LIVE | ...
मंगलवार, 28 जुलाई 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - VIDEO: मुख्यमंत्री की तरफ से हुसैनीवाला स्मारक के मुकम्मल कायाकल्प का ऐलान

VIDEO: मुख्यमंत्री की तरफ से हुसैनीवाला स्मारक के मुकम्मल कायाकल्प का ऐलान

The News Air Team by The News Air Team
गुरूवार, 23 मार्च 2023
in Breaking News, पंजाब
A A
0
bhagwant mann

bhagwant mann

104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare
  • महान शहीदों की गौरवमयी विरासत को कायम रखने की वचनबद्धता दोहराई
  • फ़िरोज़पुर शहर को टूरिस्ट हब के तौर पर विकसित किया जायेगा
  • बी. एस. एफ. जंगी यादगार का नींव पत्थर रखा

फ़िरोज़पुर, 23 मार्च (The News Air) पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शहीद भगत सिंह की गौरवमयी विरासत को लम्बे समय तक कायम रखने के लिए हुसैनीवाला यादगार के मुकम्मल कायाकल्प का ऐलान किया है।
शहीद भगत सिंह, शहीद राजगुरू और शहीद सुखदेव को श्रद्धाँजलि भेंट करने के बाद पत्रकारों के साथ बातचीत करते हुये मुख्यमंत्री ने कहा कि हर देश निवासी के लिए यह धरती पवित्र है क्योंकि बर्तानवी हकूमत ने इन शूरवीर योद्धाओं को शहीद करने के बाद यहाँ संस्कार किया था। उन्होंने कहा कि यह जगह नौजवान पीढ़ियों को देश की निःस्वार्थ सेवा के लिए प्रेरित करती रहेगी। भगवंत मान ने कहा कि इस स्थान के व्यापक विकास के लिए नक्शा तैयार किया जा रहा है जिससे शहीदों को श्रद्धा के फूल भेंट करने के लिए रोज़मर्रा के सैंकड़ों की संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं को सुविधा मिल सके।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उनको मान है कि वह स्वतंत्रता संग्राम में मातृभूमि के लिए अपने जीवन का बलिदान देने वाले शहीदों को श्रद्धाँजलि भेंट करने के लिए इस पवित्र धरती पर आए। भगवंत मान ने कहा कि शहीद- ए-आज़म भगत सिंह के सपनों को साकार करने के लिए राज्य सरकार कोई कसर बाकी नहीं छोड़गी। उन्होंने कहा कि समूचा देश अपने इस सच्चे सपूत का हमेशा कर्ज़दार रहेगा, जिसने 23 साल की छोटी उम्र में बर्तानवी साम्राज्यवाद के चंगुल में से देश को आज़ाद करवाने के लिए अपना बलिदान दिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि फ़िरोज़पुर की मौजूदा तकनीकी यूनिवर्सिटी का किसी अन्य यूनिवर्सिटी में विलय नहीं किया जायेगा। उन्होंने कहा कि इससे सरहदी ज़िले के नौजवान देश की सामाजिक-आर्थिक तरक्की में सक्रिय हिस्सेदार बनने के योग्य होंगे। भगवंत मान ने कहा कि हुनरमंद प्रशिक्षण नौजवानों के लिए रोज़गार के नये मौके पैदा करेगा, जिससे राज्य से होते प्रतिभा पलायन भी रोका जा सकेगा।

यह भी पढे़ं 👇

मांवां धीयां योजना

Maan Dian Yojana Success: “पैसा सीधा खाते में आया”, महिलाओं ने की तारीफ

मंगलवार, 28 जुलाई 2026
Punjab Sanitation Workers Strike

Punjab Sanitation Workers Strike: हड़ताल खत्म या सिर्फ सरकारी दावा? बड़ा विवाद

मंगलवार, 28 जुलाई 2026
New Rules From 1st August 2026

New Rules From 1st August 2026: LPG, Train और Bank में बड़ा बदलाव!

मंगलवार, 28 जुलाई 2026
BJP Office

Sangrur BJP Office Attack: पेट्रोल बम से हमला, 24 घंटे में दोनों गिरफ्तार

मंगलवार, 28 जुलाई 2026

यह पवित्र धरती शहीदों को श्रद्धाँजलि भेंट करने के लिए दुनिया भर से आने वाले सैलानियों के लिए आकर्षण का केंद्र है। उन्होंने कहा कि लोगों की सुविधा के लिए राज्य सरकार जल्द हुसैनीवाला में टैंट सिटी का निर्माण करेगी जिससे यहाँ आने वाले सैलानियों का ठहराव आरामदायक रहे। भगवंत मान ने कहा कि हुसैनीवाला अजायब घर के कायाकल्प की योजना भी विचाराधीन है और राज्य सरकार जल्द इसको अंतिम रूप देगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि शहीद भगत सिंह ने छोटी उम्र में ही राष्ट्रीय स्वतंत्रता संग्राम में शामिल होकर देश को ग़ुलामी की जंजीरों से आज़ाद करवाने के लिए अहम भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि देश की बिना स्वार्थ सेवा करने के लिए शहीद-ए-आज़म हमेशा नौजवानों के लिए प्रेरणा का स्रोत रहेंगे। भगवंत मान ने नौजवानों को न्योता दिया कि मुल्क को प्रगतिशील और ख़ुशहाली की तरफ लेकर जाने के लिए शहीद भगत सिंह के पद चिन्हों पर चलें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार की कोशिशों स्वरूप मोहाली हवाई अड्डे का नाम शहीद भगत सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा रखा गया। उन्होंने कहा कि अब जल्दी ही हवाई अड्डे के नज़दीक इस महान शहीद की आधुनिक प्रतिमा लगायी जायेगी। भगवंत मान ने कहा कि यह राज्य सरकार की तरफ से इस महान नायक को विनम्र सी श्रद्धाँजलि होगी।

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि प्रांतीय विधान सभा ने हलवारा हवाई अड्डे का नाम शहीद करतार सिंह सराभा के नाम पर रखने के लिए प्रस्ताव पास करके भारत सरकार से अपील की है। उन्होंने कहा कि इसका एकमात्र मंतव्य आने वाली पीढ़ियों को अपने इन महान नायकों की बलिदानों से अवगत करवाना है। भगवंत मान ने कहा कि पिछली सरकारों ने इन नायकों के योगदान को पूरी तरह अनदेखा किए रखा परन्तु हमारी सरकार इन शूरवीरों की विरासत को लम्बे समय तक कायम रखने के लिए हर यत्न करने के लिए वचनबद्ध है।

मुख्यमंत्री ने फ़िरोज़पुर को देश भर में से बड़ा टूरिस्ट हब बनाने का भी ऐलान किया। उन्होंने कहा कि इस सरहदी शहर में पर्यटन के लिए बेहद अधिक संभावनाएं हैं, जो कोई अब तक तलाशी नहीं गई। भगवंत मान ने कहा कि हमारी सरकार इस शहर को विकसित करके पर्यटन पक्ष से विश्व के नक्शे पर लाने के लिए वचनबद्ध है।

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने सांझी चैक पोस्ट पर बी. एस. एफ. द्वारा बनाऐ जाने वाली जंगी यादगार का भी नींव पत्थर रखा। उन्होंने उम्मीद जताई कि 12 लाख रुपए की लागत के साथ बनने वाली यह जंगी यादगार देश की सरहदों की रक्षा के लिए बी. एस. एफ. द्वारा डाले गौरवमयी योगदान को उचित तरीके के साथ दिखाऐगी। भगवंत मान ने ज़िला प्रशासन की तरफ से हुसैनीवाला में खोली सोवीनर शॉप भी लोगों को समर्पित की।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

31 मार्च तक आम लोगों को सुझाव भेजने की अपील-कृषि मंत्री

Next Post

पिछले कई सालों से बंद पड़े शहीद भगत सिंह यूथ अवार्ड की हुई शुरुआत

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

मांवां धीयां योजना

Maan Dian Yojana Success: “पैसा सीधा खाते में आया”, महिलाओं ने की तारीफ

मंगलवार, 28 जुलाई 2026
Punjab Sanitation Workers Strike

Punjab Sanitation Workers Strike: हड़ताल खत्म या सिर्फ सरकारी दावा? बड़ा विवाद

मंगलवार, 28 जुलाई 2026
New Rules From 1st August 2026

New Rules From 1st August 2026: LPG, Train और Bank में बड़ा बदलाव!

मंगलवार, 28 जुलाई 2026
BJP Office

Sangrur BJP Office Attack: पेट्रोल बम से हमला, 24 घंटे में दोनों गिरफ्तार

मंगलवार, 28 जुलाई 2026
Delhi Violence Big Expose

Delhi Violence Big Expose: CJP प्रदर्शन में 980 अपराधी, पुलिस ने किया खुलासा

मंगलवार, 28 जुलाई 2026
Campus

PU Campus Tragic Death: भारी बारिश में करंट लगने से PhD Scholar की मौत

मंगलवार, 28 जुलाई 2026
Next Post
Shaheed Bhagat Singh Youth Awards resumed after many years

पिछले कई सालों से बंद पड़े शहीद भगत सिंह यूथ अवार्ड की हुई शुरुआत

Inspector General of Police (IGP) Headquarters Sukhchain Singh Gill

पंजाब पुलिस को मुख्यमंत्री भगवंत मान की तरफ से किसी भी बेकसूर को तंग न करने की स्पष्ट हिदायतें

rahul gandhi

Congress ने वरिष्ठ नेताओं की बुलाई बैठक

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।