रविवार, 15 मार्च 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - Uddhav Thackeray: उद्धव ठाकरे ने कहा, केवल ED, CBI, IT हैं NDA के…

Uddhav Thackeray: उद्धव ठाकरे ने कहा, केवल ED, CBI, IT हैं NDA के…

The News Air Team by The News Air Team
बुधवार, 26 जुलाई 2023
A A
0
Uddhav Thackeray  | महाराष्ट्र: उद्धव ठाकरे ने कहा, केवल ED, CBI, IT हैं NDA के तीन मजबूत दल | Navabharat (नवभारत)
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare
Google News
WhatsApp
Telegram

मुंबई (The News Air): शिवसेना (यूबीटी) के प्रमुख उद्धव ठाकरे ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर तंज कसते हुए कहा कि केवल प्रवर्तन निदेशालय (ईडी), आयकर विभाग और केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ही राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के ‘‘तीन मजबूत दल” हैं। ठाकरे ने राज्यसभा सदस्य एवं शिवसेना (यूबीटी) के मुखपत्र ‘सामना’ के कार्यकारी संपादक संजय राउत से साक्षात्कार के दौरान मणिपुर में जातीय हिंसा को लेकर भी केंद्र सरकार की आलोचना की और कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पूर्वोत्तर राज्य का दौरा तक करने के लिए तैयार नहीं हैं।

ठाकरे ने भाजपा नीत राजग की हालिया बैठक का परोक्ष संदर्भ देते हुए दावा किया कि जब चुनाव नजदीक आते हैं, तो सरकार भाजपा के लिए राजग सरकार होती है, लेकिन चुनाव के बाद यह मोदी-सरकार बन जाती है।

राजग के 38 घटक दलों के नेताओं ने पिछले सप्ताह दिल्ली में मुलाकात की थी। उसी दिन शिवसेना (यूबीटी) समेत विपक्ष के 26 दलों ने बेंगलुरु में बैठक की थी और इस दौरान उन्होंने अपने गठबंधन का नाम ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) रखने के लिए सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया था। विपक्षी दल सत्तारूढ़ भाजपा पर विरोधियों को निशाना बनाने के लिए विभिन्न केंद्रीय एजेंसी का दुरुपयोग करने का आरोप लगाते रहे हैं।

यह भी पढे़ं 👇

Chhatrapati Shivaji Maharaj

Chhatrapati Shivaji Maharaj: मुगलों को थर्रा देने वाले मराठा शेर की अनसुनी दास्तान

रविवार, 15 मार्च 2026
Chokepoint War

Strait of Hormuz और Bab al-Mandeb: ईरान की Two Chokepoint War से दुनिया में हाहाकार

रविवार, 15 मार्च 2026
Iran Fujairah Port Attack

Iran Fujairah Port Attack: खार्ग का बदला, ईरान ने UAE के सबसे बड़े ऑयल हब पर बरसाए ड्रोन

रविवार, 15 मार्च 2026
Sonam Wangchuk

Sonam Wangchuk Release: सरकार का बड़ा फैसला, 170 दिन बाद छूटेंगे वांगचुक

रविवार, 15 मार्च 2026

ठाकरे ने साक्षात्कार में कहा ‘‘राजग में 36 दल हैं। केवल ईडी, सीबीआई और आयकर राजग की तीन मजबूत पार्टी हैं। अन्य दल कहां हैं? कुछ दलों का तो एक भी सांसद नहीं है।” इस साक्षात्कार का पहला हिस्सा बुधवार को ‘सामना’ में प्रकाशित किया गया। ठाकरे ने समान नागरिक संहिता के मुद्दे पर कहा कि भाजपा को पहले कश्मीर से कन्याकुमारी तक गोहत्या पर प्रतिबंध के लिए कानून लाना चाहिए। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर कानून के सामने हर कोई समान है, तो भाजपा में जो लोग भ्रष्ट हैं, उन्हें भी दंडित किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि ‘असली शिवसेना’ वहीं है, जहां ठाकरे परिवार है।

ठाकरे ने कहा कि जिन लोगों ने शिवसेना में फूट डाली थी, उन्होंने सोचा था कि इससे पार्टी खत्म हो जाएगी, लेकिन यह फिर से उभर रही है। उन्होंने कहा कि यह एक तरह से अच्छा ही हुआ, ‘‘ क्योंकि बगावत करने वाले कई दिग्गज लंबे समय से अपनी सीटों पर काबिज हैं लेकिन अब उनकी जगह नए लोगों को मौका मिल सकता है।”

विधायक एकनाथ शिंदे और 39 अन्य विधायकों ने पिछले साल जून में शिवसेना नेतृत्व के खिलाफ विद्रोह कर दिया था, जिससे पार्टी में फूट पड़ गई थी और ठाकरे नीत महा विकास आघाडी की सरकार गिर गई थी। शिंदे बाद में भाजपा के समर्थन से मुख्यमंत्री बन गए। मुख्यमंत्री शिंदे सहित शिवसेना के 16 विधायकों को अयोग्य घोषित करने की मांग वाली याचिकाओं के बारे में ठाकरे ने कहा कि अगर राज्य विधानसभा के स्पीकर राहुल नार्वेकर न्याय नहीं करेंगे तो उनकी पार्टी के लिए उच्चतम न्यायालय के दरवाजे खुले हैं। (एजेंसी)

Previous Post

पंजाब के हर ड्रोन का होगा रजिस्ट्रेशन, केंद्र ने माना CM Mann का…

Next Post

Oppo A78 4G की भारत में कीमत, लॉन्च तारीख लीक, जानें फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Chhatrapati Shivaji Maharaj

Chhatrapati Shivaji Maharaj: मुगलों को थर्रा देने वाले मराठा शेर की अनसुनी दास्तान

रविवार, 15 मार्च 2026
Chokepoint War

Strait of Hormuz और Bab al-Mandeb: ईरान की Two Chokepoint War से दुनिया में हाहाकार

रविवार, 15 मार्च 2026
Iran Fujairah Port Attack

Iran Fujairah Port Attack: खार्ग का बदला, ईरान ने UAE के सबसे बड़े ऑयल हब पर बरसाए ड्रोन

रविवार, 15 मार्च 2026
Sonam Wangchuk

Sonam Wangchuk Release: सरकार का बड़ा फैसला, 170 दिन बाद छूटेंगे वांगचुक

रविवार, 15 मार्च 2026
Kharg Island

US Iran War: अमेरिका ने ईरान के Kharg Island पर बरसाए बम, चीन में मची खलबली

रविवार, 15 मार्च 2026
China Taiwan Invasion

China Taiwan Invasion: हजारों चीनी बोट्स ने ताइवान के पास खड़ी कर दी खतरे की घंटी

रविवार, 15 मार्च 2026
Next Post
Oppo A78 4G

Oppo A78 4G की भारत में कीमत, लॉन्च तारीख लीक, जानें फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस

सिर्फ पुतिन ही नहीं बेलारूस के राष्ट्रपति के लिए भी सिरदर्द बना 'वैगनर समूह', जानिए वजह

सिर्फ पुतिन ही नहीं बेलारूस के राष्ट्रपति के लिए भी सिरदर्द बना 'वैगनर समूह', जानिए वजह

0 0 votes
Rating
Subscribe
Notify of
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

GN Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।