रविवार, 12 अप्रैल 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - इजरायल जैसा हमला भारत पर हो जाए तो क्या होगा, हमारे पास है ‘आयरन डोम’ जैसा कोई सिस्टम?

इजरायल जैसा हमला भारत पर हो जाए तो क्या होगा, हमारे पास है ‘आयरन डोम’ जैसा कोई सिस्टम?

The News Air Team by The News Air Team
सोमवार, 15 अप्रैल 2024
in Breaking News, NEWS-TICKER, राष्ट्रीय
A A
0
आयरन डोम
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

नई दिल्ली, 15 अप्रैल (The News Air): ईरान ने एकसाथ सैकड़ों ड्रोन और मिसाइलों से इजरायल पर हमला बोल दिया। हालांकि, गिनती की कुछ मिसाइलों के सिवा ईरान का एक भी हमला कामयाब नहीं हो सका। ईरान के एकमुश्त हमलों को नाकामयाब बनाने का श्रेय इजरायल के ‘आयरन डोम’ को जाता है। आयरन डोम इजरायल का वह कवच है जो आसमान से आने वाले घातक से घातक हथियारों को पहचानकर नेस्तनाबूद कर देता है। एक विदेशी पत्रकार ने सोशल मीडिया एक्स पर ईरानी हमलों के खिलाफ आयरन डोम की सफलता की गाथा लिखी है। उन्होंने बताया, ‘इजरायल की आयरन डोम एंटी मिसाइल डिफेंस सिस्टम कमाल का है। इसने इजरायल पर ईरान से आई 331 मिसाइलों और ड्रोन में से सभी 185 कामिकेज ड्रोन को मार गिराया। इसने 110 बैलिस्टिक मिसाइलों में से 103 को मार गिराया। साथ ही, सभी 36 क्रूज मिसाइलों को भी मार गिराया। सिर्फ 7 बैलिस्टिक मिसाइलों का ही असर इजराइली क्षेत्र पर हुआ।’

आयरन डोम के सिवा भी इजरायल के पास इतने सिस्टम!

इस पर भारतीय उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने इजरायल के पास आयरन डोम समेत एयर डिफेंस बाकी सिस्टम्स भी गिना दिए। उन्होंने एक्स पर लिखा, ‘इजरायल के पास आयरन डोम से भी ज्यादा है। उनके पास डेविड स्लिंग नामक एक लंबी दूरी का इंटरसेप्शन सिस्टम है। उनके पास एरो 2 और 3 सिस्टम भी हैं। लेजर का उपयोग करने वाला आयरन बीम भी है। अभेद्य डिफेंस इंटरसेप्शन सिस्टम होना आज आक्रामक हथियारों के जखीरे जितना ही महत्वपूर्ण है।’ महिंद्रा ने भारत में भी बेहद ताकतवर डिफेंस सिस्टम पर फोकस और खर्च बढ़ाने की जरूरत बताई है।

क्या भारत के पास है आयरन डोम जैसा कोई सिस्टम?

महिंद्रा का कहना सौ फीसदी सही है। भारत भी इजरायल जैसे ही चीन-पाकिस्तान जैसे दुश्मनों से घिरा है। दोनों ही पड़ोसी देश परमाणु हथियारों से लैस हैं। हमारे पास भी परमाणु हथियार हैं। दरअसल, परमाणु हथियार युद्ध को एक सीमा तक सीमित रखने के लिए होते हैं ताकि संपूर्ण विनाश की नौबत नहीं आए। यही वजह है कि दुश्मन के हमलों को निष्प्रभावी करना ही सर्वोच्च प्राथमिकता होती है, उनके इलाकों में ज्यादा से ज्यादा तबाही मचाना दूसरी। यह स्वाभाविक ही है कि युद्ध की परिस्थिति में दुश्मन को नुकसान पहुंचाने से ज्यादा जरूरी खुद का बचाव करना है। तो सवाल है कि क्या भारत इसके लिए तैयार है? क्या भारत के पास भी आयरन डोम जैसा कोई एयर डिफेंस सिस्टम है जो दुश्मन के हथियारों को हवा में ही मार गिराए?

यह भी पढे़ं 👇

Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

रविवार, 12 अप्रैल 2026
Breaking News Live Updates 12 April 2026

Breaking News Live Updates 12 April 2026: Top Stories, हर खबर सबसे पहले

रविवार, 12 अप्रैल 2026
IMD Heat Wave Warning

IMD Heat Wave Warning: उत्तर भारत में 6-8°C बढ़ेगा तापमान, चौंकाने वाला अलर्ट जारी

रविवार, 12 अप्रैल 2026
12 April History

12 April History: अंतरिक्ष में पहुंचा पहला इंसान, आज का इतिहास में दर्ज बड़ी घटनाएं

रविवार, 12 अप्रैल 2026

भारत एयर डिफेंस सिस्टम पर दशकों से काम कर रहा है। भारत ने बैलिस्टिक और क्रूज, दोनों तरह की मिसाइलों के खिलाफ मजबूत रक्षा प्रणाली विकसित की है।

पहले बात बैलिस्टिक मिसाइल डिफेंस सिस्टम की…

भारत का बैलिस्टिक मिसाइल डिफेंस प्रोग्राम एक दोहरी प्रणाली है जिसमें दो भूमि और समुद्र आधारित इंटरसेप्टर मिसाइलें शामिल हैं। पृथ्वी वायु रक्षा (PAD) मिसाइल हाई अल्टिट्यूट पर इंटरसेप्शन जबकि उन्नत वायु रक्षा (AAD) मिसाइल लो अल्टिट्यूड पर इंटरसेप्शन के लिए है। यह द्वीस्तरीय ढाल 5,000 किलोमीटर दूर से छोड़ी गई किसी भी आने वाली मिसाइल को रोकने में सक्षम है। इस सिस्टम में प्रारंभिक चेतावनी और ट्रैकिंग रडार और कमांड एंड कंट्रोल पदों का एक ओवरलैपिंग नेटवर्क भी शामिल है।

पृथ्वी वायु रक्षा (PAD): अब इसका नाम बदलकर प्रद्युम्न बैलिस्टिक मिसाइल इंटरसेप्टर कर दिया गया है। इसे 50 किलोमीटर से ऊपर की ऊंचाई (एक्सो-वायुमंडलीय) पर आने वाली मिसाइलों को रोकने के लिए डिजाइन किया गया है। यह एएडी के साथ भारत की द्वीस्तरीय बैलिस्टिक मिसाइल रक्षा प्रणाली का हिस्सा है।

उन्नत वायु रक्षा (AAD): भारत के बैलिस्टिक मिसाइल रक्षा कार्यक्रम का एक हिस्सा एएडी एक एंटी बैलिस्टिक मिसाइल प्रणाली है जिसे 15-25 किलोमीटर की ऊंचाई पर एंडो एटमॉसफेयर में आने वाली मिसाइलों को रोकने के लिए डिजाइन किया गया है। इसका उद्देश्य शहरों और रणनीतिक संपत्तियों को बैलिस्टिक मिसाइल हमलों से बचाना है।

जहां तक बात क्रूज मिसाइलों के हमले से रक्षा की है तो भारत के पास बराक-8 एयर डिफेंस सिस्टम है…

बराक 8: भारत और इजरायल ने इसे संयुक्त रूप से विकसित किया है। बराक 8 एक उन्नत, लंबी दूरी की मिसाइल रक्षा और वायु रक्षा प्रणाली है। बराक 8 एयर डिफेंस सिस्टम कम और लंबी दूरी, दोनों पर हवाई खतरों को रोकने में सक्षम है और इसका उपयोग भारतीय और इजरायली दोनों सशस्त्र बल करते हैं। यह सिस्टम बहुमुखी है और इसे जहाजों के साथ-साथ जमीन पर भी तैनात किया जा सकता है। इस मिसाइल का नौसैनिक संस्करण समुद्र में अपने युद्धपोतों को निशाना बनाने के लिए आ रही दुश्मन की क्रूज मिसाइलों और लड़ाकू जेट को रोक सकती है। इसे भारतीय वायु सेना और थल सेना में भी शामिल किया जाना है।

आकाश एयर डिफेंस सिस्टम

इनके अलावा, भारत आकाश सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल प्रणाली जैसी अन्य प्रणालियों के साथ अपनी मिसाइल रक्षा क्षमताओं को बढ़ाने पर काम कर रहा है, जिसे 18 हजार मीटर तक की ऊंचाई पर 30 किमी दूर तक विमानों को निशाना बनाने के लिए डिजाइन किया गया है। आकाश मिसाइल डिफेंस सिस्टम भी निचली और मध्यम ऊंचाई पर लड़ाकू जेट, ड्रोन, क्रूज मिसाइल और हवा से सतह पर मार करने वाली मिसाइलों जैसे हवाई लक्ष्यों को बेअसर कर सकता है। आकाश को निचली और मध्यम ऊंचाई पर विमानों, ड्रोन और क्रूज मिसाइलों से बचाव के लिए डिजाइन किया गया है। यह एक साथ कई लक्ष्यों को शामिल करने की अपनी क्षमता के लिए जाना जाता है।

भारत के पास दुनिया का सबसे धाकड़ S-400 सिस्टम

भारत ने रूस से एस-400 एयर डिफेंस खरीदा है। भारत ने अपनी रक्षा प्रणाली को अभेद्य बनाने के लिए अमेरिकी चेतावनियों की बिल्कुल परवाह नहीं की और रूस से एस-400 खरीद लिया। भारत ने पाकिस्तान और चीन से दो तरफा खतरे से निपटने के लिए उत्तर-पश्चिम और पूर्व में पहले तीन S-400 स्क्वाड्रन तैनात किए हैं। S-400 सबसे उन्नत वायु रक्षा प्रणालियों में से एक माना जाता है। इसमें रडार, नियंत्रण उपकरण और लगभग सभी प्रकार के हवाई लक्ष्यों विमान, ड्रोन, बम, क्रूज मिसाइलों और बैलिस्टिक मिसाइलों का पता लगाने और नष्ट करने के लिए कई प्रकार की सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइलें शामिल हैं।

कुछ सैन्य विश्लेषकों का दावा है कि ट्रायम्फ की नेबो-एम रडार प्रणाली इतनी शक्तिशाली है कि यह पांचवीं पीढ़ी के स्टील्थ फाइटर्स का भी पता लगा सकती है। इसका मतलब यह है कि पारपंरिक रेडार को चकमा देने में सक्षण F-35 और F-22 जैसे हाइटेक अमेरिकी लड़ाकू विमान भी एस-400 सिस्टम की पकड़ में आ सकते हैं।

स्वदेशी एस-400 सिस्टम के लिए प्रॉजेक्ट कुशा

चीन और पाकिस्तान के खतरों से घिरा भारत इजरायली आयरन डोम से कहीं अधिक ताकतवर एयर डिफेंस सिस्टम विकसित कर रहा है। प्रॉजेक्ट कुशा के तहत लंबी दूरी की सतह से हवा में मार करने वाली स्वदेशी मिसाइल (LR-SAM) प्रणाली 350 किमी तक की दूरी पर आने वाले स्टील्थ फाइटर्स, ड्रोन, क्रूज मिसाइलों और सटीक-निर्देशित हथियारों का पता लगाने और नष्ट करने में सक्षम होगी। प्रॉजेक्ट कुशा का लक्ष्य 2028-2029 तक लंबी दूरी का एयर डिफेंस सिस्टम तैनात कर देना है। यह सिस्टम विमानों और मिसाइलों जैसे खतरों को बहुत अधिक दूरी पर लक्षित करेगा।

भारत का सरकारी रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) प्रॉजेक्ट कुशा के तहत एलआर-सैम पर काम कर रहा है। मई 2022 में सुरक्षा पर कैबिनेट समिति ने इस सिस्टम के विकास को मिशन-मोड प्रॉजेक्ट के रूप में मंजूरी दी, जिसके बाद रक्षा मंत्रालय ने वायुसेना के लिए ₹21,700 करोड़ की लागत से इसके पांच स्क्वॉड्रन की खरीद की मंजूरी दे दी। सूत्रों ने हमारे सहयोगी अखबार द टाइम्स ऑफ इंडिया (TOI) को बताया कि LR-SAM एयर डिफेंस सिस्टम दुश्मन के हथियारों को तलाशकर हवा में ही मार गिराने के मामले में रूसी S-400 का मुकाबला करेगा।

Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

IPL 2024: इडेन गार्डन्स में फिर चमके फिल साल्ट, आतिशी पारी खेल लखनऊ के सपने को किया फेल

Next Post

सपा और राजद का चुनावी घोषणा पत्र किसी कंगाल बैंक के चेक जैसा : नंद गोपाल नंदी

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

रविवार, 12 अप्रैल 2026
Breaking News Live Updates 12 April 2026

Breaking News Live Updates 12 April 2026: Top Stories, हर खबर सबसे पहले

रविवार, 12 अप्रैल 2026
IMD Heat Wave Warning

IMD Heat Wave Warning: उत्तर भारत में 6-8°C बढ़ेगा तापमान, चौंकाने वाला अलर्ट जारी

रविवार, 12 अप्रैल 2026
12 April History

12 April History: अंतरिक्ष में पहुंचा पहला इंसान, आज का इतिहास में दर्ज बड़ी घटनाएं

रविवार, 12 अप्रैल 2026
Aaj Ka Rashifal 12 April

Aaj Ka Rashifal 12 April 2026: चंद्रमा के भाव विश्लेषण और राशिफल

रविवार, 12 अप्रैल 2026
Indian Pharmacopoeia

Indian Pharmacopoeia Recognition: 22 देशों ने दी मान्यता, Pharma Stocks में होगा बड़ा बदलाव

शनिवार, 11 अप्रैल 2026
Next Post
सपा

सपा और राजद का चुनावी घोषणा पत्र किसी कंगाल बैंक के चेक जैसा : नंद गोपाल नंदी

'श्रीकांत - आ रहा है सबकी आंखें खोलने' का गाना ‘तू मिल गया’ रिलीज़ -

'श्रीकांत - आ रहा है सबकी आंखें खोलने' का गाना ‘तू मिल गया’ रिलीज़

सलमान खान

सलमान खान नहीं छोड़ पा रहे एक बेडरूम-हॉल, छोटे से घर में कर रहे हैं गुजारा

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।