LIVE | ...
शुक्रवार, 12 जून 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - राहुल की नागरिकता क्यों नहीं खत्म कर रही मोदी सरकार? स्वामी की अब सुप्रीम कोर्ट से गुहार

राहुल की नागरिकता क्यों नहीं खत्म कर रही मोदी सरकार? स्वामी की अब सुप्रीम कोर्ट से गुहार

The News Air Team by The News Air Team
शुक्रवार, 16 अगस्त 2024
in Breaking News, NEWS-TICKER, राष्ट्रीय, सियासत
A A
0
news
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

नई दिल्ली, 16 अगस्त (The News Air): कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने उनकी नागरिकता के सवाल पर गृह मंत्रालय को जवाब नहीं दिया। इस मामले को लगातार उठा रहे बीजेपी नेता सुब्रमण्यन स्वामी ने अब जानकारी दी है कि राहुल के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में जनहित याचिका (पीआईएल) दाखिल की गई है। स्वामी ने एक एक्स पोस्ट में बताया कि उनके सहयोगी वकील सत्य सभरवाल ने पीआईएल फाइल की है। स्वामी ने 10 अगस्त को एक फॉर्म एक्स पर शेयर किया था। स्वामी ने दावा किया है कि राहुल गांधी ने एक ब्रिटिश कंपनी के लिए दाखिल किए गए एनुअल रिटर्न में खुद को ब्रिटिश नागरिक बताया है। तब उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी यह पूछते हुए कठघरे में खड़ा किया था कि क्या सोनिया गांधी उन्हें ब्लैकमेल कर रहीं हैं कि वो राहुल के खिलाफ कार्रवाई नहीं करें?

स्वामी ने 12 अगस्त को विराट हिंदुस्तान संगम नामक संस्था के राष्ट्रीय महासचिव जगदीश शेट्टी का एक पोस्ट शेयर किया। इसमें पोस्ट में दावा किया गया है कि मोदी सरकार राहुल गांधी और सोनिया गांधी पर नरमी बरत रही है। पोस्ट में कहा गया है, ‘यह सबूत है कि मोदी सरकार नैशनल हेरल्ड केस से जुड़े मामलों में राहुल-सोनिया के प्रति उदारता दिखा रहे हैं। सुब्रमण्यन स्वामी ने मूल शिकायत दर्ज करवाई थी और दोनों बेल पर बाहर हैं। संबंधित इनकम टैक्स केस और नैशनल हेरल्ड हाउस को खाली करने के केस में सोनिया और राहुल की तरफ से फाइनल अपील सुप्रीम कोर्ट में 2018 से ही लंबित है लेकिन सरकार के सॉलिसिटर जनरल या उनके वकीलों की टीम मामले को आगे बढ़ाने में बिल्कुल दिलचस्पी नहीं ले रहे हैं।’ शेट्टी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके कार्यालय को टैग करते हुए पूछा है कि आज उन लोगों के प्रति उनका रुख इतना नरम क्यों है? उन्होंने लिखा, ‘नियमों के तहत सोनिया-राहुल के मामलों की भी त्वरित सुनवाई क्यों नहीं हो रही है जैसा कि दूसरे नेताओं के साथ हो रहा है? यह देश जानना चाहता है।’

स्वामी ने 10 अगस्त को ही एक और पोस्ट किया था जिसमें उन्होंने गृह मंत्रालय की तरफ से राहुल गांधी को भेजी गई चिट्ठी दी है। उन्होंने लिखा, ‘राजनाथ सिंह जब गृह मंत्री थे तब मंत्रालय ने राहुल गांधी को यह चिट्ठी भेजी थी। अब अमित शाह गृह मंत्री हैं जो तब से इस मामले को दबाए हैं।’

स्वामी ने अब ताजा पोस्ट में कहा है, ‘गृह मंत्रालय राहुल गांधी को दंडित करने में असफल रहा तो मेरे सहयोगी वकील सत्य सभरवाल ने एक पीआईएल फाइल की है। मंत्रालय ने राहुल को यह पूछते हुए कारण बताओ नोटिस भी नहीं जारी किया कि आखिर उनकी नागरिकता खत्म क्यों नहीं की जाए। राहुल गांधी ने गृह मंत्रालय को जवाब देने से इनकार कर दिया, इसलिए पीआईएल दाखिल की गई है।’

यह भी पढे़ं 👇

historical

June 12 History: ऐनी फ्रैंक की डायरी से लेकर Trump-Kim Summit तक

शुक्रवार, 12 जून 2026
Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

शुक्रवार, 12 जून 2026
Southwest Monsoon 2026

Southwest Monsoon 2026 की एंट्री, तूफान-ओलावृष्टि का अलर्ट

शुक्रवार, 12 जून 2026
Breaking News Live Updates 12 June 2026

Breaking News Live Updates 12 June 2026: Big Alerts, हर खबर सबसे पहले

शुक्रवार, 12 जून 2026

दरअसल, सुब्रमण्यन स्वामी लंबे समय से आरोप लगा रहे हैं कि राहुल गांधी ने ब्रिटेन की एक कंपनी में डायरेक्टर के तौर पर अपनी नागरिकता ब्रिटिश बताई है। उन्होंने 10 अगस्त को अपने दावे के पक्ष में वह फॉर्म भी एक्स पर पोस्ट कर दिया। भारत में दोहरी नागरिकता का नियम नहीं है। भारत का कोई नागरिक जैसे ही किसी दूसरे देश की नागरिकता लेता है, उसकी भारतीय नागरिकता अपने आप खत्म हो जाती है। ऐसे में सुब्रमण्यन स्वामी का सवाल है कि अगर राहुल ब्रिटिश नागरिक हैं तो उनकी भारतीय नागरिकता कैसे बरकरार है? अगर राहुल गांधी भारतीय नागरिक हैं ही नहीं तो वो चुनाव कैसे लड़ सकते हैं या कोई संवैधानिक पद कैसे हासिल कर सकते हैं?

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

कोलकाता डॉक्टर रेप केस: सीबीआई के रडार पर मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल,

Next Post

कोटा में बाढ़ की आंशका, पार्वती नदी के लेवल में बढ़ोतरी, MP से टूटा संपर्क

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

historical

June 12 History: ऐनी फ्रैंक की डायरी से लेकर Trump-Kim Summit तक

शुक्रवार, 12 जून 2026
Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

शुक्रवार, 12 जून 2026
Southwest Monsoon 2026

Southwest Monsoon 2026 की एंट्री, तूफान-ओलावृष्टि का अलर्ट

शुक्रवार, 12 जून 2026
Breaking News Live Updates 12 June 2026

Breaking News Live Updates 12 June 2026: Big Alerts, हर खबर सबसे पहले

शुक्रवार, 12 जून 2026
Daily Rashifal

Daily Rashifal 12 June 2026: शुक्र प्रदोष व्रत पर जानें अपना राशिफल

शुक्रवार, 12 जून 2026
Canada Advisory for Indians

Canada Advisory for Indians: टोरांटो कौंसुलेट की चेतावनी, फर्जी कॉलों से रहें सावधान

गुरूवार, 11 जून 2026
Next Post
पार्वती

कोटा में बाढ़ की आंशका, पार्वती नदी के लेवल में बढ़ोतरी, MP से टूटा संपर्क

पार्वती

राज्‍य आपका, सरकार आपकी, फिर आपका ये विरोध किसके खिलाफ है ममता बनर्जी?

पार्वती

टेक्नोलॉजी की बढ़ती लत से सिमट रहा बच्‍चों का सामाजिक दायरा : शोध

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।