LIVE | ...
शनिवार, 3 अक्टूबर 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - Wrestlers Protest: ‘कुश्ती में योगेश्वर जैसे जयचंद रहेंगे, यकीनन जालिमों के हौंसले बुलंद रहेंगे’

Wrestlers Protest: ‘कुश्ती में योगेश्वर जैसे जयचंद रहेंगे, यकीनन जालिमों के हौंसले बुलंद रहेंगे’

The News Air Team by The News Air Team
शुक्रवार, 23 जून 2023
in Breaking News, राष्ट्रीय
A A
0
Wrestlers Protest
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

नई दिल्ली (The News Air): ओलंपिक पदक विजेता पहलवान योगेश्वर दत्त (Yogeshwar Dutt) ने बृजभूषण शरण सिंह (Brij Bhushan Sharan Singh) के खिलाफ धरना देने वाले छह पहलवानों को एशियन गेम्स (Asian Games) के ट्रायल में दी गई छूट पर सवाल खड़ा किया। जिसके बाद विनेश फोगाट (Vinesh Phogat) भड़क गई। उन्होंने  योगेश्वर दत्त को भारतीय कुश्ती संघ (WFI) के निवर्तमान अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह का ‘पिछलग्गू’ करार दिया।  

विनेश फोगट ने ट्वीट करते हुए यह कहा, “योगेश्वर दत्त का वीडियो सुना तो उनकी वह घटिया हंसी दिमाग में अटक गई। वह महिला पहलवानों के लिए बनी दोनों कमेटियों का हिस्सा थे।”  उन्होंने यह आरोप लगाया, “जब कमेटी के सामने महिला पहलवान अपनी आपबीती बता रही थीं तो वह बहुत घटिया तरह से हंसने लगते थे। जब दो महिला पहलवान पानी पीने के लिए बाहर आईं तो बाहर आकर उनको कहने लगे कि बृजभूषण का कुछ नहीं होगा, जाकर अपनी प्रैक्टिस करो। एक दूसरी महिला पहलवान को बड़े भद्दे तरीके से बोला कि ये सब तो चलता रहता है इसको इतना बड़ा मुद्दा मत बनाओ।”

योगेश्वर ने पहलवानों के नाम बृजभूषण और मीडिया को कर दिए लीक 

पहलवान विनेश ने आगे कहा, “उन्होंने कहा था कि कुछ चाहिए हो तो मुझे बताओ। कमेटी की बैठक के बाद योगेश्वर ने महिला पहलवानों के नाम बृजभूषण और मीडिया को लीक कर दिये। उन्होंने कई महिला पहलवानों के घर फोन करके ये भी कहा कि अपनी लड़की को समझा लो। वह पहले ही सरेआम महिला पहलवानों के खिलाफ बयान दे रहे थे, उसके बावजूद उन्हें दोनों कमेटियों में रखा गया।”

यह भी पढे़ं 👇

Social Media War Against India Fake News Analysis 2026

Social Media War Against India Fake News Analysis 2026: क्या आपके फोन पर आ रही फेक वीडियो विदेशी साजिश है?

शनिवार, 3 अक्टूबर 2026
Nifty 50 Longest Losing Streak Stock Market Crash

Nifty 50 Longest Losing Streak Stock Market Crash: क्या बियर मार्केट में एंट्री कर चुका है शेयर बाजार?

शनिवार, 3 अक्टूबर 2026
Artificial Intelligence

Artificial Intelligence Critical Thinking Work Quality: क्या आप भी एआई के जवाबों पर आंख बंद करके भरोसा कर रहे हैं?

शनिवार, 3 अक्टूबर 2026
Abhijit Dipke Jantar Mantar March

CJP Delhi Protest CEC Gyanesh Kumar Resignation: 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर बड़ा प्रदर्शन

शनिवार, 3 अक्टूबर 2026

योगेश्वर दत्त का वीडियो सुना तो उसकी वह घटिया हंसी दिमाग़ में अटक गई. वह महिला पहलवानों के लिए बनी दोनों कमेटियों का हिस्सा था. जब कमेटी के सामने महिला पहलवान अपनी आपबीती बता रही थीं तो वह बहुत घटिया तरह से हंसने लगता. जब 2 महिला पहलवान पानी पीने के लिए बाहर आयीं तो बाहर आकर उनको…

— Vinesh Phogat (@Phogat_Vinesh) June 23, 2023

“इसलिए दो बार चुनाव हारे” 

विनेश ने कहा, “वह पहलवानों और कोचों को महिला पहलवानों के आंदोलन में शामिल होने से लगातार रोकते रहे। सारा कुश्ती जगत समझ गया था कि योगेश्वर बृजभूषण की थाली का झूठा खा रहे हैं। समाज में कोई भी अन्याय के खिलाफ आवाज उठाता है तो योगेश्वर जरूर उल्टियां करते हैं। समाज से गद्दारी के कारण ही दो बार चुनाव में औंधे मुंह गिरे हो तुम और मैं चैलेंज करती हूं कि कभी जिंदगी में चुनाव नहीं जीतोगे, क्योंकि समाज जहरीले नाग से हमेशा सावधान रहता है और उसके कभी पैर नहीं लगने देता।”

“कुश्ती में योगेश्वर जैसे जयचंद रहेंगे, यकीनन जालिमों के हौंसले बुलंद रहेंगे”

विनेश ने कहा, “कुश्ती जगत को आपका बृजभूषण के तलवे चाटना हमेशा याद रहेगा। महिला पहलवानों को तोड़ने में इतना ज़ोर मत लगाओ, बहुत पक्के इरादे हैं इनके। ध्यान रखना कहीं ज्यादा जोर लगवाने से कमर न टूट जाए। रीढ़ तो पहले ही बृजभूषण के पैरों में रख चुके हो। तुम बहुत संवेदनहीन इंसान हो। ज़ालिम के हक़ में खड़े हो उसकी चापलूसी कर रहे हो। जब तक कुश्ती में योगेश्वर जैसे जयचंद रहेंगे, यकीनन जालिमों के हौंसले बुलंद रहेंगे।”

IOA छह पहलवानों को दी ट्रायल में ‘अनुचित’ छूट

भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) तदर्थ समिति ने 16 जून को विनेश फोगाट, बजरंग पूनिया, उनकी पत्नी संगीता फोगाट, साक्षी मलिक, उनके पति सत्यव्रत कादियान और जितेंद्र किन्हा को सूचित किया था कि उन्हें भारतीय टीम में जगह बनाने के लिए अपनी-अपनी श्रेणियों में ट्रायल के विजेताओं का मुकाबला करना होगा।  समिति ने छह पहलवानों से यह भी वादा किया कि उनके अनुरोध के अनुसार उनका एक-मुकाबले वाला ट्रायल अगस्त में आयोजित किया जाएगा।

योगेश्वर ने कुश्ती ट्रायल में छूट पर सवाल उठाया

भारतीय जनता पार्टी के नेता योगेश्वर ने कहा कि भूपेंदर सिंह बाजवा की अध्यक्षता वाली समिति ने ऐसा कदम उठाकर देश के जूनियर पहलवानों के साथ अन्याय किया है। उन्होंने ट्विटर पर जारी वीडियो में कहा, ‘‘मुझे समझ नहीं आ रहा है कि ट्रायल के बारे में निर्णय लेने में तदर्थ पैनल ने किन मानदंडों का पालन किया है। वह भी सभी छह पहलवानों के लिए।”

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

DCP Harmeet Hundal और ADCP Rupinder Kaur की टीम ने दो बड़े मामले सुलझाए, 3 गिरफ्तार

Next Post

Samsung Galaxy Z Flip 5 के आउटर डिस्प्ले पर मिल सकता है गूगल मैप्स सपोर्ट

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Social Media War Against India Fake News Analysis 2026

Social Media War Against India Fake News Analysis 2026: क्या आपके फोन पर आ रही फेक वीडियो विदेशी साजिश है?

शनिवार, 3 अक्टूबर 2026
Nifty 50 Longest Losing Streak Stock Market Crash

Nifty 50 Longest Losing Streak Stock Market Crash: क्या बियर मार्केट में एंट्री कर चुका है शेयर बाजार?

शनिवार, 3 अक्टूबर 2026
Artificial Intelligence

Artificial Intelligence Critical Thinking Work Quality: क्या आप भी एआई के जवाबों पर आंख बंद करके भरोसा कर रहे हैं?

शनिवार, 3 अक्टूबर 2026
Abhijit Dipke Jantar Mantar March

CJP Delhi Protest CEC Gyanesh Kumar Resignation: 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर बड़ा प्रदर्शन

शनिवार, 3 अक्टूबर 2026
Manali Tourist Heavy Traffic Congestion News

Manali Tourist Heavy Traffic Congestion News: क्या मनाली यात्रा का आपका प्लान भी अटक सकता है?

शनिवार, 3 अक्टूबर 2026
Manesar Land Scam ED Raid TDI Ravinder Taneja

Manesar Land Scam ED Raid TDI Ravinder Taneja: क्या अब पूर्व सीएम हुड्डा की बढ़ेंगी मुश्किलें?

शनिवार, 3 अक्टूबर 2026
Next Post
Samsung Galaxy Z Flip 5

Samsung Galaxy Z Flip 5 के आउटर डिस्प्ले पर मिल सकता है गूगल मैप्स सपोर्ट

Arvind Kejriwal

23 जून 2023 को पटना में राजनीतिक दलों की बैठक पर आम आदमी पार्टी का बयान

Recipe of the day: You will also enjoy eating Rajasthani whole onion curry

Recipe of the day: राजस्थानी साबुत प्याज की सब्जी खाकर आ जाएगा आपको भी मजा

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।