LIVE | ...
गुरूवार, 11 जून 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - UP विधानसभा का मॉनसून सत्र आज से,

UP विधानसभा का मॉनसून सत्र आज से,

बजट के साथ इन मुद्दों पर सरकार को घेरेगा विपक्ष

The News Air Team by The News Air Team
सोमवार, 29 जुलाई 2024
in Breaking News, NEWS-TICKER, उत्तर प्रदेश, राष्ट्रीय
A A
0
UP विधानसभा का मॉनसून सत्र
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

उत्तर प्रदेश, 29 जुलाई (The News Air) :  लोकसभा चुनाव के बाद UP विधानसभा का मॉनसून सत्र सोमवार से शुरू हो रहा है। सत्र हंगामेदार होने के आसार हैं। विपक्ष खासतौर पर सपा और कांग्रेस ने मिलकर सरकार को घेरने की तैयारी कर रखी है। विधानसभा से जारी सूचना के अनुसार मॉनसून सत्र 29 जुलाई से 2 अगस्त तक चलेगा। सत्र में कई अध्यादेश और अधिसूचनाओं को सदन के पटल पर रखा जाएगा। 30, 31 जुलाई और 1, 2 अगस्त को विधायी कार्य होंगे। जानकारी के अनुसार वित्त मंत्री सुरेश खन्ना 30 जुलाई को अनुपूरक पेश करेंगे, जिसे एक अगस्त को पारित किया जाएगा। मानसून सत्र में पेश होने वाले अनुपूरक बजट का आकार 20,000 करोड़ रुपये हो सकता है। इसमें अगले वर्ष प्रयागराज में होने वाले महाकुंभ में अवस्थापना सुविधाओं के विकास के साथ ही पर्यटन व ऊर्जा क्षेत्र की जरूरतों के लिए धनराशि का आवंटन किया जा सकता है। अनुपूरक बजट में परिवहन निगम के बेड़े में नई बसें शामिल करने के लिए भी धन का आवंटन किया जा सकता है।

  • उत्तर प्रदेश में विधानसभा का मानसून सत्र सोमवार से शुरू हो रहा है
  • सत्र हंगामेदार होने के आसार हैं
  • सपा और कांग्रेस ने मिलकर सरकार को घेरने की तैयारी कर रखी है
  • मॉनसून सत्र 29 जुलाई से 2 अगस्त तक चलेगा
एक दर्जन से अधिक अध्यादेश होंगे पारित

इसके अलावा सत्र में एक दर्जन से अधिक अध्यादेशों को भी पारित कराया जाएगा। वहीं, सत्र में विपक्ष भी अक्रामक होने की पूरी संभावना है। विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक में सभी दलीय नेताओं ने सुचारू रूप से सदन चलाने में सहयोग करने का भरोसा दिया है। विधानसभा अध्यक्ष ने सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच सार्थक चर्चा करने और जनता से जुड़े मुद्दों को उठाने की अपील की। उन्होंने सत्र के सुचारू संचालन के लिए सभी दलीय नेताओं से सहयोग करने का अनुरोध किया। इस दौरान विपक्षी दलों के नेताओं ने प्रदेश में सूखा, बाढ़ और अघोषित बिजली कटौती समेत जनता से जुड़े मुद्दों पर सदन में चर्चा कराने की मांग की।

सकारात्मक चर्चा से लोकतंत्र मजबूत- विधानसभा अध्यक्ष

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि संवाद और सकारात्मक चर्चा से लोकतंत्र मजबूत होता है। सबसे बड़ी विधानसभा होने की वजह से यूपी विधानसभा की कार्यवाही अन्य राज्यों के लिए आदर्श पेश करती है। संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष ने अपनी विशिष्ट कार्यशैली से यूपी का गौरव बढ़ाया है। विधानसभा के मानसूत्र सत्र के सपा के 7 बागी विधायकों पर सबकी नजर रहेगी। रायबरेली के ऊंचाहार से विधायक मनोज पांडेय, अयोध्या के गोसाईगंज से विधायक अभय सिंह, अमेठी के गौरीगंज से विधायक राकेश प्रताप सिंह, कालपी के विधायक विनोद चतुर्वेदी, इलाहाबाद पश्चिम से विधायक पूजा पाल, बिसौली से विधायक आशुतोष मौर्य और अंबेडकरनगर के जलालपुर विधायक राकेश पांडेय ने राज्यसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी संजय सेठ के पक्ष में क्रॉस वोटिंग की थी।

यह भी पढे़ं 👇

Ethanol

Ethanol मिश्रित Petrol पर अब नहीं लगेगी केंद्रीय Excise Duty

गुरूवार, 11 जून 2026
Hormuz

दर्दनाक हादसा: Hormuz के पास Ship Attack में 3 भारतीय नाविकों की मौत

गुरूवार, 11 जून 2026
Pakistan

78 श्रद्धालु Pakistan जाने से रुके, गृह मंत्रालय ने नहीं दी मंजूरी, जानें क्यूं

गुरूवार, 11 जून 2026
Sukhbir Badal

Behbal Kalan मामले में Sukhbir Badal की बढ़ी मुश्किलें

गुरूवार, 11 जून 2026
ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

90% प्रीमियम पर शेयरों का सफर शुरू, फिर मुनाफावसूली ने बनाया दबाव

Next Post

सावन का दूसरा सोमवार: बढ़ी कांवड़ियों की भीड़, पुलिस ने संभाला मोर्चा

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Ethanol

Ethanol मिश्रित Petrol पर अब नहीं लगेगी केंद्रीय Excise Duty

गुरूवार, 11 जून 2026
Hormuz

दर्दनाक हादसा: Hormuz के पास Ship Attack में 3 भारतीय नाविकों की मौत

गुरूवार, 11 जून 2026
Pakistan

78 श्रद्धालु Pakistan जाने से रुके, गृह मंत्रालय ने नहीं दी मंजूरी, जानें क्यूं

गुरूवार, 11 जून 2026
Sukhbir Badal

Behbal Kalan मामले में Sukhbir Badal की बढ़ी मुश्किलें

गुरूवार, 11 जून 2026
MLA Raman Arora's arrest

Kiki Dhillon और Raman Arora दूसरी बार ED के सामने

गुरूवार, 11 जून 2026
Sukhbir Singh Badal

Giani Raghbir Singh ‘AAP का वर्कर’, Sukhbir Badal का हमला

गुरूवार, 11 जून 2026
Next Post
UP विधानसभा का मॉनसून सत्र

सावन का दूसरा सोमवार: बढ़ी कांवड़ियों की भीड़, पुलिस ने संभाला मोर्चा

UP विधानसभा का मॉनसून सत्र

महाराष्ट्र में BJP के साथ सीट शेयरिंग से पहले शिंदे अजीत का पावर गेम

UP विधानसभा का मॉनसून सत्र

Sensex और Nifty शुरुआती कारोबार में नए सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंचा

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।