LIVE | ...
मंगलवार, 15 सितम्बर 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - गाजा पर इजरायली हमले की आलोचना में क्यों शामिल हुआ भारत, इनसाइड स्टोरी

गाजा पर इजरायली हमले की आलोचना में क्यों शामिल हुआ भारत, इनसाइड स्टोरी

The News Air Team by The News Air Team
बुधवार, 12 जून 2024
in Breaking News, NEWS-TICKER, राष्ट्रीय
A A
0
इजरायली
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

नई दिल्ली, 12 जून (The News Air) : भारत ने पहली बार गाजा में इजरायल की ओर से किए जा रहे हमलों के लिए उसकी कड़ी आलोचना की है। अब तक सीधे तौर पर भारत की ओर से ऐसा कोई स्टेटमेंट सामने नहीं आया था। हालांकि, ब्रिक्स देशों की बैठक में इस मुद्दे को उठाया गया। रूस में हुई इस मीटिंग के बाद जारी संयुक्त वक्तव्य में ब्रिक्स विदेश मंत्रियों ने फिलीस्तीन पर इजरायली कार्रवाई को लेकर सवाल खड़े किए गए। बैठक में फिलिस्तीनी क्षेत्र में स्थिति के बिगड़ने, खास तौर पर गाजा पट्टी में हुई हिंसा में बढ़ोतरी पर चिंता जताई। इसके परिणामस्वरूप इजरायली सैन्य अभियान के कारण बड़े पैमाने पर नागरिक विस्थापित हुए, कई लोग मारे गए और बुनियादी ढांचे का विनाश हुआ। ये अंतरराष्ट्रीय कानूनों की अवहेलना है।

ब्रिक्स देशों ने गाजा पट्टी में हिंसा में अभूतपूर्व बढ़ोतरी पर गंभीर चिंता व्यक्त की। इस बैठक में विदेश मंत्रालय के सचिव (आर्थिक संबंध) दम्मू रवि ने भारत का प्रतिनिधित्व किया। ब्रिक्स देश के विदेश मंत्रियों की बैठक के बाद संयुक्त बयान में यूएनजीए प्रस्तावों और यूएनएससी प्रस्ताव 2720 के प्रभावी कार्यान्वयन का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पूरे गाजा पट्टी में फिलीस्तीनी नागरिक आबादी को बड़े पैमाने पर मानवीय सहायता की तत्काल सुरक्षित और निर्बाध आपूर्ति का आग्रह किया। उन्होंने तत्काल, टिकाऊ और सतत युद्धविराम के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव 2728 के प्रभावी कार्यान्वयन की आवश्यकता पर भी बल दिया।

ब्रिक्स में हमास के एक्शन पर भी चर्चा की गई, जिसमें अवैध रूप से बंधक बनाए गए सभी नागरिकों की तत्काल और बिना शर्त रिहाई का आह्वान किया गया। ईटी को विश्वसनीय रूप से पता चला है कि ब्रिक्स में तीन प्रमुख अरब राज्यों यूएई, सऊदी अरब, मिस्र के अलावा ईरान की उपस्थिति में यह सुनिश्चित किया गया कि ग्रुप गाजा में इजरायल एक्शन कड़ी निंदा करता है। पिछले साल ब्रिक्स का विस्तार किया गया था और अब इसमें यूएई, सऊदी अरब, मिस्र, इथियोपिया और ईरान भी शामिल हैं।

यह भी पढे़ं 👇

Historical

September 15 Historical Events: 15 सितंबर को हुई दुनिया की सबसे महत्वपूर्ण ऐतिहासिक घटनाएं

मंगलवार, 15 सितम्बर 2026
Heavy Rainfall Alert

Heavy Rainfall Alert: गुजरात-सौराष्ट्र में अत्यधिक बारिश की चेतावनी, 19 सितंबर के आसपास Monsoon Withdrawal

मंगलवार, 15 सितम्बर 2026
Breaking News Live Updates 15

Breaking News Live Updates 15 September 2026: Top Alerts, हर बड़ी खबर सबसे पहले

मंगलवार, 15 सितम्बर 2026
Aaj Ka Rashifal

15 सितंबर 2026 का Aaj Ka Rashifal: मेष से मीन तक सभी राशियों का भविष्यफल

मंगलवार, 15 सितम्बर 2026

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने इससे पहले भी इजरायल के एक्शन पर रिएक्ट किया था। 30 मई को जारी बयान में भारत ने कहा था कि रफाह में विस्थापन कैंपों में हो रही दिल दहलाने वाले मौतें गहरी चिंता का मसला है। भारत ने हमेशा मासूम नागरिकों की सुरक्षा और अंतरराष्ट्रीय मानवीय कानून के सम्मान की अपील की है। इस्राइली पक्ष ने पहले ही इसे एक दुखद घटना के तौर पर माना है और घटना की जांच का ऐलान भी किया।

अब ब्रिक्स के विदेश मंत्रियों ने राफा पर इजरायल की ओर से बढ़ते हमलों पर गंभीर चिंता व्यक्त की। उन्होंने राफा में इजरायली सैन्य अभियान और इसके परिणामों की निंदा की, जो सीधे तौर पर आम लोगों के जीवन को प्रभावित करते हैं। उन्होंने मध्य पूर्व क्षेत्र के बाकी हिस्सों में तनाव बढ़ने के प्रभावों के प्रति आगाह किया। दक्षिण अफ्रीका की ओर से इजरायल के खिलाफ शुरू की गई कानूनी कार्रवाई में अंतर्राष्ट्रीय कोर्ट के उपायों को स्वीकार किया। मंत्रियों ने इजरायल की ओर से अंतर्राष्ट्रीय कानून, संयुक्त राष्ट्र चार्टर, संयुक्त राष्ट्र प्रस्तावों और अदालती आदेशों की निरंतर घोर अवहेलना पर गंभीर चिंता व्यक्त की। मंत्रियों ने संयुक्त राष्ट्र में फिलिस्तीन की पूर्ण सदस्यता के लिए अपने समर्थन की पुष्टि की और अंतर्राष्ट्रीय कानून के आधार पर दो-राज्य समाधान के दृष्टिकोण के प्रति अपनी अटूट प्रतिबद्धता दोहराई। ब्रिक्स में ब्राजील, रूस, भारत, चीन, दक्षिण अफ्रीका, मिस्र, इथियोपिया, ईरान, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात शामिल हैं।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

पूर्व भारतीय फुटबॉल खिलाड़ी और कोच टीके चथुन्नी का निधन, 79 आयु में ली अंतिम सांस

Next Post

हिजबुल्लाह कमांडर की मौत का 24 घंटे के अंदर बदला, इजराइल पर दागे गए 200 रॉकेट

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Historical

September 15 Historical Events: 15 सितंबर को हुई दुनिया की सबसे महत्वपूर्ण ऐतिहासिक घटनाएं

मंगलवार, 15 सितम्बर 2026
Heavy Rainfall Alert

Heavy Rainfall Alert: गुजरात-सौराष्ट्र में अत्यधिक बारिश की चेतावनी, 19 सितंबर के आसपास Monsoon Withdrawal

मंगलवार, 15 सितम्बर 2026
Breaking News Live Updates 15

Breaking News Live Updates 15 September 2026: Top Alerts, हर बड़ी खबर सबसे पहले

मंगलवार, 15 सितम्बर 2026
Aaj Ka Rashifal

15 सितंबर 2026 का Aaj Ka Rashifal: मेष से मीन तक सभी राशियों का भविष्यफल

मंगलवार, 15 सितम्बर 2026
EWS Certificate Online

EWS Certificate से Land Records तक: UP में Digital Revolution की शुरुआत

सोमवार, 14 सितम्बर 2026
Sondh

Punjab Power Crisis के बीच बड़ा फेरबदल: बसंत गर्ग हटे, Gurkirat Kirpal Singh बने नए CMD

सोमवार, 14 सितम्बर 2026
Next Post
इजरायली

हिजबुल्लाह कमांडर की मौत का 24 घंटे के अंदर बदला, इजराइल पर दागे गए 200 रॉकेट

nara-lokesh.jpg

आंध्र प्रदेश में मुख्यमंत्री पिता की सरकार में बेटा बना मंत्री, जानिए देश में कब-कब पिता की सरकार में बेटा मंत्री बना है

इजरायली

Reasi Attack पर प्रधानमंत्री मोदी की चुप्पी को लेकर कांग्रेस ने उठाए सवाल, कहा-

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।