LIVE | ...
गुरूवार, 1 अक्टूबर 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - यह कैसा रामराज्‍य, जहां 90 प्रतिशत लोगों को रोजगार नहीं मिल सकता, किसने कहा ऐसा?

यह कैसा रामराज्‍य, जहां 90 प्रतिशत लोगों को रोजगार नहीं मिल सकता, किसने कहा ऐसा?

The News Air Team by The News Air Team
बुधवार, 21 फ़रवरी 2024
in Breaking News, NEWS-TICKER, राष्ट्रीय, सियासत
A A
0
यह कैसा रामराज्‍य, जहां 90 प्रतिशत लोगों को रोजगार नहीं मिल सकता, किसने कहा ऐसा?

यह कैसा रामराज्‍य, जहां 90 प्रतिशत लोगों को रोजगार नहीं मिल सकता, किसने कहा ऐसा?

104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

Rahul Gandhi targets Narendra Modi government: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने ‘रामराज्‍य’ की परिकल्‍पना को साकार करने का दावा करने वाली केंद्र की नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) सरकार पर निशाना साधते हुए बुधवार को कहा कि यह कैसा रामराज्‍य है, जहां कुल आबादी में लगभग 90 फीसदी हिस्‍सेदारी रखने वाले पिछड़ों, दलितों, आदिवासियों और अल्‍पसंख्‍यकों को रोजगार नहीं मिल सकता।

अपनी ‘भारत जोड़ो न्‍याय यात्रा’ के तहत कानपुर पहुंचे राहुल ने शहर स्थित घंटाघर चौराहे पर एक जनसभा को सम्‍बोधित करते हुए मोदी सरकार पर देश की आबादी में करीब 90 प्रतिशत की हिस्‍सेदारी रखने वाले पिछड़ों, दलितों, आदिवासियों और अल्‍पसंख्‍यकों के साथ नाइंसाफी करने का आरोप लगाया।

उन्‍होंने कहा कि देश में 50 प्रतिशत आबादी पिछड़े वर्गों की है, दलित 15 प्रतिशत, 8 प्रतिशत आदिवासी और अल्‍पसंख्‍यक 15 प्रतिशत हैं। आप जितना चिल्लाना चाहते हैं चिल्लाएं लेकिन इस देश में आपको रोजगार नहीं मिल सकता। आप पिछड़े, दलित, आदिवासी या गरीब सामान्य वर्ग के हैं तो आपको रोजगार नहीं मिल सकता। (प्रधानमंत्री) नरेन्द्र मोदीजी नहीं चाहते कि आप लोगों को रोजगार मिले।

यह कैसा रामराज्‍य है? : पूर्व कांग्रेस अध्‍यक्ष ने कहा कि यह कैसा रामराज्‍य है जिसमें 90 प्रतिशत लोगों को रोजगार नहीं मिल सकता। लोग भूखे मर रहे हैं। मीडिया में बड़े-बड़े उद्योगों में आपका कोई नहीं है। किसी संस्था में आपका कोई नहीं। नौकरशाही में आपका कोई नहीं।

राहुल ने गत 22 जनवरी को अयोध्‍या में हुए राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में भी पिछड़े, दलित और आदिवासी वर्गों की उपेक्षा का आरोप लगाया और कहा कि आपने प्राण प्रतिष्‍ठा का कार्यक्रम देखा। उसमें कितने लोग पिछड़े वर्ग के थे, दलित और आदिवासी कितने थे। आदिवासी राष्ट्रपति (द्रौपदी मुर्मु) को भी नहीं बुलाया गया।

राहुल ने जातिवार गणना पर जोर देते हुए कहा कि हमने कहा है कि हिंदुस्तान की प्रगति के लिए सबसे बड़ा क्रांतिकारी कदम जातिवार जनगणना है। इससे दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा। जातिवार जनगणना के बाद आर्थिक सर्वे और वित्तीय सर्वे करके हम पता लगाएंगे कि दलितों, आदिवासियों और पिछड़ों के हाथ में कितना पैसा है?

देश का पूरे का पूरा धन 2-3 प्रतिशत लोगों के हाथ में : उन्‍होंने आरोप लगाते हुए कहा कि देश का पूरे का पूरा धन 2-3 प्रतिशत लोगों के हाथ में है। अडाणी, अंबानी, टाटा, बिड़ला…. ये 2-3 प्रतिशत लोग आप पर राज कर रहे हैं। नए हिंदुस्तान के महाराजा हैं ये लोग। और जो प्रजा है वह भटकती है! कभी आप लोगों के पेपर लीक हो जाते हैं, कभी आपको नौकरी से निकाला जाता है, आप पर जीएसटी लागू होती है, नोटबंदी लागू होती है, आपकी सरकारी भर्तियां नहीं होतीं। आपका जो सेना में जाने का रास्ता था वह भी इन्होंने (मोदी सरकार) अग्निवीर योजना से बंद कर दिया है।

यह भी पढे़ं 👇

1 October History

1 October History: सिकंदर की जीत से Model T Ford तक, आज का दिन बदला था इतिहास!

गुरूवार, 1 अक्टूबर 2026
Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

गुरूवार, 1 अक्टूबर 2026
Breaking News Live Updates 1 October

Breaking News Live Updates 1 October 2026: Top Alerts, हर बड़ी खबर सबसे पहले

गुरूवार, 1 अक्टूबर 2026
1 October 2026 Aaj Ka Rashifal

1 October 2026 Aaj Ka Rashifal: अक्टूबर के पहले दिन किसे मिलेगा करियर में बड़ा मौका?

गुरूवार, 1 अक्टूबर 2026

राहुल ने कहा कि हम सब जानते हैं कि यह देश नफरत का नहीं है। इसका इतिहास नफरत का नहीं है, इसके धर्म नफरत के नहीं हैं, इसकी भाषा नफरत की नहीं है, यह देश भाईचारे का है, मोहब्बत का है, एक-दूसरे की इज्जत करने का है।

इससे पहले राहुल की यात्रा उन्‍नाव पहुंची। इस दौरान सोहरामऊ से उन्‍नाव के बीच उन्‍होंने सड़क पर खड़े लोगों का बस से ही हाथ हिलाकर अभिवादन किया। उन्‍नाव शहर से निकलने के बाद और शुक्‍लागंज पहुंचने से पहले राहुल का काफिला अकरमपुर के पास कुछ देर के लिए रुका, जहां उन्‍होंने कार्यकर्ताओं से भेंट की।(भाषा)

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

कैप्टन अमरिन्दर सिंह किसानों के लिए नहीं, बल्कि अपने निजी हित के लिए मोदी से मिले- हरचंद सिंह बरसट

Next Post

CJI DY Chandrachud की कार का फोटो वायरल

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

1 October History

1 October History: सिकंदर की जीत से Model T Ford तक, आज का दिन बदला था इतिहास!

गुरूवार, 1 अक्टूबर 2026
Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

गुरूवार, 1 अक्टूबर 2026
Breaking News Live Updates 1 October

Breaking News Live Updates 1 October 2026: Top Alerts, हर बड़ी खबर सबसे पहले

गुरूवार, 1 अक्टूबर 2026
1 October 2026 Aaj Ka Rashifal

1 October 2026 Aaj Ka Rashifal: अक्टूबर के पहले दिन किसे मिलेगा करियर में बड़ा मौका?

गुरूवार, 1 अक्टूबर 2026
LPU Violence

LPU Violence: High Court ने Punjab Government से मांगी Report, फर्जी पोस्ट पर सख्त सवाल!

बुधवार, 30 सितम्बर 2026
Director Jaswant Zafar

Punjab Bhasha Vibhag: Director Jaswant Zafar को Show Cause Notice, भर्ती में गड़बड़ी का आरोप!

बुधवार, 30 सितम्बर 2026
Next Post
CJI DY Chandrachud की कार का फोटो वायरल

CJI DY Chandrachud की कार का फोटो वायरल

कौन बनेगा जामा मस्जिद का नया शाही इमाम? जानें कैसे होती है ताजपोशी

कौन बनेगा दिल्ली की Jama Masjid का नया शाही इमाम? जानिए कैसे होती है ताजपोशी

हर रोज एक आंवला का सेवन करने से जड़ से खत्म होते है ये कुछ रोग

हर रोज एक आंवला का सेवन करने से जड़ से खत्म होते है ये कुछ रोग

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।