LIVE | ...
गुरूवार, 28 मई 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - Vigilance Report 2025: 18 गजटेड अफसरों सहित 187 गिरफ्तार, पुलिस और राजस्व विभाग टॉप पर!

Vigilance Report 2025: 18 गजटेड अफसरों सहित 187 गिरफ्तार, पुलिस और राजस्व विभाग टॉप पर!

18 गजटेड और 126 नॉन-गजटेड कर्मचारी गिरफ्तार, 43 पुलिस और 20 राजस्व विभाग के कर्मचारियों को पकड़ा गया

The News Air Team by The News Air Team
रविवार, 11 जनवरी 2026
in NEWS-TICKER, पंजाब
A A
0
Vigilance Punjab
104
SHARES
696
VIEWS
ShareShareShareShareShare

Vigilance Report 2025: समाज से भ्रष्टाचार के समूल नाश के लिए पंजाब विजिलेंस ब्यूरो (वीबी) ने इस सामाजिक बुराई को जड़ से खत्म करने का संकल्प लेते हुए रिश्वतखोरों पर नकेल कसने और जनता में जागरूकता पैदा करने के लिए बहु-आयामी रणनीति अपनाई है। इस दौरान विजिलेंस ब्यूरो ने विभिन्न मामलों में 187 व्यक्तियों को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है, जो पंजाब सरकार के कुशल और जवाबदेह शासन को दर्शाता है।

आज यहां यह जानकारी देते हुए विजिलेंस ब्यूरो के सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि वर्ष 2025 के दौरान विजिलेंस ब्यूरो ने 127 ट्रैप मामलों में विभिन्न विभागों के 144 सरकारी कर्मचारियों और 43 निजी व्यक्तियों को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू किया है। भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति अपनाते हुए विजिलेंस ब्यूरो ने 1 जनवरी से 31 दिसंबर 2025 तक 18 गजटेड अधिकारियों और 126 नॉन-गजटेड कर्मचारियों को गिरफ्तार किया।

उन्होंने खुलासा किया कि वर्ष 2025 के दौरान अन्य विभागों के अलावा पंजाब पुलिस के 43, राजस्व विभाग के 20, बिजली विभाग के 21, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के 14, परिवहन विभाग के 9, स्थानीय निकाय विभाग के 8, वन विभाग के 5, स्वास्थ्य विभाग के 5 और मंडी बोर्ड के 3 कर्मचारियों को अलग-अलग मामलों में रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया। इसके अतिरिक्त शिक्षा, सहकारिता, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति तथा कार्मिक विभाग के भी दो-दो कर्मचारियों को भ्रष्टाचार के मामलों में काबू किया गया।

ब्यूरो की कार्यप्रणाली के बारे में और जानकारी देते हुए प्रवक्ता ने बताया कि विजिलेंस ब्यूरो ने आरोपियों के खिलाफ 113 आपराधिक मामले दर्ज किए हैं, जिनमें 17 गजटेड अधिकारी, 98 नॉन-गजटेड कर्मचारी और 118 निजी व्यक्ति शामिल हैं। इसके अलावा 17 गजटेड अधिकारियों, 20 नॉन-गजटेड कर्मचारियों और 15 निजी व्यक्तियों के खिलाफ भ्रष्टाचार संबंधी शिकायतों की जांच के लिए 38 विजिलेंस जांचें (इन्क्वायरी) भी दर्ज की गई हैं। साथ ही 4 गजटेड अधिकारियों, 5 नॉन-गजटेड कर्मचारियों और 2 निजी व्यक्तियों के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के 10 मामले भी दर्ज किए गए हैं।

इसके अतिरिक्त विजिलेंस ब्यूरो के मामलों की सुनवाई के दौरान अदालतों द्वारा दोषी ठहराए जाने पर 6 नॉन-गजटेड कर्मचारियों को उनके संबंधित प्रशासनिक विभागों द्वारा सेवा से बर्खास्त भी किया गया है। उन्होंने आगे बताया कि विजिलेंस ब्यूरो ने वर्ष 2025 के दौरान 65 विजिलेंस जांचों का सफलतापूर्वक निपटारा भी किया है।

यह भी पढे़ं 👇

Karnataka CM Siddaramaiah

कर्नाटक में सियासी उलटफेर! Karnataka CM Siddaramaiah का इस्तीफा, DK Shivakumar बनेंगे अगले मुख्यमंत्री

गुरूवार, 28 मई 2026
AMCA Private Players

AMCA Private Players: भारत ने 3 प्राइवेट कंपनियों को भेजा निमंत्रण, HAL को किनारे

गुरूवार, 28 मई 2026
Uniform Civil Code

Assam Uniform Civil Code: तीसरा राज्य बना असम, UCC Bill पास, ST को छूट

गुरूवार, 28 मई 2026
Donald Trump Buffalo

Donald Trump Buffalo: बांग्लादेश में कुर्बानी से ठीक पहले बची जान!

गुरूवार, 28 मई 2026

अन्य विवरण साझा करते हुए उन्होंने कहा कि विभिन्न अदालतों ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत ब्यूरो द्वारा दर्ज और लड़े गए 34 मामलों में 63 आरोपियों को सजा सुनाई है, जिनमें 3 गजटेड अधिकारी, 38 नॉन-गजटेड कर्मचारी और 22 निजी व्यक्ति शामिल हैं। इन आरोपियों को एक वर्ष से लेकर पांच वर्ष तक की कैद की सजा सुनाई गई है। इसके साथ ही अदालतों ने इन मामलों में 5,000 रुपये से लेकर 2,01,000 रुपये तक के जुर्माने भी लगाए हैं, जो कुल मिलाकर 18,71,000 रुपये बनते हैं।

विजिलेंस ब्यूरो ने विजिलेंस जागरूकता सप्ताह के दौरान जागरूकता अभियानों को प्रभावी ढंग से लागू किया। इसके तहत भ्रष्टाचार के उन्मूलन के उद्देश्य से शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में सेमिनार और जनसभाएं आयोजित की गईं तथा ब्यूरो के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को ईमानदारी की शपथ भी दिलाई गई। वर्ष 2025 के दौरान विजिलेंस ब्यूरो को कुल 6158 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 363 शिकायतें भ्रष्टाचार विरोधी हेल्पलाइन के माध्यम से प्राप्त हुईं।

उन्होंने आगे बताया कि वर्ष 2025 के दौरान भ्रष्टाचार के मामलों में कई प्रभावशाली व्यक्तियों को भी नामजद/गिरफ्तार किया गया, जिनमें पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया, विधायक रमन अरोड़ा, आईपीएस अधिकारी हरचरण सिंह भुल्लर, जालंधर से सहायक आयुक्त सीजीएसटी रविंदर कुमार शर्मा, बटाला से पीसीएस अधिकारी विक्रमजीत सिंह पांथे, लुधियाना से पीसीएस अधिकारी गुरबीर सिंह कोहली, एसबीएस नगर से पीसीएस अधिकारी रविंदर कुमार बंसल, पनसप के जनरल मैनेजर अजीतपाल सिंह सैनी, पीएसपीसीएल के डिप्टी चीफ इंजीनियर हरमिंदर सिंह, सब-रजिस्ट्रार जगतार सिंह, तहसीलदार राम लाल, एसएमओ डॉ. सुमित सिंह, डीएसपी गुरशेर सिंह तथा सिविल अस्पताल सुनाम से डॉ. अमित सिंगला शामिल हैं।

इसके अलावा वर्ष 2025 के दौरान क्रमशः फाजिल्का, एसएएस नगर, अमृतसर और कपूरथला में तैनात परमजीत सिंह, धनवंत सिंह, कुलवंत सिंह, लखबीर सिंह और हरदयाल सिंह (सभी बीडीपीओ), अमरजीत सिंह (वन रेंज अधिकारी, होशियारपुर), नरिंदरपाल सिंह (कार्यकारी अभियंता) तथा नगर निगम जालंधर, एमसी पटियाला, एमसी बठिंडा, एमसी फगवाड़ा और एमसी गुरदासपुर में तैनात सहायक टाउन प्लानर सुखदेव विशिष्ट, एटीपी जसपाल सिंह, एटीपी गुरप्रीत सिंह, एटीपी राज कुमार और एटीपी चरनजीत सिंह को भी गिरफ्तार किया गया या उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

Maghi Mela 2026: सजेगी देश की सबसे बड़ी ‘घोड़ा मंडी’; मारवाड़ी और नुकरा नस्लों का दिखेगा जलवा!

Next Post

Job Revolution: पंजाब में हर दिन 45 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी, CM Mann ने रचा इतिहास!

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Karnataka CM Siddaramaiah

कर्नाटक में सियासी उलटफेर! Karnataka CM Siddaramaiah का इस्तीफा, DK Shivakumar बनेंगे अगले मुख्यमंत्री

गुरूवार, 28 मई 2026
AMCA Private Players

AMCA Private Players: भारत ने 3 प्राइवेट कंपनियों को भेजा निमंत्रण, HAL को किनारे

गुरूवार, 28 मई 2026
Uniform Civil Code

Assam Uniform Civil Code: तीसरा राज्य बना असम, UCC Bill पास, ST को छूट

गुरूवार, 28 मई 2026
Donald Trump Buffalo

Donald Trump Buffalo: बांग्लादेश में कुर्बानी से ठीक पहले बची जान!

गुरूवार, 28 मई 2026
Punjab Government Schools Enrollment

Punjab Government Schools Enrollment: 9% की गिरावट से केंद्र चिंतित, 352 करोड़ Mid-Day Meal बजट मंजूर

गुरूवार, 28 मई 2026
Kewal Singh Dhillon ji on being appointed as State President of BJP Punjab.

Kewal Singh Dhillon Political Journey: कांग्रेस से भाजपा तक का सफर, कैसे बने Punjab BJP अध्यक्ष

गुरूवार, 28 मई 2026
Next Post
CM Punjab Bhagwant Mann

Job Revolution: पंजाब में हर दिन 45 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी, CM Mann ने रचा इतिहास!

Laljit Bhuller

HSRP Update: घर बैठे लगवाएं नंबर प्लेट, Laljit Bhullar ने जारी किया नया ऑनलाइन पोर्टल!

BBMB Cess Dispute Punjab

Mining Reforms: पंजाब में अवैध खनन का अंत! ₹11.61 करोड़ के राजस्व के साथ शुरू हुई नई नीलामी नीति

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।