LIVE | ...
गुरूवार, 13 अगस्त 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - क्या है वो अमेरिका से वो डील, जिसके तहत पनामा ने 130 भारतीयों को किया डिपोर्ट

क्या है वो अमेरिका से वो डील, जिसके तहत पनामा ने 130 भारतीयों को किया डिपोर्ट

The News Air Team by The News Air Team
शनिवार, 7 सितम्बर 2024
in Breaking News, NEWS-TICKER, राष्ट्रीय, सियासत
A A
0
news
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

नई दिल्ली, 07 सितंबर,(The News Air): डंकी मारकर पनामा पहुंचे 130 भारतीयों को वापस दिल्ली डिपोर्ट किया गया है। ये लोग गैरकानूनी तरीके से जंगल के रास्ते पनामा में घुसने की कोशिश कर रहे थे। पनामा में गैरकानूनी तरीके से घुसने वाले लोगों को पहले भी इसी तरह से डिपोर्ट किया जाता रहा है। पनामा अमेरिका के साथ हुए एक समझौते के तहत ऐसा करता है। आखिर अमेरिका और पनामा के बीच हुआ वौ समझौता क्या है? जिसके तहत दूसरे देशों से डंकी मारकर पनामा जाने वालों को वापस उनके देश भेजा जाता है। इसमें अमेरिका क्यों मदद करता है? आइए बताते हैं।

क्या है अमेरिका-पनामा का ये समझौता?

पनामा और अमेरिका के बीच इस तरह के मामलों के लिए एक समझौता हुआ है। इस समझौते के तहत, पनामा अमेरिका जाने वाले गैरकानूनी प्रवासियों को वापस उनके देश भेजने में मदद कर रहा है। बदले में, अमेरिका पनामा को आर्थिक मदद दे रहा है। हालांकि यह पहली बार है कि इस समझौते के तहत अमेरिका के बाहर किसी देश में प्रवासियों को वापस भेजा गया है। इससे पहले, पनामा तीन बार प्रवासियों को वापस उनके देश भेज चुका है। अमेरिका ने पनामा को प्रवासियों को वापस भेजने के लिए 6 मिलियन डॉलर की आर्थिक मदद देने का वादा किया है।

अमेरिका को क्या है इस डील का फायदा?

यह भी पढे़ं 👇

Sickle Cell & Thalassemia Crisis

Sickle Cell & Thalassemia Crisis: भारत में हर साल 90,000 बच्चे जन्मजात रक्त रोग के साथ पैदा होते हैं, क्यों?

गुरूवार, 13 अगस्त 2026
Parliament Monsoon Session Ends

Parliament Monsoon Session Ends: विवाद में खत्म हुआ संसद का मानसून सत्र, कौन है जिम्मेदार?

गुरूवार, 13 अगस्त 2026
Old Pension Scheme Latest News

Old Pension Scheme Latest News: संसद में सरकार का बड़ा अपडेट, OPS बहाल करने का कोई प्रस्ताव नहीं

गुरूवार, 13 अगस्त 2026
Gen Z Debt Crisis

Gen Z Debt Crisis: क्यों भारत की Gen Z कर्ज के जाल में फंस रही है?

गुरूवार, 13 अगस्त 2026

अमेरिका इस समझौते के तहत पनामा की आर्थिक मदद करता है। लेकिन इस डील से अमेरिका को क्या फायदा है? दरअसल पनामा के रास्ते लोग अमेरिका में दाखिल होने की कोशिश करते हैं। वे कोलंबिया और पनामा के बीच स्थित दारिएन गैप नामक जंगल को पार करके पनामा में घुसते हैं और फिर वहां से आगे का सफर तय करते हैं। लेकिन यह रास्ता बहुत ही खतरनाक है। इस जंगल में लुटेरे और अपराधी सक्रिय रहते हैं। इसके बावजूद, पिछले साल लगभग 5 लाख लोग इस जंगल को पार करके पनामा पहुंचे थे। इनमें से ज्यादातर लोग वेनेजुएला के थे। अपने देश में गैरकानूनी तरीके से घुसने वाले प्रवासियों को रोकने के लिए अमेरिका ने यह समझौता किया है।

कब हुआ दोनों देशों के बीच समझौता?

अमेरिका अपने यहां होने वाले चुनावों के मद्देनजर पनामा और मेक्सिको जैसे देशों पर दबाव बना रहा है कि वे गैरकानूनी प्रवासियों की समस्या को नियंत्रित करें। जुलाई में हुए समझौते के तहत, पहले चरण में उन प्रवासियों को वापस भेजा जाएगा जिनका आपराधिक रिकॉर्ड है। लेकिन बाद में, दारिएन गैप को पार करके पनामा में घुसने वाले किसी भी व्यक्ति को वापस भेजा जा सकता है। यह समझौता उसी दिन हुआ था जब पनामा के नए राष्ट्रपति जोस राउल मुलिनो ने शपथ ग्रहण की थी। अपने चुनाव प्रचार के दौरान उन्होंने दारिएन गैप से होने वाले प्रवास को रोकने का वादा किया था।

पनामा से भारत डिपोर्ट की कहानी

पनामा पहले भी कई लोगों को उनके देश डिपोर्ट कर चुका है। लेकिन ऐसा पहली बार है, जब 130 भारतीयों को डिपोर्ट किया गया है। पनामा के माइग्रेशन डायरेक्टर रोजर मोजिका ने बताया कि इन भारतीयों को एक विशेष विमान से नई दिल्ली भेजा गया है। इस मौके पर अमेरिका के सुरक्षा अधिकारी मार्लिन पिनेरो ने कहा कि अमेरिका इस मदद के लिए पनामा का शुक्रगुजार है। उन्होंने कहा कि गैरकानूनी तरीके से प्रवास जारी नहीं रह सकता। शुक्रवार को भेजी गई इस खेप के साथ ही, पनामा पिछले दो हफ़्तों में 219 प्रवासियों को उनके देश वापस भेज चुका है।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

सांप के साथ करतब दिखाने वाले युवक की उसी सांप के डसने के कारण मौत हो गई।

Next Post

HDB Financial Services ने IPO के लिए जेफरीज

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Sickle Cell & Thalassemia Crisis

Sickle Cell & Thalassemia Crisis: भारत में हर साल 90,000 बच्चे जन्मजात रक्त रोग के साथ पैदा होते हैं, क्यों?

गुरूवार, 13 अगस्त 2026
Parliament Monsoon Session Ends

Parliament Monsoon Session Ends: विवाद में खत्म हुआ संसद का मानसून सत्र, कौन है जिम्मेदार?

गुरूवार, 13 अगस्त 2026
Old Pension Scheme Latest News

Old Pension Scheme Latest News: संसद में सरकार का बड़ा अपडेट, OPS बहाल करने का कोई प्रस्ताव नहीं

गुरूवार, 13 अगस्त 2026
Gen Z Debt Crisis

Gen Z Debt Crisis: क्यों भारत की Gen Z कर्ज के जाल में फंस रही है?

गुरूवार, 13 अगस्त 2026
PSRLM Recruitment

PSRLM Recruitment रोकी: High Court ने Punjab State Rural Livelihood Mission भर्ती पर लगाई रोक

गुरूवार, 13 अगस्त 2026
Sukhbir Badal Attack

सुखबीर बादल पर Nanded Attack: निहंग ने गुरुद्वारे में किया जानलेवा हमला

गुरूवार, 13 अगस्त 2026
Next Post
HDB फाइनेंशियल सर्विसेज

HDB Financial Services ने IPO के लिए जेफरीज

HDB फाइनेंशियल सर्विसेज

गणेश चतुर्थी ने भरा बाजार में जोश

Army Officer

पठानकोट के किसान की बेटी बनी भारतीय सेना में कमीशंड अधिकारी

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।