बार फिर एक्सपोज हो जाएगी।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

बांग्लादेश में बवाल जारी, उस्मान हादी की बहन ने भारत के खिलाफ उगला जहर, Sheikh Hasina ने कही बड़ी बात!

Next Post

श्रद्धा हत्याकांड जैसा खौफनाक मंजर, पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर पति के किए टुकड़े, Sambhal Murder Case

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Raja Rallia Ram Heritage

Raja Rallia Ram Heritage: राजा रलिया राम की विरासत बचाने की गुहार, जमीन कब्जे और जाली रजिस्ट्री के आरोप

शनिवार, 22 अगस्त 2026
GMADA Auction

GMADA Auction: गमाडा की नीलामी से ₹5400 करोड़ का रिकॉर्ड राजस्व, 27 प्रॉपर्टीज़ बिकीं

शनिवार, 22 अगस्त 2026
Punjab Aashirwad Scheme

Punjab Aashirwad Scheme: पंजाब में 75,199 बेटियों को मिला ₹383 करोड़, शादी के लिए ₹51,000 की सहायता

शनिवार, 22 अगस्त 2026
SIM Card Rules

SIM Card Rules: 9 SIM से ज्यादा नहीं मिलेगा नया नंबर, 24 अगस्त से सख्त नियम लागू

शनिवार, 22 अगस्त 2026
AAP join Malerkotla

AAP Expansion: मलेरकोटला में AAP को बड़ी सफलता, डॉ. गुलजार और 3 आजाद पार्षद शामिल

शनिवार, 22 अगस्त 2026
Tiger Conservation Flood Prevention

Tiger Conservation Flood Prevention: बाघ नहीं तो शहरों में बाढ़! कैसे टाइगर्स बचाते हैं नदियों को

शनिवार, 22 अगस्त 2026
Next Post
Sambhal Murder Case

श्रद्धा हत्याकांड जैसा खौफनाक मंजर, पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर पति के किए टुकड़े, Sambhal Murder Case

Knee Pain

30-35 की उम्र में Knee Pain क्यों? डॉक्टर ने बताई असली वजह

Super Flu H3N2

Super Flu Alert: UK के बाद अमेरिका-पाकिस्तान में खतरा, India को कितनी चिंता?

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।