Navjot Sidhu BJP Joining Speculations: क्या नवजोत सिद्धू फिर से भाजपा में वापसी करने जा रहे हैं? नवजोत सिद्धू के भाजपा जॉइन करने की अटकलें लगी हुई हैं। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि नवजोत सिद्धू भाजपा जॉइन करेंगे और यह कयास इसलिए लग रहे हैं, क्योंकि हाल ही में उनकी पत्नी नवजोत कौर सिद्धू और बेटी राबिया सिद्धू ने भाजपा नेता तरनजीत सिंह संधू से मुलाकात की।
इस मीटिंग के बाद ही सियासी गलियारों में चर्चा गरम है कि सिद्धू दंपति भाजपा में वापसी करने वाले हैं, जबकि वे भाजपा छोड़कर कांग्रेस में आए थे, लेकिन पिछले काफी समय से नवजोत सिद्धू कांग्रेस में ‘गायब’ हैं। इस वजह से उनके राजनीतिक करियर पर सवाल उठ रहे थे, लेकिन इस बीच नई चर्चा ने पंजाब की राजनीति में भूचाल ला दिया है, जबकि इस भूचाल का अंजाम भविष्य के गर्त में है।








