LIVE | ...
रविवार, 23 अगस्त 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - ‘पंजाब में बर्दाश्त नहीं की जाएगी स्वास्थ्य कर्मियों के खिलाफ हिंसा’, समीक्षा बैठक में बोले कैबिनेट मंत्री बलबीर सिंह

‘पंजाब में बर्दाश्त नहीं की जाएगी स्वास्थ्य कर्मियों के खिलाफ हिंसा’, समीक्षा बैठक में बोले कैबिनेट मंत्री बलबीर सिंह

The News Air Team by The News Air Team
बुधवार, 11 सितम्बर 2024
in Breaking News, NEWS-TICKER, पंजाब
A A
0
Health Minister Balbir Singh Meeting
104
SHARES
691
VIEWS
ShareShareShareShareShare

Health Minister Balbir Singh News: पंजाब की भगवंत मान सरकार द्वारा प्रदेश के विकास के लिए लगातार काम किया जा रहा है। सीएम भगवंत मान का कहना है कि पंजाब के लोगों की सुरक्षा के साथ-साथ मेडिकल से जुड़े लोगों को भी उतनी ही सुरक्षा मिलनी चाहिए, जितनी आम इंसान को मिलती है। इसी के तहत स्वास्थ्य पेशेवरों के खिलाफ हिंसा के प्रति मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की जीरो टॉलरेंस की नीति की पुष्टि करते हुए पंजाब के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री डॉ बलबीर सिंह ने साफ तौर से कहा कि स्वास्थ्य पेशेवरों के खिलाफ किसी भी तरह की हिंसा किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू की जाएगी।

स्वास्थ्य मंत्री ने चिकित्सा पेशेवरों के खिलाफ हिंसा के बढ़ते मामलों पर कड़ा संज्ञान लेते हुए सरकारी स्वास्थ्य सुविधाओं में सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा के लिए वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सभी जिलों के डिप्टी कमिश्नरों, सीपी/एसएसपी और सिविल सर्जनों के साथ एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में प्रशासनिक सचिव स्वास्थ्य कुमार राहुल, सचिव स्वास्थ्य सह एमडी एनएचएम डॉ. अभिनव त्रिखा, एमडी पीएचएससी वरिंदर कुमार शर्मा और निदेशक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण डॉ. हितिंदर कौर शामिल हुए।

स्वास्थ्य बोर्ड का गठन

कार्यस्थल पर सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए डॉ. बलबीर सिंह ने डिप्टी कमिश्नर की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य बोर्ड के गठन का निर्देश दिया, जिसमें एसएसपी, सिविल सर्जन, मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल/मेडिकल सुपरिंटेंडेंट, जिला पीसीएमएस अध्यक्ष/जिला आईएमए अध्यक्ष के प्रतिनिधि, पैरामेडिकल स्टाफ/एनजीओ के प्रतिनिधि और कानूनी विशेषज्ञ शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा के लिए बोर्ड की मासिक बैठक होनी चाहिए। ‘पंजाब मेडिकेयर सेवा व्यक्तियों और मेडिकेयर सेवा संस्थानों का संरक्षण (Prevention Of Violence And Damage To Property) अधिनियम, 2008’ को सख्ती से लागू करने का आह्वान करते हुए उन्होंने अधिकारियों को सभी स्वास्थ्य सुविधाओं में अंग्रेजी और पंजाबी दोनों भाषाओं में डिस्प्ले बोर्ड लगाने के लिए कहा कि जिसमें इस अधिनियम के तहत प्रावधान, दंड और सजा के साथ-साथ पुलिस स्टेशनों के संपर्क नंबर भी प्रदर्शित किए गए हों।

यह भी पढे़ं 👇

Chandrayaan

23 अगस्त का इतिहास: William Wallace Execution से Chandrayaan-3 तक की बड़ी घटनाएं

रविवार, 23 अगस्त 2026
Weather Alert

Weather Alert: बंगाल की खाड़ी में Low Pressure Area, ओडिशा-छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट

रविवार, 23 अगस्त 2026
Breaking News Live Updates 23

Breaking News Live Updates 23 अगस्त 2026: Sunday Live, हर बड़ी खबर सबसे पहले

रविवार, 23 अगस्त 2026
Daily Rashifal 23 August 2026

आज का राशिफल 23 अगस्त 2026: जानें सभी 12 राशियों का भविष्य, पंचांग और शुभ मुहूर्त

रविवार, 23 अगस्त 2026

स्वास्थ्य मंत्री ने अधिक आवागमन वाले सभी स्वास्थ्य संस्थानों के पास मौजूद पुलिस चौकी/थाने से जोड़ने की आवश्यकता पर भी बल दिया। उन्होंने सिविल सर्जनों को सभी स्वास्थ्य सुविधाओं में होमगार्ड की तैनाती, सीसीटीवी कैमरे लगाने और उचित प्रकाश व्यवस्था सहित उचित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने सुझाव दिया कि मरीज़ों के प्रवेश को सुव्यवस्थित करने के लिए केवल एक परिचारक को इन-पेशेंट डिपार्टमेंट (In-Patient Department) क्षेत्र में प्रवेश करने की परमिशन दी जानी चाहिए।

यौन उत्पीड़न पर पांच सदस्यीय आंतरिक समिति गठित

उन्होंने यौन उत्पीड़न पर पांच सदस्यीय आंतरिक समिति गठित करने का भी निर्देश दिया, जिसकी अध्यक्षता सुविधा प्रभारी करेंगे तथा जिसमें तीन महिला सदस्य होंगी। डॉ. बलबीर सिंह ने स्वास्थ्य सेवा कर्मचारियों से मरीजों और उनके तीमारदारों के प्रति सहानुभूति और शिष्टाचार बरतने की भी दिल से अपील की, क्योंकि वे अक्सर अस्पताल में पहले से ही तनावग्रस्त और चिंतित होकर आते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि अगर मरीजों को डॉक्टरों/स्वास्थ्य सेवा पेशेवरों द्वारा दिए जाने वाले उपचार के संबंध में कोई समस्या है, तो वे जिला शिकायत निवारण समिति से संपर्क कर सकते हैं, जो आवश्यक कार्रवाई के लिए मामले पर उचित रूप से विचार करेगी।

इस बीच, लगातार बारिश के बीच डेंगू के मामलों में अचानक बढ़ोतरी को देखते हुए, स्वास्थ्य मंत्री ने राज्य में वेक्टर जनित बीमारियों की रोकथाम और नियंत्रण के लिए किए गए उपायों का भी जायजा लिया। उन्होंने सिविल सर्जनों को हॉटस्पॉट क्षेत्रों में घर-घर जाकर सर्वे करने का निर्देश दिया। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि वे डेंगू मच्छरों के प्रजनन को रोकने के लिए अपने घरों में या आसपास पानी जमा न होने दें।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

कोलकाता में जूनियर डॉक्टर और सरकार के बीच खत्म होगी गतिरोध?

Next Post

Dehradun Clock Tower | देहरादून में लगा ऐतिहासित घंटा अब नहीं बजेगा! चोरों की हिमाकत देखिए..

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Chandrayaan

23 अगस्त का इतिहास: William Wallace Execution से Chandrayaan-3 तक की बड़ी घटनाएं

रविवार, 23 अगस्त 2026
Weather Alert

Weather Alert: बंगाल की खाड़ी में Low Pressure Area, ओडिशा-छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट

रविवार, 23 अगस्त 2026
Breaking News Live Updates 23

Breaking News Live Updates 23 अगस्त 2026: Sunday Live, हर बड़ी खबर सबसे पहले

रविवार, 23 अगस्त 2026
Daily Rashifal 23 August 2026

आज का राशिफल 23 अगस्त 2026: जानें सभी 12 राशियों का भविष्य, पंचांग और शुभ मुहूर्त

रविवार, 23 अगस्त 2026
Raja Rallia Ram Heritage

Raja Rallia Ram Heritage: राजा रलिया राम की विरासत बचाने की गुहार, जमीन कब्जे और जाली रजिस्ट्री के आरोप

शनिवार, 22 अगस्त 2026
GMADA Auction

GMADA Auction: गमाडा की नीलामी से ₹5400 करोड़ का रिकॉर्ड राजस्व, 27 प्रॉपर्टीज़ बिकीं

शनिवार, 22 अगस्त 2026
Next Post
Dehradun Clock Tower

Dehradun Clock Tower | देहरादून में लगा ऐतिहासित घंटा अब नहीं बजेगा! चोरों की हिमाकत देखिए..

अवैध धर्मांतरण मामले में नप गए मौलाना, उमर गौतम समेत 12 को उम्रकैद, 4 को 10-10 साल कैद

Dehradun Clock Tower

जब 16 साल की आशा भोंसले को लता मंगेशकर की 31 साल की सेक्रेटरी से हुआ था प्यार

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।