बुधवार, 25 मार्च 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - चिपचिपाती गर्मी से यूपीवाले बेहाल, विपक्ष ही नहीं सत्ता पक्ष भी परेशान…

चिपचिपाती गर्मी से यूपीवाले बेहाल, विपक्ष ही नहीं सत्ता पक्ष भी परेशान…

विधानसभा तक गर्माया बिजली कटौती का मुद्दा

The News Air Team by The News Air Team
मंगलवार, 30 जुलाई 2024
A A
0
चिपचिपाती गर्मी से यूपीवाले बेहाल, विपक्ष ही नहीं सत्ता पक्ष भी परेशान…
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare
Google News
WhatsApp
Telegram

उत्तर प्रदेश, 30 जुलाई (The News Air): उत्तर प्रदेश की जनता चिपचिपाती गर्मी से बेहाल है. पसीना पोछते-पोछते और हाथ वाला पंखा चलाते-चलाते लोगों के हाथ थक जा रहे हैं. उनके इस कष्ट को बढ़ाने में बिजली सबसे बड़ी विलेन है. वो कब आती है और कब चली जाती है, पता भी नहीं चलता है. बिजली की कटौती एक नहीं, बल्कि कई घंटों की हो रही है. चाहे वो सीएम योगी का शहर गोरखपुर हो या दिल्ली से सटा गाजियाबाद…नाम बदलते जाइए, हर जगह का वही हाल है. क्या सत्तापक्ष और क्या विपक्ष, दोनों बिजली की कटौती से परेशान हैं. मामला विधानसभा में भी उठ चुका है. सपा के विधायक बिजली कटौती को लेकर वेल तक पहुंच चुके हैं.

सपा विधायक ओम प्रकाश सिंह ने विधानसभा में बिजली कटौती का मुद्दा उठाते हुए कहा, बिजली तो देवी हो गई हैं, कब आएंगी कब जाएंगी किसी को नहीं पता. वहीं, सपा विधायक और नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडे ने कहा, जहां जर्जर तार हैं उन्हें बदलने के लिए अलग-अलग जिलों में कंपनियों को अच्छी खासी धनराशि दी गई है. जो मोटा तार भी जलकर गिर जा रहा है. कंपनियां घटिया तार लगा रही हैं.

‘जांच कराई जाए’

माता प्रसाद पांडे ने आगे कहा कि मेरे इलाके में ही कंपनी को 1 अरब 76 करोड़ रुपये मिला है. ये पैसा तार बदलने और नए खंभे लगाने के लिए मिला है. हमें आज तक नहीं मालूम चला कि वे कहां काम कर रहे हैं. सीएम से मेरी मांग है कि इसकी जांच कराई जाए.

यह भी पढे़ं 👇

Bhagat Singh Pakistan Controversy

Bhagat Singh Pakistan Controversy: पाकिस्तान ने शहीद को बताया क्रिमिनल, बड़ा विवाद

बुधवार, 25 मार्च 2026
RBI Rupee Crisis

RBI Rupee Crisis: ₹94 तक गिरा रुपया, जानिए पूरा एक्शन प्लान

बुधवार, 25 मार्च 2026
UPI Digital Payment System

UPI Digital Payment System: कैश से QR Code तक, बड़ा बदलाव कैसे आया

बुधवार, 25 मार्च 2026
Breaking News Live Updates 25 March 2026

Breaking News Live Updates 25 March 2026: Today Big Updates, हर पल खबर

बुधवार, 25 मार्च 2026

वर वधु के गले में वरमाला डालने ही वाला होता कि…

सपा विधायक आरके वर्मा ने कहा, आज आलम यह है कि किसान सिंचाई के लिए खेत पहुंचता है और बिजली गुल, वैवाहिक कार्यक्रम में वर वधु के गले में वरमाला डालने ही वाला होता है कि बिजली गुल, बच्चे पढ़ने बैठते ही हैं कि बिजली गुल. अस्पतालों में भी अघोषित बिजली कटौती की वजह से महंगी से मशीनें काम नहीं कर पा रही है.

उन्होंने कहा कि बिजली विभाग के लोग किसी सुपरमैन की तरह उपभोक्ताओं से वसूली कर रहे हैं. विजली विभाग के लोग रात में ही घरों पर छापा मार रहे हैं और वसूली कर रहे हैं. अगर कोई पैसा नहीं देता है तो उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई जा रही है. विधायक ने आगे कहा कि स्मार्ट मीटर में रीडिंग बढ़कर आ रही है. प्रयागराज में एक कमरे के मकान में तीन साल का बिल साढ़े तीन लाख का बिल आ गया.

लोकसभा चुनाव में यूपी में 37 सीटें जीतने के बाद सपा बिजली के मुद्दे पर योगी सरकार हमलावर है. बीते दिनों कानपुर में बिजली कटौती के खिलाफ सपा कार्यकर्ता सड़क पर उतरे. उन्होंने जाम लगाया था. यही हाल प्रदेश के अन्य कुछ शहरों का भी है. लोग त्रस्त हैं. हताश हैं. उन्हें ये नहीं समझ आता है कि वो जाएं तो जाएं कहां. बिजली विभाग सुनता नहीं.

सत्ता पक्ष के नेता भी परेशान

ऐसा नहीं है कि विपक्ष के नेता ही बिजली कटौती से परेशान हैं, सत्ता पक्ष के नेता भी त्रस्त हैं. सु्ल्तानपुर के विधायक विनोद सिंह ने बिजली कटौती को लेकर उर्जा मंत्री को पत्र लिखा था. उन्होंने डीएम के साथ मीटिंग की थी और बिजली कटौती का मुद्दा उठाया था. हमीरपुर से बीजेपी विधायक मनीषा अनुरागी का एक वीडियो हाल में सामने आया था, जिसमें वह कार्यकर्ताओं के साथ बिजली घर पहुंची थीं. विधायक ने अघोषित बिजली कटौती पर बिजली विभाग के अधिकारियों को फटकार लगाई थी.

Previous Post

Akums Drugs and Pharmaceuticals IPO हुआ ओपन, 1 करोड़ नए शेयर हो रहे जारी

Next Post

पेरिस ओलंपिक मेडल टैली: टॉप-2 में जापान और फ्रांस, 26वें स्थान पर भारत

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Bhagat Singh Pakistan Controversy

Bhagat Singh Pakistan Controversy: पाकिस्तान ने शहीद को बताया क्रिमिनल, बड़ा विवाद

बुधवार, 25 मार्च 2026
RBI Rupee Crisis

RBI Rupee Crisis: ₹94 तक गिरा रुपया, जानिए पूरा एक्शन प्लान

बुधवार, 25 मार्च 2026
UPI Digital Payment System

UPI Digital Payment System: कैश से QR Code तक, बड़ा बदलाव कैसे आया

बुधवार, 25 मार्च 2026
Breaking News Live Updates 25 March 2026

Breaking News Live Updates 25 March 2026: Today Big Updates, हर पल खबर

बुधवार, 25 मार्च 2026
Today in History 25 March

Today in History 25 March: आज के दिन बदली थी दुनिया की तस्वीर

बुधवार, 25 मार्च 2026
Aaj Ka Rashifal 25 March 2026

Aaj Ka Rashifal 25 March 2026: नवरात्रि में सिंह-धनु को 100% शुभ, जानें सभी 12 राशियों का हाल

बुधवार, 25 मार्च 2026
Next Post
पेरिस ओलंपिक मेडल टैली: टॉप-2 में जापान और फ्रांस, 26वें स्थान पर भारत

पेरिस ओलंपिक मेडल टैली: टॉप-2 में जापान और फ्रांस, 26वें स्थान पर भारत

cliQ India Hindi

फिल्म ‘कोटेशन गैंग’ अगले महीने सिनेमाघरों में देगी दस्तक, सनी लियोन ने फोटो शेयर कर दी जानकारी

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

GN Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।