बुधवार, 25 मार्च 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - VB-Ji Ram Ji Yojana: मनरेगा का खेल खत्म, मजदूरों को 125 दिन काम; शिवराज का कांग्रेस पर करारा प्रहार!

VB-Ji Ram Ji Yojana: मनरेगा का खेल खत्म, मजदूरों को 125 दिन काम; शिवराज का कांग्रेस पर करारा प्रहार!

कांग्रेस झूठ की दुकान, भ्रम की फैक्ट्री और अफवाहों का बाजार है- शिवराज सिंह

The News Air Team by The News Air Team
रविवार, 4 जनवरी 2026
A A
0
Shivraj Chouhan
104
SHARES
691
VIEWS
ShareShareShareShareShare
Google News
WhatsApp
Telegram

VB-Ji Ram Ji Yojana: केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज नई दिल्ली में कहा कि कांग्रेस का “मनरेगा बचाओ संग्राम” वास्तव में “भ्रष्टाचार बचाओ संग्राम” है। उन्होंने तीखे लहजे में कहा कि कांग्रेस के पेट में दर्द यही है कि अब भ्रष्टाचार की संभावनाएं समाप्त हो गई हैं।

‘कांग्रेस को ग्राम से, काम से और राम से परेशानी’

प्रेस कॉन्फ्रेंस में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस हमेशा विकास का विरोध करती रही है। कांग्रेस को ग्राम से परेशानी, कांग्रेस को काम से परेशानी, कांग्रेस को राम से परेशानी। ये त्रयी ही उनके राजनीतिक डीएनए की पहचान है।

‘लोकसभा में सच सुनने की हिम्मत नहीं थी’

उन्होंने लोकसभा की बहस का हवाला देते हुए कहा कि कांग्रेस ने पूरी बात सुनने का साहस नहीं दिखाया। मैंने कहा था- मुझे सुनकर जाइए, लेकिन मेरी आवाज़ दबाने की कोशिश की गई। दम था तो पूरी बात सुन लेते। संसद संवाद के लिए होती है, हंगामे के लिए नहीं।

मनरेगा बनी थी भ्रष्टाचार का अड्डा!

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि मनरेगा अब ईमानदार रोजगार का नहीं, भ्रष्टाचार का प्रतीक बन गई थी। मजदूरों के नाम पर ठेकेदारों से काम होने लगा था और मशीनों से काम दिखाकर मजदूरी उठा ली गई। एक ही सड़क हर साल “नई” बना दी गई। 80 साल के “मजदूर” और फर्जी उपस्थिति के रेकॉर्ड नजर आए। उन्होंने बताया कि ग्राम सभाओं के सोशल ऑडिट में 10 लाख 91 हजार से अधिक शिकायतें दर्ज हुईं।

मोदी सरकार ने पारदर्शिता से किया 8.48 लाख करोड़ का निवेश

श्री चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में अब तक 8 लाख 48 हजार करोड़ रुपये ग्रामीण विकास पर खर्च किए जा चुके हैं, जबकि यूपीए शासन में यह राशि केवल 2 लाख करोड़ रुपये थी। इतनी बड़ी राशि खर्च करने के बाद भी सवाल है, क्या गांवों में स्थायी संपत्ति बनी? क्या गांव और मजदूर का जीवन बदला?

‘विकसित भारत जी राम जी योजना’, मनरेगा से कई कदम आगे

शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि नई योजना भ्रष्टाचार मुक्त, टेक्नोलॉजी आधारित और मजदूर केंद्रित सुधार है। इस योजना में 100 के बजाय 125 दिन की कानूनी गारंटी है। काम न मिलने पर बेरोजगारी भत्ता और भुगतान में देरी पर दंड का प्रावधान है। ग्राम पंचायतों को पूरा अधिकार कि वे तय करें कौन सा काम गांव में हो। अब ऊपर से ठोककर नहीं, नीचे से तय होगा- गांव खुद अपने विकास का प्लान बनाएगा।

अब केवल मिट्टी नहीं खोदेंगे, विकास की नींव रखेंगे

मंत्री शिवराज सिंह ने बताया कि अब जल संरक्षण, सड़क, स्कूल, आंगनबाड़ी भवन, अस्पताल, खेत-तालाब, चेक डैम, एफपीओ संरचना, प्राकृतिक आपदा प्रबंधन जैसे ठोस कार्य होंगे। यह योजना गांव को आत्मनिर्भर और स्वावलंबी बनाने का ब्लूप्रिंट है। इस योजना में 1.51 लाख करोड़ की धनराशि और मजदूरों के हित पर पहली प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि आगामी वित्तीय वर्ष में 1,51,282 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। इसमें से 95,600 करोड़ रुपये केंद्र सरकार देगी। प्रशासनिक व्यय को 6% से बढ़ाकर 9% किया गया है ताकि रोजगार सहायकों, तकनीकी स्टाफ और मेट्स को समय पर मानदेय मिले। इसके लिए 13,000 करोड़ रुपये से अधिक की राशि रखी गई है।

खेती और रोजगार में संतुलन – पीक सीजन के अनुसार ग्रामीण कामकाज

शिवराज सिंह ने कहा कि नई व्यवस्था में खेती के पीक सीजन के अनुरूप काम तय किए जाएंगे, ताकि किसान और मजदूर दोनों का हित सुरक्षित रहे। जहां खेती करनी है वहां खेती हो और जब खेतों में काम नहीं, तो गांव के विकास के काम मिलें।

यह भी पढे़ं 👇

Uzair Baloch

Uzair Baloch की खौफनाक कहानी: 198 मर्डर, जासूसी और लियारी का खूनी डॉन

बुधवार, 25 मार्च 2026
Lok Sabha 816 Seats

Lok Sabha 816 Seats: बड़ा फैसला, बदल जाएगा भारत का पूरा पावर गेम

बुधवार, 25 मार्च 2026
Bhagat Singh Pakistan Controversy

Bhagat Singh Pakistan Controversy: पाकिस्तान ने शहीद को बताया क्रिमिनल, बड़ा विवाद

बुधवार, 25 मार्च 2026
RBI Rupee Crisis

RBI Rupee Crisis: ₹94 तक गिरा रुपया, जानिए पूरा एक्शन प्लान

बुधवार, 25 मार्च 2026
भ्रम फैलाना बंद करे कांग्रेस, सत्य को स्वीकार करे

उन्होंने कांग्रेस से अपील की कि वह देश को गुमराह न करे। यह समय संग्राम का नहीं, सहयोग का है। कांग्रेस झूठ और भ्रम फैलाना बंद करें। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को धन्यवाद दें कि उन्होंने मजदूरों और गांवों के हित में इतनी ऐतिहासिक योजना दी है।

‘विकसित भारत जी राम जी’- विकसित ग्राम, स्वावलंबी भारत की आधारशिला

केंद्रीय मंत्री श्री चौहान ने कहा कि इस योजना का लक्ष्य है- स्वरोजगारयुक्त गांव, गरीबी मुक्त समाज, और विकसित भारत का सपना साकार करना। विकसित भारत के लिए विकसित ग्राम, यही मोदी सरकार की प्रतिबद्धता है।

Previous Post

Punjab Law and Order: खौफ में पंजाब, दो दिन में दो कत्ल; परगट सिंह ने मांगा इस्तीफा!

Next Post

Amritsar Wedding Firing: शादी में Barati बनकर आए हत्यारे, AAP सरपंच की हत्या

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Uzair Baloch

Uzair Baloch की खौफनाक कहानी: 198 मर्डर, जासूसी और लियारी का खूनी डॉन

बुधवार, 25 मार्च 2026
Lok Sabha 816 Seats

Lok Sabha 816 Seats: बड़ा फैसला, बदल जाएगा भारत का पूरा पावर गेम

बुधवार, 25 मार्च 2026
Bhagat Singh Pakistan Controversy

Bhagat Singh Pakistan Controversy: पाकिस्तान ने शहीद को बताया क्रिमिनल, बड़ा विवाद

बुधवार, 25 मार्च 2026
RBI Rupee Crisis

RBI Rupee Crisis: ₹94 तक गिरा रुपया, जानिए पूरा एक्शन प्लान

बुधवार, 25 मार्च 2026
UPI Digital Payment System

UPI Digital Payment System: कैश से QR Code तक, बड़ा बदलाव कैसे आया

बुधवार, 25 मार्च 2026
Breaking News Live Updates 25 March 2026

Breaking News Live Updates 25 March 2026: Today Big Updates, हर पल खबर

बुधवार, 25 मार्च 2026
Next Post
Amritsar Wedding Firing

Amritsar Wedding Firing: शादी में Barati बनकर आए हत्यारे, AAP सरपंच की हत्या

Amritsar Soldier Martyrdom

Amritsar Soldier Martyrdom: Jammu-Kashmir में शहीद Naib Subedar

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

GN Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।