सोमवार, 13 अप्रैल 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - क्या है रेलवे का ‘कवच सिस्टम

क्या है रेलवे का ‘कवच सिस्टम

जिसे लेकर सुप्रीम कोर्ट में दायर हुई है याचिका

The News Air Team by The News Air Team
शुक्रवार, 19 जुलाई 2024
in Breaking News, NEWS-TICKER, उत्तर प्रदेश, राष्ट्रीय
A A
0
रेल हादसे
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

 गोंडा,19 जुलाई (The News Air): गोंडा रेल हादसे के बाद एक बार फिर सवाल किया जा रहा है कि रेलवे का ‘कवच सिस्टम’ कहां है? इसे लागू करने की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट में भी याचिका लगाई गई है. कोर्ट से रिटायर्ड जज के नेतृत्व में एक कमेटी बनाकर रेल यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की गई है. पिछले साल ओडिशा में हुए ट्रेन हादसे के बाद भी कवच सिस्टम लागू करने की मांग सुप्रीम कोर्ट पहुंची थी. अप्रैल 2024 में SC ने उस याचिका का निपटारा कर दिया था, तब रेलवे ने कोर्ट में कहा था कि वो कवच सिस्टम को लागू करने समेत अन्य कदम उठा रहा है.

दरअसल गुरुवार को चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस गोंडा के पास हादसे का शिकार हो गई. इस हादसे में अब तक 4 लोगों की मौत हो चुकी है वहीं दो दर्जन से ज्यादा लोग घायल हैं. गनीमत ये रही कि इस ट्रेन में LHB कोच लगे हुए थे जिसकी वजह से बहुत बड़ा हादसा होने से बच गया. LHB कोच एंटी टेलीस्कोपिक होते हैं यानी दुर्घटना होने पर ये कोच एक-दूसरे पर नहीं चढ़ते, बल्कि पलट जाते हैं. इससे कैजुअल्टी बहुत कम होती है. लोग घायल कम होते हैं. मौतों का आंकड़ा ऐसी दुर्घटनाओं के मुकाबले कम होता है. वहीं कवच सिस्टम की बात करें तो यह 2 ट्रेनों की आमने-सामने की टक्कर को रोकने में कारगर साबित होता है.

क्या है कवच सिस्टम?

भारतीय रेलवे की सुरक्षा के लिए कवच एक स्वदेशी तकनीक है. इसे रिसर्च डिजाइन एंड स्टैंडर्ड ऑर्गनाइजेशन ने भारतीय उद्योग के सहयोग से विकसित किया है. इसे ऑटोमेटिक ट्रेन प्रोटेक्शन (ATP) सिस्टम भी कहा जाता है. कवच के जरिए दो ट्रेनों की टक्कर को रोकना है. अगर ट्रेन का ड्राइवर किसी वजह से ट्रेन को कंट्रोल नहीं कर पाता है तो यह ऑटोमैटिक रूप से ट्रेन ब्रेकिंग सिस्टम को ऑन कर देता है.

यह भी पढे़ं 👇

Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

सोमवार, 13 अप्रैल 2026
Breaking News Live Updates 13 April 2026

Breaking News Live Updates 13 April 2026: Big Updates, हर खबर सबसे तेज

सोमवार, 13 अप्रैल 2026
April 13 History

April 13 History अपोलो 13 से लेकर थॉमस जेफरसन तक, जानें इस दिन की खास बातें

सोमवार, 13 अप्रैल 2026
IMD Weather Alert

IMD Weather Alert: देश के कई हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी, तापमान में 6 डिग्री तक बढ़ोतरी

सोमवार, 13 अप्रैल 2026
2 साल पहले हुआ था सफल परीक्षण

मार्च 2022 में कवच का सफल परीक्षण दक्षिण किया गया. मध्य रेलवे के सिकंदराबाद डिवीजन में गुल्लागुडा-चिटगिड्डा रेलवे स्टेशन के बीच इसका परीक्षण हुआ, इस दौरान ट्रेन के दो इंजन एक-दूसरे की ओर बढ़ रहे थे और आमने-सामने की टक्कर की स्थिति पैदा हो गई. कवच सिस्टम ने स्वचालित ब्रेकिंग सिस्टम (ATP) शुरू किया और दोनों इंजनों को 380 मीटर की दूरी पर रोक दिया.

किस रूट पर लागू है सुरक्षा ‘कवच’

कवच सिस्टम को दक्षिण मध्य रेलवे पर 1465 किलोमीटर और 139 लोकोमोटिव पर तैनात किया गया है. इसमें इलेक्ट्रिक मल्टीपल यूनिट रेक भी शामिल हैं. दिल्ली-मुंबई और दिल्ली-हावड़ा कॉरिडोर (लगभग 3000 किलोमीटर रूट) के लिए कवच सिस्टम स्थापित करने का काम चल रहा है. दरअसल इस सिस्टम को स्थापित करने के लिए 5 सब-सिस्टम की जरूरत होती है. इसके तहत रेलवे ट्रैक के साथ ऑप्टिकल फाइबर नेटवर्क, टावर और रेडियो उपकरण और RFID टैग, जबकि रेलवे स्टेशनों पर डेटा सेंटर और सिग्नलिंग सिस्टम के साथ एकीकृत करना जरूरी है.

‘कवच’ होता तो बच जाती जान!

बीते एक साल में तीन बड़े रेल हादसे हो चुके हैं, इन हादसों में 310 से ज्यादा लोगों की मौत हुई थी. माना जा रहा है कि अगर इन रूट्स पर कवच सिस्टम स्थापित होता तो इतनी बड़ी दुर्घटना नहीं होती. बालासोर से लेकर बंगाल तक ट्रेनें कैसे हादसों का शिकार हुईं वो भी जान लीजिए-

बालासोर रेल हादसा

2 जून 2023 को ओडिशा के बालासोर में हुए रेल हादसे में 296 लोगों ने अपनी जान गंवाई थी, बहानगा रेलवे स्टेशन के पास शालीमार-चेन्नई कोरोमंडल एक्सप्रेस लूपलाइन में खड़ी एक मालगाड़ी से टकरा गई जिसकी वजह से इसके डिब्बे पटरी से उतरकर दूसरे ट्रेक पर जा गिरे. वहीं हावड़ा जा रही यशवंतपुर-हावड़ा सुपरफास्ट एक्सप्रेस भी इन डिब्बों पर चढ़ गई जिसकी वजह से इस ट्रेन के भी 3-4 डिब्बे पटरी से उतर गए.

आंध्रप्रदेश में रेल हादसा

29 अक्टूबर 2023 को आंधप्रदेश के विजयनगरम में दो पैसेंजर ट्रेनें आपस में टकरा गईं. इसमें 14 यात्रियों की मौत हुई थी. दरअसल विशाखापत्तनम पालसा पैसेंजर ट्रेन और विशाखापत्तनम-रायगढ़ पैसेंजर ट्रेन की सीधी टक्कर हो गई थी.

कंचनजंगा एक्सप्रेस हादसा

17 जून 2024 को पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी में कंचनजंगा एक्सप्रेस हादसे का शिकार हो गई. सियालदाह जा रही इस ट्रेन ने एक मालगाड़ी ने टक्कर मार दी, इसके बाद ट्रेन के चार डिब्बे पटरी से उतर गए. इस हादसे में करीब 9 लोगों की मौत और 41 लोग घायल हुए थे. हादसा इतना भीषण था कि मालगाड़ी का लोकोपायलट और एक्सप्रेस ट्रेन के गार्ड की भी मौके पर ही मौत हो गई थी.

Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

चुनाव से पहले हरियाणा कांग्रेस में गुटबाजी हावी!

Next Post

शेयर बाजार में मंदी के साथ हुई शुरुआत

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

सोमवार, 13 अप्रैल 2026
Breaking News Live Updates 13 April 2026

Breaking News Live Updates 13 April 2026: Big Updates, हर खबर सबसे तेज

सोमवार, 13 अप्रैल 2026
April 13 History

April 13 History अपोलो 13 से लेकर थॉमस जेफरसन तक, जानें इस दिन की खास बातें

सोमवार, 13 अप्रैल 2026
IMD Weather Alert

IMD Weather Alert: देश के कई हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी, तापमान में 6 डिग्री तक बढ़ोतरी

सोमवार, 13 अप्रैल 2026
Aaj Ka Rashifal

Aaj Ka Rashifal : 13 अप्रैल 2026 सभी राशियों के लिए पूर्ण भविष्यफल

सोमवार, 13 अप्रैल 2026
Asha Bhosle Passes Away

Asha Bhosle Passes Away : सुरों की मल्लिका ने पीछे छोड़ी अमर विरासत

रविवार, 12 अप्रैल 2026
Next Post
शेयर बाजार में मंदी के साथ हुई शुरुआत

शेयर बाजार में मंदी के साथ हुई शुरुआत

Gold Rate Hike, Gold-Silver Price Today, 21 January Gold Rate, MCX Gold Price, Silver Rate Update, Gold Price in India, BIS Certified Gold, HUID Number, Gold Investment 2025, Gold-Silver Return 2024।

प्लैटिनम और दूसरी धातुएं की आड़ में कम आयात शुल्क चुकाकर हो रहा सोने का इंपोर्ट

महाराष्ट्र में अखिलेश का पावर शो

महाराष्ट्र में अखिलेश का पावर शो

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।