सोमवार, 6 अप्रैल 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - जब केजरीवाल भ्रष्ट तो कोई ईमानदार नहीं, सीबीआई ने कल बुलाया है, मैं जाउंगा- अरविंद केजरीवाल

जब केजरीवाल भ्रष्ट तो कोई ईमानदार नहीं, सीबीआई ने कल बुलाया है, मैं जाउंगा- अरविंद केजरीवाल

The News Air Team by The News Air Team
शनिवार, 15 अप्रैल 2023
in Breaking News, राष्ट्रीय, सियासत
A A
0
अरविंद केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल

104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare
  • – आरोप लगाते हैं कि गोवा चुनाव में पैसा इस्तेमाल हुआ, इन्होंने वेंडर्स अरेस्ट किए, वहां कुछ नहीं मिला, सारी पेमेंट चेक से हुई है, चुनाव आयोग गए तो वहां भी कुछ नहीं मिला- अरविंद केजरीवाल
  • – पीएम मोदी सिर से पांव तक भ्रष्टाचार में डूबे हैं, प्रधानमंत्री के लिए भ्रष्टाचार कोई मुद्दा है ही नहीं- अरविंद केजरीवाल
  • – ईडी झूठ बोल रही कि मनीष सिसोदिया ने 14 मोबाइल फोन तोड़ दिए, इनमें से 5 सीबीआई-ईडी के पास और बाकी भी इस्तेमाल हो रहे हैं- अरविंद केजरीवाल
  • – हम झूठे सबूत बनाने और कोर्ट में झूठा साक्ष्य पेश करने के लिए सीबीआई और ईडी के अधिकारियों के खिलाफ केस दर्ज करेंगे- अरविंद केजरीवाल
  • – मोदी जी के खास सत्यपाल मलिक कह रहे हैं कि मोदी जी को भ्रष्टाचार से कोई दिक्कत नहीं, इनके कई सीएम भ्रष्टाचार का पैसा उपर तक भेजते हैं, जो इनके दोस्त की कंपनी में निवेश होता है- अरविंद केजरीवाल
  • – मैं भी कह रहा हूं कि मैंने 17 सितंबर की शाम 7 बजे नरेंद्र मोदी को एक हजार करोड़ दिए, क्या इस आधार पर उन्हें गिरफ्तार कर लेंगे, सबूत तो होना चाहिए?- अरविंद केजरीवाल
  • – जांच एजेंसियां लोगों को टॉर्चर, मारपीट और बेटी कॉलेज कैसे जाएगी, की धमकी देकर कह रही कि केजरीवाल-मनीष सिसोदिया का नाम ले लो- अरविंद केजरीवाल
  • – भारत के 75 साल के इतिहास में किसी पार्टी को इतना टारगेट नहीं किया गया, जितना आम आदमी पार्टी को किया जा रहा हैं- अरविंद केजरीवाल
  • – ‘‘आप’’ ने देश को गरीबी दूर करने, बच्चों को शिक्षा और रोजगार देने की उम्मीद दी है, प्रधनमंत्री इस उम्मीद को कुचलना चाहते हैं- अरविंद केजरीवाल

नई दिल्ली, 15 अप्रैल (The News Air) ‘‘आप’’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को सीबीआई से समन मिलने के बाद शनिवार को प्रेस वार्ता के जरिए देश के सामने अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि अगर केजरीवाल भ्रष्टाचारी है तो इस दुनिया में कोई ईमानदार नहीं है। सीबीआई ने मुझे कल बुलाया है, मैं जाउंगा। सीबीआई-ईडी एक साल से शराब घोटाले की जांच कर रही हैं, अब तक तो पैसे और सबूत मिल जाने चाहिए, लेकिन कुछ नहीं मिला। आरोप लगाते हैं कि 100 करोड़ रुपए की रिश्वत ली और दी गई, जो गोवा चुनाव में इस्तेमाल हुआ। जांच एजेंसियों ने गोवा जाकर अपनी सारी जांच कर ली और वहां भी कुछ नहीं मिला, तो फिर 100 करोड़ रुपए कहां हैं? सच्चाई यह है कि शराब घोटाला कुछ है ही नहीं। पैसा तो तब मिलेगा, जब रिश्वत ली और दी गई होगी। सीएम ने कहा कि लोगों को टॉर्चर कर, धमकी और थर्ड डिग्री देकर उनसे केजरीवाल व मनीष सिसोदिया का नाम लेने के लिए दबाव बनाया जा रहा है। हम झूठे सबूत बनाने और कोर्ट में झूठा साक्ष्य पेश करने के लिए सीबीआई और ईडी के अधिकारियों के खिलाफ केस दर्ज करेंगे।

ईडी-सीबीआई एक साल से शराब घोटाले की जांच कर रही हैं, अब तब तो सारा पैसा और सबूत मिल जाने चाहिए- अरविंद केजरीवाल

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को प्रेस वार्ता कर कहा कि पिछले करीब एक साल से भारतीय जनता पार्टी चिल्ला-चिल्ला कर कह रही है कि दिल्ली में शराब घोटाला हो गया। देश की सबसे बड़ी जांच एजेंसियां अपना सारा काम छोड़कर इसकी जांच में लगी हुई हैं। मैं समझता हूं कि जांच एजेंसियों को अब तक सारा पैसा और सबूत मिल ही गया होगा। ईडी-सीबीआई ने अपनी सारी जांच पूरी करने के बाद पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया पर 14 फोन तोड़ कर सबूत नष्ट करने का आरोप लगाया है। सीएम अरविंद केजरीवाल ने ईडी की चार्जशीट देश के सामने रखते हुए कहा कि चार्जशीट में सभी 14 मोबाइल फोन की आईएमईआई नंबर लिखा हुआ है। ईडी का कहना है कि ये सभी 14 फोन मनीष सिसोदिया के थे और उन्होंने इन 14 फोन को नष्ट कर दिया। यह बात ईडी के दस्तावेज में है। इस दस्तावेज के बाद ईडी के कुछ सीजर मेमो भी अटैच है। इस सीजर मेमो में ईडी खुद ही कह रही है कि इन 14 फोन में से 4 फोन उसके पास है। वहीं, सीबीआई का एक दस्तावेज है। जिसमें कहा गया है कि इन 14 में से एक फोन सीबीआई के पास है। जांच एजेंसियां कह रही हैं कि मनीष सिसोदिया ने 14 मोबाइल तोड़ दिए, लेकिन इसमें से 5 मोबाइल ईडी-सीबीआई के कब्जे में हैं। 

ईडी-सीबीआई को भी पता है कि सभी 14 फोन जिंदा और इस्तेमाल में हैं- अरविंद केजरीवाल

सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हम बहुत छोटे लोग हैं। हमारे पास इतने साधन नहीं है। इसी सीमित साधनों के जरिए हमने भी पिछले एक-डेढ़ महीने में जांच की है। हमारी जांच में पता चला है कि 14 मोबाइल फोन में से 5 तो सीबीआई-ईडी के पास है और बाकी 9 मोबाइल में से अधिकांश जिंदा हैं। इन मोबाइल को कोई न कोई इस्तेमाल कर रहा है। ये सारे मोबाइल फोन मनीष सिसोदिया के नहीं हैं। यह बिल्कुल सत्य है कि ये सारे फोन इस्तेमाल में हैं, यह बात ईडी और सीबीआई को पता है। ईडी-सीबीआई ने एफिडेविट पर झूठ बोलकर कोर्ट को गुमराह किया और कोर्ट के सामने झूठा सबूत पेश किया। क्योंकि शराब घोटाला कुछ है ही नहीं। सीबीआई-ईडी को अब तक कुछ मिला भी नहीं है। इसलिए जांच एजेंसियों ने झूठ बोलकर मनीष सिसोदिया को फंसाने की कोशिश की। 

ईडी चंदन रेड्डी से ऐसा क्या उगलवाना चाह रही थी कि उसकी इतनी पिटाई की गई कि उसके कान के पर्दे फट गए?- अरविंद केजरीवाल

सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि ये जांच एजेंसियों रोज किसी न किसी को पकड़ लेते हैं और उनको टॉर्चर कर, धमकी देकर और मानसिक-शारीरिक उत्पीड़न कर व थर्ड डिग्री देकर उनसे केजरीवाल, मनीष सिसोदिया का नाम लेने के लिए दबाव बनाया जा रहा है। कोई चंदन रेड्डी हैं। मैं इनको नहीं जानता हूं। सीएम ने चंदन रेड्डी की मेडिकल रिपोर्ट सार्वजनिक करते हुए कहा कि मेडिकल रिपोर्ट में लिखा है कि मरीज चंदन रेड्डी ने कहा कि 16 और 17 सितंबर 2022 को ईडी ने उसके दोनों कानों पर पिटाई की। इससे उसके कान के पर्दे फट गए और उसको सुनाई नहीं दे रहा है। सीएम ने प्रश्न खड़ा करते हुए कहा कि ईडी चंदन रेड्डी से ऐसा क्या उगलवाना चाह रही थी और उस पर क्या कहने का दबाव डाला जा रहा था कि ईडी ने उसकी इतनी पिटाई की कि उसके कान के पर्दे फट गए। चंदन रेड्डी को किस कागज पर दस्तखत करने के लिए कहा जा रहा है और जब उसने झूठ बोलने से इन्कार कर दिया तो ईडी ने उसकी पिटाई की। 

जहां कोई घोटाला नहीं हुआ है, वहां लोगों को धमकी देकर बयान लिखवाने की कोशिश की जा रही है, मोदी जी ये चल क्या रहा है?- अरविंद केजरीवाल

सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि कोई अरुण पिल्लई हैं। उनको धमकी दी गई और टॉर्चर किया गया और उनसे कुछ लिखवा लिया गया। दो-चार दिन बाद अरुण पिल्लई ने कोर्ट में बयान दिया कि मुझे टॉर्चर करके बयान लिया गया। इसी तरह, समीर महेंद्रू से टॉर्चर करके बयान लिया गया। समीर महेंद्रू ने भी अपना बयान वापस ले लिया। मनास्वनी प्रभुणे व भूषण बेलगावी से टॉर्चर करके बयान लिया गया, उन्होंने ने भी अपना बयान वापस ले लिया। इसके अलावा भी पता नहीं कितने लोग हैं, जिनको टॉर्चर करके उनसे बयान लिए गए। ये एक के बाद एक जिन लोगों को बुला रहे हैं, उनको मारते-पिटते और टॉर्चर करते हैं। एक व्यक्ति ऐसा भी है, जिसे ईडी ने एक कमरे में बैठा दिया और दूसरे कमरे उसकी पत्नी ओर उसके पिता को बैठा दिया। अधिकारी उसको बोलते हैं कि कागज पर दस्तखत कर दे, नही ंतो तेरी पत्नी और पिता को भी जेल भेज रहे हैं। सीएम ने प्रधानमंत्री से पूछा कि ये चल क्या रहा है? जहां कोई घोटाला नहीं हुआ है, वहां लोगों को धमकी और मारपीट कर जबरदस्ती बयान लिखवाने की कोशिश की जा रही है। एक व्यक्ति की दो जवान बेटियां हैं। उस व्यक्ति से कहा गया कि देखते हैं कल तेरी बेटी कॉलेज कैसे पहुंचती है? एक व्यक्ति के वकील ने कोर्ट में खड़े होकर कहा कि हमारे मुवक्किल पर दिल्ली के राजनेताओं का नाम लेने का दबाव डाला जा रहा है। जांच एजेंसियों की यही जांच चल रही है।

ईडी-सीबीआई को अभी तक कुछ नहीं मिला, पैसा तो तब मिलेगा, जब रिश्वत ली और दी गई होगी- अरविंद केजरीवाल

सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि एक साल जांच करने के बाद ये आरोप लगाते हैं कि 100 करोड़ रुपए की रिश्वत ली गई और दी गई तो वो 100 करोड़ रुपए कहां हैं? अब तक 400 से ज्यादा रेड हो चुकी हैं लेकिन एक पैसा नहीं मिला। ये पैसा कहां हैं? जांच एजेंसियों ने मनीष सिसोदिया के घर के गद्दे फाड़ लिए, उनके गांव भी हो आए, बैंक लॉकर भी छान मारे, लेकिन 100 करोड़ रुपए में से कुछ भी नहीं मिला। फिर आरोप लगाया कि 100 करोड रुपए गोवा विधानसभा चुनाव में लगाया। हमने गोवा में जितने वेंडर्स से काम कराए थे, उन सारे वेंडर्स पर ये लोग छापे मार चुके हैं और उनसे बयान ले चुकी हैं, लेकिन वहां भी कुछ नहीं मिला। हमने सारे वेंडर्स को चेक के जरिए पेमेंट की हुई है। इसके अलावा चुनाव का सारा हिसाब चुनाव आयोग को भी दिया है, वहां भी इनको कुछ नहीं मिला। गोवा चुनाव में भी जांच एजेंसियों को कुछ नहीं मिला। अगर रिश्वत ली गई तो फिर पैसा कहां गया? जांच एजेंसियों को पैसा तो तब मिलेगा, जब रिश्वत ली और दी गई होगी।

ये आरोप लगा रहे हैं कि गोवा चुनाव में 100 करोड़ रुपए दिए तो सबूत कहां है? – अरविंद केजरीवाल

सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि मैं आज इस प्रेस वार्ता में कह रहा हूं कि मैंने 17 सितंबर की रात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक हजार करोड़ रुपए दिए, तो क्या इस आधार पर उनको गिरफ्तार कर लेंगे। आरोप लगाने के लिए मेरे पास कुछ तो सबूत होना चाहिए तभी तो मैं कहूंगा कि मैंने प्रधानमंत्री को एक हजार करोड़ रुपए दिया। ऐसे तो देश में खड़े होकर कोई भी कुछ भी कह देगा और गिरफ्तार कर लेंगे। बार-बार आरोप लगा रहे हैं कि गोवा चुनाव में 100 करोड़ रुपए दिए तो सबूत कहां है? इनके पास कोई सबूत नहीं है। 

दिल्ली की शराब नीति बहुत पारदर्शी थी, ये लागू होती तो भ्रष्टाचार खत्म हो जाता, यही पॉलिसी पंजाब में लागू है और 50 फीसद राजस्व बढ़ गया- अरविंद केजरीवाल

यह भी पढे़ं 👇

Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

सोमवार, 6 अप्रैल 2026
Breaking News Live Updates 6 April 2026

Breaking News Live Updates 6 April 2026: Top Headlines, हर अपडेट सबसे पहले

सोमवार, 6 अप्रैल 2026
Weather Forecast

Weather Forecast: IMD का बड़ा अलर्ट, कई राज्यों में बारिश-ओले

सोमवार, 6 अप्रैल 2026
6 April History

6 April History: जानें क्या हुआ था इस दिन

सोमवार, 6 अप्रैल 2026

सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि शराब नीति बहुत ही पारदर्शी नीति थी। इस पॉलिसी को सही लागू होने के बाद पूरे शराब सेक्टर से भ्रष्टाचार खत्म कर देती। यह इस बात से साबित होता है कि यही पॉलिसी जब पंजाब में लागू की गई तो इससे एक साल के अंदर 50 फीस राजस्व बढ़ गया। इन्होंने दिल्ली के अंदर इस पॉलिसी को लागू ही नहीं करने दी। लेकिन पूर्ण राज्य होने के कारण पंजाब में इनकी नहीं चल लाई। मैं मोदी जी से कहना चाहता हूं कि अगर केजरीवाल भ्रष्टचारी है तो फिर इस दुनिया के अंदर कोई ईमानदार नहीं है। यहां मुद्दा शराब घोटाला, भ्रष्टाचार और उसकी जांच है ही नहीं। ऐसा सख्श देश का प्रधानमंत्री जो सिर से पांव तक भ्रष्टाचार के अंदर डूबा हुआ है, उसके लिए भ्रष्टाचार मुद्दा कैसे हो सकता है? मार्च के आखिरी हफ्ते में मैंने विधानसभा के अंदर इनके कई सारे भ्रष्टाचार गिनाए थे, जो इन्होंने किए हैं। जिस दिन मैंने विधानसभा में भाषण दिया था, उस दिन शाम को संजय सिंह का मैसेज आया था कि अरविंद जी अब अगला नंबर आपका है।

मोदी जी के खास सत्यपाल मलिक कह रहे हैं कि मोदी जी को भ्रष्टाचार से कोई परहेज नहीं- अरविंद केजरीवाल

सीएम अरविंद केजरीवाल ने सत्यपाल मलिक के एक साक्षात्कार का जिक्र करते हुए कहा कि सत्यपाल मलिक ने कहा कि मोदी जी को भ्रष्टाचार से कोई परहेज नहीं है। यह बात मैं नहीं कह रहा हूं, यह बात उनके अपने गवर्नर कह रहे हैं। सत्यपाल मलिक मोदी जी के बहुत खास लोगों में गिने जाते थे। मोदी जी ने पहले उनको जम्मू-कश्मीर का गवर्नर बनाया, फिर गोवा, मेघालय का गवर्नर बनाया। सत्यपाल जी ने कहा है कि मेरी मोदी जी के साथ जो बातचीत हुई है, उससे मुझे पता चला है कि मोदी जी को भ्रष्टाचार से किसी तरह का परहेज नहीं है। उसी इंटरव्यू में सत्यपाल मलिक ने यह भी कहा है कि कुछ ऐसे मुख्यमंत्री हैं, जो भ्रष्टाचार करके खूब पैसे इकट्ठे करते हैं, लेकिन वो सारा पैसा मुख्यमंत्री अपने पास नहीं रखते हैं। वो उपर भी पैसा भेजते हैं और वहां से वो पैसा उनके दोस्त की कंपनियों में निवेश होता है। मैंने भी तो विधानसभा में कुछ इसी तरह कहा था। मेरी बात तो नहीं मानी, लेकिन अब तो इनके गवर्नर रहे सत्यपाल मलिक कह रहे हैं। इसलिए ऐसा व्यक्ति, जो इतना भ्रष्टाचार कर रहा है, उसके लिए भ्रष्टाचार मुद्दा हो ही नहीं सकता।

जब मोदी जी को गुजरात के एक सरकारी स्कूल में फोटो खिंचवाने जाना था, तब इनको एक टेंपरेरी क्लास बनवानी पड़ी- अरविंद केजरीवाल

सीएम अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री को आम आदमी पार्टी के पीछे पड़े होने की वजह बताते हुए कहा कि भारत के 75 साल के इतिहास में किसी एक पार्टी को इतनी बुरी तरह से टारगेट नहीं किया गया है, जिस तरह से ये लोग आम आदमी पार्टी को टारगेट कर रहे हैं। पार्टी के नंबर दो और तीन व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। इनको गिरफ्तार करने के पीछे इनका मकसद मेरी गर्दन तक पहुंचना है। इसलिए अब ये मेरे पीछे पड़े हैं और मुझ तक पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं। आम आदमी पार्टी को इतना टारगेट करने के पीछे कारण है कि 75 साल के बाद आम आदमी पार्टी ने इस देश को ऐसी उम्मीद दी है, जो कोई दूसरी पार्टी नहीं दे पाई। गुजरात में भाजपा की 30 साल से सरकार है। इसमें प्रधानमंत्री मोदी खुद 12 साल वहां पर मुख्यमंत्री रहे। पिछले 30 साल में ये लोग एक सरकारी स्कूल ठीक नहीं कर पाए। जब मोदी जी को फोटो खिंचवाने के लिए सरकारी स्कूल में जाना था तब इनको एक टेंट के अंदर टेंपरेरी क्लास बनवानी पड़ी। ये लोग फोटो खिंचवाने लायक भी एक सरकारी स्कूल नहीं बना पाए। वहीं दूसरी तरफ, केवल पांच साल के अंदर हमने दिल्ली के अंदर सारे सरकारी स्कूलों को कायाकल्प कर दिया। हमने सारे सरकारी स्कूल ठीक कर दिए। इस देश के लोगों को आम आदमी पार्टी ने एक उम्मीद दी है कि केवल ‘‘आप’’ उनकी गरीबी दूर कर सकती है, उनके बच्चों को शिक्षित और रोजगार दे सकती है। प्रधनमंत्री लोगों की उस उम्मीद को कुचलना चाहते हैं। प्रधानमंत्री नहीं चाहते हैं कि लोगों की यह उम्मीद आगे बढ़े, क्योंकि अभी तक इन सारी पार्टियों की मिलकर लूट चल रही थी। अगर इनको स्कूल-अस्पताल बनवाने पड़ गए तो उनको लूटने के लिए पैसे नहीं बचेंगे। कल सीबीआई ने मुझे बुलाया है, मैं जाउंगा। मैं प्रधानमंत्री से कहना चाहूंगा कि अगर केजरीवाल चोर और भ्रष्टाचारी है तो इस दुनिया में कोई ईमानदार नहीं है।

Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

एआईएफएफ ने विदेशी खिलाड़ियों पर राज्य लीगों में खेलने पर प्रतिबन्ध लगाया

Next Post

केजरीवाल से पूछताछ : दिल्ली में सीएम भगवंत मान, संजय सिंह का धरना

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

सोमवार, 6 अप्रैल 2026
Breaking News Live Updates 6 April 2026

Breaking News Live Updates 6 April 2026: Top Headlines, हर अपडेट सबसे पहले

सोमवार, 6 अप्रैल 2026
Weather Forecast

Weather Forecast: IMD का बड़ा अलर्ट, कई राज्यों में बारिश-ओले

सोमवार, 6 अप्रैल 2026
6 April History

6 April History: जानें क्या हुआ था इस दिन

सोमवार, 6 अप्रैल 2026
Rashifal

आज का Rashifal 6 April 2026: बड़ा बदलाव, जानें क्या कहते हैं तारे

सोमवार, 6 अप्रैल 2026
Raghav Chadha

Raghav Chadha पर बड़ा आरोप: Deleted Tweets का सच क्या है?

रविवार, 5 अप्रैल 2026
Next Post
Bhagwant Mann

केजरीवाल से पूछताछ : दिल्ली में सीएम भगवंत मान, संजय सिंह का धरना

Atik Ahmed

अतीक के हमलावरों का आपराधिक रिकॉर्ड रहा है : पुलिस

atik Ahmed gangster

अतीक अहमद ने कहा था, 'मैं एनकाउंटर में मारा जाऊंगा'

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।