सोमवार, 13 अप्रैल 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - किसी का पासपोर्ट रद्द हो जाए तो उसका क्या होगा? शेख हसीना मामले से समझें,

किसी का पासपोर्ट रद्द हो जाए तो उसका क्या होगा? शेख हसीना मामले से समझें,

अब उनके पास क्या हैं विकल्प

The News Air Team by The News Air Team
शुक्रवार, 23 अगस्त 2024
in Breaking News, NEWS-TICKER, अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय, सियासत
A A
0
पासपोर्ट रद्द
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

अगर किसी इंसान का पासपोर्ट रद्द हो जाए तो उसका क्या होगा? यही सवाल अब बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के मामले में खड़ा हो गया है? अपनी जान बचाने के लिए ढाका से भारत आईं बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना का डिप्लोमेटिक पासपोर्ट रद्द कर दिया गया है. यानी जिस पासपोर्ट पर वो भारत आई थीं, अब वो मान्य नहीं रहा. हालांकि, उनके पास डिप्लोमेटिक पासपोर्ट है यह उन्हें अधिकार देता है कि वो भारत में बिना वीजा के 45 दिन तक रह सकती हैं. वह 5 अगस्त को भारत आई थीं. अब उनकी मुश्किलें और बढ़ेंगी.

नियम कहता है कि ऐसा होने के बाद अब वो दूसरे देश नहीं जा सकतीं. ऐसे में सवाल है कि पासपोर्ट रद्द होने के बाद उस शख्स के साथ क्या होता है, अब शेख हसीना के सामने क्या विकल्प हैं और उनकी मुश्किलें कितनी बढ़ सकती हैं?

पासपोर्ट रद्द होने पर क्या होता है?

पासपोर्ट रद्द होने पर सीधे तौर पर शख्स के पास विदेश यात्रा करने के अधिकार खत्म हो जाते हैं. ऐसे में सवाल यह भी है कि पासपोर्ट रद्द होने की असल वजह क्या है? अगर ऐसा किसी अपराध या गैरकानूनी गतिविधि के कारण किया गया है तो उस शख्स की गिरफ्तारी की जा सकती है या जुर्माना या फिर दोनों लगाया जा सकता है.

यह भी पढे़ं 👇

Punjab Sacrilege Law

Punjab Sacrilege Law: बेअदबी पर अब उम्रकैद, भगवंत मान का ऐतिहासिक फैसला

सोमवार, 13 अप्रैल 2026
Crude Oil Price Surge

Crude Oil Price Surge: कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल, $65 के पार पहुंचा भाव

सोमवार, 13 अप्रैल 2026
Umar Khalid Bail

Umar Khalid Bail: दिल्ली हिंसा मामले में उमर खालिद ने SC में दायर की पुनर्विचार याचिका

सोमवार, 13 अप्रैल 2026
Pawan Khera Case

Pawan Khera Case: कांग्रेस प्रवक्ता के खिलाफ Supreme Court पहुंची असम सरकार

सोमवार, 13 अप्रैल 2026

अगर वो शख्स विदेश में है और उसका देश पासपोर्ट रद्द करता है तो उस शख्स को उसके देश वापस भेजा सकता है या फिर उसकी गिरफ्तारी हो सकती है. यह निर्भर करता है ऐसा किन हालातों में किया गया है. इस तरह की कार्रवाई में एक तय समय तक उस शख्स का पासपोर्ट जारी करने पर रोक लगा दी जाती है. ऐसे मामलों में कई देश इंटरपोर्ट, दूसरे देशों और अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों सूचना देते हैं. इस तरह भविष्य में प्रतिबंध और बढ़ सकते हैं.

इस पूरी कार्रवाई में यह बात भी निर्भर करती है कि पासपोर्ट रद्द करने वाले देश ने ऐसा क्यों किया है और उस मामले को लेकर वहां का कानून क्या कहता है. ऐसा ज्यादातर बड़े अपराधी, भगौड़े और राष्ट्रीय सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करने वालों के साथ किया जाता है.

इस तरह के मामलों में नया पासपोर्ट बनना मुश्किल हो जाता है. कुछ मामलों में शख्स को हमेशा के लिए नया पासपोर्ट जारी से मना कर दिया जाता है. पासपोर्ट रद्द होने के बाद हालात सामान्य भी होते हैं तो भी उसका असर उस शख्स की भविष्य की यात्राओं पर पड़ता है. उसे वीजा मिला आसान नहीं होता. अगर कोई शख्स किसी प्रोफेशन से जुड़ा है तो इसका असर उसके करियर पर भी पड़ता है.

अब शेख हसीना को क्या करना होगा?

ऐसी कार्रवाई करने के कई कारण हो सकते हैं. गलत तरीके से पासपोर्ट बनवाना या गलत जानकारी देना, इसकी वजह हो सकती है. या फिर उसके खिलाफ कोई आपराधिक मामला लंबित है तो भी ऐसा किया जा सकता है. शेख हसीना के मामले में देखें तो उनके खिलाफ दर्ज मामलों की संख्या बढ़कर 12 पहुंच चुकी है. इसमें नौ मामले तो हत्या से जुड़े हैं. एक अपहरण और 2 बांग्लादेश में मानवता के खिलाफ अपराध के साथ नरसंहार का केस भी दर्ज किया जा चुका है.

बांग्लादेश के गृह मंत्रालय के सुरक्षा सेवा प्रभाग के वरिष्ठ सचिव मोहम्मद मशीउर रहमान कहते हैं, एक बार जब किसी का राजनयिक यानी डिप्लोमेटिक पासपोर्ट रद्द होता है, तो उनके परिवार के सदस्यों के पासपोर्ट भी स्वतः ही रद्द हो जाते हैं. राजनयिक पासपोर्ट रखने वालों के लिए, नया, साधारण पासपोर्ट प्राप्त करने की प्रक्रिया के लिए उन्हें पहले अपना राजनयिक पासपोर्ट सरेंडर करना होगा.

पासपोर्ट रद्द होने से शेख हसीना को विदेश यात्रा जाने पर सीधे रोक लग गई है और अब उन्हें बांग्लादेश लौटने के लिए मजबूर होना पड़ सकता है, जहां उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा सकती है.

बांग्लादेश के विदेश मंत्री तौहीद हुसैन ने संकेत दिया कि बांग्लादेश भारत से हसीना के प्रत्यर्पण की मांग कर सकता है. रॉयटर्स के साथ एक साक्षात्कार में उन्होंने कहा, हसीना के निष्कासन के बाद से उनके खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज किए गए हैं. बांग्लादेश भारत से शेख हसीना को वापस सौंपने की मांग करता है और अगर भारत उससे इनकार करता है तो दोनों देशों के बीच सम्बंध खराब हो सकते हैं.

Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

प्रज्ञान रोवर और विक्रम लैंडर ने National Space Day को बनाया और भी खास

Next Post

जो कभी बनना चाहता था क्रिकेटर, सलमान खान-आमिर की फिल्मों में बना खलनायक

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Punjab Sacrilege Law

Punjab Sacrilege Law: बेअदबी पर अब उम्रकैद, भगवंत मान का ऐतिहासिक फैसला

सोमवार, 13 अप्रैल 2026
Crude Oil Price Surge

Crude Oil Price Surge: कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल, $65 के पार पहुंचा भाव

सोमवार, 13 अप्रैल 2026
Umar Khalid Bail

Umar Khalid Bail: दिल्ली हिंसा मामले में उमर खालिद ने SC में दायर की पुनर्विचार याचिका

सोमवार, 13 अप्रैल 2026
Pawan Khera Case

Pawan Khera Case: कांग्रेस प्रवक्ता के खिलाफ Supreme Court पहुंची असम सरकार

सोमवार, 13 अप्रैल 2026
Nigeria Air Strike

Nigeria Air Strike: नाइजीरिया में सेना ने बाजार पर की बमबारी, 200 लोगों के मारे जाने की आशंका

सोमवार, 13 अप्रैल 2026
HAL GE Aerospace Deal

HAL GE Aerospace Deal: भारत में बनेंगे लड़ाकू विमानों के दमदार इंजन, डील हुई पक्की

सोमवार, 13 अप्रैल 2026
Next Post
जो कभी बनना चाहता था क्रिकेटर, सलमान खान-आमिर की फिल्मों में बना खलनायक

जो कभी बनना चाहता था क्रिकेटर, सलमान खान-आमिर की फिल्मों में बना खलनायक

नेपाल हादसे में 14 भारतीयों की मौत से हड़कंप, UP नंबर वाली बस नदी में गिरी,

नेपाल हादसे में 14 भारतीयों की मौत से हड़कंप, UP नंबर वाली बस नदी में गिरी,

चुनाव बाद राज्यसभा में NDA को मिल सकता है बहुमत, जानें उच्च सदन में क्या है पार्टियों का नंबर गेम

चुनाव बाद राज्यसभा में NDA को मिल सकता है बहुमत, जानें उच्च सदन में क्या है पार्टियों का नंबर गेम

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।