LIVE | ...
मंगलवार, 25 अगस्त 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - जिस फॉर्मूले को अपनाकर सपा से बनी बात क्या वही दूसरे दलों के साथ होगा लागू..

जिस फॉर्मूले को अपनाकर सपा से बनी बात क्या वही दूसरे दलों के साथ होगा लागू..

ऐसे आगे बढ़ रही कांग्रेस

The News Air Team by The News Air Team
गुरूवार, 22 फ़रवरी 2024
in Breaking News, NEWS-TICKER, राष्ट्रीय, सियासत
A A
0
जिस फॉर्मूले को अपनाकर सपा से बनी बात क्या वही दूसरे दलों के साथ होगा लागू..

जिस फॉर्मूले को अपनाकर सपा से बनी बात क्या वही दूसरे दलों के साथ होगा लागू..

104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

नई दिल्ली,22 फरवरी (The News Air) : लोकसभा चुनाव से पहले यूपी में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच हुआ समझौता इंडिया गठबंधन के लिए शुभ संकेत लेकर आया है। पिछले कुछ समय से जिस तरह से पहले नीतीश कुमार की जदयू और राष्ट्रीय लोकदल के जयंत चौधरी ने विपक्षी धड़े को अलविदा कहा था उससे गठबंधन को लेकर तमाम तरह के कयास लगाए जा रहे थे। खास बात है कि गठबंधन में शामिल सहयोगी दल हो या गठबंधन छोड़कर जाने वाले दल सभी मौजूदा स्थिति के लिए कांग्रेस को ही जिम्मेदार ठहरा रहे थे। इंडिया गठबंधन के गठन में अहम भूमिका निभाने वाले जदयू प्रमुख और बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने गठबंधन में काम नहीं होने के लिए कांग्रेस को ही जिम्मेदार ठहराया था। हालांकि, भले ही यह तय नहीं था कि इंडिया गठबंधन की अगुवाई कांग्रेस करेगी या नहीं। इसके बावजूद सभी तरह के नकारात्मक घटनाओं का ठीकरा कांग्रेस के ही सिर पर फोड़ा जा रहा है। ऐसे में कांग्रेस ने गठबंधन का अहम सहयोगी होने के नाते अब नई रणनीति से आगे बढ़ने का फैसला लिया है।

यूपी से निकली सीट-बंटवारे की राह : उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच आखिरकार सीटों के बंटवारे पर सहमति बन गई। इस पूरी बातचीत में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की भूमिका काफी अहम रही। खबर है कि प्रियंका गांधी ने खुद सपा प्रमुख अखिलेश यादव से फोन पर बातचीत की। इससे पहले जिस तरह की परिस्थितियां बन रही थीं उससे यह साफ लग रहा था कि यूपी में भी समाजवादी पार्टी और कांग्रेस में सीटों के बंटवारें पर सहमति नहीं बनेगी। कांग्रेस को स्थिति का अहसास होने में तीन मीटिंग का समय लग गया। राष्ट्रीय लोकदल के बाहर होने का कांग्रेस के साथ ही समाजवादी पार्टी के रुख में दिखा। दोनों दलों को यह समझ में आ गया कि उन्हें यथार्थवादी होने के साथ ही झुकने के लिए तैयार रहना होगा। इससे पहले अखिलेश यादव ने कांग्रेस को आश्वासन दिया था कि वह अमेठी या रायबरेली में भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होंगे। हालांकि, वह इसमें शामिल नहीं हुए। इससे कांग्रेस नाराज हो गई। इससे इतर अखिलेश का कहना था कि वह सीट बंटवारे को मंजूरी मिलने के बाद ही यात्रा में शामिल होंगे। इतना ही नहीं उन्होंने एक कदम आगे बढ़कर 11 सीटों के लिए टिकटों की घोषणा भी कर दी थी। इनेमं दो सीट ऐसी थीं जिन पर कांग्रेस को लड़ना था। हालांकि, बाद में कांग्रेस ने भी नरम रुख अपनाया और दोनों दलों के बीच सहमति बनी। अब इस सहमति ने अन्य प्रदेश में भी इंडिया गठबंधन में सीटों के बंटवारे की राह खोल दी है।

कांग्रेस के बदले रुख से बनेगी बात : यूपी सीटों के बंटवारे की इस पूरी कहानी में सबसे अहम बात है कांग्रेस का बदला हुआ रवैया। सैकड़ों साल पुरानी पार्टी ने यूपी में सीट के बंटवारे में अपनी जिद, अहंकार को दरकिनार कर जमीनी हकीकत को स्वीकार किया। इसके बाद ही यूपी में पार्टी की तरफ से 17 सीटों पर चुनाव लड़ने पर सहमति बनी। इंडिया गठबंधन में तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी से लेकर आम आदमी पार्टी के पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जिस तरह से क्रमश: पश्चिम बंगाल और पंजाब में अकेले चुनाव लड़ने की घोषणा की उससे संदेश ठीक नहीं गया। राजनीतिक विश्लेषक भी यह कयास लगाने लगे कि लोकसभा चुनाव से पहले ही इंडिया गठबंधन बिखरने की दिशा में कदम बढ़ा चुका है। इस बात का अहसास कांग्रेस को भी हो गया। कांग्रेस को यह बात समझ में आ गई कि जिद पर अड़े रहने से बात बनने से पहले ही बिगड़ने की तरफ बढ़ जाएगी। ऐसे में कांग्रेस ने लगातार बातचीत को ही तव्वजो दी। इसका नतीजा आम आदमी पार्टी के रुख से नजर आ रहा है।

यह भी पढे़ं 👇

Chief Election Commissioner EVM Statement

Chief Election Commissioner EVM Statement: CEC ज्ञानेश कुमार ने कहा, भारतीय EVM में नहीं है इंटरनेट कनेक्टिविटी

मंगलवार, 25 अगस्त 2026
Karnataka Dhatura Sale Ban

Karnataka Dhatura Sale Ban: धतूरा बेचने पर Amazon, Swiggy Instamart और BigBasket के लाइसेंस सस्पेंड

मंगलवार, 25 अगस्त 2026
Nitin Nabin Punjab

BJP Ravidasiya Community Outreach: भाजपा ने तेज की रविदासिया भाईचारे तक पहुंच, 2027 चुनावों की तैयारी शुरू

मंगलवार, 25 अगस्त 2026
Kangana Ranaut

Kangana Ranaut Kriti Sanon Ad Controversy: बिकनी में राखी बांधने पर कंगना का तंज, कृति सैनन के विज्ञापन पर विवाद

मंगलवार, 25 अगस्त 2026

प्रियंका ने दिया पार्टी अलाकमान को संदेश : इस पूरे घटनाक्रम में प्रियंका गांधी की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण रही है। प्रियंका गांधी वाड्रा यथार्थवादी राजनीतिज्ञ हैं। वे जमीनी हालात और राजनीतिक परिस्थितियों को बेहतर ढंग से समझती हैं। समाजवादी पार्टी के साथ सीटों के बंटवारे से पहले प्रियंका ने राहुल गांधी सहित शीर्ष नेताओं को बता दिया कि थोड़ा समझौता करना सबसे अच्छा है। उन्होंने कहा कि जीत अहंकार से ज्यादा महत्वपूर्ण है। सूत्रों का कहना है कि प्रियंका गांधी वाड्रा ने उत्तर प्रदेश से जुड़े ऐसे तमाम आंकड़े को देखा और उनका जमीनी हकीकत के साथ मिलान किया। इसके बाद उन्हें यह समझ आ गया था कि जिद पर अड़े रहने से सपा से ज्यादा कांग्रेस को नुकसान होगा। इस बात को उन्होंने आलाकमान को भी बेहतर और प्रभावी ढंग से समझाया। प्रियंका ने जिस तरह से यहां राजनीतिक परिपक्वता दिखाई उससे यह साफ है कि अन्य राज्यों में भी सहयोगी दलों के साथ तालमेल में उनकी भूमिका अहम रहने वाली है। इससे पहले प्रियंका गांधी हिमाचल प्रदेश और कर्नाटक चुनाव में अपनी राजनीतिक कुशलता का प्रमाण दे चुकी हैं। यहां उन्होंने कांग्रेस की सत्ता वापसी में काफी अहम भूमिका अदा की थी।

AAP से बनती दिख रही बात : आम आदमी पार्टी और कांग्रेस की बात करें तो चंडीगढ़ पार्षद चुनाव पर सुप्रीम कोर्ट में जीत से दोनों पार्टियां उत्साहित हैं। दिल्ली और पंजाब में सीटों के बंटवारे को लेकर कांग्रेस के कुछ विरोधियों के नाराज होने के बावजूद, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे जिस समझौते पर सहमत हुए थे, वह यह था कि जहां पंजाब सीमा से बाहर होगा। इसके अलावा दिल्ली में कांग्रेस आगे बढ़ने की इच्छुक है। कांग्रेस ने शुरू में चार सीटें मांगी थीं, लेकिन जब राहुल गांधी, खरगे और केसी वेणुगोपाल ने हस्तक्षेप किया। कांग्रेस ने इस बात सच्चाई को स्वीकार किया कि उनके पास शायद ही कोई नेता है जो चुनाव लड़ सके। इसके बाद पार्टी 3 सीटों पर लड़ने के लिए सहमत हो चुकी है। AAP पहले कांग्रेस को चांदनी चौक, पूर्वी दिल्ली और नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली की लोकसभा सीट देने को तैयार थी। वहीं कांग्रेस नई दिल्ली भी चाहती थी। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के बीच हुई मुलाकात में चीजें बेहतर होने के संकेत मिले। बताया जा रहा है कि दोनों दलों में 4-3 पर सहमति बन गई है। बस दोनों दलों की तरफ से गठबंधन की औपचारिक घोषणा होना बाकी है। इसी तर्ज पर कांग्रेस बिहार में राजद के साथ, झारखंड में जेएमएम-राजद, तमिलनाडु में डीएमके, महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी, केरल में वाम दलों से चर्चा के बाद सीटों बंटवारे पर आगे बढ़ सकती है।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

Online Job Fraud Racket : पंजाब पुलिस की साइबर क्राइम डिवीजन ने Assam से…

Next Post

सपा कांग्रेस के गठबंधन से मायाबती को उठाना पड़ेगा भारी नुकसान !

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Chief Election Commissioner EVM Statement

Chief Election Commissioner EVM Statement: CEC ज्ञानेश कुमार ने कहा, भारतीय EVM में नहीं है इंटरनेट कनेक्टिविटी

मंगलवार, 25 अगस्त 2026
Karnataka Dhatura Sale Ban

Karnataka Dhatura Sale Ban: धतूरा बेचने पर Amazon, Swiggy Instamart और BigBasket के लाइसेंस सस्पेंड

मंगलवार, 25 अगस्त 2026
Nitin Nabin Punjab

BJP Ravidasiya Community Outreach: भाजपा ने तेज की रविदासिया भाईचारे तक पहुंच, 2027 चुनावों की तैयारी शुरू

मंगलवार, 25 अगस्त 2026
Kangana Ranaut

Kangana Ranaut Kriti Sanon Ad Controversy: बिकनी में राखी बांधने पर कंगना का तंज, कृति सैनन के विज्ञापन पर विवाद

मंगलवार, 25 अगस्त 2026
Dera Sacha Sauda Chief Gurmeet Ram Rahim Singh

Gurmeet Ram Rahim : डेरा मुखी राम रहीम को 21 दिन की फरलो, 17वीं बार जेल से बाहर आया दोषी

मंगलवार, 25 अगस्त 2026
Goldy Brar

Goldy Brar Associate Bail Rejected: गोल्डी बराड़ के साथी की जमानत खारिज, चंडीगढ़ कोर्ट ने लिया सख्त फैसला

मंगलवार, 25 अगस्त 2026
Next Post
सपा कांग्रेस के गठबंधन से मायाबती को उठाना पड़ेगा भारी नुकसान !

सपा कांग्रेस के गठबंधन से मायाबती को उठाना पड़ेगा भारी नुकसान !

सरकार को आंदोलनकारी किसानों से करनी चाहिए बातचीत : Bhupinder Singh Hooda

सरकार को आंदोलनकारी किसानों से करनी चाहिए बातचीत : Bhupinder Singh Hooda

कल देशभर में ब्लैक डे मनाएगा संयुक्त किसान मोर्चा..

कल देशभर में ब्लैक डे मनाएगा संयुक्त किसान मोर्चा..

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।