LIVE | ...
रविवार, 23 अगस्त 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पंजाब के पटियाला में किसानों से की मुलाकात

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पंजाब के पटियाला में किसानों से की मुलाकात

‘विकसित कृषि संकल्प अभियान’ में प्रवास के दौरान शिवराज सिंह का किसानों से संवाद

The News Air Team by The News Air Team
गुरूवार, 5 जून 2025
in NEWS-TICKER, पंजाब, सियासत
A A
0
Shivraj
104
SHARES
693
VIEWS
ShareShareShareShareShare

नई दिल्ली, 5 जून (The News Air) ‘विकसित कृषि संकल्प अभियान’ पूरे देश में जोरों पर है। लाखों किसान इस अभियान से जुड़ चुके हैं और यह क्रम जारी है। अभियान के 8वें दिन केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज पंजाब के किसानों से संवाद किया। इस अवसर पर पंजाब के कृषि मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां भी उपस्थित थे।

इस अवसर पर शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि किसानों तक विज्ञान व शोध की जानकारी पहुंचाने के लिए और ‘लैब टू लैंड’ को जोड़ने के लिए ही ‘विकसित कृषि संकल्प अभियान’ की शुरुआत की गई है। इस अभियान के तहत वैज्ञानिक जिस भी गांव का दौरा करते हैं, वहां के क्षेत्र की पूर्व जानकारी लेकर जाते हैं और उसी के अनुसार किसानों से संवाद किया जाता है। मिट्टी के पोषक तत्वों, जलवायु को ध्यान में रखते हुए कौन सी किस्म के जरिए पैदावार को बढ़ाया जा सकता है, उसकी जानकारी दी जाती है। साथ ही वायरस अटैक व कीटनाशकों की भी सही जानकारी दी जाती है। इस अभियान के जरिए खेत की जरूरत के अनुसार ही शोध की दिशा तय करने का काम किया जा रहा है।

शिवराज सिंह ने कहा कि आज मैंने ट्रैक्टर चलाकर किसानों की व्यावहारिक समस्या को समझने की कोशिश की। इस अभियान के बाद हर क्षेत्र से जो जानकारियां एकत्र होगी, उसी के आधार पर आगे की कृषि नीतियां बनाई जाएंगीं।

चौहान ने कहा कि पंजाब की इस धरा को मैं बारंबार हृदय से प्रणाम करता हूं। यह वो धरती है, जिसने कई वर्षों तक पूरे हिंदुस्तान के अन्न के भंडार भरने का काम किया है। एक समय था जब हम अमेरिका का खराब गुणवत्ता वाला गेहूं पीएल 480 खाने पर मजबूर थे, हरित क्रांति ही है जिसने हमें इससे मुक्ति दिलाई। पंजाब के किसानों, उनके जुनून और जज्बे को मैं प्रणाम करता हूं। पंजाब के किसानों को उनके अमूल्य प्रयासों के लिए बहुत-बहुत बधाई देना चाहता हूं।

शिवराज सिंह ने कहा कि आज देश में गेहूं के उत्पादन में रिकॉर्ड स्तर पर वृद्धि हुई है। गेहूं उत्पादन अपने उच्चतम स्तर पर है। इसके साथ-साथ चावल, मक्के, मूंगफली और सोयाबीन के उत्पादन में भी रिकॉर्ड वृद्धि दर्ज की गई है। दलहन-तिलहन में उत्पादन वृद्धि के लिए भी पूरे प्रयास किए जा रहे हैं। आज देश अन्न के लिए किसी पर निर्भर नहीं है।

चौहान ने कहा कि धान की पुरानी रोपाई की पारंपरिक पद्धति में पानी के साथ-साथ श्रम और लागत भी बहुत ज्यादा लगती थी, लेकिन अब नई आधुनिक तकनीक के जरिए सीधे बीज के माध्यम से बुआई की पद्धति का भी विकास हो चुका है। गेहूं की भांति अब चावल भी मशीन के जरिए बीज के माध्यम से बोया जा सकता है। कई किसानों ने इस संबंध में मुझसे अपने अनुभव भी साझा किए हैं। पंजाब के किसानों ने बताया कि नई पद्धति से उत्पादन के स्तर में भी कोई बदलाव नहीं आता। जितना उत्पादन पारंपरिक रोपाई के माध्यम से होता है, उसी प्रकार डायरेक्ट सीडिंग से भी धान की उपज होती है और इस पद्धति को अपनाने से श्रम और लागत में भी काफी बचत होती है।

चौहान ने कहा कि हमें कीटनाशकों का संतुलित उपयोग भी करना होगा। अनावश्यक अत्यधिक कीटनाशकों के प्रयोग से कृषि की लागत बढ़ती है और फसल की गुणवत्ता पर भी विपरीत असर पड़ता है। पंजाब की धरती पर हर किस्म की खेती की जा सकती है। बागवानी के लिए भी व्यापक संभावनाएं हैं। निर्यात गुणवत्ता वाले फल और सब्जियों के उत्पादन के लिए भी प्रयास करने होंगे।

यह भी पढे़ं 👇

Chandrayaan

23 अगस्त का इतिहास: William Wallace Execution से Chandrayaan-3 तक की बड़ी घटनाएं

रविवार, 23 अगस्त 2026
Weather Alert

Weather Alert: बंगाल की खाड़ी में Low Pressure Area, ओडिशा-छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट

रविवार, 23 अगस्त 2026
Breaking News Live Updates 23

Breaking News Live Updates 23 अगस्त 2026: Sunday Live, हर बड़ी खबर सबसे पहले

रविवार, 23 अगस्त 2026
Daily Rashifal 23 August 2026

आज का राशिफल 23 अगस्त 2026: जानें सभी 12 राशियों का भविष्य, पंचांग और शुभ मुहूर्त

रविवार, 23 अगस्त 2026

केंद्रीय मंत्री चौहान ने सिंधु जल समझौता पर भी बात की और कहा कि यह अन्यायपूर्ण जल समझौता रद्द करने का प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का कदम स्वागत योग्य है। पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के किसान इस समझौते से सबसे ज्यादा प्रभावित हुए, लेकिन अब भारत का पानी भारत के किसानों के लिए इस्तेमाल होगा।

शिवराज सिंह ने कहा कि किसानों की सेवा ही मेरा धर्म है। उत्पादन बढ़े और किसान समृद्धि की ओर बढ़े, तभी कृषि मंत्री के रूप में मेरे दायित्व की सार्थकता सिद्ध होगी। कार्यक्रम में भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के महानिदेशक डॉ. एम.एल. जाट, पंजाब कृषि विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर श्री एस.एस. भूषण, वैज्ञानिक व अधिकारी भी शामिल रहे।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

पाक-समर्थित हथियार तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफाश; छह आधुनिक पिस्तौलों सहित दो गिरफ़्तार

Next Post

वड़िंग का भाजपा को जवाब: ‘ऑपरेशन सिंदूर’ ‘ऑपरेशन लोटस’ नहीं है

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Chandrayaan

23 अगस्त का इतिहास: William Wallace Execution से Chandrayaan-3 तक की बड़ी घटनाएं

रविवार, 23 अगस्त 2026
Weather Alert

Weather Alert: बंगाल की खाड़ी में Low Pressure Area, ओडिशा-छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट

रविवार, 23 अगस्त 2026
Breaking News Live Updates 23

Breaking News Live Updates 23 अगस्त 2026: Sunday Live, हर बड़ी खबर सबसे पहले

रविवार, 23 अगस्त 2026
Daily Rashifal 23 August 2026

आज का राशिफल 23 अगस्त 2026: जानें सभी 12 राशियों का भविष्य, पंचांग और शुभ मुहूर्त

रविवार, 23 अगस्त 2026
Raja Rallia Ram Heritage

Raja Rallia Ram Heritage: राजा रलिया राम की विरासत बचाने की गुहार, जमीन कब्जे और जाली रजिस्ट्री के आरोप

शनिवार, 22 अगस्त 2026
GMADA Auction

GMADA Auction: गमाडा की नीलामी से ₹5400 करोड़ का रिकॉर्ड राजस्व, 27 प्रॉपर्टीज़ बिकीं

शनिवार, 22 अगस्त 2026
Next Post
Raja Warring

वड़िंग का भाजपा को जवाब: 'ऑपरेशन सिंदूर' 'ऑपरेशन लोटस' नहीं है

Ayodhya Ram Mandir After Ramlala Ram Darbar was consecrated Yogi did the puja see pictures

Ayodhya में फिर गूंजा जय श्रीराम! Ram Darbar और Ashta Vigrah की हुई भव्य Pran-Pratishtha

आप ने उपचुनाव के लिए केजरीवाल, मान, सिसोदिया समेत 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।