सोमवार, 13 अप्रैल 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - Unnao Bus Accident: राष्ट्रपति मुर्मू ने उन्नाव हादसे पर दुख जताया, कहा- ‘बेहद दुखद’ घटना

Unnao Bus Accident: राष्ट्रपति मुर्मू ने उन्नाव हादसे पर दुख जताया, कहा- ‘बेहद दुखद’ घटना

The News Air Team by The News Air Team
बुधवार, 10 जुलाई 2024
in Breaking News, NEWS-TICKER, राष्ट्रीय
A A
0
cliQ India Hindi
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

नई दिल्ली, 10 जुलाई (The News Air): उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में आज सुबह एक डबल डेकर बस दूध के टैंकर से टकरा गई। इस हादसे में 18 लोगों की मौत हुई है और 30 से ज्यादा लोग घायल हैं। हादसे पर कई नेताओं और जनप्रतिनिधियों ने शोक व्यक्त किया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को इस घटना पर दुख व्यक्त करते हुए इसे ‘बेहद दुखद’ बताया।

राष्ट्रपति मुर्मु ने उन्नाव हादसे पर जताया दुख

राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी एक आधिकारिक बयान में कहा गया, उत्तर प्रदेश के उन्नाव में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर हुई सड़क दुर्घटना में कई लोगों की मौत की खबर अत्यंत दुखद है। राष्ट्रपति ने इस दुखद दुर्घटना में मृतकों के परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की।

उन्नाव, उत्तर प्रदेश में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर हुई सड़क दुर्घटना में अनेक लोगों की मृत्यु का समाचार अत्यंत दुखदाई है। ऐसी आकस्मिक मृत्यु का शिकार हुए लोगों के परिवार के सदस्यों के प्रति मैं गहन शोक संवेदनाएँ व्यक्त करती हूँ तथा घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना…

— President of India (@rashtrapatibhvn) July 10, 2024

यह भी पढे़ं 👇

Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

सोमवार, 13 अप्रैल 2026
Breaking News Live Updates 13 April 2026

Breaking News Live Updates 13 April 2026: Big Updates, हर खबर सबसे तेज

सोमवार, 13 अप्रैल 2026
April 13 History

April 13 History अपोलो 13 से लेकर थॉमस जेफरसन तक, जानें इस दिन की खास बातें

सोमवार, 13 अप्रैल 2026
IMD Weather Alert

IMD Weather Alert: देश के कई हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी, तापमान में 6 डिग्री तक बढ़ोतरी

सोमवार, 13 अप्रैल 2026

बयान में कहा गया, मैं इस आकस्मिक मृत्यु के शिकार हुए लोगों के परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करती हूं तथा घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं।

हादसे में हुई 18 लोगों की मौत

बता दें कि उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर एक डबल डेकर स्लीपर बस के दूध के कंटेनर से टकरा जाने से 18 लोगों की मौत हो गई और 30 से ज्यादा लोग घायल हो गए। यह हादसा सुबह 5:15 बजे हुआ।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मृतकों के परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है और जिला प्रशासन को घायलों को समुचित उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की है।

एक्स पर सीएम आदित्यनाथ ने कहा, उन्नाव जिले में सड़क दुर्घटना में लोगों की मृत्यु अत्यंत दुखद और हृदय विदारक है। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। जिला प्रशासन के अधिकारियों को मौके पर पहुंचने और राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं। मैं प्रभु श्री राम से प्रार्थना करता हूं कि वे दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।

जनपद उन्नाव में सड़क दुर्घटना में हुई जनहानि अत्यंत दुःखद एवं हृदय विदारक है।

मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं।

जिला प्रशासन के अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं।

प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्री…

— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) July 10, 2024

मोतिहारी से दिल्ली जा रही थी डबल डेकर

डबल डेकर स्लीपर बस बिहार के मोतिहारी से दिल्ली जा रही थी, तभी बेहटामुजावर थाना क्षेत्र के गढ़ा गांव के पास आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर उसने दूध के टैंकर को पीछे से टक्कर मार दी।

घटना की सूचना मिलने पर बांगरमऊ के क्षेत्राधिकारी अरविंद चौरसिया के नेतृत्व में पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया। इस बीच, उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक भी घायलों से मिलने उन्नाव के अस्पताल पहुंचे। उपमुख्यमंत्री ने घायलों को उचित उपचार का आश्वासन दिया।

आस पास के कई अस्पताल अलर्ट पर- डिप्टी सीएम

उपमुख्यमंत्री पाठक ने एएनआई को बताया कि 18 लोगों की मौत हो गई है जबकि कई घायल हैं और उन्हें उन्नाव जिला अस्पताल भेजा गया है। घायलों को उच्च स्तरीय अस्पतालों में स्थानांतरित किया जा रहा है। उन्नाव के नजदीकी सभी अस्पतालों को अलर्ट पर रखा गया है। उन्होंने आगे कहा कि अधिकतर घायल लोग बिहार से हैं और उत्तर प्रदेश सरकार बिहार सरकार के संपर्क में है।

ब्रजेश पाठक ने कहा, केजीएमओ का ट्रॉमा सेंटर अलर्ट पर है, मैंने आकर सारी व्यवस्थाएं देखी हैं। ज्यादातर घायल लोग बिहार के हैं, हम बिहार सरकार के संपर्क में हैं। दुर्घटना के कारणों का पता जांच के बाद चलेगा, हमारी प्राथमिकता घायलों को उचित इलाज मुहैया कराना है।

Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

शहीद होने से एक दिन पहले की थी कैप्टन अंशुमान ने 50 साल की प्लानिंग,

Next Post

Unnao Accident : उन्नाव सड़क हादसे में BJP सरकार जिम्‍मेदार! अखिलेश यादव ने उठाए सवाल

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

सोमवार, 13 अप्रैल 2026
Breaking News Live Updates 13 April 2026

Breaking News Live Updates 13 April 2026: Big Updates, हर खबर सबसे तेज

सोमवार, 13 अप्रैल 2026
April 13 History

April 13 History अपोलो 13 से लेकर थॉमस जेफरसन तक, जानें इस दिन की खास बातें

सोमवार, 13 अप्रैल 2026
IMD Weather Alert

IMD Weather Alert: देश के कई हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी, तापमान में 6 डिग्री तक बढ़ोतरी

सोमवार, 13 अप्रैल 2026
Aaj Ka Rashifal

Aaj Ka Rashifal : 13 अप्रैल 2026 सभी राशियों के लिए पूर्ण भविष्यफल

सोमवार, 13 अप्रैल 2026
Asha Bhosle Passes Away

Asha Bhosle Passes Away : सुरों की मल्लिका ने पीछे छोड़ी अमर विरासत

रविवार, 12 अप्रैल 2026
Next Post
cliQ India Hindi

Unnao Accident : उन्नाव सड़क हादसे में BJP सरकार जिम्‍मेदार! अखिलेश यादव ने उठाए सवाल

Urvashi Rautela injured: शूटिंग के दौरान घायल हुईं उर्वशी रौटेला, अस्पताल में भर्ती

Urvashi Rautela injured: शूटिंग के दौरान घायल हुईं उर्वशी रौटेला, अस्पताल में भर्ती

भारतीय महिला टीम का नाम इतिहास के पन्‍नों में दर्ज, ‘पूजा वस्‍त्राकर’ ने किया कमाल

भारतीय महिला टीम का नाम इतिहास के पन्‍नों में दर्ज, 'पूजा वस्‍त्राकर' ने किया कमाल

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।