LIVE | ...
मंगलवार, 21 जुलाई 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - क्या है Rave Party जिसके कारण Elvish Yadav को हुई जेल, कब शुरू हुआ इसका कल्चर?

क्या है Rave Party जिसके कारण Elvish Yadav को हुई जेल, कब शुरू हुआ इसका कल्चर?

The News Air Team by The News Air Team
सोमवार, 18 मार्च 2024
in Breaking News, NEWS-TICKER, मनोरंजन, राष्ट्रीय, सियासत
A A
0
Elvish Yadav Arrest
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

Elvish Yadav Arrest: रेव पार्टियों की दीवानगी अब भारत के कई शहरों के युवाओं को अपनी गिरफ्त में ले चुकी है। जिसका चस्का हर दिन बढ़ता ही जा रहा है। इसमें दुनिया भर के अमीर और रईज लोग शामिल होते हैं। लेकिन क्या है रेव पार्टी और भारत में इसने कैसे पैर पसारे हैं।

सांपों के जहर की स्मगलिंग में फसे Elvish : रेव पार्टी में सांपों के जहर वाले ड्रग्स को लेकर फेमस यूट्यूबर एल्विश यादव जेल की सलाखों के पीछे पहुंच गए हैं। नोएडा पुलिस ने एल्विश यादव को रविवार के दिन गिरफ्तार किया और अब वह 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में नोएडा के लुक्सर जेल में बंद हैं। एल्विश यादव उसी रेव पार्टी की वजह से जेल में गए हैं, जिसका खुलासा पिछले साल नोएडा पुलिस ने नवंबर महीने में किया था। इस रेव पार्टी में न केवल सांपों के जहर वाले ड्रग्स के इस्तेमाल किए गए थे, बल्कि बड़ी संख्या में जहरीले सांप भी बरामद हुए थे।

elvish

यह भी पढे़ं 👇

Punjab Cabinet

Punjab Cabinet के 5 बड़े फैसले: विधानसभा सत्र 3 अगस्त से, Police Recruitment में बड़ा बदलाव

मंगलवार, 21 जुलाई 2026
Punjab Ration Card 2026

Punjab Ration Card 2026: भगवंत मान का बड़ा ऐलान, 10 लाख नए राशन कार्ड बनेंगे, 22 जुलाई से शुरू होगा आवेदन

मंगलवार, 21 जुलाई 2026
Chandra Grahan

Chandra Grahan 2026: साल का आखिरी चंद्र ग्रहण 28 अगस्त को, भारत में नहीं दिखेगा

मंगलवार, 21 जुलाई 2026
Gold Silver Price Today

Gold Silver Price Today: सोना-चांदी में उछाल, जानें आज के दाम

मंगलवार, 21 जुलाई 2026

बता दें कि 17 फरवरी को एल्विश यादव ने नोएडा पुलिस पर तंज कसा था। जयपुर से आई FSL रिपोर्ट में पुष्टि हुई थी कि, जो सेंपल्स भेजे गए थे, उनमें कोबरा के करैट प्रजाति वाले सांपों का जहर था। इसके अध्ययन के लिए छह सदस्यीय टीम बनाई गई। सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर एल्विश ने कहा था कि पुलिस ने सड़क से सपेरों को पकड़ा और उन पर रेव पार्टी में शामिल होने का आरोप लगा दिया। इसके अलावा साल 2021 में इस तरह की रेव पार्टी से ही शाहरुख खान के बेटे आर्यन को भी पकड़ा गया था. हालांकि बाद में उन्हें निर्दोष पाया गया। इस तरह वक्त-वक्त पर इन पार्टियों में बड़े नामों के शामिल होने से इनकी चर्चाएं तेज हो जाती हैं। वक्त के साथ इनका प्रचलन बढ़ता ही जा रहा है, जो बड़े शहरों के साथ छोटे शहरों को भी अपनी गिरफ्त में ले रहा है। बरहाल Elvish Yadav यादव तो अब जेल जा टुके हैं। लेकिन कई लोगों के मन में यह सवाल जरूर होगा कि आखिर रेव पार्टी क्या होती है और भारत में इसकी शुरुआत कब हुई थी।

कब शुरू हुआ Rave Party का कल्चर? : इस तरह की पार्टियों का चलन सन् 1980 के दशक में ग्रेट ब्रिटेन में शुरू हुआ था, जो धीरे-धीरे इतना बढ़ता गया कि लंदन की रेव पार्टियों ने अधिकांश डांस क्लबों को पीछे छोड़ दिया। इसके बाद डांस क्लबों से निकलकर ये रेव पार्टियां शहर के बाहरी इलाकों खुले मैदानों में आयोजित की जाने लगीं। जिसमें हजारों लोग शामिल होने लगे। इसके बाद धीरे-धीरे इन रेव पार्टियों का क्रेज बड़े अमेरिकी शहरों में भी देखा जाने लगा। हालांकि अब तक रेव पार्टियां सिर्फ म्यूजिक और डांस तक सीमित थीं, लेकिन धीरे-धीरे इन रेव पार्टियों में कई नए अमेरिकी रेव प्रमोटर जुड़ गए, जिनमें से कई कैरियर अपराधी थे, जिन्होंने इस तरह की पार्टियों को कमाई के नजरिए से देखना शुरू कर दिया।

elvish2

रेव पार्टियां कैसे बन गईं नशे का कारोबार? : धीरे-धीरे इन रेव पार्टियों में बढ़ते युवाओं की संख्या को देखते हुए ड्रग्स जैसे नशीले पदार्थों की सप्लाई की जाने लगी और धीरे-धीरे ये रेव पार्टियां नशे के कारोबार का ट्रेंड मार्क बन गईं। साथ ही इनके बदनाम होने की वजह भी यही है। रेव पार्टियों की बढ़ती दीवानगी ने इन्हें अन्य देशों में भी प्रचलित कर दिया, जिसके बाद दुनियाभर के कई देशों में इस तरह की पार्टियां गुप्त रूप से आयोजित की जाने लगीं।

elvish3

भारत में कैसे शुरू हुआ रेव पार्टियों का चलन? : बाकी देशों की तरह ये प्रचलन धीरे-धीरे भारत में भी फेल गया, हालांकि इसका मुख्य केंद्र गोवा माना जाता है। जहां विदेशी पर्यटकों ने समुद्र के तट को रेव पार्टियों के लिए काफी उपयुक्त जगह पाया। जहां खुले मैदान में इन पार्टियों को आयोजित किया जाने लगा।

बेहद तेज म्यूजिक के शोर और इन पार्टियों में आसानी से उपलब्ध होने वाले नशे के चलते रईस परिवारों के अधिकतर युवाओं को रेव पार्टियों ने अपनी जकड़ में ले लिया था। इसके बाद मुंबई, दिल्ली, बैंगलोर जैसे बड़े शहरों में भी इन पार्टियों का चलन बढ़ता गया, जो अब देश के छोटे शहरों को भी अपनी गिरफ्त में ले रहा है। हालांकि भारत में इस तरह की रेव पार्टियां बैन हैं, जहां अवैध तरीके के नशे कराए जाते हैं। अगर कोई व्यक्ति इस तरह की पार्टी में जाता है या इसे ऑर्गेनाइज कराता है तो पकड़े जाने पर सजा का भी प्रावधान है। यही वजह है कि देश के अलग-अलग इलाकों में इस तरह की पार्टियों पर नारकोटिक्स विभाग की अक्सर छापेमारी देखी जाती है।

elvish4

अब कैसी होती हैं रेव पार्टियां? : अब रेव पार्टियां छुपकर आयोजित की जाती हैं, जिनमें ड्रग्स, शराब, म्यूजिक, डांस आयोजित किया जाता है। इस तरह की पार्टियों में सिर्फ पार्टी सर्किट से जुड़े हुए कुछ चुनिंदा लोग शामिल हो सकते हैं। नए लोगों को इन पार्टियों में आने की अनुमति नहीं दी जाती, ताकि इसकी जानकारी वे बाहर न आने दें। वहीं रेव पार्टियां ड्रग लेने वालों और बेचने वालों के लिए एक सुरक्षित जगह होती है।

elvish5

इस तरह की रेव पार्टियों में लोग सिर्फ आम पार्टियों की तरह नाचते, गाते और फूड एन्जॉय नहीं करते बल्कि, लोग इन पार्टियों में जमकर नशा करते हैं। ये नशा ड्रग्स से लेकर चरस, अफीम और स्नेक बाइट तक का होता है। इन पार्टियों में ऐसा माहौल बनाया जाता है कि लोग लंबे समय तक नशे में झूमते रहते हैं।

छोटे शहरों में भी पहुंचा जाल : रेव पार्टियों के जाल से छोटे शहर भी पहुच गया है। पिछले साल यानी 2022 में पुलिस ने एक रेव पार्टी पर छापेमारी कर नशे की हालत में 50 से ज्यादा युवक-युवतियों को पकड़ा था। इस पार्टी में भोपाल के नामचीन परिवारों के बच्चे भी शामिल था। वहीं 2016 में भी पुलिस ने इस तरह की छापेमारी कर एक रेव पार्टी का भंडाफोड़ किया था।  इसके अलावा 2016 में पटना में एक रेव पार्टी पर छापेमारी कर पुलिस ने 12 लोगों को गिरफ्तार किया था। ये सभी नशे की हालत में मिले थे।

elvish6

इसी तरह लगातार कई छोटे शहरों में भी अक्सर पुलिस द्वारा छापेमारी कर रेव पार्टियों का खुलासा किया जाता है।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

2000 रुपयों के लिए उतरवा दिए छात्रा के कपड़े, 2 दिन बाद लड़की ने कर लिया सुसाइड

Next Post

आम चुनाव से पहले EC का बड़ा ऐक्शन, 6 राज्यों के गृह सचिव को हटाया गया

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Punjab Cabinet

Punjab Cabinet के 5 बड़े फैसले: विधानसभा सत्र 3 अगस्त से, Police Recruitment में बड़ा बदलाव

मंगलवार, 21 जुलाई 2026
Punjab Ration Card 2026

Punjab Ration Card 2026: भगवंत मान का बड़ा ऐलान, 10 लाख नए राशन कार्ड बनेंगे, 22 जुलाई से शुरू होगा आवेदन

मंगलवार, 21 जुलाई 2026
Chandra Grahan

Chandra Grahan 2026: साल का आखिरी चंद्र ग्रहण 28 अगस्त को, भारत में नहीं दिखेगा

मंगलवार, 21 जुलाई 2026
Gold Silver Price Today

Gold Silver Price Today: सोना-चांदी में उछाल, जानें आज के दाम

मंगलवार, 21 जुलाई 2026
Sawan 2026

Sawan 2026: शिवलिंग पर जल चढ़ाते समय मिलाएं ये चीजें

मंगलवार, 21 जुलाई 2026
Post Office Monthly Income Scheme

Post Office Monthly Income Scheme: हर महीने पक्की इनकम, 7.4% ब्याज

मंगलवार, 21 जुलाई 2026
Next Post
आम चुनाव से पहले EC का बड़ा ऐक्शन, 6 राज्यों के गृह सचिव को हटाया गया - election commission orders removal of home secretaries in six states latest news

आम चुनाव से पहले EC का बड़ा ऐक्शन, 6 राज्यों के गृह सचिव को हटाया गया

हम आतंकवादियों को मुंहतोड़ जवाब देने से नहीं हटेंगे पीछे : Asif Ali Zardari

हम आतंकवादियों को मुंहतोड़ जवाब देने से नहीं हटेंगे पीछे : Asif Ali Zardari

Arbaaz Khan

क्या सलमान खान भतीजे अरहान खान को करेंगे लॉन्च? अरबाज खान ने 'अफवाहों' पर किया रिएक्ट

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।