LIVE | ...
रविवार, 27 सितम्बर 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - क्या कश्मीर को लेकर भारत-पाकिस्तान में कभी सुलह होगी? कश्मीरी ने दिया मुंहतोड़ जवाब

क्या कश्मीर को लेकर भारत-पाकिस्तान में कभी सुलह होगी? कश्मीरी ने दिया मुंहतोड़ जवाब

The News Air Team by The News Air Team
मंगलवार, 14 फ़रवरी 2023
in Breaking News, अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय
A A
0
India And Pakistan Relation

क्या कश्मीर को लेकर भारत-पाकिस्तान में कभी सुलह होगी? कश्मीरी

104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

India And Pakistan Relation: भारत और पाकिस्तान के बीच लंबे वक्त से सीमा विवाद को लेकर मतभेद रहे हैं. पाकिस्तान अक्सर कश्मीर मसला (Kashmir Issue) उठाकर भारत को गीदड़भभकी देने की कोशिश करता रहा है. हालांकि भारत भी इस मसले को लेकर मुंहतोड़ जवाब देता रहा है. पाकिस्तानी पत्रकार के सवाल पर कि क्या कश्मीर मसले को लेकर कभी दोनों देशों के बीच सुलह होगी? इस पर एक कश्मीरी एक्टिविस्ट साजिद यूसुफ शाह ने पाकिस्तान की सरकार को घेरते हुए जमकर कोसा.

पाकिस्तान (Pakistan) मौजूदा वक्त में गंभीर आर्थिक संकट (Economic Crisis) के दौर से गुजर रहा है, लेकिन वो अक्सर कश्मीर के मसले को उठाता रहा है.

कश्मीर को लेकर भारत-पाक में कभी सुलह होगी?

पाकिस्तानी पत्रकार आरज़ू काज़मी ने एक चर्चा के दौरान कश्मीरी एक्टिविस्ट साजिद यूसुफ शाह से सवाल किया कि क्या कश्मीर मसले को लेकर कभी भारत-पाकिस्तान के बीच सुलह होगी? क्या ये सिलसिला रूकेगा? इस पर साजिद यूसुफ ने कहा कि भारत के साथ संघर्ष में पाकिस्तान ने सबसे अधिक कश्मीर पर ध्यान फोकस किया है. कभी हथियार भेजे हैं तो कभी ड्रग्स. कभी आतंकियों को यहां भेजा. ऐसे में मैं मानता हूं कि पाकिस्तान की सरकार आसानी से कभी नहीं कहने वाली है कि कश्मीर कोई मसला है ही नहीं.

यह भी पढे़ं 👇

27 September History Events Birthdays Deaths

27 September का इतिहास: जब William ने England पर हमला किया, Hugh Hefner ने अंतिम सांस ली

रविवार, 27 सितम्बर 2026
IMD

Uttarakhand में भारी तबाही का Alert! IMD ने जारी की Red Warning, 27 Sept तक Extremely Heavy Rainfall

रविवार, 27 सितम्बर 2026
27 September 2026 Rashifal

27 September 2026 Rashifal: मेष से मीन तक, जानें किसको मिलेगा 90% भाग्य का साथ!

रविवार, 27 सितम्बर 2026
Donald Trump

America-Iran के बीच फिर भड़क सकती है जंग! Trump ने ईरान का प्रस्ताव ठुकराया

शनिवार, 26 सितम्बर 2026

70 साल से कश्मीर का राग

कश्मीरी एक्टिविस्ट साजिद यूसुफ शाह ने आगे कहा कि पाकिस्तान मौजूदा वक्त में गंभीर आर्थिक संकट का सामना कर रहा है. वहीं, ये भी सच है कि वो पिछले करीब 70 साल से कश्मीर का राग अलापता रहा है. हमें लगता है कि हमारे मोहल्ले में समस्या है तो पहले अपने घर को ठीक करने की जरूरत है. उन्होंने कहा, ”पाकिस्तान अगर इसी तरह से कश्मीर-कश्मीर करता रहा तो मुझे लगता है कि पूरी नस्लें खत्म हो जाएंगी”.

महबूबा मुफ्ती को लेकर क्या कहा?

पाकिस्तानी पत्रकार ने जब पूछा कि कश्मीरी लीडर भी इस मसले पर ज्यादा एक्टिव नहीं हैं. क्या महबूबा मुफ्ती सिर्फ अपनी पॉलिटिक्स को जिंदा रखने के लिए ही इस पर बात करती हैं? इस सवाल पर साजिद यूसुफ ने कहा कि उनका अपना प्वाइंट ऑफ व्यू है. उन्होंने जिक्र किया कि अंतिम चुनाव के दौरान महबूबा मुफ्ती ने वोटरों से कहा था कि अगर वो उन्हें वोट देंगे तो वो कभी बीजेपी को कश्मीर में घुसने नहीं देंगे, लेकिन खुद ही बाद में बीजेपी के साथ गठबंधन किया था. ऐसे में जाहिर होता है कि वो सत्ता की भूखी हैं.

‘नेताओं की चाल समझते हैं लोग’

महबूबा मुफ्ती को लेकर साजिद ने आगे कहा कि पहले वो दावा करती थीं कि पीएम मोदी ही कश्मीर मसले का हल निकालेंगे लेकिन आज गालियां देती हैं. पहले वो ये भी कहती थीं कि कांग्रेस ने सबसे अधिक नुकसान किया, लेकिन वो हाल में राहुल गांधी के साथ भारत यात्रा से भी जुड़ीं. अगर किसी को लगता है कि कश्मीरी नेताओं की चालें नहीं समझते हैं तो ये गलतफहमी है.

कांग्रेस के वक्त और आज के कश्मीर में फर्क?

पाकिस्तानी पत्रकार ने पूछा कि कांग्रेस के वक्त और आज के कश्मीर में क्या फर्क है? कश्मीरी एक्टिविस्ट साजिद यूसुफ शाह कहा, ”कांग्रेस की सरकार थी तो पैलेट गन चलते थे. हमारे बच्चों के हाथ में पत्थर दिए जाते थे. बंदूकें देते थे. बच्चों की जान जाती थी. लेकिन मैं दावे के साथ कह सकता हूं कि बीजेपी के शासन में, खासकर 2019 के बाद काफी सुधार हुआ. किसी बच्चे की जान नहीं जाती. पीएम मोदी और अमित शाह का विजन बड़ा है. ये आम कश्मीरी की सरकार है”.

कश्मीरी युवाओं की अब अलग सोच

साजिद यूसुफ शाह (Sajid Yousuf Shah) ने आगे कहा कि भारत की दुनिया में पहचान बढ़ी है. आज भारत वर्ल्ड इकॉनमी में पांचवे नंबर पर हैं. ये दर्शाता है कि कांग्रेस से बेहतर शासन है. कश्मीरी युवाओं की अब अलग सोच है. हिंदुस्तान के साथ खुश हैं. शांति की बात करते हैं. कश्मीरी पंडित पहले खुलकर बोलने में भी डरते थे. 2019 के बाद काफी बदलाव हुआ है. आम कश्मीरियों को हमेशा से गुमराह किया गया था. आज कश्मीर फाइल जैसी मूवी के जरिए इतिहास का सच बताने की जरूरत है.

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

ShivSena Politics: आज शिवसेना विवाद पर SC में सुनवाई, किसका वैलेंटाइन और आज किसका ब्रेकअप?

Next Post

देश में पहली बार चलेगी एयर कंडीशंड डबल डेकर इलेक्ट्रिक बस

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

27 September History Events Birthdays Deaths

27 September का इतिहास: जब William ने England पर हमला किया, Hugh Hefner ने अंतिम सांस ली

रविवार, 27 सितम्बर 2026
IMD

Uttarakhand में भारी तबाही का Alert! IMD ने जारी की Red Warning, 27 Sept तक Extremely Heavy Rainfall

रविवार, 27 सितम्बर 2026
27 September 2026 Rashifal

27 September 2026 Rashifal: मेष से मीन तक, जानें किसको मिलेगा 90% भाग्य का साथ!

रविवार, 27 सितम्बर 2026
Donald Trump

America-Iran के बीच फिर भड़क सकती है जंग! Trump ने ईरान का प्रस्ताव ठुकराया

शनिवार, 26 सितम्बर 2026
Free LPG Cylinder

J&K में 8.79 लाख Antyodaya परिवारों को साल में 6 Free LPG Cylinder! देखें जिलेवार लिस्ट

शनिवार, 26 सितम्बर 2026
Asian Games Nandini Sharma

Asian Games की गोल्ड मेडलिस्ट Nandini Sharma को ₹3 करोड़! चंडीगढ़ ने किया सम्मान

शनिवार, 26 सितम्बर 2026
Next Post
the news air

देश में पहली बार चलेगी एयर कंडीशंड डबल डेकर इलेक्ट्रिक बस

job news

आरईसीपीडीसीएल भर्ती 2023 ऑनलाइन 85 कार्यकारी रिक्तियों को लागू करें

job news

एलिम्को भर्ती 2023: अपरेंटिस पद, 89 रिक्तियां - अभी आवेदन करें - JobsCloud

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।