Vijendra Singh Joins BJP: लोकसभा चुनाव 2024 से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। इस दौरान अंतरराष्ट्रीय बॉक्सर विजेंदर सिंह कांग्रेस का साथ छोड़ बीजेपी का दामन थाम लिए हैं। इस दौरान विजेंदर सिंह ने बीजेपी के मुख्यालय पहुंचकर पार्टी का सदस्यता ग्रहण की।
- लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका
- बीजेपी में शामिल हुए विजेंद्र सिंह
- विजेंद्र सिंह यहां से लड़ेंगे चुनाव!
विजेंद्र सिंह यहां से लड़ेंगे चुनाव!
बता दें कि इससे पहले चर्चा हो रही थी कि कांग्रेस पार्टी मथुरा से बीजेपी की उम्मीदवार हेमा मालिनी के सामने विजेंद्र को चुनावी मैदान में उतार सकती है। वहीं, विजेंद्र को कांग्रेस पार्टी ने 2019 के लोकसभा चुनाव में दक्षिणी दिल्ली सीट से ही उम्मीदवार बनाया था। उस समय विजेंद्र सिंह को वहा से हार का सामना करना पड़ा था।