गुरूवार, 19 मार्च 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - मुगल बादशाह अकबर के नाम पर क्यों बना चर्च, पढ़िए ये रोचक किस्सा

मुगल बादशाह अकबर के नाम पर क्यों बना चर्च, पढ़िए ये रोचक किस्सा

The News Air Team by The News Air Team
गुरूवार, 11 जुलाई 2024
A A
0
मुगल बादशाह अकबर के नाम पर क्यों बना चर्च, पढ़िए ये रोचक किस्सा
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare
Google News
WhatsApp
Telegram

लेखक: अतनु सिंह –18 फरवरी 1580, यही वह तारीख थी जब बादशाह अकबर से मिलने तीन जेसुइट पादरी आगरा पहुंचे। दूसरे धर्मों के बारे में जानने की बादशाह अकबर की ललक को देखते हुए इन तीनों पुर्तगाली पादरियों ने गोवा से आगरा तक का लंबा रास्ता तय किया था। अकबर की उदारता को देखते हुए तीनों पादरी यह सोच बैठे थे कि शायद बादशाह अपना धर्म ही बदल लें।

अकबर चर्च

अकबर ने सम्मान के साथ इन पादरियों का स्वागत किया, लेकिन धर्म बदलने की बात नहीं मानी। इसके बजाय उन्होंने प्रस्ताव दिया कि क्यों न स्थानीय धार्मिक विद्वानों के साथ जेसुइट पादरियों की बहस कराई जाए। कहा जा सकता है कि इस तरह के वाकयात से ही आगरा में ईसाई धर्म और संस्कृति का प्रचार-प्रसार हुआ। आगरा उस वक्त मुगल साम्राज्य की राजधानी था और अक्सर ही वहां फ्रांस, पुर्तगाल, इंग्लैंड, इटली जैसे देशों से व्यापारियों और दूसरे लोगों का आना-जाना लगा रहता था। उनके प्रभाव में कुछ स्थानीय लोग ईसाई धर्म अपनाने लगे। फिर एक चर्च की जरूरत महसूस हुई, तो अकबर ने इसके लिए एक आर्मीनियाई बस्ती के पास जमीन दान की। इस तरह 1598 में ‘अकबर चर्च’ की स्थापना हुई। यह चर्च दो अब्राहमिक धर्मों के बीच दोस्ती की बेहतरीन मिसाल है।

यह भी पढे़ं 👇

Charanpreet Singh Murder

Charanpreet Singh Murder: पंजाब AGTF का बड़ा ऑपरेशन, कैथल से दोनों हत्यारे गिरफ्तार

गुरूवार, 19 मार्च 2026
Mukhyamantri Swasthya Yojana

Mukhyamantri Swasthya Yojana: 98 साल की बुजुर्ग को मिला कैंसर का मुफ्त इलाज, बड़ी राहत

गुरूवार, 19 मार्च 2026
IMD Weather Alert

IMD Weather Alert: 10 राज्यों में ओलावृष्टि, भारी बारिश और तूफान का बड़ा अलर्ट

गुरूवार, 19 मार्च 2026
Breaking News

19 March 2026 | Khabar 20-20 | बड़ी ख़बरें | Breaking News

गुरूवार, 19 मार्च 2026

यीशु पर नाटक

इतिहासकार आरवी स्मिथ के मुताबिक, क्रिसमस की सुबह खुद बादशाह अकबर अपने दरबार के नवरत्नों के साथ इस चर्च में तशरीफ लाते थे। शाम को हरम की खवातीन और शहजादियां आतीं। यही वह दौर था जब भारत में यीशु जन्म के नाटकों के मंचन की शुरुआत हुई, जिसमें यूरोपीय लोग भूमिका निभाते थे। बादशाह अकबर एक दर्शक के तौर पर इन नाटकों का लुत्फ लिया करते। यह परंपरा अकबर के बाद बादशाह जहांगीर के शासनकाल में भी जारी रही। और, समय के साथ नाटक का आयोजन ज्यादा भव्य होता गया। इसके लिए फुलत्ती इलाके में जोरदार रिहर्सल की जाती। इन सबसे मुगल शाही परिवार गहरे तक जुड़ गया और उस पर इसका काफी असर भी पड़ा। बात यहां तक पहुंच गई कि सन 1610 में इसी चर्च में जहांगीर के तीन भतीजों का बपतिस्मा कराया गया।

अब्दाली का हमला

शाहजहां के शासनकाल में इस्लाम में यकीन रखने वाले मुगल दरबार और पश्चिमी ईसाइयों के बीच भाईचारे और दोस्ती की तस्वीर फीकी पड़ने लगी। पुर्तगालियों के साथ बादशाह शाहजहां की टकराहट की सजा जेसुइट पादरियों को भुगतनी पड़ी। उन्हें कैदखाने में डाल दिया गया। बाद में, 1635 में उन्हें रिहा किया गया। उसी साल चर्च को ढहा दिया गया। कुछ फेरबदल के साथ 1636 में इसे वहीं पर दोबारा बनाया गया। मुगल सल्तनत जब अपनी ढलान पर थी तो हिंदुस्तान पर अहमद शाह अब्दाली का हमला हुआ। उसकी फौजों ने अकबर चर्च को तहस-नहस कर दिया। एक यूरोपीय साहसी यात्री वॉल्टर रेनहार्ट ने इस चर्च को दोबारा खोज निकाला। उन्होंने इसके पुनर्निर्माण और विस्तार में बड़ी भूमिका निभाई। कई लोगों का कहना है कि वॉल्टर साहब की बीवी, बेगम समरू का बपतिस्मा इसी चर्च में हुआ था।

चर्च परिसर में मकबरा

प्रार्थना सभाओं के लिए ज्यादा जगह की जरूरत को देखते हुए 1848 में बगल में ही एक बड़ा चर्च बनवाया गया, जो अब एक कैथेड्रल है। उसी दौर में आगरा में कुछ प्रोटेस्टेंट चर्च बनने भी शुरू हुए। इनमें सिकंदरा स्थित सेंट जॉन चर्च सबसे अहम है। इसे ‘मिशन चर्च’ के नाम से भी जाना जाना जाता है। औपनिवेशिक काल में इस चर्च का परिसर काफी दूर तक फैला हुआ था। अकबर की एक बेगम, मरियम उज-जमानी का मकबरा इसी परिसर के भीतर था।

Previous Post

चारधाम यात्रा : बदरीनाथ हाईवे तीन दिन से बंद; तीन हजार से अधिक यात्री फंसे;

Next Post

Italy Heatwave: इटली में भीषण लू से परेशान लोग, स्वास्थ्य मंत्रालय ने…

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Charanpreet Singh Murder

Charanpreet Singh Murder: पंजाब AGTF का बड़ा ऑपरेशन, कैथल से दोनों हत्यारे गिरफ्तार

गुरूवार, 19 मार्च 2026
Mukhyamantri Swasthya Yojana

Mukhyamantri Swasthya Yojana: 98 साल की बुजुर्ग को मिला कैंसर का मुफ्त इलाज, बड़ी राहत

गुरूवार, 19 मार्च 2026
IMD Weather Alert

IMD Weather Alert: 10 राज्यों में ओलावृष्टि, भारी बारिश और तूफान का बड़ा अलर्ट

गुरूवार, 19 मार्च 2026
Breaking News

19 March 2026 | Khabar 20-20 | बड़ी ख़बरें | Breaking News

गुरूवार, 19 मार्च 2026
Breaking News

ताज़ा ख़बरें, देश, दुनिया और विदेश | Breaking News | 19 March 2026

गुरूवार, 19 मार्च 2026
Bihar Board 12th Result 2026

Bihar Board 12th Result 2026: कब आएगा रिजल्ट? इस तारीख पर रखें नजर

गुरूवार, 19 मार्च 2026
Next Post
Italy Heatwave: इटली में भीषण लू से परेशान लोग, स्वास्थ्य मंत्रालय ने…

Italy Heatwave: इटली में भीषण लू से परेशान लोग, स्वास्थ्य मंत्रालय ने...

Hit And Run Case के हर रहस्य से उठा पर्दा, मिहिर शाह ने कबूल किया अपराध

Hit And Run Case के हर रहस्य से उठा पर्दा, मिहिर शाह ने कबूल किया अपराध

0 0 votes
Rating
Subscribe
Notify of
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

GN Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।