मंगलवार, 28 अप्रैल 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - जब हेमा मालिनी को तमिल निर्देशक ने कर दिया था काम देने से मना, कही थी यह बात

जब हेमा मालिनी को तमिल निर्देशक ने कर दिया था काम देने से मना, कही थी यह बात

The News Air Team by The News Air Team
बुधवार, 16 अक्टूबर 2024
in Breaking News, NEWS-TICKER, राष्ट्रीय
A A
0
हेमा मालिनी
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

नई दिल्ली, 16 अक्टूबर (The News Air): 16 अक्टूबर 1948 को तमिलनाडु के आमानकुंडी में जन्मीं हेमा मालिनी की मां जया चक्रवर्ती फिल्म निर्माता थीं। हेमा ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा चेन्नई से पूरी की। साल 1961 में हेमा मालिनी को एक लघु नाटक ‘पांडव वनवासम’ में बतौर नर्तकी काम करने का अवसर मिला। 

साल 1968 में हेमा मालिनी को सर्वप्रथम राजकपूर के साथ ‘सपनों का सौदागर’ में काम करने का मौका मिला। फिल्म के प्रमोशन के दौरान हेमा मालिनी को ड्रीम गर्ल के रूप में प्रचारित किया गया। बदकिस्मती से फिल्म बॉक्स ऑफिस पर असफल साबित हुई लेकिन अभिनेत्री के रूप में हेमा मालिनी को दर्शकों ने पसंद किया गया।

हेमा मालिनी को पहली सफलता साल 1970 में रिलीज फिल्म ‘जॉनी मेरा नाम’ से हासिल हुई। इसमें उनके साथ अभिनेता देवानंद मुख्य भूमिका में थे। फिल्म में हेमा और देवानंद की जोड़ी को दर्शकों ने सिर आंखों पर लिया और फिल्म सुपरहिट रही। इसके बाद रमेश सिप्पी की साल 1971 में रिलीज फिल्म अंदाज में भी हेमा मालिनी ने अपने अभिनय से दर्शको को मंत्रमुग्ध कर दिया।

 

हेमा मालिनी

साल 1972 में हेमा मालिनी को रमेश सिप्पी की ही फिल्म ‘सीता और गीता’ में काम करने का अवसर मिला जो उनके सिने करियर के लिये मील का पत्थर साबित हुई। इस फिल्म की सफलता के बाद वह शोहरत की बुलंदियों पर जा पहुंचीं। उन्हें इस फिल्म में दमदार अभिनय के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के फिल्म फेयर पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया।

हेमा मालिनी ने जब फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा ही था तब एक तमिल निर्देशक श्रीधर ने उन्हें अपनी फिल्म में काम देने से यह कहते हुए इंकार कर दिया कि उनमें स्टार अपील नहीं है। बाद में सत्तर के दशक में इसी निर्माता-निर्देशक ने उनकी लोकप्रियता को भुनाने के लिए उन्हें लेकर 1973 में ‘गहरी चाल’ फिल्म का निर्माण किया।

सिल्वर स्क्रीन पर हेमा मालिनी की जोडी धर्मेंद्र के साथ खूब जमी। यह फिल्मी जोंडी सबसे पहले फिल्म शराफत से चर्चा में आई। साल 1975 में रिलीज फिल्म शोले में धर्मेन्द्र ने वीरू और हेमा मालिनी ने बसंती की भूमिका में दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। हेमा और धर्मेंद्र की यह जोड़ी इतनी अधिक पसंद की गई कि धर्मेंद्र की रील लाइफ की ड्रीम गर्ल, हेमा मालिनी उनके रीयल लाइफ की ड्रीम गर्ल बन गईं।

यह भी पढे़ं 👇

Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

मंगलवार, 28 अप्रैल 2026
28 April in History

28 April in History: इतिहास में आज, जब HMS Bounty पर हुआ था खूनी विद्रोह और कैप्टन कुक ने खोजा था ऑस्ट्रेलिया

मंगलवार, 28 अप्रैल 2026
Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates 28 April 2026: Big Updates, हर खबर सबसे तेज

मंगलवार, 28 अप्रैल 2026
Target Killing CCTV Threat

Target Killing CCTV Threat: ₹2000 का कैमरा, रावलपिंडी की नजर, भारत खतरे में

सोमवार, 27 अप्रैल 2026

 

हेमा मालिनी

सत्तर के दशक में हेमा मालिनी पर आरोप लगने लगे कि वह केवल ग्लैमर वाले किरदार ही निभा सकती हैं लेकिन उन्होंने खुशबू, किनारा और मीरा जैसी फिल्मों में संजीदा किरदार निभाकर अपने आलोचकों का मुंह हमेशा के लिये बंद कर दिया। इस दौरान हेमा मालिनी के सौंदर्य और अभिनय का जलवा छाया हुआ था। इसी को देखते हुए निर्माता प्रमोद चक्रवर्ती ने उन्हें लेकर फिल्म ड्रीम गर्ल का निर्माण तक कर दिया।

साल 1990 में हेमा मालिनी ने छोटे पर्दे की ओर भी रूख किया और धारावाहिक नुपूर का निर्देशन भी किया। इसके बाद साल 1992 में फिल्म अभिनेता शाहरूख खान को लेकर उन्होंने फिल्म दिल आशना है का निर्माण और निर्देशन किया। साल 1995 में उन्होंने छोटे पर्दे के लिए मोहिनी का निर्माण और निर्देशन किया। 

फिल्मों में कई भूमिकाएं निभाने के बाद हेमा मालिनी ने समाज सेवा के लिए राजनीति में प्रवेश किया। साल 2000 में हेमा मालिनी पद्मश्री सम्मान से भी सम्मानित की गईं। हेमा मालिनी ने अपने चार दशक के सिने करियर में लगभग 150 फिल्मों में काम किया। हेमा मालिनी मथुरा संसदीय सीट से भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर चुनाव जीतकर संसद पहुंची है।

Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में आग लगने से 68 घर जलकर खाक

Next Post

विदेशी महिला के कान में इयरिंग देख गांव की महिला ने दी गजब की सलाह, वीडियो वायरल

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

मंगलवार, 28 अप्रैल 2026
28 April in History

28 April in History: इतिहास में आज, जब HMS Bounty पर हुआ था खूनी विद्रोह और कैप्टन कुक ने खोजा था ऑस्ट्रेलिया

मंगलवार, 28 अप्रैल 2026
Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates 28 April 2026: Big Updates, हर खबर सबसे तेज

मंगलवार, 28 अप्रैल 2026
Target Killing CCTV Threat

Target Killing CCTV Threat: ₹2000 का कैमरा, रावलपिंडी की नजर, भारत खतरे में

सोमवार, 27 अप्रैल 2026
Bikram Singh Majithia

Punjab Power Crisis: मजीठिया का हमला, 12 घंटे कट पर सरकार बेबस

सोमवार, 27 अप्रैल 2026
India New Zealand FTA

India New Zealand FTA: 16 साल बाद बड़ी कामयाबी, 100% एक्सपोर्ट ड्यूटी फ्री

सोमवार, 27 अप्रैल 2026
Next Post
विदेशी महिला के कान में इयरिंग देख गांव की महिला ने दी गजब की सलाह, वीडियो वायरल

विदेशी महिला के कान में इयरिंग देख गांव की महिला ने दी गजब की सलाह, वीडियो वायरल

जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला शपथ ग्रहण समारोह लाइव अपडेट जम्मू के मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण आज जेके न्यूज

जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला शपथ ग्रहण समारोह लाइव अपडेट जम्मू के मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण आज जेके न्यूज

मुंबई में बहुमंजिला इमारत में आग लगने से तीन लोगों की मौत हो गई

मुंबई में बहुमंजिला इमारत में आग लगने से तीन लोगों की मौत हो गई

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।