LIVE | ...
बुधवार, 12 अगस्त 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - जब शेख हसीना ने दिल्ली के लाजपत नगर में ली थी पनाह, जानें कैसे काटे 6 साल

जब शेख हसीना ने दिल्ली के लाजपत नगर में ली थी पनाह, जानें कैसे काटे 6 साल

The News Air Team by The News Air Team
मंगलवार, 6 अगस्त 2024
in NEWS-TICKER, स्पेशल स्टोरी
A A
0
शेख हसीना
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

हिंसक प्रदर्शनों के बीच सोमवार को बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने अचानक पद से इस्तीफा देकर देश छोड़ दिया है. वो अपनी बहन शेख रिहाना के साथ हिंडन के सेफ हाउस में हैं. करीब 50 साल पहले 1975 में बांग्लादेश में सैन्य तख्ता पलट होने के बाद भी ये दोनों बहनें भारत आईं थी. तब शेख हसीना ने दिल्ली में 6 साल तक पनाह ली थी. आइए जानते हैं वो किस्सा.

भारत के पड़ोसी मुल्क बांग्लादेश में हिंसक प्रदर्शनों के बीच सोमवार को प्रधानमंत्री शेख हसीना को अचानक पद से इस्तीफा देकर देश छोड़ना पड़ा. वहां के सेना प्रमुख वकर-उज-जमान ने घोषणा की है कि देश में नई अंतरिम सरकार बनाई जाएगी. दूसरी तरफ शेख हसीना अपनी बहन शेख रिहाना के साथ फिलहाल हिंडन के सेफ हाउस में हैं. यह संयोग ही है कि करीब 50 साल पहले भी बांग्लादेश में सैन्य तख्ता पलट होने के बाद ये दोनों बहनें भारत आईं थी. तब शेख हसीना ने दिल्ली के लाजपत नगर में ली 6 साल तक गुपचुप तरीके से पनाह ली थी. आइए जानते हैं वो किस्सा.

बांग्लादेश की लौह महिला कही जाने वाली शेख हसीना इस मुल्क के संस्थापक शेख मुजीबुर रहमान की बेटी हैं. लगातार चार बार प्रधानमंत्री रहीं हसीना का यह पांचवां कार्यकाल था. लेकिन देश की राजनीति के अर्श पर पहुंचने से पहले उन्होंने कई मुश्किलों का सामना किया.

एक दिन में खो दिए परिवार के कई लोग

पश्चिमी पाकिस्तान (वर्तमान में पाकिस्तान) के रवैये से बढ़ते असंतोष के बीच पूर्वी पाकिस्तान के नेता शेख मुजीबुर रहमान ने आवामी लीग नाम से पार्टी बनाई थी. 1970 के चुनाव में उनकी पार्टी भारी मतों से जीती लेकिन पश्चिमी पाकिस्तान ने उल्टा शेख मुजीब को जेल में डाल दिया. उसी साल 26 मार्च को मुजीबुर रहमान ने बांग्लादेश को आजाद घोषित कर दिया. इसी के साथ शुरू हुआ बांग्लादेश का स्वतंत्रता संघर्ष. आखिरकार 16 दिसंबर 1971 को बांग्लादेश की मुक्ति वाहिनी ने भारत के सैनिक सहयोग से पाकिस्तान को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया और बांग्लादेश का स्वतंत्रता संग्राम पूरा हुआ.

Mujibur Rahman Family

शेख मुजीबुर रहमान का परिवार.

बंग बंधु (बंगाल का दोस्त) मुजीबुर रहमान नए मुल्क के पहले राष्ट्रपति चुने गए. लेकिन उनका पहला कार्यकाल पूरा भी नहीं हुआ था कि देश की सेना ने बगावत कर दी. 15 अगस्त 1975 की सुबह को कुछ हथियारबंद लड़ाके शेख हसीना के घर में घुसे और उनके माता-पिता और भाईयों समेत परिवार के 17 सदस्यों को मौत के घाट उतार दिया. हालांकि, इस हमले में शेख हसीना और उनकी बहन बच गईं.

यह भी पढे़ं 👇

August 12 History

12 August History: जब Ford ने बनाई पहली Model T और IBM ने लॉन्च किया पहला PC

बुधवार, 12 अगस्त 2026
Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

बुधवार, 12 अगस्त 2026
IMD Alert

IMD Weather Alert: पूर्वी राजस्थान में अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी, 11 अगस्त को रेड अलर्ट

बुधवार, 12 अगस्त 2026
Breaking News Live Updates 12

Breaking News Live Updates 12 अगस्त 2026: Top Alerts, हर खबर सबसे पहले

बुधवार, 12 अगस्त 2026
1975 में दिल्ली ही क्यों आई शेख हसीना?

बांग्लादेश में जब राष्ट्रपति आवास पर यह सब हो रहा था, तब शेख हसीना अपने पति वाजिद मियां और बहन शेख रिहाना के साथ यूरोप में थीं. जब शेख हसीन को हत्याकांड का पता चला तो पहले तो उन्हें इस पर यकीन ही नहीं हुआ क्योंकि उनके पिता को बांग्लादेश में काफी सम्मान हासिल था. लेकिन फिर बाद में उन्होंने भारत में शरण लेने का फैसला किया.

2022 में दिए इंटरव्यू में बांग्लादेश की शेख हसीना ने उन दिनों को याद करते हुए बताया, ‘इंदिरा गांधी ने तुरंत हमें सूचना भेजी कि वह हमें सुरक्षा और आश्रय देना चाहती हैं… हमने यहां (दिल्ली) आने का फैसला किया क्योंकि हमारे मन में था कि अगर हम दिल्ली जाएंगे, तो दिल्ली से हम वापस हमारे देश जा पाएंगे. और तब हम जान पाएंगे कि परिवार के कितने सदस्य अभी भी जीवित हैं.’ उन्होंने कहा कि वो अपनी बहन और पति के साथ जर्मनी से दिल्ली आए और यहां के गुप्त निवासी की तरह रहे.

Sheikh Hasina Delhi 1975

शेख हसीना लुटियंस दिल्ली में रहीं. (फोटो- Getty Images)

यहां रहा शेख हसीना का परिवार

शेख हसीना के परिवार के लिए इंदिरा गांधी की सरकार ने सभी इंतजाम किए हुए थे. उनके पति के लिए नौकरी और परिवार के लिए घर की व्यवस्था थी. हसीना के पति साइंटिस्ट थे. उन्हें नई दिल्ली में स्थित परमाणु ऊर्जा आयोग में नौकरी मिल गई. वहां उन्होंने सात वर्ष काम किया.

दिल्ली में, हसीना पहले 56 रिंग रोड, लाजपत नगर-3 में रहीं. फिर लुटियंस दिल्ली के पंडारा रोड में एक घर में शिफ्ट हो गईं. परिवार की असली पहचान छिपाने के लिए उन्हें मिस्टर और मिसेज मजूमदार की नई पहचान दी गई. पंडारा रोड का उनका घर तीन कमरों था. घर के आसपास सुरक्षा कर्मियों का पहरा रहता था.

शेख हसीना को किसी को अपनी असली पहचान बताने की मनाही थी. साथ ही दिल्ली में किसी से संपर्क रखने को भी मना किया गया था. भारत में उनके रहने से न केवल उनकी सुरक्षा सुनिश्चित हुई बल्कि उन्हें राजनीतिक संबंध बनाने का मौका भी मिला जो बाद में उनके पॉलिटिकल करियर में महत्वपूर्ण साबित हुआ.

शेख हसीना की घर वापसी, स्वागत में भीड़ इकट्ठा हुई

भारत में 6 साल रहने के बाद 17 मई, 1981 को शेख हसीना अपने वतन बांग्लादेश लौट गई. उनके समर्थन में लाखों लोग एयरपोर्ट पहुंचे थे. लेकिन उन्हें काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा. भ्रष्टाचार के आरोपों में कारावास सहित कई चुनौतियों का सामना करने के बाद शेख हसीना आखिरकार 1996 में सत्ता में आईं और पहली बार बांग्लादेश की प्रधान मंत्री बनीं. हालांकि, इसके बाद 2001 का चुनाव वो हार गईं. लेकिन 2009 में जब वो बांग्लादेश की पीएम बनीं तो तब से अब तक लगातार उनकी ही सरकार देश में रही.

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

फ्रांस की राजधानी में JioFinance App के प्रवेश की घोषणा, भारतीय यात्रियों को मिलेगी सहायता

Next Post

हॉलीवुड एक्टर ह्यू जैकमैन हो गए थे ऐश्‍वर्या की खूबसूरती के दिवाने, दोनों से जुड़ा यह पुराना किस्सा चर्चा में

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

August 12 History

12 August History: जब Ford ने बनाई पहली Model T और IBM ने लॉन्च किया पहला PC

बुधवार, 12 अगस्त 2026
Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

बुधवार, 12 अगस्त 2026
IMD Alert

IMD Weather Alert: पूर्वी राजस्थान में अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी, 11 अगस्त को रेड अलर्ट

बुधवार, 12 अगस्त 2026
Breaking News Live Updates 12

Breaking News Live Updates 12 अगस्त 2026: Top Alerts, हर खबर सबसे पहले

बुधवार, 12 अगस्त 2026
Aaj Ka Rashifal 12 August 2026

Aaj Ka Rashifal 12 August 2026: मेष से मीन तक सभी राशियों का भाग्य जानें

बुधवार, 12 अगस्त 2026
Punjab Teacher Training

Punjab Teacher Training: 21,850 शिक्षकों को नशे और मानसिक स्वास्थ्य पर मिलेगा प्रशिक्षण

मंगलवार, 11 अगस्त 2026
Next Post
cliQ India Hindi

हॉलीवुड एक्टर ह्यू जैकमैन हो गए थे ऐश्‍वर्या की खूबसूरती के दिवाने, दोनों से जुड़ा यह पुराना किस्सा चर्चा में

Lal Krishna Advani को मिलेगा भारत रत्न सम्मान

बीजेपी के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती

शेख हसीना

Share Market: शेयर बाजार में गिरावट की हैट्रिक, सेंसेक्स 222 अंक टूटा; निवेशकों के ₹1.57 लाख करोड़ डूबे

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।