सोनीपत (The News Air) हरियाणा के सोनीपत में जीटी रोड पर एक ढ़ाबे पर खाना खाने रुकी महिला का हैंड बैग चोरी हो गया। हैंड बैग में महिला की हीरे की 2 अंगूठी और हीरे के दो बालियां व कुछ रुपए थे। चोरों ने 2 लाख रुपए से ज्यादा के सामान उड़ा लिया। मुरथल थाना पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। ढ़ाबे के सीसीटीवी भी खंगाले जा रहे हैं।
बसंत एवेन्यू लुधियाना की रहने वाली मीनाक्षी अरोड़ा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वे वृंदावन से गाड़ी में अपने घर लुधियाना के लिए चले थे। रास्ते में वे खाना खाने के लिए सोनीपत में जीटी रोड पर सुखदेव अमरीक ढाबा पर रुके थे। उसने अंदर टेबल पर खाना खाते हुए अपना हैंड बैग उसने साथ वाली कुर्सी पर रखा था। इसके बाद वह अपने पति पति राजेश कुमार, बेटी याना के साथ बैठ कर खाना खाने लगी।
मीनाक्षी ने बताया कि जब वे खाना खा कर चलने लगे तो वहां उसका हैंड बैग कुर्सी पर नही मिला। आसपास तलाश किया, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। उसके बैग में हीरे की 2 अंगूठी, हीरे की कानों की बालियां व 1000 रुपए और कुछ दूसरा सामान था। उसके बैग को कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया।
महिला ने हैंड बैग के चोरी होने की सूचना पुलिस को दी। मुरथल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की। थाना मुरथल के आईओ वकीब हुसैन ने बताया कि पुलिस ने धारा 454,380 IPC के तहत केस दर्ज कर लिया है। छानबीन जारी है।






