LIVE | ...
शुक्रवार, 7 अगस्त 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - पहले चरण में वोटिंग का उत्साह, दोपहर 1 बजे तक कहां-कितना मतदान?

पहले चरण में वोटिंग का उत्साह, दोपहर 1 बजे तक कहां-कितना मतदान?

The News Air Team by The News Air Team
शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
in NEWS-TICKER, राष्ट्रीय, सियासत
A A
0
vote
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

Loksabha first phase voting : लोकसभा चुनाव में पहले चरण के तहत 21 राज्यों की 102 सीटों पर आज सुबह 7 बजे से मतदान जारी है। 8 केंद्रीय मंत्रियों समेत कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई है। मतदान से जुड़ी हर जानकारी…

पीएम नरेंद्र मोदी ने एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा कि लोकतंत्र का सबसे बड़ा उत्सव आज से शुरू हो रहा है! लोकसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान में 21 राज्यों और संघ शासित प्रदेशों की 102 सीटों के लिए वोट डाले जाएंगे। इन सभी सीटों के मतदाताओं से मेरा आग्रह है कि वे अपने मताधिकार का प्रयोग जरूर करें और वोटिंग का नया रिकॉर्ड बनाएं। पहली बार वोट देने जा रहे अपने युवा साथियों से मेरी यह विशेष अपील है कि वे भारी संख्या में मतदान करें। लोकतंत्र में हर वोट कीमती है और हर आवाज का महत्व है!

लोकतंत्र का सबसे बड़ा उत्सव आज से शुरू हो रहा है! लोकसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान में 21 राज्यों और संघ शासित प्रदेशों की 102 सीटों के लिए वोट डाले जाएंगे। इन सभी सीटों के मतदाताओं से मेरा आग्रह है कि वे अपने मताधिकार का प्रयोग जरूर करें और वोटिंग का नया रिकॉर्ड बनाएं। पहली बार…

— Narendra Modi (@narendramodi) April 19, 2024

तमिलनाडु की 39, राजस्थान की 12, उत्तर प्रदेश की 8, मध्यप्रदेश की 6, उत्तराखंड की 5 और बिहार की 4 सीटों पर मतदान जारी।

महाराष्‍ट्र की 5, असम की 5, पश्चिम बंगाल की 3, मणिपुर, मेघालय की 2-2 सीटों पर मतदान जारी। जम्मू कश्मीर, छत्तीसगढ़, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, त्रिपुरा और सिक्किम में भी मतदान।

दक्षिण चेन्नई से भाजपा उम्मीदवार तमिलसाई सौंदर्याराजन ने भी किया मतदान।
आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने महाराष्ट्र के नागपुर में अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया।

#WATCH | RSS chief Mohan Bhagwat says, “Voting is our duty, our right. There should be 100% polling. I have cast my vote.”#LokSabhaElections2024 https://t.co/lAaeuEVSHI pic.twitter.com/ZiS7KeKiew

— ANI (@ANI) April 19, 2024

पश्चिम बंगाल के कूचबिहार लोकसभा क्षेत्र में मतदान से कुछ घंटे पहले गुरुवार रात अज्ञात हमलावरों के हमले में तृणमूल कांग्रेस के 2 कार्यकर्ता गंभीर रूप से घायल हो गए।

उत्तर बंगाल विकास मंत्री और टीएमसी के दिनहाटा से विधायक उदयन गुहा ने भाजपा पर लगाया हमले की साजिश रचने का आरोप। कहा- दोनों दिनहाटा में बूथ समिति अध्यक्ष के घर जा रहे थे, तभी उन्हें रोका गया और उनपर धारदार हथियारों से हमला किया गया।

यह भी पढे़ं 👇

Punjab Employees Protest

Punjab Employees Protest: विधानसभा कूच पर वॉटर कैनन, कर्मचारियों पर लाठीचार्ज, DA-पेंशन की मांग पर टकराव

शुक्रवार, 7 अगस्त 2026
neet

NEET Paper Leak CBI Investigation: NTA के अंदर से लीक हुआ पेपर? जंतर-मंतर विरोध के बाद बड़े खुलासे

शुक्रवार, 7 अगस्त 2026
ITR Refund Delay

ITR Refund Delay: 24 घंटे में आ रहा रिफंड तो आपका क्यों अटका? जानें 5 बड़े कारण और समाधान

शुक्रवार, 7 अगस्त 2026
How New Country Forms

How New Country Forms: कोई नया देश कैसे बनता है? जानें UN, Montevideo Convention और अंतरराष्ट्रीय कानून

शुक्रवार, 7 अगस्त 2026

केंद्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल, मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड के संगमा, पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम, पलानीस्वामी, कांग्रेस नेता कमल नाथ समेत कई दिग्गजों ने किया मतदान।

#WATCH छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश: #LokSabhaElection2024 के लिए कांग्रेस नेता कमलनाथ ने मतदान किया।

उनके बेटे और कांग्रेस नेता नकुलनाथ छिंदवाड़ा लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। pic.twitter.com/IeyH2rfxRk

— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 19, 2024

-राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल ने जयपुर में किया मतदान।

#WATCH | Rajasthan CM Bhajanlal Sharma says, “There is great enthusiasm…I would like to appeal to you today that this is a festival of democracy – do cast your vote. Your votes will strengthen our democracy, our country…I would like to tell you that Rajasthan will repeat the… https://t.co/QFafn6h66L pic.twitter.com/ehWFcGcOXi

— ANI (@ANI) April 19, 2024

-तमिलनाडु के सीएम और डीएमके प्रमुख एमके स्टालिन ने चेन्नई के एक मतदान केंद्र पर मतदान किया।

-केंद्रीय मंत्री और डिब्रूगढ़ लोकसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार सर्बानंद सोनोवाल ने अपना वोट डाला।

-जोरहाट लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार गौरव गोगोई ने अपना वोट डाला।

-मध्यप्रदेश में सुबह 9 बजे तक 14.12 फीसदी और उत्तर प्रदेश में 12.22 फीसदी वोटिंग। महाराष्‍ट्र में 6.98 फीसदी, बिहार में 9.23 फीसदी, बंगाल में 15.9 फीसदी, और राजस्थान 10.67 फीसदी में मतदान।

-उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पोलिंग बूथ संख्या- 100 राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय, खटीमा पर मतदान किया।

-उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और हरिद्वार से भाजपा उम्मीदवार त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने देहरादून के एक मतदान केंद्र पर अपने परिवार के साथ वोट डाला।

मुजफ्फरनगर से भाजपा उम्मीदवार संजीव बालियान ने एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला।

-सदगुरु जग्गी वसुदेव ने तमिलनाडु के एक मतदान केंद्र में डाला वोट।

#WATCH | Tamil Nadu: Sadhguru Jaggi Vasudev casts his vote for the first phase of #LokSabhaElections2024 in Coimbatore. pic.twitter.com/VZ5A4FNXvT

— ANI (@ANI) April 19, 2024

-तमिलनाडु के मुख्‍यमंत्री एम के स्टालिन ने भी किया मतदान।

-फिल्म अभिनेता रजनीकांत, धनुष और अजीत कुमार ने भी डाला वोट।
-त्रिपुरा के मुख्‍यमंत्री माणिक साहा ने किया मतदान।

-उत्तराखंड में बाबा रामदेव और आचार्य बालकृष्‍ण ने डाला वोट।

#WATCH | Uttarakhand: Yog guru Baba Ramdev and Patanjali Ayurved’s Managing Director Acharya Balkrishna cast their votes at a polling booth in Haridwar#LokSabhaElections2024 pic.twitter.com/6fho7bk5t9

— ANI (@ANI) April 19, 2024

-मुजफ्फरनगर लोकसभा सीट से सपा उम्मीदवार हरेंद्र मलिक ने बूथ कैप्चरिंग का आरोप लगाया है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुतबी गांव में मतदाताओं को पीटा गया। चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज कराई। सपा उम्मीदवार ने केंद्रीय बलों की तैनाती की मांग की है।

-बंगाल के कूचबिहार में मतदान ड्यूटी पर तैनात सीएपीएफ कर्मी की मौत हो गई। मृत जवान की पहचान निलेस कुमार नीलू (42) के रूप में हुई।

-त्रिपुरा में सबसे ज्यादा 34.54 प्रतिशत मतदान, बंगाल में 33.56 फीसदी वोटिंग। -उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में 11 बजे तक 25 फीसदी मतदान हुआ। बिहार में पहले 4 घंटे में 20 फीसदी वोटिंग। -सुबह 11 बजे तक मध्यप्रदेश में 30 प्रतिशत और महाराष्‍ट्र में 19 फीसदी वोटिंग हुई। -असम में 28 और छत्तीसगढ़ में 27 प्रतिशत मतदान। -सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग और भारतीय फुटबॉल टीम के पूर्व कप्तान बाईचुंग भूटिया ने शुक्रवार को राज्य की 32 विधानसभा सीटों और लोकसभा की एक सीट पर एक साथ हो रहे चुनाव के लिए मतदान किया। -मेघालय के सीएम कॉनराड संगमा ने वेस्ट गारो हिल्स के तुरा में एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। -नागालैंड के मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो ने कोहिमा के एक मतदान केंद्र पर मतदान किया। -महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस और उनकी पत्नी अमृता फडणवीस ने वोट डाला।

voter

-छिंदवाड़ा में वोटिंग के दौरान बड़ा सियासी उलटफेर, कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए महापौर विक्रम आहके ने नकुलनाथ का किया समर्थन। वीडियो जारी करके कांग्रेस छोड़ने पर खेद जताया एवं नकुलनाथ को जिताने की अपील जारी की।

-अमित शाह ने गांधीनगर लोकसभा सीट से भरा नामांकन। 7 मई को गुजरात की इस लोकसभा सीट पर होना है मतदान।

दोपहर 1 बजे तक कहां कितना मतदान : महाराष्‍ट्र में 32.36 प्रतिशत, बंगाल में 50.96 प्रतिशत, मध्‍यप्रदेश में 44.43 प्रतिशत, मेघालय में 48.91 प्रतिशत, सिक्‍किम में 36.82 प्रतिशत, त्रिपुरा में 53.04 प्रतिशत, यूपी में 36.96 प्रतिशत, राजस्‍थान में 33.43 प्रतिशत, बिहार में 32.41 प्रतिशत, जम्‍मू कश्‍मीर में 43.11, मिजोरम में 37.03 और पुडुचेरी में 44.95 प्रतिशत लोगों ने किया मतदान।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

Money Transfer की दुकान पर pistol के बल पर लूट,

Next Post

मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी द्वारा फेसबुक लाइव के ज़रिये पंजाब के वोटरों के साथ बातचीत

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Punjab Employees Protest

Punjab Employees Protest: विधानसभा कूच पर वॉटर कैनन, कर्मचारियों पर लाठीचार्ज, DA-पेंशन की मांग पर टकराव

शुक्रवार, 7 अगस्त 2026
neet

NEET Paper Leak CBI Investigation: NTA के अंदर से लीक हुआ पेपर? जंतर-मंतर विरोध के बाद बड़े खुलासे

शुक्रवार, 7 अगस्त 2026
ITR Refund Delay

ITR Refund Delay: 24 घंटे में आ रहा रिफंड तो आपका क्यों अटका? जानें 5 बड़े कारण और समाधान

शुक्रवार, 7 अगस्त 2026
How New Country Forms

How New Country Forms: कोई नया देश कैसे बनता है? जानें UN, Montevideo Convention और अंतरराष्ट्रीय कानून

शुक्रवार, 7 अगस्त 2026
Sukhbir Badal

Sukhbir Badal PM Modi Meeting: 2027 Election से पहले अकाली-BJP गठजोड़ की वापसी? संसद में हुई बड़ी मुलाकात

शुक्रवार, 7 अगस्त 2026
India Middle Class Inflation

India Middle Class Inflation Crisis: महंगाई की मार से गरीब हो रहा भारत का मिडिल क्लास

शुक्रवार, 7 अगस्त 2026
Next Post
CEO Sibin C

मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी द्वारा फेसबुक लाइव के ज़रिये पंजाब के वोटरों के साथ बातचीत

Bhagwant Mann

भारी बारिश और तूफान के बावजूद भगवंत मान ने श्री फतेहगढ़ साहिब में जनसभा को किया संबोधित

Rahul Gandhi

Rahul Gandhi: 'भ्रष्टाचार का स्कूल चला रहे पीएम मोदी, कीमत देश चुका रहा',

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।