LIVE | ...
रविवार, 4 अक्टूबर 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - UP उपचुनाव: 10 सीटों पर प्रभारी…कांग्रेस की फील्डिंग ने कैसे बढ़ाई अखिलेश की टेंशन?

UP उपचुनाव: 10 सीटों पर प्रभारी…कांग्रेस की फील्डिंग ने कैसे बढ़ाई अखिलेश की टेंशन?

The News Air Team by The News Air Team
शुक्रवार, 20 सितम्बर 2024
in Breaking News, NEWS-TICKER, उत्तर प्रदेश, सियासत
A A
0
UP उपचुनाव
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

उत्तर प्रदेश, 20 सितंबर (The News Air):  उत्तर प्रदेश के गांव देहात में एक कहावत बहुत ही मशहूर है- ना खेलब, ना खेले देब, खेलिए बिगाड़म. मतलब न खेलेंगे और न खेलने देंगे, खेल ही बिगाड़ देंगे. यूपी में विधानसभा की 10 सीटों पर उपचुनाव से पहले कांग्रेस इसी तरह की रणनीति पर आगे बढ़ रही है.

समाजवादी पार्टी से गठबंधन की चर्चा के बीच कांग्रेस ने सभी 10 सीटों पर प्रभारी और पर्यवेक्षक नियुक्त कर दिया है. कहा जा रहा है कि सपा से अगर गठबंधन की बात नहीं बनती है तो कांग्रेस अकेले मैदान में उतरेगी.

यूपी कांग्रेस ने जिन सीटों पर मजबूत प्रभारी नियुक्त किया है, उनमें मिल्कीपुर, सीसामऊ, कटेहरी और कुंदरकी जैसी सीटें शामिल हैं. 2022 के चुनाव में इन सीटों पर समाजवादी पार्टी को जीत मिली थी.

यह भी पढे़ं 👇

October 4 Historical Events Highlights

October 4 Historical Events Highlights: क्या आप जानते हैं 4 अक्टूबर के दिन इतिहास में क्या-क्या हुआ था?

रविवार, 4 अक्टूबर 2026
IMD Weather Forecast Heavy Rainfall Warning

IMD Weather Forecast Heavy Rainfall Warning: क्या आपके राज्य से पूरी तरह विदा हो चुका है मानसून?

रविवार, 4 अक्टूबर 2026
Breaking News Live Updates 4 October

Breaking News Live Updates 4 October 2026: Top Alerts, हर बड़ी खबर सबसे पहले

रविवार, 4 अक्टूबर 2026
Aaj Ka Rashifal 4 October 2026

Aaj Ka Rashifal 4 October 2026: क्या 4 अक्टूबर का रविवार लाएगा आपकी लव लाइफ में नया मोड़?

रविवार, 4 अक्टूबर 2026

उत्तर प्रदेश में विधानसभा की 10 सीटों पर अक्टूबर-नवंबर में चुनाव प्रस्तावित हैं, जहां पर भारतीय जनता पार्टी और समाजवादी पार्टी के बीच सीधा मुकाबला होना है.

कांग्रेस ने किस सीट पर किसे बनाया प्रभारी?

1. अयोध्या की मिल्कीपुर (सुरक्षित) सीट पर पूर्व राज्यसभा सांसद पीएल पुनिया को प्रभारी बनाया गया है. देवरिया से लोकसभा के उम्मीदवार रहे अखिलेश प्रसाद सिंह को पर्यवेक्षक बनाया गया है.

2. मिर्जापुर की मझवां सीट पर प्रदेश अध्यक्ष अजय राय खुद प्रभारी होंगे. बासगांव से उम्मीदवार रहे सदल प्रसाद यहां पर पर्यवेक्षक की भूमिका निभाएंगे.

3. अंबेडकरनगर की कटेहरी सीट पर सत्य नारायण पटेल को प्रभारी नियुक्त किया गया है. कटेहरी कुर्मी बाहुल्य सीट है. केशव चंद्र यादव यहां के पर्यवेक्षक होंगे.

4. कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव धीरज गुर्जर मोरादाबाद के अधीन कुंदरकी सीट के प्रभारी नियुक्त किए गए हैं. सीतापुर के सांसद राकेश राठौड़ यहां के पर्यवेक्षक होंगे.

5. कानपुर की सीसामऊ सीट के प्रभार का जिम्मा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव निलांशु चतुर्वेदी को दिया गया है. अमेठी से सांसद किशोरी लाल शर्मा यहां के पर्यवेक्षक होंगे.

6. अखिलेश यादव की सीट करहल पर तौकीर आलम को प्रभारी नियुक्त किया गया है. रामनाथ सिकरवार यहां के पर्यवेक्षक होंगे.

7. प्रयागराज की फूलपुर सीट का जिम्मा राजेश तिवारी को मिला है. तिवारी यहां के प्रभारी होंगे. प्रयागराज के सांसद उज्जवल रमण सिंह को यहां से पर्यवेक्षक बनाया गया है.

8. मुजफ्फरपुर की मीरापुर सीट पर विधायक वीरेंद्र चौधरी को प्रभारी नियुक्त किया गया है. सहारनपुर के सांसद इमरान मसूद यहां पर्यवेक्षक की भूमिका में रहेंगे.

9. गाजियाबाद सदर सीट पर विधानसभा में नेता अराधना मिश्रा मोना को प्रभारी नियुक्त किया गया है. बाराबंकी से सांसद तनुज पूनिया यहां के पर्यवेक्षक होंगे.

10. अलीगढ़ की खैर सीट से नसीमुद्दीन सिद्दकी प्रभारी बनाए गए हैं. राज कुमार रावत को यहां पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है.

कम से कम 3 सीटों पर कांग्रेस की दावेदारी

उत्तर प्रदेश की जिन 10 सीटों पर उपचुनाव होने हैं, उनमें से कम से कम 3 सीटों पर कांग्रेस लड़ना चाह रही है. कांग्रेस की दावेदारी मिर्जापुर की मझवां, प्रयागराज की फूलपुर और गाजियाबाद की सदर सीट पर है. इनमें से अगर कोई सीट कांग्रेस को नहीं मिलती है तो पार्टी अलीगढ़ की खैर और मुजफ्फरनगर की मीरापुर से भी चुनाव लड़ सकती है.

कहा जा रहा है कि मझवां सीट से खुद अजय राय चुनाव लड़ सकते हैं. यहां का जातीय समीकरण भी उनके लिए मुफीद बताया जा रहा है. वर्तमान में विधानसभा में कांग्रेस के सिर्फ 2 विधायक हैं. उपचुनाव के जरिए कांग्रेस इस संख्या को बढ़ाना चाहती है.

गठबंधन नहीं, तो खेल बिगाड़ने की रणनीति

कांग्रेस ने जिस तरह से उपचुनाव को लेकर सभी 10 सीटों पर प्रभारी और पर्यवेक्षक नियुक्त किए हैं, उससे कई सियासी संदेश निकाले जा रहे हैं. मसलन, पार्टी ने जातिगत समीकरण को देखते हुए सभी सीटों पर मजबूत नेताओं को तैनात किया है.

उदाहरण के लिए मिल्कीपुर सीट पर दलितों की आबादी ज्यादा है, तो वहां पर दिग्गज नेता पीएल पुनिया को तैनात किया है. इसी तरह फूलपुर में राजेश तिवारी और कटेहरी में सत्य नारायण पटेल को प्रभारी बनाया गया है.

कांग्रेस के 3 राष्ट्रीय सचिव उपचुनाव की ड्यूटी में लगाए गए हैं. इसी तरह पार्टी ने राहुल गांधी को छोड़कर बाकी के सांसदों को भी फील्ड में उतार दिया है.

कहा जा रहा है कि अगर समाजवादी पार्टी से सीट शेयरिंग को लेकर समझौता नहीं होता है तो कांग्रेस सभी सीटों पर मजबूत उम्मीदवार उतारेगी. कांग्रेस उपचुनाव के जरिए यह दिखाने का प्रयास करेगी कि उसे हल्के में नहीं लिया जा सकता है.

कांग्रेस ने 29 सितंबर से 10 अक्तूबर तक सभी 10 सीटों पर संविधान सम्मेलन भी करने का फैसला किया है. सम्मेलन में पार्टी के बड़े नेता मौजूद रहेंगे.

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

Suzlon Shares: सुजलॉन पर एक्सचेंजों की अतिरिक्त निगरानी खत्म, खरीदने का मौका?

Next Post

कोलकाता के प्रदर्शन में महिलाओं ने पी थी शराब, ममता सरकार में मंत्री के बयान से मचा बवाल

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

October 4 Historical Events Highlights

October 4 Historical Events Highlights: क्या आप जानते हैं 4 अक्टूबर के दिन इतिहास में क्या-क्या हुआ था?

रविवार, 4 अक्टूबर 2026
IMD Weather Forecast Heavy Rainfall Warning

IMD Weather Forecast Heavy Rainfall Warning: क्या आपके राज्य से पूरी तरह विदा हो चुका है मानसून?

रविवार, 4 अक्टूबर 2026
Breaking News Live Updates 4 October

Breaking News Live Updates 4 October 2026: Top Alerts, हर बड़ी खबर सबसे पहले

रविवार, 4 अक्टूबर 2026
Aaj Ka Rashifal 4 October 2026

Aaj Ka Rashifal 4 October 2026: क्या 4 अक्टूबर का रविवार लाएगा आपकी लव लाइफ में नया मोड़?

रविवार, 4 अक्टूबर 2026
Social media influencer Mad Sandhu shot Amritsar

Social Media Influencer Mad Sandhu Shot Amritsar: क्या पुरानी रंजिश में हुआ मैड संधू पर जानलेवा हमला?

शनिवार, 3 अक्टूबर 2026
MLA Sukhveer Singh Maiserkhana

AAP Suspends Maur MLA Sukhveer Singh Maiserkhana: क्या सरकारी स्कूलों पर सच बोलना पड़ा भारी?

शनिवार, 3 अक्टूबर 2026
Next Post
शराब

कोलकाता के प्रदर्शन में महिलाओं ने पी थी शराब, ममता सरकार में मंत्री के बयान से मचा बवाल

शराब

एनआईए की बठिंडा में छापेमारी, मोबाइल किए जब्त

शराब

सास से पीटा, ससुर ने कपड़े फाड़कर अर्धनग्न बहू को दौड़ाया...वजह जान चौंक जाएंगे आप

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।